बड़ी खबर

Bastar

  • बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक भी शुरू होगा : डिप्टी सीएम साव

    08-Sep-2025

    बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी उपस्थित थीं।

    गौरतलब है कि पूरे राज्य से आए लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने तीन दिनी प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ और जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बहतराई में किया गया। इसमें एथलेटिक्स की 17 खेलों में 138 विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।
     
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबने खेल भावना के अनुरूप बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। वास्तव में खेल में कोई हारता ही नहीं है। या तो वह जीतता है या आगे के लिए कुछ सीखता तो जरूर है। खेलों में भागीदारी बड़ी बात होती है। साव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
     
    हमने खेलों में बंद पड़े राज्य अलंकरण सम्मान फिर से शुरू किया है। बस्तर ओलंपिक जारी रहेगा। आगे अब सरगुजा ओलंपिक शुरू करने की भी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी शुरू किया गया है। इससे खिलाड़ियों में नया उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।
     
    विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री का प्रभार मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव का खेल संबंधी यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने बिलासपुर के संपूर्ण खेल बिरादरी की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जोश के साथ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी आगे चलकर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम अमितकुमार, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अजीत लकड़ा, एथलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, रामदेव कुमावत, जिला खेल अधिकारी एक्का सहित एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
     
     
  • 10 ठेकदारों के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई, जल जीवन मिशन कार्य में लापरवाही पर एक्शन

    05-Sep-2025
    बस्तर। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर कलेक्टर तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष हरिस एस. ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने विगत 2 सितम्बर को हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कार्यों में लापरवाही पाए जाने और अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर दस ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। उन्होंने बैठक में कहा कि मिशन मोड में संचालित इस योजना के तहत सभी ठेकेदारों को अपने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई ठेकेदार या एजेंसी आगे भी लापरवाही बरतेगी या प्रगति में सुधार नहीं करेगी, तो उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिसमें ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन और ठोस कार्रवाई शामिल होगी। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
     
    समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया कि ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों ने नोटिस जारी करने के बावजूद कार्यों में कोई प्रगति नहीं दिखाई। इन ठेकेदारों को 16 गांवों के टेंडर सौंपे गए थे, लेकिन उन्होंने कार्य शुरू नहीं किया या अधर में छोड़ दिया। कार्यों में उदासीनता, समय पर काम पूर्ण नहीं करने और जल जीवन मिशन की भावना के विपरीत व्यवहार के कारण इन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया। ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों में यादव कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, गणपति सेल्स जगदलपुर, व्हीआर कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, बीआर.इन्वायारा सॉल्यूशन भिलाई, बंशीलाल गंजीर भानपुरी, आरबी ड्रिलर्स केशकाल, छत्रपति कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, भारत इन्फ्रा केशकाल, किसान बोरवेल्स केशकाल एवं लखन सिंह रायपुर शामिल हैं। इन सभी की अमानत राशि भी राजसात की गई है।
     
    समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • पानी से लबालब नाला किनारे पहुंचे थे पिकनिक मनाने, एक लापता

    15-Jul-2025
    जगदलपुर। शहर सीमा से गणेश बहार नाला में पिकनिक मनाने के लिए गए युवकों में एक नदी में नहाने के दौरान डूब गया, वहीं दूसरा युवक किसी तरह नदी के बाहर आ गया। युवक की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज शहर के शांतिनगर में रहने वाले कुछ युवकों ने पिकनिक जाने का प्लान बनाया, जहाँ सभी लोग गणेश बहार में पिकनिक मनाने के लिए पहुँचे, जहाँ खाना खाने के बाद ग्रुप के कुछ युवकों ने नहाने की इच्छा जताई, जहाँ 2 युवक पानी ने नहाने के लिए उतर गए। अचानक से तेज पानी की वजह से एक युवक पानी में डूब गया, जबकि दूसरे युवक ने किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों से लेकर पुलिस को दी, जहाँ एसडीआरएफ टीम को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन युवक का समाचार लिखे जाने दोपहर 2 बजे तक कोई भी पता नहीं लग पाया है।
  • साइबर ठगों का आतंक: 4500 से ज्यादा मामले, 5.5 करोड़ की ठगी, गिरोह गिरफ्तार

