बड़ी खबर

Bijapur

  • बीजापुर मुठभेड़: दो माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

    12-Sep-2025

    बीजापुर। जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। घटना स्थल से .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं।

    पुलिस के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान माओवादी जवानों के सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक गोलीबारी चली। मुठभेड़ खत्म होने के बाद की गई सर्चिंग में दो माओवादियों के शव बरामद किए गए।
     
    अधिकारियों ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं, जिससे साफ है कि माओवादी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे। जब्त सामग्री में .303 रायफल के अलावा बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी शामिल हैं।
  • बीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामद

    30-Aug-2025

    बीजापुर। बस्तर में बीते दिनों आई बाढ़ ने भारी ताबाही मचाई. कहीं बारिश के बाढ़ के पानी से कई घर ढह गए तो कहीं बाढ़ ने लोगों की जान ले ली. बीते सोमवार को बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में नाव पलटने से दो छात्राएं बाढ़ में बह गई थी, जिसका शव आज झाड़ियों में फंसा मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया है. बता दें कि चिंगेर गांव के ग्रामीण नेलागोंडा घाट को नाव में पार कर रहे थे, इस दौरान नाव पलटने से पांचवीं कक्षा में अध्यनरत दो छात्राएं बाढ़ में बह गई थी. ग्रामीणों की सूचना पर नगर सेना की टीम ने आसपास ढूंढती रही, लेकिन कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा था. शनिवार को दोनों छात्राओं का शव दो अलग-अलग स्थानों से झाड़ियों में फंसा हुआ मिला. ग्रामीणों की सूचना पर नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और दो शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद घर वालों को शव सौंपा जाएगा.

  • बीजापुर आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद 3 घायल

    18-Aug-2025

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। माओवाद विरोधी अभियान पर निकली डीआरजी की टीम रविवार से मिशन पर थी। इसी बीच नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सोमवार की सुबह आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी के एक जवान, दिनेश नाग शहीद हो गए। इस ब्लास्ट में तीन जवान घायल भी हुए हैं।

    17 अगस्त को डीआरजी की टीम माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन कर रही थी। यह टीम बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में गई थी। अगले दिन, 18 अगस्त 2025 को सुबह एक बम धमाका हुआ। यह धमाका आईईडी ब्लास्ट था। इस धमाके में दिनेश नाग नाम के एक जवान शहीद हो गए। वे डीआरजी टीम के सदस्य थे। तीन और जवान घायल हुए हैं। अच्छी खबर यह है कि तीनों घायल जवानों की हालत ठीक है और वे खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल रहा है।
     
     
  • मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार, 2 रिटायर्ड EE भी शामिल

    30-Jul-2025
    बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बीजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे, जिसकी खबर पत्रकार चंद्राकर ने उजागर की थी।
    ये हैं गिरफ्तार अफसर
        डीआर साहू – सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (EE)
        वीके चौहान – सेवानिवृत्त अभियंता
        एचएन पात्र – वर्तमान EE
        प्रमोद सिंह कंवर – एसडीओ, बीजापुर
        संतोष दास – उप अभियंता
    ASP चंद्रकांत गवर्ना ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। सभी अधिकारियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
     
    पत्रकार ने खोली थी भ्रष्टाचार की पोल
    पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने PWD द्वारा बनाई जा रही गंगालूर-मिरतुल सड़क में घोटाले का खुलासा किया था। इसके कुछ ही दिन बाद 1 जनवरी को वे लापता हो गए। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 3 जनवरी को उनका शव एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
     
    क्यों अहम है ये गिरफ्तारी?
    चंद्राकर की हत्या को पत्रकारिता पर हमला और भ्रष्टाचार छिपाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह पहली बार है जब मामले में सरकारी अफसरों की संलिप्तता सामने आई है।
     
    अधिकारियों की गिरफ्तारी से यह भी स्पष्ट हुआ है कि सड़क निर्माण घोटाले में उच्च स्तर तक मिलीभगत थी।
     
    आगे की कार्रवाई
    पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। एसआईटी जांच भी चल रही है और अब अफसरों से पूछताछ के आधार पर ठेकेदार और अन्य रसूखदारों की भूमिका की जांच तेज हो सकती है।
     
    यह मामला छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर रिपोर्टिंग और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े गंभीर सवाल खड़ा करता है। पत्रकार संगठनों ने दोषियों को जल्द सजा देने की मांग की है।
  • बीजापुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस...

