बड़ी खबर

Kabirdham

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आरोप को पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने झूठा साबित किया

    09-Sep-2025

    कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में फर्जी वोटर लिस्ट का झूठा आरोप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगाया जा रहा है, जिसका पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा किसी भी प्रकार का कोई भी वोटर लिस्ट नहीं बनाया गया था।

  • 8 जुआरी जंगल से गिरफ्तार, 1 लाख नकदी जब्त

    16-Aug-2025

    कवर्धा। रेंगाखार थाना पुलिस ने जंगल में दबिश दी, जहां एक दर्जन से अधिक लोग ताश के पत्ते लगाकर पैसे दांव पर लगा रहे थे. अचानक हुई कार्रवाई में 8 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से नगद ₹54,700, आठ मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग ₹58,000 आंकी गई है, ताश की गड्डी और प्लास्टिक की चटाई जब्त की. कुल ज़ब्ती का मूल्य करीब ₹1.12 लाख बताया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार जुआरियों में कबीरधाम जिले के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के दमोह जिले से आए लोग भी शामिल हैं. सभी के पास से अलग-अलग नकद रकम और मोबाइल बरामद किए गए हैं.

  • थानेदार ने जबरन चोरी मामले में फंसाया, युवक की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोप

    01-Aug-2025
    कवर्धा। युवक की आत्महत्या मामले में थानेदार पर जबरन चोरी केस में फंसाने का आरोप लगा है, पूर्व सीएम ने x पोस्ट कर लिखा, बोड़ला के थानेदार राजेश चंट ने एक बड़ा कारनामा किया है. इसकी वजह से माखन लाल यादव नाम के युवक को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा है. इस आत्महत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रदर्शन भी किया. तब कहीं पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया और मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 25 हज़ार रुपए भी परिवार को दिए. बताया जा रहा है कि मामला चोरी के एक मामले में मृतक माखन लाल यादव के छोटे भाई गोपाल यादव को फंसाने का है. उनके करीबी लोगों का कहना है कि कुछ लोग चोरी का सामान लेकर गोपाल के पास पहुंचे थे और गोपाल ने इसके बारे में कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप में लोगों से पूछ लिया कि चोरी का यह सामान किसका है?  पुलिस ने चोरों को पकड़ने की जगह गोपाल को हिरासत में ले लिया और उससे तीन लाख रुपए की मांग करने लगे. परिवार पर भी पैसे देने का दबाव डाला गया जिसकी वजह से माखन यादव ने आत्महत्या जैसा घातक क़दम उठाया. उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र में पुलिस इससे पहले भी कारनामे कर चुकी है. यह नया मामला अगर किसी निर्दोष को बेवजह फंसाने का है तो यह हम सबके लिए भी चिंता की बात है और विजय शर्मा जी के लिए भी. थानेदार और जांच अधिकारी को सख़्त आदेश दिए जाने की ज़रूरत है. 
  • भोरमदेव घाटी में कश्मीर जैसा नजारा

    26-Jul-2025
    कवर्धा. ये हसीन वादियां ये खुला आसमान आ गए हम कहां… ये गीत, मौसम की खूबसूरती को बयां कर रही इस तस्वीर पर सटीक बैठता है. छत्तीसगढ़ में तटीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र पर बने अवदाब का असर देखने को मिल रहा है. 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कवर्धा जिले की भोरमदेव घाटी इन दिनों अलग ही रूप में नजर आ रही है.
     
    चारों तरफ पहाड़ी इलाका बर्फ की सफेद चादर से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है. यह नजारा अब पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यह नजारा कश्मीर घाटी की याद दिला रहा है. हालांकि, धुंध के कारण दृश्यता घट गई है, जिससे लोगों को वाहन चलाते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
  • कवर्धा को मिली अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन

    25-Jul-2025
    कबीरधाम। आज जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सी.टी. स्कैन मशीन का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, यह सुविधा अब जिले के मरीजों को गंभीर बीमारियों की त्वरित और सटीक जांच में सहूलियत प्रदान करेगी। इससे अब मरीजों को बड़े शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सीटी स्कैन मशीन कवर्धा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम पंचायत जिंदा टी.बी मुक्त... आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत जिन्दा को “टी.बी. मुक्त पंचायत” घोषित किया गया है। गांव आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ सम्मिलित होकर गांव को प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं समस्त ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में CGMSC के अध्यक्ष दीपक म्हस्के , जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। 
  • डॉक्टर को मर्डर करते देखा था ड्राइवर ने, खुद की जान बचाने की थी हत्या

    05-Jul-2025

    कबीरधाम। जिले में 8 साल पहले हुई डाॅक्टर दंपति हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मृतक के वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने सिर्फ एक की ही हत्या की थी। आज इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी एसपी धमेंद्र सिंह ने मीडिया को दी। दरअसल, ये पूरा मामला 2017 का है। कबीरधाम जिले के कैलाश नगर में 6 अप्रैल 2017 को शहर के प्रतिष्ठित डाॅक्टर गणेश सूर्चवंशी व उनकी पत्नी डाॅक्टर उषा सूर्यवंशी का शव घर के आंगन में मिली थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गई। सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने के कारन मामला ठण्डे बस्ते में चला गया। 

    घटना के आठ साल बाद जब जिले की कमान एसपी धमेंद्र सिंह ने संभाली तो फिर से इस हत्याकांड की फाइल खोली और जांच शुरू करने के निर्देश अधिकारीयों को दिये। पुलिस ने चुनौतीपूर्ण हत्याकांड की फाइल फिर से खंगाली। इस दौरान पता चला कि संदेही सत्यप्रकाश साहू पूर्व में डाॅक्टर दंपति का ड्रायवर रह चुका था। पुलिस ने संदेही आरोपी की पता तलाश कर उसे हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये। आरोपी सत्यप्रकाश साहू ने पुलिस को बताया कि पूर्व में डॉक्टर दंपति का ड्रायवर रह चुका था और उसने डॉक्टर को 1.80 लाख रुपये उधार दिए थे। इसी बिच किसी ने उसके खिलाफ थाना कवर्धा में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिससे वह पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए गंडई भाग गया था। इस दौरान पैसों की तंगी से जूझता हुआ गंडई से कवर्धा लौटा और डॉक्टर से उधार की राशि मांगने उनके घर चला गया। जैसे ही डॉक्टर के घर पहुंचा तो डॉक्टर पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।  
    आरोपी के बयान के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि डॉक्टर ने दरवाजा रोकने वाले भारी पत्थर से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। पत्नी ने भी जवाबी हमले में छोटे पत्थर से डॉक्टर पर हमला किया। घायल पत्नी जब जमीन पर गिरी, तो डॉक्टर ने फिर से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह सब देखकर वाहन चालक सत्यप्रकाश घबरा गया। उसे डर हुआ कि डॉक्टर उसे भी मार सकता है। इसी वजह से उसने डॉक्टर को धक्का देकर गिराया और फिर पत्थर से उसके ऊपर वार कर उसकी हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने कमरे में फैले खून के धब्बे साफ किए। शवों को आंगन तक खींचकर रखा और रातभर प्रतीक्षा करता रहा। सुबह लगभग 5 बजे वह जेवदन रोड की ओर से निकलकर बस से दुर्ग चला गया। जाते समय डॉक्टर का एक मोबाइल अपने साथ ले गया, जिसे गंडई में 1900 रुपये में गिरवी रखा था। 5 अप्रैल 2017 को वह पुनः कवर्धा लौटा और डॉक्टर के घर के बाहर जाकर देखा कि अभी भी घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला था। 6 अप्रैल को जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तब भी आरोपी मौके पर पहुंचा था और भीड़ में शामिल होकर परिस्थिति का जायजा ले रहा था। कबीरधाम पुलिस द्वारा आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर 14 घंटे की पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। यह प्रकरण जिले का चुनौतीपूर्ण दोहरा हत्याकांड था, जिसे कबीरधाम पुलिस ने तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक विवेचना एवं मानसिक धैर्य से सुलझाया। 
  • दंपति की हरकत से गांव की हो रही थी बदनामी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