    11-Jul-2025

    बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में साइबर ठगी के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखने को मिल रही है। मोबाइल, सोशल मीडिया और फर्जी ऐप्स के जरिए आम लोगों को ठगने वाला एक बड़ा गिरोह जिले में सक्रिय है। पिछले एक साल में 4500 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 5.5 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। बस्तर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए इस गिरोह की कड़ी में एक बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में झारखंड के जामताड़ा से साइबर अपराधियों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी APK ऐप के माध्यम से लोगों के मोबाइल में घुसपैठ कर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ाता था।  पुलिस की तत्परता से रुकी बड़ी ठगी बस्तर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से कई मामलों में लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि को समय रहते होल्ड कराया और कई पीड़ितों को रकम वापस भी दिलवाई। पुलिस का कहना है कि जैसे ही शिकायत मिलती है, तकनीकी टीम तुरंत संबंधित ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर कार्रवाई शुरू कर देती है। अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय बस्तर पुलिस के अनुसार यह ठग सिर्फ स्थानीय नहीं हैं, बल्कि ये गिरोह गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी संचालन कर रहे हैं। अब तक कई अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जामताड़ा से पकड़े गए गिरोह ने पूछताछ में ठगी के कई नए तरीकों का खुलासा किया है।  साइबर जागरूकता अभियान तेज बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण इलाकों और बाजारों में जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। आम जनता को किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऐप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरे संभाग में 50 करोड़ रुपये तक की ठगी की आशंका पुलिस के मुताबिक 5.5 करोड़ की यह ठगी सिर्फ बस्तर जिले की है। अगर पूरे बस्तर संभाग की बात करें तो यह आंकड़ा 40 से 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। लगातार बदलते ठगी के तरीके और आम लोगों की तकनीकी समझ की कमी साइबर ठगों के लिए यह काम आसान बना रही है।

  • नक्सली को हुआ एकतरफा प्यार, सरेंडर के बाद बताया लव स्टोरी

    10-Jul-2025

     जगरगुंडा इलाके का रहने वाला है। इसकी पत्नी अरुणा लेकाम बीजापुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। आगे अमित ने कहा कि, सरेंडर तो कर दिया हूं। अब परिवार बढ़ाने के लिए, बच्चे के लिए मैं अपनी नसबंदी खुलवाऊंगा। मैं DRG में नहीं जाना चाहता। बस पत्नी के साथ गांव में रहकर खेती-किसानी करना चाहता हूं। खुशहाल जीवन चाहता हूं। अमित ने बताया कि वो और उसकी पत्नी किसी भी मुठभेड़ में शामिल नहीं रहे हैं।  अमित नक्सल संगठन में DVCM कैडर का था। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि इसकी पत्नी ACM कैडर की थी। ये 5 लाख रुपए की इनामी नक्सली थी। अमित कहता है- मेरी मां अकेली है। पिता, भाई, बहन कोई नहीं हैं। जब 12-13 साल का था तो ACM लिंगे नक्सल संगठन में भर्ती करने मुझे ले गई। वहीं हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी। जिसके बाद पहले बस्तर के अलग लोकेशन में मुझे भेजा गया। फिर अबूझमाड़ और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली भेजा। मेरा प्रमोशन किया गया और नक्सली लीडर वेणुगोपाल के सुरक्षा गार्ड में शामिल किया गया। ज्यादातर अबूझमाड़ और गढ़चिरौली बॉर्डर पर ही थे। इसी बीच साल 2019 से पहले गढ़चिरौली में एक पार्टी मीटिंग के दौरान अरुणा से मुलाकात हुई। अमित ने बताया कि, पहली नजर में ही वो मुझे पसंद आ गई। वो नक्सल संगठन की मीटिंग के दौरान खाने का बंदोबस्त करना, गांव-गांव से सामान लाने का काम करती थी। मैं किसी न किसी तरह से उससे बात करने की कोशिश करता था। वहीं जब भी उस तरफ जाना होता था तो अरुणा से जरूर मिलता था। हालांकि, तब तक उसे नहीं पता था कि मेरे मन में उसके लिए फीलिंग्स है। वहीं एक दिन बहुत हिम्मत जुटाया और उसे प्रपोज कर दिया। वो हैरान रह गई। कुछ दिनों तक बात भी नहीं की।लेकिन दो महीने के बाद उसने रिश्ता कबूल कर लिया। यदि पति-पत्नी दोनों नक्सली हैं तो नक्सल संगठन में पैरेंट्स बनने की इजाजत नहीं है। साल 2019 में मेरी नसबंदी करवाई गई। फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, दोनों पैरेंट्स बनना चाहते थे।

     
  • पैंगोलिन खाल की तस्करी, जगदलपुर में दो तस्कर अरेस्ट

    04-Jul-2025
    जगदलपुर। जगदलपुर में 13 किलो पैंगोलिन की खाल के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर जगदलपुर में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ा है। दरअसल, पैंगोलिन खाल से सेक्स पावर की दवा बनाने की अफवाह है। इसलिए अवैध तरीके से इसकी तस्करी की जाती है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों तस्कर बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने इंद्रावती टाइगर रिजर्व और पामेड़ इलाके से पैंगोलिन का शिकार कर स्केल्स निकाल लिया था। करीब 13 किलो स्केल्स के साथ ये जगदलपुर के परपा में एक मकान में मौजूद थे। यहां ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। वहीं फॉरेस्ट की टीम को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद टीम ने मकान में अचानक दबिश दी। दोनों तस्करों को पकड़ा गया। इनके पास से खाल बरामद हुई। फिलहाल ये खाल किसे बेचने वाले थे, तस्करी की चेन में और कौन-कौन शामिल है? इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। 
  • इंद्रावती नदी बचाओ पदयात्रा को लेकर सियासत गर्म

    01-May-2025

    कांग्रेस ने साय सरकार पर ठोस कदम न उठाने के लगाए आरोप, किरण सिंहदेव ने किया पलटवार
    बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग इन दिनों भारी जल संकट से जूझ रहा है. पूरे बस्तर को सिंचित करने वाली प्राणधारा इंद्रावती नदी सूखे की कगार पर है. इससे किसानों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में जगदलपुर स्थित चित्रकूट से 40 किमी की पदयात्रा आज पूरी कर जल्द ही निराकरण की मांग की. वहीं इस पदयात्रा को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस वार्ता कर साय सरकार पर नदी में जल संकट को लेकर कोई ठोस कदम न उठाने के आरोप लगाए हैं.