    30-Jul-2025
    बीजापुर। बीजापुर जिले से बुधवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात जवान पप्पू यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले में गोली मार ली, जो सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
    बिहार से लौटकर ड्यूटी पर आया था जवान
    मृतक जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के ग्राम ठाकुरी, थाना चाल पोखरी का निवासी था। वह एक दिन पहले ही, 29 जुलाई को छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण साफ नहीं है। जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
    पुलिस ने दर्ज किया मामला
    घटना की सूचना मिलते ही नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
    गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव भेजा जाएगा गांव
    पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और फिर शव को भोजपुर (बिहार) स्थित उसके पैतृक गांव भेजा जाएगा।
     
    बटालियन में मातम
    इस घटना से बटालियन में शोक का माहौल है। साथियों के मुताबिक, पप्पू यादव कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान था, इसलिए यह कदम चौंकाने वाला है। जवान की आत्महत्या ने सीआरपीएफ में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और बटालियन प्रशासन आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटे हैं।
  • एंटी नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता, जनताना सरकार का उपाध्यक्ष गिरफ्तार

    21-Jul-2025

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। डल्ला आरपीसी जनताना सरकार के उपाध्यक्ष मोड़ियम सुक्कू को जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर समेत कई विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बासागुड़ा पुलिस और कोबरा 210 बटालियन के जवानों ने कुम्हारपारा और धरमापुर के मध्य जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान 35 वर्षीय माओवादी नेता मोड़ियम सुक्कू को गिरफ्तार किया। वह डल्ला आरपीसी जनताना सरकार का उपाध्यक्ष था और उसके खिलाफ थाना बासागुड़ा में एक स्थायी वारंट भी लंबित था।  तलाशी के दौरान सुक्कू के पास से 1 टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, पावर सोर्स बैटरी और जमीन खोदने के औजार जैसे प्रतिबंधित विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के अलावा, सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की ‘ई’ और ‘एफ’ कंपनियों ने लखपाल क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलोग्राम वजनी आईईडी को भी बरामद किया। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस बम को नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय कर दिया, जिससे जवानों की एक बड़ी क्षति टल गई। यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों की सतर्कता और रणनीतिक बढ़त का प्रमाण है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी रहेगा।

  • बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर

    07-Jul-2025

     बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर-1 के डिप्टी कमांडर और 8 लाख के इनामी माओवादी सोढ़ी कन्ना को मार गिराया गया। यह कार्रवाई डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की।

     
    मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम
    बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 4 जुलाई से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। बाद में तलाशी अभियान में एक वर्दीधारी माओवादी का शव मिला, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई।
     
    कन्ना, माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी था और स्नाइपर के रूप में PLGA बटालियन में सक्रिय था। वह कई बड़ी घटनाओं, खासकर टेकलगुड़ियम क्षेत्र और धरमारम कैंप हमले में शामिल रहा है।
     
    बरामद सामग्री:
        1 .303 रायफल और 5 जिंदा राउंड
        AK-47 मैगजीन और 59 जिंदा राउंड
        माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग, साहित्य, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कोडेक्स वायर, रेडियो और अन्य सामग्री
     
    आईजी सुंदरराज पी. का बयान
    आईजी सुंदरराज पी. ने बताया “2025 में सुरक्षा बलों द्वारा सघन और रणनीतिक अभियानों के चलते अब तक 415 हार्डकोर माओवादी ढेर किए जा चुके हैं। यह सफलता हमारे जवानों की बहादुरी और जनसमर्थन की मिसाल है।”
     
    सोढ़ी कन्ना की मौत से माओवादियों की सशस्त्र क्षमताओं, खासकर स्नाइपर यूनिट को भारी झटका लगा है। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की सतत दबाव और इलाके में मजबूत उपस्थिति का परिणाम है।
  • सकुशल घर वापस लौटे 12 ग्रामीण