    04-Jul-2025

    कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुये दोनों को उनके घर से पकड़ा गया। घटना लाखाटोला ग्राम की है। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि लाखाटोला ग्राम में दंपति के द्वारा देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही थी।  

    जांच के बाद ग्राम लाखाटोला निवासी ईतवारी खुटेल पिता रूगु पटेल, उम्र 40 वर्ष और उसकी पत्नी 40 वर्ष को पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध देह व्यापार जैसी संगीन गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा क्रमांक 28/86/2025 तैयार कर एसडीएम न्यायालय लोहारा में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने पर अनावेदक ईतवारी खुटेल को जिला जेल कवर्धा तथा अनावेदिका महिला को महिला जेल दुर्ग भेजा गया।
  • नक्सलिज्म समापन का दौर जारी

    08-Apr-2025

    कवर्धा। राज्य में भाजपा सरकार को अभी महज 14 माह ही हुए हैं. इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश भर में नक्सलियों के खिलाफ एक व्यापक मुहिम छेड़ी है, जिसका परिणाम है कि कबीरधाम, खैरागढ़ और राजनांदगांव जिलों को नक्सल मुक्त जिला घोषित किया गया है. जिले में नक्सलियों को नेस्तनाबूत करने 9 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं. इसका नतीजा है कि पिछले एक-दो वर्षों में जिले में कोई बड़ी नक्सली घटना सामने नहीं आई है. कबीरधाम जिला नक्सलियों के एमएमसी (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन में आता है. प्रदेश की सीमाएं मध्यप्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों से लगती हैं, जहां आज भी नक्सली सक्रिय हैं. हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो इनामी महिला नक्सली मारी गई थीं.  कबीरधाम पुलिस ने जिले के बेंदा, कोयलारझोरी, खेलाही, कबीरपथरा समेत कुल 9 स्थानों पर सुरक्षा कैंप स्थापित किए हैं, जहां जवान चौबीसों घंटे गश्त और सर्च ऑपरेशन में लगे रहते हैं. कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है, जिसमें नक्सली मारे गए हैं. अब तक दर्जनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज सेवा की राह अपनाई है. इसके अलावा पुलिस की मौजूदगी ने ग्रामीणों के बीच विश्वास भी बढ़ाया है. गांव-गांव में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस सक्रिय नक्सलियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही है. यदि सरकार इन सुरक्षा कैंपों को बंद कर जवानों को वापस बुलाती है, तो यह फैसला नक्सलियों की गतिविधियों को फिर से बढ़ावा दे सकता है, और ग्रामीणों में डर का माहौल बना सकता है.

  • बुलेट के साइलेंसरों पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

    07-Apr-2025

    कवर्धा। जिले में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनजीवन को परेशान करने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कबीरधाम जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहनों में लगे अवैध 27 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं यातायात प्रभारी उप। निरीक्षक अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई। इन मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग कर कुछ शरारती तत्व जानबूझकर तेज आवाज करके आम नागरिकों विशेषकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और महिलाओं को परेशान कर रहे थे। ये साइलेंसर न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि ध्वनि प्रदूषण के बड़े स्रोत भी हैं।

  • झंडाकाण्ड में गए थे जेल, अब जिला पंचायत में निर्विरोध उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी

    09-Mar-2025

    कवर्धा। कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा एक बार फिर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शासकीय नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले ईश्वरी साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। तो वहीं झंडाकाण्ड में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर जेल जाने वाले कैलाश चन्द्रवंशी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। कहा जा रहा है कि भाजपा के द्वारा दोनों के त्याग और पार्टी के प्रति समर्पित ढंग से काम करने का ईनाम दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सबसे करीबी भी माने जाते हैं। दूसरे तरीके से यह भी कह सकते हैं कि साहू और कुर्मी समाज को साधने का प्रयास किया गया है क्योंकि दोनों ही समाज के जिले में सबसे ज्यादा वोट बैंक भी है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत किया और आगामी पांच वर्षों में योजना बनाकर पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का दावा किया।

