बस्तर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से बुधवार को सरगीगुड़ा गांव के पास बड़ा भूस्खलन हुआ। इस घटना में सरगीगुड़ा पहाड़ का लगभग 500 मीटर ऊंचा हिस्सा टूटकर नीचे बह गया और समतल हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब अचानक पहाड़ टूटने की आवाज आई और बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे। देखते ही देखते पूरा पहाड़ी क्षेत्र दरक गया। लेकिन आदेश सरगीगुड़ा गांव की आबादी लगभग 300 मीटर दूर होने से किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। हालांकि, ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भूस्खलन क्षेत्र का जायजा लिया। आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से पहाड़ी इलाके में न जाने की अपील की गई। प्रारंभिक सर्वे में बड़ा खुलासा वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का प्रारंभिक सर्वे किया। सर्वे में पता चला कि लगभग 5 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह पहाड़ पूरी तरह समतल हो गया है। मिट्टी और चट्टानों का भारी मात्रा में खिसककर नीचे आना इस इलाके में अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक घटनाओं में से एक माना जा रहा है। इसी दौरान बस्तानार इलाके में भी भूस्खलन की एक और घटना दर्ज हुई, जिसकी वजह से कुछ घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी जम जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। भूस्खलन के कारणों को लेकर भू-विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ियों की मिट्टी और चट्टानें कमजोर होकर खिसक जाती हैं। यह प्रक्रिया बरसात में और तेज हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ हफ्तों से बस्तर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिसने पहाड़ की संरचना को कमजोर कर दिया। ग्रामीणों का भी कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी तेज और लगातार बारिश नहीं देखी थी। कई निचले इलाकों में खेतों और मकानों में पानी भर गया है। लोगों को डर है कि यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
वन विभाग की सतर्कता अपील चित्रकोट उप वन मंडलाधिकारी योगेश कुमार रात्रे ने इस घटना पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों और पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बेहद जरूरी है। बारिश से जमीन खिसकने और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है। उन्होंने विशेष तौर पर यह भी कहा कि पर्यटक स्थानों, खासकर चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे झरनों के आसपास जाते समय लोग बेहद सतर्क रहें, क्योंकि इन इलाकों में भी चट्टानों और मिट्टी के खिसकने का खतरा हमेशा बना रहता है।
मौसम अपडेट मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार को दोपहर से शाम तक भारी बारिश हो सकती है। यदि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहता है तो पहाड़ी और नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को और सतर्क रहना होगा। प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है और आपदा प्रबंधन दल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन सतर्क घटना के बाद सरगीगुड़ा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के आसपास नजर रख रहे हैं और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र का दौरा किया और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित इलाके में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ कही जाने वाली मितानिन दीदियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 अगस्त से जारी है। मितानिन संगठन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी 4 सितंबर को 75 हजार से अधिक मितानिनें राजधानी में जुटकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगी।
रायपुर। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने गंभीर अनियमितताओं के कारण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोफंदी में पदस्थ डीलेश्वर प्रसाद कंगण, संकुल समन्वयक एवं शिक्षक एल.बी. को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है
रायपुर। कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोफंदी, विकासखंड बिल्हा के प्रभारी प्रधान पाठक एवं शिक्षक ललित कुमार देवांगन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (SLTC) की 8वीं बैठक में चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए आधुनिक संयंत्र स्थापित करने तथा संयंत्रों के उन्नयन एवं विकास की योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर कुल 6 करोड़ 26 लाख 27 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों को प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।
रायपुर। जैन समाज के महापर्व दशलक्षण पर्यूषण का शुभारंभ गुरुवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी, ऋषि पंचमी के दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के दिगंबर जैन जिनालयों में हुआ। यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक चलेगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट करते हुए संस्कृत श्लोक साझा किया। “गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्। उमासुतं शोकविनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥” उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि गणपति बप्पा छत्तीसगढ़ की जनता को निरंतर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें। साथ ही राज्य विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचे, यही उनकी कामना है। गणेश चतुर्थी को लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। विभिन्न मंदिरों और घरों में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा की स्थापना कर भक्ति में लीन हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह पूजन प्रदेशवासियों को सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए राज्य की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा।
भिलाई। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने थाने के निगरानी बदमाश प्रेमलाल चौहान उर्फ़ प्रेमा का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी। प्रेमलाल चौहान का शव उसके घर के बाथरूम में पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर लिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि अभी मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। पुलिस विभिन्न कोणों से घटना की पड़ताल कर रही है। साथ ही मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड और आपसी रंजिश की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। प्रेमलाल चौहान का नाम इलाके में निगरानी बदमाशों की सूची में शामिल था और उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