    18-Jun-2025

    नक्सलियों ने हत्या की वारदात के बाद किया था अपहरण
    बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर 12 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और उन्हें जंगल लेकर आ गए. नक्सलियों ने अब उन सभी लोगों को रिहा कर दिया है. सभी सकुशल अपने घर लौट गए हैं. हत्या और अपहरण की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
    जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने आज तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने गांव के 12 लोगों का अपहरण किया और उन्हें जंगल लेकर आए. बताया जा रहा है कि करीब 7 लोगों के साथ मारपीट की गई. हालांकि अब सभी ग्रामीण सुरक्षित गांव पहुंच गए हैं.
    तीन ग्रामीणों की हत्या
    नक्सलियों ने 12 ग्रामीणों का अपहरण करने से पहले तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था. हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. ये हैं मृतकों के नाम..

  • ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला टीचर को रौंदा, मौके पर हुई मौत

    18-Jun-2025

    बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बीजापुर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. मृतिका की पहचान गीता पैंकरा के रूप में हुई है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    जानकारी के अनुसार, शिक्षिका गीता पैंकरा स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंद दिया. मृतिका रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के रहने वाली थी और प्राथमिक शाला पेद्दापारा, तुमनार में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थीं. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को पकड़ लिया.
    शव को जिला अस्पताल बीजापुर के शवगृह में रखा गया है, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को कल शव को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • बीजापुर में एक और नक्सली नेता मारा गया, नाम भास्कर बताया जा रहा

    06-Jun-2025

    बीजापुर। जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ नेशनल पार्क के इलाके में जारी है. गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था. आज की मुठभेड़ में भी एक बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवान की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को अंजाम दे रही है. इस दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. नक्सल विरोधी अभियान में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया गया है. फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. बता दें कि गुरुवार को इसी क्षेत्र में मुठभेड़ में जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर को मार गिराया था.

  • जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का था राज, वहाँ आज शान से लहरा रहा तिरंगा

    14-May-2025

    बीजापुर। कुर्रगुट्टालू पहाड़ अब फोर्स की निगरानी में है, अमित शाह ने बड़े ऑपरेशन की बधाई देते हुए कहा, NaxalFreeBharat के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुर्रगुट्टालू पहाड़ PLGA बटालियन 1, DKSZC, TSC & CRC जैसी बड़ी नक्सल संस्थाओं का Unified Headquarter था, जहाँ नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए जाते थे।
    नक्सल विरोधी इस सबसे बड़े अभियान को हमारे सुरक्षा बलों ने मात्र 21 दिनों में पूरा किया और मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों में एक भी casualty नहीं हुई। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और शौर्य से नक्सलियों का सामना करने वाले हमारे CRPF, STF और DRG के जवानों को बधाई देता हूँ। पूरे देश को आप पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं। मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।

  • एसटीएफ के दो जवान घायल, प्रेशर बम फटा

    05-May-2025

    बीजापुर। जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से रविवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ 21 अप्रैल को ‘मिशन संकल्प’ नामक अभियान शुरू किया गया, जिसमें लगभग 24 हजार जवान शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रविवार को प्रेशर बम में विस्फोट होने से एसटीएफ के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया, ‘‘घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया तथा बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर के अस्पताल में भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से अब तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत कुल छह जवान घायल हुए हैं।   अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शुरू किए गए सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस के एसटीएफ, सीआरपीएफ और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान समेत विभिन्न इकाइयों के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान अंतरराज्यीय सीमा पर बीजापुर (छत्तीसगढ़) और मुलुगु तथा भद्राद्री-कोठागुडेम (तेलंगाना) के दोनों ओर लगभग आठ सौ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले दुर्गम इलाके और घने जंगल में जारी है। यह स्थान राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभियान अपने चरम पर पहुंच गया है और अब तक लगभग 75 प्रतिशत क्षेत्र की घेराबंदी और बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। अभियान का अंतिम चरण इस सप्ताह के अंत तक समाप्त होने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नक्सल विरोधी अभियान का नतीजा केवल मारे गए नक्सलियों की संख्या या बरामद हथियारों की संख्या से ही तय नहीं होता। प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कब्जे से इलाके को मुक्त कराना और स्थानीय आबादी के लिए फिर से जमीन को सुरक्षित बनाना भी अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।’’