  • टमाटर गाड़ी से करोड़ों की शराब जब्त, कवर्धा और रायपुर में होनी थी सप्लाई

    12-Feb-2025

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित चिल्फी चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे छत्तीसगढ़ के कवर्धा और रायपुर जिले में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने इस वाहन को रोका और जांच के दौरान शराब बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।  तस्करों ने इस बार शराब की खेप को छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने शराब की बोतलों को टमाटर के कैरेट में भरकर ट्रक में लोड किया था, ताकि चेकपोस्ट पर किसी को शक न हो। हालांकि, आबकारी विभाग की सतर्कता और मुखबिर की सटीक सूचना के चलते यह तस्करी नाकाम हो गई। जांच में यह सामने आया है कि जब्त की गई अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था। तस्कर इस शराब को कवर्धा और रायपुर के बाजारों में खपाने की फिराक में थे। 

  • डिप्टी कलेक्टर हादसे का शिकार, हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

    24-Jan-2025

    कवर्धा. तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. यह हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन लंच करने अपने घर जा रहे थे, इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने ही तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो ने डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. 

  • हिड़मा को नक्सल दंपति ने दिया झटका, एसपी के सामने सरेंडर

    18-Jan-2025

    कवर्धा। एक नक्सल दंपत्ति ने आत्मसर्पण किया है। दंपत्ति कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पुवर्ती के रहने वाले हैं। दोनों पर 10 लाख रुपए का ईनाम था। राजनांदगांव आईजी दीपक झा ने सरेंडर की पुष्टि की है। वहीं कवर्धा में मीडिया के समक्ष दोनों नक्सलियों को समर्पण के बाद सामने लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल दंपत्ति रमेश उर्फ मेस्सा और उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिडमे ने आज कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और एसपी धर्मेश छवई के समक्ष समर्पण किया है। रमेश बोडला एरिया कमेटी का सदस्य था। वहीं उसकी पत्नी भी इसी कमेटी की मेम्बर थी। दोनों के विरूद्ध थाना तरेगांव में दो-दो नक्सल अपराध दर्ज थे। रमेश ने नक्सली संगठन में नक्सली कमांडर के रूप में काम करते कई हिंसक अपराधों को अंजाम दिया था। वह पुलिस मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। दोनों ने नक्सल संगठन में भेदभाव के चलते आत्मसर्पण किया है। कवर्धा जिले में अब तक 8 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 9 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। 

  • सूदखोर गिरफ्तार, 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक सहित संपत्तियां जब्त

    04-Jan-2025

    कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, और 1 ट्रैक्टर सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सूदखोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफल रही और दर्जनों पीड़ित परिवारों को राहत मिली है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी भागवत साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा, वर्षों से मोटे ब्याज पर कर्ज देकर आर्थिक शोषण कर रहा था। आरोपी कर्ज न चुका पाने वाले पीड़ितों की संपत्तियां गिरवी रखवाकर या विक्रय इकरारनामा बनवाकर उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी के कब्जे से 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, 1 ट्रैक्टर, और कई अन्य संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस सिद्धार्थ चौहान, और थाना प्रभारी लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे। जप्त सामग्री की सूची: ₹12 लाख नगद 92 ब्लैंक चेक (हस्ताक्षरित) 12 मोटरसाइकिलें 1 कार 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित)  विभिन्न गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले: अपराध क्रमांक 03/2025 और 04/2025 धारा 308(2) BNS और धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध। पुलिस की अपील: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।  सूदखोरी के खिलाफ अभियान जारी: कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ितों में विश्वास जगाया है, बल्कि समाज में फैली इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश भी दिया है। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह कदम कबीरधाम पुलिस की जनता के प्रति जिम्मेदारी और न्याय प्रदान करने के संकल्प को दर्शाता है। समाज को शोषण से मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी। 