    नदी सूख कर मैदान हो गई, जिसपर बच्चे क्रिकेट खेलते हैं

    सुशील मौर्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि इंद्रावती नदी के बचाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ बैज के नेतृत्व में तपती धूप में 40 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की, कलेक्ट्रेट का घेराव किया और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा, लेकिन भाजपा सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

    कांग्रेस ने इंद्रावती प्राधिकरण का किया था गठन: सुशील मौर्य

    उन्होंने आगे कहा कि बस्तरवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे इसके लिए कांग्रेस सरकार के समय इंद्रावती प्राधिकरण का गठन किया गया था. लेकिन भाजपा ने डेढ़ साल से सरकार में रहने के बाद भी अब तक किसी भी पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की है. उन्होंने कहा कि हमारे शासन में मटनार बैराज को स्वीकृति मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार उस पर भी आगे कोई काम नहीं कर पाई है.

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया पलटवार

    वहीं इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पदयात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में इंद्रावती के लिए क्या किया? भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत कर 49% पानी देने पर सहमति प्राप्त की है. साथ ही अलग-अलग जगहों पर स्टॉप डैम बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है.


    कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है : किरण सिंह देव
    किरण सिंह देव ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बस्तरवासियों के हित में सोच रही है. जबकि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल घोषणाएं ही की हैं, जमीनी स्तर पर काम कुछ नहीं किया.

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बस्तर अंचल को बड़ी सौगात

    15-Apr-2025

    बस्तर। बस्तर संभाग को सीएम विष्णु देव साय ने  बड़ी सौगात दी है। साय ने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। जल संसाधन से संबंधित निर्माण कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण और तकनीकी स्वीकृति में तेजी आएगी। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के विभागीय कामकाज में काफी सुविधा होगी। पहले इन कार्यों की स्वीकृति के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब ये काम संभागीय मुख्यालय बस्तर में ही हो सकेंगे।  वर्तमान में यह कार्यालय जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय इंद्रावती परियोजना मंडल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहा है। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के विशेष पहल से शुरू हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवीन कार्यालय में विभिन्न स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति के लिए भी बजट में स्वीकृति दी गई है।
    मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम महापौर संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदमती कश्यप, वित्त आयोग के अध्यक्ष निवास राव मद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के. एस. भंडारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • डरिया विधायक भावना बोहरा ने PMGSY, स्वास्थ्य सुविधाओं और धोखाधड़ी के मामलों पर मांगा जवाब

    07-Mar-2025

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया, जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं और दुर्ग संभाग में नागरिकों के साथ हुई धोखाधड़ी के प्रकरण शामिल रहे। विधायक ने इन विषयों पर सरकार से विस्तार से जानकारी और कार्रवाई की मांग की।

    दुर्ग रेंज में धोखाधड़ी के मामलों पर सवाल
    विधायक बोहरा ने विधानसभा में दुर्ग संभाग में चिटफंड कंपनियों और अन्य संस्थाओं द्वारा नागरिकों के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि 1 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2025 तक कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि इस अवधि में दुर्ग संभाग में धोखाधड़ी के कुल 7 प्रकरण सामने आए, जिनमें से 2 पर अपराध पंजीबद्ध किया गया, जबकि शेष 5 प्रकरण पहले से विवेचना में हैं। इन मामलों में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि किसी भी राशि की रिकवरी नहीं हो पाई है।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर विस्तृत जानकारी की मांग

     
    पंडरिया विधानसभा में सड़क विकास को लेकर विधायक ने सवाल उठाया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कितनी सड़कों का निर्माण पूरा हुआ और मरम्मत की स्थिति क्या है? उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में कुल 147 सड़कें हैं, जिनमें से 119 सड़कों के मरम्मत/नवीनीकरण की स्वीकृति दी जा चुकी है। वर्ष 2024-25 में 13 और सड़कों को मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति मिली है।

     

     
    उन्होंने बताया कि कवर्धा विकासखंड में 97.99 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड में 429.65 किलोमीटर और सहसपुर लोहरा विकासखंड में 110.25 किलोमीटर की कुल 637.88 किलोमीटर सड़कें हैं। वर्ष 2024-25 में मरम्मत के लिए 13 सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 63.20 किलोमीटर है।

     

    स्वास्थ्य सुविधाओं के बजट पर उठाए सवाल
    स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में मिले बजट और उसके उपयोग को लेकर सवाल पूछा। लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले को 1339.00 लाख रुपए और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1906.44 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई।

    यह राशि विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, उपकरणों और दवाओं की खरीद में पूरी तरह खर्च की जा चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी किसी भी वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।