  • कर्रेगुट्टा पहाड़ में शान से लहराया तिरंगा, 9 दिन से डटे है जवान

    30-Apr-2025

    बीजापुर। नक्सल ऑपरेशन के बीच फोर्स ने कर्रेगुट्टा पहाड़ पर कब्जा कर लिया है। दरअसल, इस पहाड़ पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर की सहायता से 500 जवानों को उतारा गया। इसके बाद जवानों की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिसमें जवान पहाड़ पर खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि फोर्स ने कर्रेगुट्टा पहाड़ को कब्जे में लेने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नक्सलियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाला कर्रेगुट्टा पहाड़ का पूरा इलाका बीहड़ है। यहां का तापमान अभी 40 से 45 डिग्री के बीच है। बड़े नक्सली नेताओं की मौजूदगी की जानकारी पर फोर्स ने 8 दिन पहले अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। तेज गर्मी से कई जवान डिहाइड्रेशन के शिकार हुए तो दो जवान नक्सलियों के लगाए आईईडी से घायल भी हुए। इस बीच, जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया और पहाड़ पर मौजूद नक्सलियों को खदेड़।

  • कोबरा जवान घायल, कर्रेगुट्टा जंगल के पास IED ब्लास्ट

    27-Apr-2025

    बीजापुर। जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का आज छठा दिन है. इस बीच आज सुबह सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा कर्रेगुट्टा के पास जोला ग्राम में हुआ. जवान के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए चॉपर के माध्यम से भेजा गया है. घायल जवान का नाम मुंसिफ खान है. बता दें कि मुठभेड़ के छठे दिन भी दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है. इस ऑपरेशन में 10,000 से 12,000 जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें 1500 नक्सलियों के साथ बड़े कैडर के नक्सली नेता भी शामिल हैं.

  • बीजापुर जिले में सबसे बड़े आपरेशन में लगे जवानों में से 40 डिहाइड्रेशन के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    25-Apr-2025

    उसूर इलाके में फोर्स ने दो दिन पहले करेर्गुट्टा पहाड़ी को घेर रखा है 

    बीजापुर। जिले के उसूर इलाके में फोर्स ने दो दिन पहले करेर्गुट्टा पहाड़ी पर टॉप नक्सल लीडर के जमावड़े की सूचना पर एक बड़ा आॅपरेशन लांच किया है। सबसे बड़े आॅपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। पीड़ित जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह इस साल की अब तक सबसे बड़ी मुठभेड़ होने वाली है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 70 वर्ग किमी की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि उनके पास पहाड़ पर बने रहने के लिए सीमित राशन है और फोर्स के पास लगातार हेलीकॉप्टर से रसद पहुंचाई जा रही है। इससे स्पष्ट है कि फोर्स यहां निर्णायक लड़ाई की तैयारी के साथ डटी हुई है। गुरुवार शाम तक बीजापुर एसपी ने इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि भी कर दी है। वहीं एक जवान भी घायल हुआ है। 

  • मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी नक्सली ढेर, 315 बोर की राइफल समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

    22-Apr-2025

    बीजापुर।  छत्तीसगढ़ को सुरक्षा बलों को बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जवानों ने केरपे-तोड़समपारा के जंगल में मुठभेड़ में 3 लाख के इनामी नक्सली वेल्ला वाचम को मार गिराया है। वेल्ला वाचम गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर था।  दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना तंत्र से पता चला था कि केरपे-तोड़समपारा के जंगल पहाड़ में माओवादियों की उपस्थिति की है। थाना बेदरे एवं सीएएफ की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 1 हार्डकोर माओवादी को ढेर कर दिया। ढेर नक्सली अंबेली ब्लास्ट की घटना में शामिल था। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने मौके से 1 नग 315 बोर राइफल, पोच, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया है। वर्ष 2025 में बीजापुर जिला अंतर्गत सुरक्षा बलों ने विरुद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर बीते 112 दिनों में कुल 87 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किया है। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 213 माओवादियों को गिरफ्तार करने मे सुरक्षा बलो को सफलता मिली और 179 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण किया है। 