  • SBI बैंक के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

    17-Dec-2024

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल, बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे कई खाते हैं जिनकी राशि इसी तरह से आहरित कर ली जाती है। सालों बीत जाने के कारण वास्तविक खातेदार भी इन खातों की पड़ताल नहीं करते हैं। जिसका लाभ बैंक के ही अधिकारी इसी तरह से उठाते हैं। 

  • बेकाबू होकर 50 फीट गहरे खाई में जा गिरा ट्रक, 3 लोग गंभीर

    05-Dec-2024

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चावल से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाई में जा गिरा. इस हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें दो की हालत गंभीर है. घायलों को पंडरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चावल भरकर प्रयागराज से रायपुर जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। 

  • गन्ने की फसल में लगी भीषण आग

    17-Nov-2024

    कवर्धा। 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है। बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। 

  • थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

    17-Nov-2024

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है. वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है। 

  • नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में पुलिस की बड़ी जीत: 62 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    25-Oct-2024

    कबीरधाम. पुलिस को अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में तस्करों के पास से 245.105 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 61,27,625 रुपये है. पुलिस ने बरामद गांजे समेत एक टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी जब्त की है.

     
    बता दें, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना कुकदुर की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच 24 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि एक टाटा 1109 वाहन में अवैध गांजा परिवहन हो रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है.
     
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
    जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबलू सिंह (35) और शिवकुमार (28) के रूप में हुई है. बबलू सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी है, जबकि शिवकुमार रायबरेली से है. इनके पास से जब्त किए गए गांजे के अलावा, घटना में प्रयुक्त टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और 1,020 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं. कुल मिलाकर, जब्त की गई सामग्री की कीमत 71,48,645 रुपये है.
     
    पिछले घटनाक्रम
    इसके पहले, 20 अक्टूबर 2024 को भी थाना बोड़ला में 54 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया था, जो इस अभियान की निरंतरता को दर्शाता है. कबीरधाम पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का प्रयास है.
  • विशेष पक्षी हिमालयन बजर्ड छत्तीसगढ़ में दिखाई दिया

    24-Oct-2024

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के जंगल और यहाँ की भौगोलिक संरचना विभिन्न पशु-पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, जिसके चलते प्रदेश की जैव विविधता पूरे विश्व में अपना विशेष स्थान रखती है। खासकर सरगुजा और बस्तर के जंगलों समेत डोंगरगढ़-खैरागढ़ में फैली मैकल की श्रेणियाँ कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना हैं।

    इसके साथ ही, विश्व के कई हिस्सों से आए पक्षी छत्तीसगढ़ की आद्र भूमि को अपनी यात्रा का अहम पड़ाव या, ये कहें कि, लंबी उड़ान के लिए रीफ्यूलिंग करने के लिए ट्राई-जंक्शन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
     
    ऐसा ही एक विशेष पक्षी हिमालयन बजर्ड छत्तीसगढ़ में दिखाई दिया है। यह विशेष है क्योंकि यह पक्षी हिमालय के अलावा बहुत ही कम स्थानों पर दिखाई देता है। ऐसे में इसका छत्तीसगढ़ में दिखना पक्षी प्रेमियों को बेहद उत्साहित कर रहा है।
     
    बजर्ड परिवार के पक्षी एक जैसे ही दिखाई देते हैं, इसलिए इस पक्षी की पहचान कर पाना बहुत कठिन है। लेकिन छत्तीसगढ़ में हिमालयन बजर्ड की एक तस्वीर सामने आ गई है, जिसे वन्य प्राणी संरक्षण और शोध करने वाली संस्था जू प्रिंट ने प्रकाशित किया है।
     
    खैरागढ़ के सर्टिफाइड फील्ड ऑर्निथोलॉजिस्ट प्रतीक ठाकुर ने इस पक्षी को रिकॉर्ड किया है। प्रतीक ठाकुर ने पहले भी राज्य की पक्षी सूची में ग्रे बूस चैट पक्षी को ऐड किया था और अब उन्होंने हिमालयन बजर्ड को भी रिकॉर्ड कर लिया है।
    प्रतीक ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में विजिट के दौरान उन्होंने इस पक्षी को रामगढ़ की पहाड़ियों के ऊपर उड़ते देखा।
     