    विधानसभा में विधायक भावना बोहरा द्वारा उठाए गए सवालों से साफ है कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ उठाए गए सवालों से यह जाहिर होता है कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है। अब देखना होगा कि सरकार इन मामलों में आगे क्या कदम उठाती है।

  • बस्तर की निकली बालाघाट मुठभेड़ में मारी गई 4 महिला नक्सली

    21-Feb-2025

    बस्तर। मध्य प्रदेश के बालाघाट मुठभेड़ में 2 दिन पहले पुलिस ने जिन 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया है वे छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली हैं। इनपर छत्तीसगढ़, MP और महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी हार्डकोर नक्सली थीं। AK-47, इंसास, SLR जैसे राइफल चलाती थीं। MP पुलिस की माने तो छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए यहां के नक्सली MP में डेरा जमाने और अपना नया ठिकाना ढूंढने पहुंच रहे हैं। जबकि बस्तर के IG सुंदरराज पी का कहना है कि जो नक्सली मारे गए हैं उन्हें नक्सल संगठन के बड़े कैडर्स कुछ साल पहले लेकर गए थे। बस्तर के लोगों को गुमराह कर नक्सली इनका मुठभेड़ में ढाल के रूप में प्रयोग करते हैं और खुद बचकर निकल जाते हैं। 

  • बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी करने वाले को 10 साल की जेल

    06-Feb-2025

    बस्तर। जिले में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को जगदलपुर FTC कोर्ट ने 10 साल की जेल और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी युवक ने बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा डाला और झाड़ियों में लेजाकर दुष्कर्म किया था। अब 3 साल बाद वह दोषी पाया गया और कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जानकारी के मुताबिक, मामला 4 दिसंबर 2021 का है। इस दिन दरभा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक हेमधर कश्यप (32) गांव के खेत में गया था। यहां एक 80 साल की बुजुर्ग महिला खेत में चरोटा काट रही थी। इसने महिला से कहा था कि वो इस काम में उसकी मदद करेगा। इसी बहाने वह महिला को पकड़ लिया। उसके मुंह में उसने कपड़ा डाला ताकि वह चिल्ला न पाए। जिसके बाद उसे झाड़ियों के पीछे लेकर गया जहां दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे और बहु को दी थी। फिर दरभा पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी। मामला कोर्ट पहुंचा। वहीं अब FTC कोर्ट ने आरोपी युवक को 10 साल जेल और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुना दी है। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक प्रीति वानखेड़े ने पैरवी की थी। 

  • अपर आयुक्त पंकज शर्मा ने नाला और तालाब सफाई का किया निरीक्षण

    30-Jan-2025

    रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो की सफाई को व्यवस्थित करने लगातार अभियान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है. आज नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य पंकज शर्मा ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 5 के क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर के सुन्दर नगर मुख्य मार्ग के नाले की पोकलेन मशीन से सफाई करवाने के अभियान एवं मुख्य मार्ग सुन्दर नगर में रोहिणी पुरम तालाब की सफाई मित्रों की सहायता से तालाब के घाट एवं किनारों को स्वच्छ बनाने के मेन्युअल अभियान सहित नगर निगम एवं जोन 6 क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

  • जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त हो रहे राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का तत्काल करें निराकरण-कलेक्टर श्री विजय दयाराम के

    07-Aug-2024

    जगदलपुर, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त हो रहे राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण करवाएं। साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान बैंक सखी के माध्यम से करवाने की पहल की जाए। कलेक्टर श्री विजय मंगलवार की शाम समय-सीमा की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर ने पालक-शिक्षक मेगा बैठक की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन का मॉनीटरिंग, छात्रों की उपस्थिति, टीचर की उपस्थिति, छुट्टी हेतु ऑनलाईन आवेदन, स्कूल के मरम्मत की स्थिति, शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों की स्थिति का भी आगामी पालक-शिक्षक की बैठक में शामिल होने वाले जिला स्तरीय अधिकारी जांच करेंगे। उन्होंने जिला स्तर के अन्य अधिकारियों को भी स्कूल निरीक्षण के दायित्व देने के निर्देश दिए।

     
    कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में समय-सीमा के प्रकरणों, जन शिकायत, जन चौपाल के मामलों का संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, नक्सल प्रभावितों के परिजनों-आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, बादल अकादमी और ज्ञानगुड़ी केन्द्र के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय कार्यो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् बैंक लिंकेज के माध्यम से अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहो को रिवाल्विंग फंड की उपलब्धता को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक सखी द्वारा ट्राजेक्शन, स्व-सहायता समूहो के सदस्यों को बीमा योजना से लाभ की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय वर्ष के आधार पर विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण कार्यो का, पीएम आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यो, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति, चिरायु योजना में स्कूली बच्चों का जांच करवाने, स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, शालाओं में पोषण वाटिका-किचन गार्डन विकसित, उल्लास पोर्टल में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों की विकासखण्डवार एन्ट्री की समीक्षा की गई।
     