  • आईईडी ब्लास्ट में सीएएफ जवान की मौत

    21-Apr-2025

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार नक्सलियों के लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के अनुसार, ये धमाका तोयनार और फरसेगढ़ गांवों के बीच हुआ जहां सीएएफ की टीम सड़क निर्माण के काम में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थी। सड़क निर्माण का काम तोयनार से फरसेगढ़ के बीच किया जा रहा है। ड्यूटी के दौरान, सीएएफ की 19वीं बटालियन के कांस्टेबल मनोज पुजारी (26) का पैर अनजाने में आईईडी पर आ गया, जिससे विस्फोट हुआ और उसकी मौत हो गई।  इस घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सली अक्सर बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और जंगलों में कच्ची पटरियों के किनारे आईईडी लगाते हैं।

    इससे पहले आईईडी विस्फोट में
    - 9 अप्रैल को बीजापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया था
    - 4 अप्रैल को नारायणपुर जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत,  एक अन्य घायल हो गया था।
    - 30 मार्च को बीजापुर जिले में 40 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गई थी।

  • इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकारियों के फंदे में फंसा बाघ, वन टीम ने किया रेस्क्यू

    17-Apr-2025

    फंदे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया 5-6 वर्षीय बाघ
    बीजापुर।  बीजापुर वन क्षेत्र की बफर रेंज के कांदुलनार, मोरमेड़ और तोयनार गांवों के बीच घने जंगल में एक बाघ शिकारियों के बिछाए फंदे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वन टीम ने उसका रेस्क्यू किया है। यह इलाका इंद्रावती टाइगर रिजर्व का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार, 5 से 6 वर्षीय बाघ शिकारियों के जाल में फंस गया था। घटना जिला मुख्यालय से 25-30 किमी की दूरी पर हुई थी। वन विभाग को जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और बाघ को शिकारी द्वारा लगाए गए तार में से छुड़ाया गया।
    बताया गया है कि शिकारियों द्वारा लगाए गए तार के फंदे में फंसने से बाघ के दोनों पिछले पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिसके घावों में सड़न और कीड़े पड़ गए थे। वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर तार का फंदा हटाया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जंगल सफारी क्षेत्र में इलाज के लिए भेजा।

  • IED बम की चपेट में आने से जवान घायल

    09-Apr-2025

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इसके चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 196वीं बटालियन की टीम मंगलवार को एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी. इस दौरान जब टीम कोड़ेपाल नाला के पास पहुंची, तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में जोरदार विस्फोट हो गया. ब्लास्ट की चपेट में आकर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) के एक जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है. घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चॉपर के जरिए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में सर्चिंग कार्रवाई जारी है।

  • CG: पोटा केबिन में पढ़ने वाले छात्र की रहस्यमयी मौत, इस एंगल में हो रही जांच

    01-Apr-2025

     बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के दुगईगुड़ा पोटा केबिन में पढ़ने वाले छात्र की रहस्यमयी मौत हुई है. शिक्षा विभाग के कर्मचारी के मुताबिक छात्र नीतीश दो दिन पहले अपने परिजनों के साथ गांव जिनिप्पा गया था. जहां पर उसकी आकस्मिक मौत हो गई. लेकिन परीक्षा के वक्त परिजन छात्र को घर क्यों ले गए ये बड़ा सवाल है. इन सब बातों को लेकर अब अधीक्षक के संदेह के घेरे में हैं.वहीं जिलाशिक्षाधिकारी की माने तो छात्र पहले से ही बीमार था.जिसका इलाज पोटा केबिन में कराया जा रहा था.ठीक नहीं होने पर ही उनके परिजनों को बुलाकर उसे गांव में भेजा गया है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने कहा कि छात्र को परीक्षा के समय किसके अनुमति से घर जाने दिया गया ? क्या छात्र बीमार था। इस पर जांच होनी चाहिए. कमलेश कारम ने इस मामले में अधीक्षक की पूरी लापरवाही की बात कहते हुए कहा कि परिजन की माने तो छात्र पोटा केबिन में बीमार था. अधीक्षक के सूचना देने पर ही परिजन छात्र को घर ले गए‌ थे. छात्र का इलाज भी नहीं कराया गया‌. कमलेश ने ये भी कहा कि आश्रमों, छात्रावासों में बच्चों की आकस्मिक मौतों पर प्रबंधन की निगरानी की जरूरत है. उसूर क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के साथ अधीक्षकों की लापरवाही हो रही है।

  • भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

    25-Mar-2025

    बीजापुर। संम्पूर्ण विश्व में जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक तापमान में औसत रूप से वृद्धि हुई है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 15 मार्च से जून 2025 के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने की संभावना है। गर्मी के कारण जन मानस का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे लू लगना एवं मौसमी जलजनित संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। गर्मी के कारण लू लगने से बचाव तथा जलजनित संक्रामक बीमारियों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु पूर्व से तैयारियां किया जाना अत्यंत आवश्यक है।  उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए निम्न दिशा-निर्देश जारी किये गये हैः- लू के लक्षणः- सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना, लू से बचाव के उपायः- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है। इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जावें। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीयें, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपडे पसीने को सोखते रहें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें। चक्कर आने, मितली आने पर छाया दार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निः शुल्क परामर्श लिया जावें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लिया जावें। लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचारः- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगावें। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पन्ना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवें। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जावें। मितानिन ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट हेतु संपर्क करें।

  • CRPF के DG ने बीजापुर में STF जवानों का हौसला बढ़ाया

    24-Mar-2025

    बीजापुर। CRPF के DG ने बीजापुर में STF जवानों का हौसला बढ़ाया। वे बीजापुर के नयापारा पहुंचे जहां सुविधाओं का आकलन करने, #CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के कर्मियों से बातचीत करने और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में उनकी हालिया उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए 85 बटालियन मुख्यालय का दौरा किया। जवानों के साथ ‘संवाद’ सत्र के दौरान, उन्होंने माओवादी विरोधी अभियानों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की, और उनसे शारीरिक फिटनेस और कार्यस्थल पर सकारात्मकता बनाए रखने का आग्रह किया। बल के समर्थन की पुष्टि करते हुए, उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों, यदि कोई हो, का उचित समाधान किया जाएगा। बाद में, उनके साथ नाश्ता साझा करते हुए, उन्होंने एकता और सौहार्द के बंधन को मजबूत किया।

  • रेलवे पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

    15-Mar-2025

     गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रारोड से सारबहरा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक का शव पटरी पर दो भागों में कटा हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से हुई घटना। 

  • एक लाख के इनामी नक्सली सहित 5 गिरफ्तार

    12-Mar-2025

    बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना उसूर पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन डीएकेएमएस के एक लाख रुपये के इनामी एक लाख रुपये का इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री, पर्चे और बैटरियां बरामद किया है। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसूर, सीआरपीएफ 229 बटालियन और कोबरा 201, 205, 206 की संयुक्त टीम ने नेलाकांकेर, मारूड़बाका और कमलापुर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।   इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पांच नक्सलियों को दबोच लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके थैलों से माओवादी प्रचार सामग्री, पर्चे और छोटी-बड़ी एवररेडी बैटरियां बरामद हुईं। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सलियों को थाना उसूर लाया गया, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, बीजापुर में पेश किया गया है। बीजापुर जिले में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। हाल के महीनों में कई इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय नक्सलियों पर नजर बनाए हुए हैं और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की तैयारी में हैं।

  • 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पारिवारिक जीवन में ढलने जाहिर खुशी की

    25-Feb-2025

    बीजापुर। सुरक्षाबलों के लगातार दबाव के साथ जिले में चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक कलह की वजह से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस कड़ी में कुल 23 लाख रुपए के ईनामी 4 माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में कार्यरत 8 लाख रुपए के ईनामी पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन में कार्यरत 5 लाख के ईनामी एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी एवं दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में कार्यरत 5 लाख रुपए के ईनामी 2 एसीएम शामिल हैं. आत्मसमर्पित माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से पारिवारिक जीवन जीना चाहते है. आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया. 

+ Load More
Top