    पहले प्रयास में फोटो ब्लर हो गई, लेकिन दूसरे प्रयास में वह एक फोटो लेने में सफल हो गए। दस्तावेज और शोध के लिए और भी कई बार उन्होंने रामगढ़ की साइट विजिट की, लेकिन दुबारा उन्हें हिमालयन बजर्ड नहीं दिखा। प्रतीक की मानें तो बर्ड वाचिंग करते समय बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि प्रकृति के ये अनोखे दृश्य कुछ क्षणों के लिए ही दिखते हैं।
     
    छत्तीसगढ़ पक्षियों के रहवास के लिए उत्तम स्थान है। यहाँ दक्षिण के जंगलों में वेस्टर्न और ईस्टर्न घाट के पक्षियों की प्रजाति पाई जाती है, मध्य की आद्र भूमि में दुनियाभर के प्रवासी पक्षी आते हैं और उत्तर की पहाड़ियों में हिमालय के पक्षी पाए जाते हैं। प्रवासी और दुर्लभ पक्षियों के छत्तीसगढ़ में आने से प्रकृति प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।
     
    छत्तीसगढ़ की पक्षी सूची में हिमालयन बजर्ड के शामिल होने पर खैरागढ़ के डीएफओ आलोक तिवारी ने बताया कि ये बजर्ड ऊँची खड़ी चट्टानों वाले क्षेत्र में ही अपना घोंसला बनाते हैं, क्योंकि ये बड़े आकार के पक्षी हैं और इन्हें उड़ान के लिए ऊँची जगह चाहिए होती है। लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज में मिलना एक सुखद संयोग है।
     
    चूँकि छत्तीसगढ़ में हिमालयन बजर्ड पाया गया है, तो हम निश्चित ही इसमें और शोध करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में अभी तक इस तरह के पक्षियों को लेकर ज़्यादा शोध नहीं हुआ है। वर्तमान समय में बर्ड वाचर अच्छा काम कर रहे हैं, जिससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा।
  • पत्नी का अफेयर सामने आते पति ने किया सुसाइड, 2 गिरफ्तार

    08-Oct-2024

    कबीरधाम। जिले में कोमल साहू की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आज से पांच महीने पहले कोमल की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी. यह कोई हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. यह मामला पिपरिया थाना अंतर्गत बिरकोना गांव का है. कोमल साहू की लाश मिलने के बाद साहू समाज के लोगों ने हत्या की आशंका होने पर शिकायत की थी और मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने एसआईटी गठित किया था, जिसमें 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था. जिसके बाद एसआईटी के तहत जांच शुरू की गई. पांच महीने की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि कोमल साहू की मौत आत्महत्या थी. पुलिस के अनुसार, कोमल साहू और उसकी पत्नी रेवती के बीच आए दिन झगड़े होते थे. इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर कोमल ने आत्महत्या की. हालांकि, मामले में संलिप्तता की जांच के बाद रेवती साहू और उसके प्रेमी बाला राम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

  • पुजारी ने मंदिर में जड़ा ताला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    08-Oct-2024

    कवर्धा। कामठी गांव में उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर गांव में गोंडवाना समाज और ग्रामीण आमने सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोंडवाना समाज के पुजारी फिर से मंदिर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। जबकि नवरात्रि में माता के दर्शन और पूजा के लिए गांव की महिलाएं काली मंदिर पहुंचे हैं। बता दें कि नवरात्रि के पहले ही दिन पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कराया था और मंदिर पर ताला नहीं लगाने की सहमति बनी थी। बता दें कि कवर्धा जिले के कुकदुर थाना के कामठी गांव का है, जहां मंदिर प्रांगण में स्थापित 5 मंदिरों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गोंडवाना समाज के लिए लोगों ने देवी दूर्गा की मूर्ति की स्थापना पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, मूर्ति की स्थापना पर रोक लगाए जाने के बाद एक बार फिर गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। वहीं, मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की बैठक कराई और समझाइश दी, जिसके बाद माता की मूर्ति ​स्थापित किया जा सका। बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से गांव में गोंडवाना समाज और अन्य समाज के बीच तनाव का माहौल बना हुआ था। गोंडवाना समाज की ओर से गांव के मंदिरों में कब्जा कर लिया गया था और वहां पर समाजिक झंडा लगा दिया गया था। इतना ही नहीं समाज की ओर से ये भी दावा किया गया कि ये मंदिर अब गोंडवाना समाज का है। इसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। 