    कलेक्टर ने 433 पंचायत में मनरेगा का मानव दिवस सृजित करने लक्ष्य तय कर कार्यो का प्रगति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृतसरोवर की प्रगति और पंचायत स्तर पर अपूर्ण विकास कार्य की वित्तीय वर्ष के आधार पर समीक्षा कर कार्यो को प्रगति देने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा नवीनीकरण किए जा रहे राशनकार्डो और निरस्तीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बस्तर व लोहण्डीगुड़ा में निरस्तीकरण के आवेदनों पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड और नगरीय निकायों में ऑफलाईन प्रक्रिया से संचालित उचित मूल्य दुकानों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीडीएस बारदाने संकलन के लिए बस्तर, बकावण्ड पर विशेष ध्यान देने कहा। साथ ही विभाग के सम्बद्ध कार्य एजेसिंयों से चावल जमा करवाने की स्थिति, पीडीएस दूकानों में खाद्यान भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे
  • कौशल परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु करवा सकते हैं पंजीयन

    06-Aug-2024

    जगदलपुर, भारतीय सैन्य अग्निवीर थल सेना भर्ती 2024 का कम्प्यूटर जनित परीक्षा परिणाम सेना भर्ती कार्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है। कम्प्यूटर जनित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों का कौशल परीक्षा माह दिसम्बर 2024 के प्रथम सप्ताह में जिला रायगढ़ में संभावित है।

     
    बस्तर जिले के उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक कौशल परीक्षा पूर्व तैयारी करना चाहते हैं, वे 30 अगस्त तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर में अथवा कार्यालयीन ईमेल आईडी ddirempl@gmail.com या आवेदक स्वयं उपस्थित होकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। कौशल परीक्षा की विस्तृत जानकारी हेतु सेना भर्ती वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
  • आवारा मवेशियों के नियंत्रण सहित ध्वनि प्रदूषण रोकने करें प्रभावी पहल-कमिश्नर श्री डोमन सिंह

    26-Jul-2024

    जगदलपुर, बस्तर संभाग के अंतर्गत सड़कों में आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए तैयार कार्ययोजना के अनुसार गौशाला एवं कांजी हाऊस में रखे जाने के साथ ही समुचित कार्यवाही सम्बन्धित विभागों के द्वारा समन्वित रूप से सुनिश्चित किया जाए। वहीं ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण हेतु डीजे लगे वाहनों की जप्ती सहित राजसात की कार्यवाही किया जाए। उक्त निर्देश कमिश्नर बस्तर श्री डोमनसिंह ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के कार्यान्वयन प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।

     
    कमिश्नर ने आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने के लिए चिन्हित स्थलों,पशुओं की टेंगिंग,रेडियम पट्टी लगाने सहित गौशाला एवं कांजी हाऊस संचालन की जानकारी ली और गौशाला एवं कांजी हाउस में पर्याप्त जगह,चारे एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार आवारा मवेशियों को रखे जाने हेतु गौशाला एवं कांजी हाउस का विस्तार भी किये जाने कहा। उन्होंने नक्सली पीड़ित परिवारों के पुनर्वास हेतु शासन की नीति के तहत कार्यवाही कर प्रभावितों को सहायता प्रदान करने सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जाने संवेदनशीलता के साथ पहल करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने केंद्रीय जेल जगदलपुर में बंदियों के लिए अतिरिक्त बैरक निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं भानुप्रतापपुर में निर्मित उप जेल को प्रारंभ करने सहित कोण्डागांव में जिला जेल निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के हस्तांतरण की कार्यवाही का संज्ञान लेकर आवश्यक पहल किये जाने कहा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ध्यान केंद्रित करने पर बल देते हुए इस दिशा में जनजागरूकता निर्मित करने की आवश्यकता बतायी।
     
    मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार हेतु सजगता बरतने के निर्देश
     
     कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार हेतु सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उप स्वास्थ्य केन्द्रों में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी स्तरों पर जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता को ध्यान रखकर मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं,मितानिनों सहित अंदरूनी ईलाके के आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों के पास भी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों को दवाइयों के उपयोग के बारे में अवगत करवाने कहा। उन्होंने पालतू मवेशियों में वर्षाजनित मौसमी बीमारियों के नियंत्रण एवं उपचार के लिए भी समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
     
    किसानों को बीज-खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
     
    कमिश्नर ने खरीफ फसल सीजन हेतु किसानों को पर्याप्त बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक की व्यवस्था करने पर बल देते हुए आवश्यकता के आधार पर खाद की नई रैक मंगवाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में वनाधिकार मान्यता पत्रों का डिजिटाइजेशन एवं फौती नामांतरण,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत नवीन पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग,जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति एवं पूर्ण योजनाओं को आरंभ करने सहित राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार प्रकरणों का निराकरण,भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व अभिलेखों का दुरुस्तीकरण एवं सम्बन्धित विभागों को संशोधित अभिलेख प्रदाय करने,राजस्व नक्शे में सुधार के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अभियान इत्यादि की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री बीएस सिदार एवं श्रीमती माधुरी सोम सहित  कृषि,पशु चिकित्सा सेवाएं,स्वास्थ्य सेवाएं, नगरीय प्रशासन,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यपालन अभियंता पर्यावरण संरक्षण मण्डल जगदलपुर,जेल अधीक्षक, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मौजूद थे।
  • एक्स कैलिबर राइफल लोड करते हुए जवान से चली गोली, जबड़े को फाड़ते हुए निकली बुलेट; अस्पताल में भर्ती