मेडक: भारतीय मौसम विभाग और अन्य मौसम एजेंसियों द्वारा मेडक जिले में 26 अगस्त से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दिए जाने के बावजूद, अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए तैयार नहीं दिखे। बुधवार को जब लोग विनायक चविथी मनाने की उम्मीद में उठे, तो लगातार बारिश और बाढ़ ने त्योहार के उत्साह को फीका कर दिया। हवेलीघनपुर मंडल के कई ग्रामीणों ने गणेश पंडाल लगाए थे, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण उन्हें घरों के अंदर ही रहना पड़ा। सरकारी विभागों में आधिकारिक अवकाश होने के कारण, प्रशासन इस आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार नहीं था। मांगा कलेक्टर राहुल राज ने गुरुवार शाम को ही एक वीडियो संदेश जारी किया, जब बारिश ने पहले ही व्यापक नुकसान पहुँचाया था। हैरानी की बात यह है कि बाढ़ के कहर के बीच विधायक म्यानमपल्ली रोहित का अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई अता-पता नहीं था। जिले भर में कई सड़कें और झीलें टूट गईं, जबकि पोखरम जलाशय जैसी प्रमुख परियोजनाओं में अभूतपूर्व जलभराव हुआ। अधिकारी नागरिकों को पहले से सचेत करने में भी विफल रहे। मेडक में बुधवार रात और पूरे गुरुवार को इतिहास की सबसे भारी बारिश देखी गई।
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खम्हारडीह थाना पुलिस ने बुधवार देर रात विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हुड़दंगबाजों, नशे में धुत युवकों और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। वहीं अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया, जिससे चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ट्रिपल सवारी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई अभियान के तहत पुलिस ने ट्रिपल सवारी करने वाले बाइक चालकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी। थाना प्रभारी परगनिहा ने स्पष्ट कहा कि दोबारा इस तरह की लापरवाही करते पकड़े गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस दौरान शराब भट्टियों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी दबिश दी। वहां बेवजह खड़े होकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को कड़ी फटकार लगाई गई। गणेश पंडाल आयोजकों को मिले सख्त निर्देश गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में होने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस ने साफ हिदायत दी कि डीजे साउंड और लाउडस्पीकर केवल निर्धारित समय और मानकों के भीतर ही बजेंगे। नियम तोड़ने वाले आयोजकों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आयोजकों से कहा कि पंडालों में शांति और मर्यादा बनाए रखें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। बाइक चोर दबोचा गया चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब टीम ने एक बाइक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। बाइक भी जब्त कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। अधिकारियों की विशेष निगरानी यह पूरी कार्रवाई रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने विशेष निगरानी रखी और नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम करेगी पुलिस थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कानून तोड़ने वालों और असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नशे में हुड़दंग करने वाले, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले और चोरी जैसे अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा, “खम्हारडीह पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, किसी भी हाल में कानून तोड़ने वालों के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी।” पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है। लगातार कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है।
जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत ठगी के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए झारखंड के गुमला जिले से आरोपी अंशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जशपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अंशु अग्रवाल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव और सन्ना क्षेत्र के व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाया था। आरोप है कि उसने पत्थलगांव के एक व्यापारी से 38 लाख रुपये और सन्ना के एक व्यापारी से 80 हजार रुपये ठगे। इस मामले में दोनों थानों में अपराध दर्ज किया गया था और तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। जिले के पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और सूचना तंत्र के जरिए पता लगाया कि वह झारखंड के गुमला इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद जशपुर पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध और ठगी से जुड़े कई प्रकरणों की जांच भी चल रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसने और भी लोगों को इसी तरह धोखा तो नहीं दिया। जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और गंभीरता से आरोपी को गिरफ्तार किया है, उससे न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में किसी भी प्रकार की आर्थिक ठगी, साइबर अपराध या धोखाधड़ी के मामलों में ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल पर एंकर कंपनी के नकली विद्युत उपकरण बेचने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ओमप्रकाश सुंदरानी (पिता वरियल दास सुंदरानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी आनंद नगर तेलीबांधा) के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी आईपीएस बने हैं। डीपीसी के बाद इन सभी के प्रमोशन को हरी झंडी मिली थी। इसको लेकर बाकायदा केंद्र सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा को प्रमोशन मिला है।
रायगढ़। शहर के ह्रदयस्थल श्रीरामलीला मैदान में आज 27 अगस्त से श्रीगणेश मेला एवं दस दिवसीय 40वें चक्रधर समारोह का भव्य आगाज़ हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशा तस्करों के चेन को तोड़ते हुए अब तक 71 मामले में केस दर्ज कर कुल 155 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है. इसमें 21 महिलाएं भी शामिल है जो नशा बेचते हुए पकड़ायी है. पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई सूखा नशा गांजे पर कार्रवाई की है. वहीं हेरोइन, ब्राउन शुगर, टेबलेट और सिरप भी जब्त की है।
रायपुर। राजधानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आज शाम तेलीबांधा चौक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेलीबांधा चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सामने चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में वह ट्रेलर के पिछले हिस्से (ट्राली) के बीच जा घुसी।
बिलासपुर। शिवनाथ नदी के किनारे बोरे में बंधी मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला भाटापारा क्षेत्र के मूड़ता गांव की रहने वाली 22 वर्षीय संगीता निषाद है। वह बीते चार दिनों से घर से लापता था। शव जब मिला तो बोरी के भीतर लोहे के तार से पत्थर बंधा हुआ था। महिला का पति संजू केंवट बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र स्थित धुर्राबंधा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या का संदेह महिला के पति पर व्यक्त किया है।
दुर्ग। जिले में अगर आप भी दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जिलेभर के पेट्रोल पंप पर बुधवार से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा. ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है. केवल आकस्मिक सेवा, मेडिकल इमरजेंसी और धार्मिक पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों को राहत दी जाएगी.