  • कवर्धा की चाकूबाजी में घायल लोगों से मिली विधायक भावना बोहरा

    28-Sep-2024

    कवर्धा। जिला अस्पताल कवर्धा में बीरनपुर खुर्द के घायल मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य उपकरणों सहित दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। मैं समस्त घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।

     
    छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बिरनपुर में एक से एक बड़ी खबर सामने आई है. बाजार-भाटा में चाकूबाजी की घटना में 1 की मौत और 4 लोगों की घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों को लोहारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रोहित साहू (42 वर्ष) है. मामले में पुलिस ने बताया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने कई लोगों पर हमला चाकू से कर दिया. पूरी घटना विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर की है।
     
     
  • दोनो उप मुख्यमंत्री लोहारीडीह में प्रशांत साहू के परिजनों से मिले...

    22-Sep-2024

    कबीरधाम। जिले के लोहारीडीह गांव में शनिवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा पहुंचे। सभी ने सबसे पहले जेल में मृत हुए प्रशांत साहू के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी मां को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जारी किए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

     
    इसके बाद शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू के घर भी सभी मंत्रियों वरिष्ठ नेताओं अधिकारियों का जाना हुआ, उनके बच्चों को आश्वासन दिया। वहीं आगजनी स्थल का निरीक्षण कर मृतक रघुनाथ साहू के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस तरह आधी रात तक तीनों पीडि़तों के परिजनों से मुलाकात करते रहे, उन्हें सांत्वना दी, आश्वस्त किया उचित न्याय के लिए।
     
    डिप्टी सीएम अरूण साव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि लोहारीडीह के सभी पीडि़त परिवार से मुलाकात की है। सभी की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और निर्दोष व्यक्ति को परेशानी ना हो। पीडि़तों ने भी कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहारीडीह मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के इतिहास में बड़ी कार्रवाई की है। यहां के कलेक्टर और एसपी को हटाया गया है। एएसपी समेत तीन लोगों को निलंबित किया और रेंगाखार थाने का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है।
  • चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

    15-Sep-2024

    कबीरधाम। आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपियों के पास से करीब 16 लाख 99 हजार 700 रुपए कीमत के सामान जब्त किए गए है। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इसी माह 9 सितंबर को एक राइस मिल के मालिक चंद्रकांत चंद्रवंशी ने पुलिस चौकी पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनके मिल से 80 बोरी धान चोरी हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया गया। जांच के दौरान राइस मिल में लगे सीसीटीवी का अवलोकन करने पर एक पिकअप वाहन 7 सितंबर की रात तीन बजे मिल के अंदर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्राम मानिकपुर का ईश्वर चंद्रवंशी अपने बाइक से दो व्यक्ति मिल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इन्हे संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ किया। तब इन लोगों ने बताया कि मिल में चोरी करने के लिए ग्राम पोंड़ी के शिवकुमार लांझी से डूप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करना किया है। ईश्वर चंद्रवंशी के निशानदेही पर अन्य आरोपी मनहरण चंद्रवंशी, यशवंत चंद्रवंशी, तिलक साहू, नंदू केवट, सुनील चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, देवकुमार साहू, दुर्गेश साहू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूर्व में कई चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है। इनके निशानदेही पर चोरी किए गए 174 बोरी धान 69.6 क्विंटल कीमत 1 लाख 39 हजार 200 रुपए, दो पिकअप वाहन कीमत 13 लाख रुपए, 8 नग मोबाइल को जब्त किया गया है। सभी 9 आरोपी को आज देर शाम को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

+ Load More
Top