    27-Jun-2024

    जगदलपुर। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के रामपुरम कैंप में तैनात 15वीं बटालियन के डी कंपनी में तैनात आरक्षक ने गुरुवार सुबह करीब तीन बजे के लगभग एक्स कैलिबर हथियार को जबड़े में लगाकर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी मौर्चे पर पहुंचे। घायल पड़े आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण चौपर जा न सका और जवान की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जवान के जबड़े में टांका लगाने के बाद स्टेबल करने के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

     
    रामपुरम कैंप से आये जवानों ने बताया कि सीएएफ जवान मनोज दिनकर (35) की गुरुवार की सुबह मोर्चा में ड्यूटी लगाई गई थी। जवान ने अपनी सुरक्षा के तौर पर एक्स कैलिबर हथियार को लेकर तैनात था। करीब सुबह तीन बजे के लगभग जब सभी जवान सो रहे थे तो जवान मनोज ने अपने जबड़े में गन को लोड करने के लिए गोली चला दी। इसके बाद गोली जबड़े को फाड़ते हुए आंख के पास से बाहर निकल गई, उसके बाद हवा में छह राउंड गोली चलने की आवाज आई। कैंप में सो रहे जवानों ने अचानक से सात राउंड की गोली का आवाज सुनकर मोर्चा की ओर दौड़ लगाई, जहां जमीन पर घायल पड़े आरक्षक मनोज को साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले गए। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। चौपर की मदद से ले जाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के चलते चौपर को जगदलपुर हवाई पट्टी में उतारा गया। 
     
    घायल जवान को बेहतर उपचार मिल सके, इसलिए मेकाज लेकर आया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल जवान के जबड़े को सिलाई करने बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जवान की हालत में स्थिर होने के बाद उसे रायपुर ले जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार देख रही है।
  • बीच सड़क पर ट्रेलर में लगी भीषण आग, फैली सनसनी

    24-Jun-2024

     जगदलपुर। रविवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक ट्रेलर का केबिन शार्ट सर्किट के चलते जल गया। आग निकलता देख ड्राइवर अपने सामानों को लेकर भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुँच वाहन को बुझाने में जुट गई, जहाँ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि ट्रेलर का ड्राइवर केबिन जो कि गुजरात पासिंग था, ओडिशा की ओर से रायपुर जाने के लिए निकला हुआ था, जैसे ही वाहन आसना से पहले पहुंची कि अचानक गाड़ी से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर के सिर को सडक़ किनारे खड़ा करते हुए अपना सामान निकाल कर सडक़ पर आ गया। जिसके बाद वाहन पूरी तरह से जल रहा था। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस से लेकर सडक़ पर जा रहे लोगों का जाम लग गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने इस जलते हुए ट्रेलर का वीडियो भी बनाने लगे। यातायात पुलिस सडक़ के दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को रोकने में जुट गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से गाड़ी को जला दिया था। ज्ञात हो कि करीब दो सप्ताह पहले एलआईसी कालोनी के पास चलती हुई एक थार वाहन भी शॉर्ट सर्किट के चलते जल गई थी, जहां पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे भी बुझाने में सफलता हासिल की थी।

  • इरिकपाल में दोहरे हत्याकांड मामलें में जगदलपुर पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    14-Jun-2024

    जगदलपुर। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में दोहरे हत्याकांड में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। वहीं इस हत्या में ग्रामीणों ने बड़े भाई को तीर भी मारा था, जिसका छोटे भाई ने वीडियो भी बनाया था गुस्साए ग्रामीणों ने इस मामले में छोटे को भी मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस की अलग- अलग टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 11 जून को ग्राम इरिकपाल में जमीन विवाद व आपसी रंजिश के चलते गांव के ही 12 व्यक्ति आपस में मिलकर योजना बनाकर योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ 11 जून को मामला दर्ज कर लिया गया था। चैनसिंह गागड़े, जितेन्द्र उर्फ तुलसीराम नाग, मनीराम नाग, विष्णु गागड़ा, वासुदेव गागड़ा, मानसिंग गागडे, मोतीलाल गागड़े, पंकज गागड़े, धरमसिंग गागड़े, विरेन्द्र गागड़े, किशन कुमार नाग, रतन गागड़े, मोतीलाल गागड़े,पंकज गागड़े , धरमसिंग गागड़े, विरेन्द्र गागड़े, किशन कुमार नाग, रतन गागडे। 

  • एक बस में बच्चों सहित 240 सवारी! .. ऎसी बेरहमी

    11-Jun-2024

    कुशवाहा ट्रेवल्स संचालक की सामने आई अमानवीयता

    किरण देव ने कहा- मामले में कराएंगे कड़ी कार्रवाई
     
     
    जगदलपुर। जगदलपुर शहर के बस स्टैंड में जिसने भी इस दिल दहला देने वाले मंजर को देखा, उसकी रूह कांप उठी। जगदलपुर के कुशवाहा ट्रेवल्स की एक यात्री बस में दूधमुहे बच्चों सहित ओड़िशा के 240 मजदूरों को आज हैदराबाद से जगदलपुर लाकर छोड़ दिया गया। यात्रियों को ठूंस ठूंस कर भरे जाने से कई बच्चे और किशोरियां बीमार पड़ गईं। एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
     
    गनीमत है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण देव और सहृदय बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इन मजदूरों की तुरंत सुध ले ली। अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। विधायक और कलेक्टर की पहल पर मजदूरों के ठहरने और भोजन पानी तथा इलाज का तुरंत प्रबंध कर दिया गया।
     
     
     
    ओड़िशा से खाने कमाने हैदराबाद गए 240 मजदूरों को कुशवाहा ट्रेवल्स जगदलपुर की एक ही बस में जानवरों की तरह भरकर जगदलपुर के नया बस स्टैंड पर लाकर छोड़ दिया गया। उड़ीसा के इन मजदूरों के साथ दर्जनों छोटे-छोटे बच्चे और अनेक दूधमुहे बच्चे भी शामिल थे। इसके साथ ही उनके बर्तन, कपड़े लत्तों और दीगर सामानों के लगेज को भी ठूंस दिया गया था। ये मजदूर ओड़िशा तक के लिए कुशवाहा ट्रेवल्स की बस को बुक कराकर हैदराबाद से रवाना हुए थे। बस को जगदलपुर से होते हुए ओड़िशा के बलांगीर तक जाना था, मगर कुशवाहा ट्रेवल्स के बस संचालक ने बलांगीर तक के लिए बस की व्यवस्था न होने की बात कहते हुए मजदूरों को बस स्टैंड जगदलपुर में ही छोड़ दिया। भूखे प्यासे और गर्मी के चलते बस स्टैंड में बैठे-बैठे बच्चे बीमार हो गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है साथ ही काफी संख्या में दूधमुहे बच्चे भी मजदूर परिवारों के साथ मौके पर नजर आए। सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि 52-55 सीटर बस में 240 मजदूरों को किस तरह ठूंस ठूंसकर भरा गया होगा और इन गरीबों ने हैदराबाद से जगदलपुर तक की लंबी दूरी कितनी मुसीबत के साथ तय की होगी। किरण देव सिंह और कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था नगर के टाउनहाल में कराई है। साथ ही उनके लिए भोजन, पानी का भी इंतजाम किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर मजदूरों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम भी टाउन हाल में तैनात कर दी है। ज्यादा बीमार दो बच्चों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा मजदूरों को ओड़िशा भेजने की व्यवस्था की जा रही है। किरण देव ने कहा है मामला बड़ा ही गंभीर है, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
    बस संचालक का कृत्य अक्षम्य
    ऎसी बेरहमी और बेदर्दी तो जानवरों के साथ भी नहीं की जाती, जैसी बेरहमी और बेदर्दी भरा सलूक कुशवाहा ट्रेवल्स के संचालक और उनके कर्मचारियों द्वारा ओड़िशा के मजदूरों के साथ किया गया है। यह अमनवीय कृत्य अक्षम्य है। इस पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल आयोग तथा आरटीओ को कड़ा एक्शन लेना होगा। कुशवाहा ट्रेवल्स की सारी बसों की परमिट रद्द कर संचालक और मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले कर्मियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाने की जरूरत है। ताकि दूसरे बस ऑपरेटर फिर कभी ऐसा दुस्साहस न कर सकें। बता दें कि कुशवाहा ट्रेवल्स की यात्री बसें जगदलपुर से हैदराबाद के बीच अंतर राज्यीय परमिट पर चलती हैं। परमिट अभी जीवित हैं या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है। हैदराबाद में बस्तर और ओड़िशा के मजदूर रोजी रोटी की तलाश में बड़े पैमाने पर गए हुए हैं। ये मजदूर अपने तीज त्यौहारों पर अपने गांव एकसाथ लौटते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए बस ऑपरेटर यात्रियों को ठूंस ठूंसकर बसों में भरते हैं।
  • जमीनी विवाद को लेकर किया डबल मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

    11-Jun-2024

    जगदलपुर। जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही. यह घटना जगदलपुर से लगे गांव इरिकपाल की है. मिली जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी. विवाद इस कदर बढ़ गया कि जान से मारने की स्थिति आ गई. टंगिया और फरसा से खेत में दौड़ा-दौड़ा कर दो सगे भाई चंद्रशेखर और योगेश कश्यप को मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी चैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में 15 से 20 लोग शामिल थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

  • स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर गायब: नक्सली अपहरण की आशंका

    03-Jun-2024

     सरकारी क्वार्टर में मिला पुराना फोन, पोस्टर भी जब्त

    जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक वारदात सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अचानक से गायब है। जिसके बाद पुलिस को गायब होने की सूचना भी दी। पुलिस टीम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में जाकर जांच की है। जांच के दौरान एक सीपीआई उग्रवादी का पोस्टर मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। डॉक्टर का अपहरण नक्सलियों ने किया है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोस्टी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अमलान भोई शनिवार को अचानक से गायब हो गए।
    इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अचानक से डॉक्टर के लापता होने की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग सकते में आ गया। मलकानगिरी एसपी को भी इस बात की सूचना मिली।
    घटना की जांच में जुटी पुलिस डॉक्टर के सरकारी आवास पर पहुंची। जहां एक पुराना फोन मिला। साथ ही सीपीआई उग्रवादी के नाम का पोस्टर मिले। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में पुलिस अब डॉक्टर के अपहरण या फिर डॉक्टर खुद ही लापता हो गए। इन दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
  • खेल रहे मासूम पर कुत्तों का हमला

    03-Jun-2024

     जगदलपुर। शहर के दलपत सागर वार्ड संस्कार स्कूल के बाजू गली में बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने सड़क पर खेल रहे एक मासूम को अपना शिकार बनाया। मासूम की आवाज को सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाया। बच्चे को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को परिजन घर ले गए। बताया जा रहा है कि इन दिनों शहर के अलग-अलग मोहल्लों में काफी संख्या में आवारा कुत्तों का झुंड देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मोहल्ले में आने-जाने के दौरान कुत्तों के द्वारा उन्हें दौड़ाने के साथ ही हमला भी करते हैं।

    ऐसा ही एक मामला रविवार की रात को देखने को मिला, जहां दलपत सागर वार्ड में रात को घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों में से एक बच्चे के ऊपर कुत्ते ने हमला कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने बच्चे की आवाज को सुनने के बाद कुत्तों को भगाया और बच्चे को लेकर अस्पताल गए, जहां कुत्तों ने मासूम को जगह-जगह काटा था।
    इस घटना के बाद से मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इन आवारा कुत्तों के खिलाफ चल रही मुहिम भी कई महीनों से बंद है, जिसके कारण शहर में आवारा कुत्तों के इस आतंक के चलते लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है।
    कुत्तों ने बच्चे को घसीटकर ले गए थे अपने साथ
     मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस समय बच्चे की आवाज सुनाई दिया और लोग भागे तो उन्होंने देखा कि उन कुत्तों के झुंड ने लगभग दो वर्ष के बच्चे को 15 से 20 मीटर घसीट कर ले गए थे।
    इससे पहले भी हो चुकी ही कई घटनाएं
    देखा जाए तो हर दिन रोजाना कुत्तों के काटने की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले करपावंड के ग्राम में एक आवारा कुत्ते ने नौ लोगों को एक ही दिन में अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद गाँव वालों ने कुत्ते को खोजकर उसकी हत्या कर दी थी।
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही में तेज हवाओं के साथ बारिश

    29-May-2024

    अंधड़ से पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, कई गांवों में बिजली गुल

    रायपुर। नौतपा के पांचवें दिन बुधवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत दी है। वहीं अंधड़ से पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए हैं जिससे कई गांवों में बिजली गुल है।
    मंगलवार को मुंगेली जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में आम आदमी के साथ साथ जानवर भी परेशान हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहाला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में रहेगा।
    रात का भी तापमान गर्म रहने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म मुंगेली रहा। यहां तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 45.8, महासमुंद में 46.7 और बिलासपुर में 46.4 डिग्री रहा।
  • कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, वाहन को भी लिया चपेट में

    29-May-2024

    जगदलपुर। शहर के मेन रोड में स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते तेजी से फैल गई. आग की लपटे इतनी तेज थी की आस पास की दुकानें में आग के चपेट में आने लगी. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. वहीं आग इतनी भीषण थी कि दुकान के बाहर खड़ी एक कार और मोपेड भी जलकर खाक हो गई.



    जानकारी के अनुसार, जगदलपुर शहर के मेन रोड में स्थित कपड़े की एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई. आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई. दमकल कर्मियों को तकरीबन 1 घंटे का समय आग को काबू आपने में लगा. तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. भीषण आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं.
  • फेक एनकाउंटर का आरोप लगाकर सुरक्षाबलों का मनोबल गिरा रहे हैं कांग्रेसी : गृहमंत्री विजय शर्मा

    22-May-2024

    जगदलपुर। पीडिया मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को लेकर डिप्टी सीएम गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है विरोध करना। वहीं झीरम जांच मामले पर कहा कि कांग्रेसी जेब में सबूत लेकर घूमते थे। लेकिन अपने कार्यकाल में कभी इन सबूतों को पेश नहीं किया। मुठभेड़ से नक्सलवाद का समाधान नहीं निकलेगा। शांति वार्ता के जरिए सरकार समाधान तलाशेगी। फेक एनकाउंटर का आरोप लगाकर विपक्ष सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहे हैं। पीडिया मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का पुराना रिकॉर्ड था। पूर्व में भी नक्सलियों ने माना था उनके साथी मारे गए थे। दरअसल, 10 मई को पीडिया मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा पुलिस ने किया था। ग्रामीणों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए गांव के लोगों को मारने का आरोप पुलिस पर लगाया था। इस मामले में कांग्रेस जांच दल के नेताओं ने बीजापुर के गंगालूर थानाक्षेत्र के मुतवेंडी में पीडिया के पीड़ितों से मुलाकात की थी और पूरे मामले की जांच की मांग की है। 

+ Load More
Top