बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव पर संबलपुर में महिला समूहों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    20-Aug-2025

    धमतरी। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर आज आंचल महिला क्लस्टर संगठन संबलपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यह आयोजन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। समूह की महिलाओं ने गांव एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।
     
     
    साथ ही रंगोली के माध्यम से स्वच्छता एवं जनजागरूकता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों ने स्वच्छता शपथ भी ग्रहण की और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
     
     
    आयोजन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला समूहों की इस पहल की सराहना की।
     
    इस संबंध में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल स्वच्छता की आदत विकसित होती है बल्कि ग्रामीण समाज में जनजागरूकता भी बढ़ती है।
  • दंपति और मासूम हादसे का शिकार, एक की मौत

    20-Aug-2025

    बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वाड्रफनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे में युवक की पत्नी और बच्ची घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बनारस मुख्य मार्ग का है। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, दंपति ससुराल से वापस लौट रहे थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ है।
  • डॉ. रमन सिंह को बीजेपी में लाने वाले बिसे गुरूजी का निधन

    20-Aug-2025

    दुर्ग। दुर्ग की राजनीति के बड़े नाम और भाजपा के आधार स्तंभ माने जाने वाले बिसे यादव ‘गुरूजी’ का निधन हो गया। 73 वर्ष की आयु में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे हरनाबांधा मुक्तिधाम में हुआ।

     
    दुर्ग की राजनीति में बड़ा नाम
    बिसे यादव को ‘गुरूजी’ के नाम से जाना जाता था। वे दुर्ग में भाजपा की स्थापना और विस्तार के प्रमुख चेहरे रहे। कहा जाता है कि उन्होंने ही डॉ. रमन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। 1986-87 में जब भाजपा की स्थिति कमजोर थी, तब वरिष्ठ नेता गोविंद सारंग के साथ वे कवर्धा पहुंचे और वहां डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया। यही से डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक यात्रा भाजपा में शुरू हुई।
     
    कांग्रेस के दिग्गजों को दी चुनौती
    बिसे यादव ने उस दौर में राजनीति की जब कांग्रेस का दबदबा था। 1984 में उन्हें भाजपा ने तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और परिवहन मंत्री मोतीलाल वोरा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। 1989 में दुर्ग विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने शिवसेना प्रत्याशी के रूप में मोतीलाल वोरा को चुनौती दी। हालांकि वे चुनाव हार गए, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को टक्कर देने से उनकी राजनीतिक हैसियत काफी बढ़ गई।
     
    राजनीतिक सफर
    1974 से 1979 तक उन्होंने नेशनल हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। 1979 में उन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा और पहली बार दुर्ग नगर पालिका परिषद के पार्षद चुने गए।
    इसके बाद वे पांच बार पार्षद बने। भाजपा के शुरुआती दौर में वे भाजयुमो शहर अध्यक्ष और भाजपा शहर अध्यक्ष भी रहे।
     
    सिद्धांतवादी नेता
    बिसे गुरूजी सिद्धांतवादी छवि के नेता रहे। भाजपा सत्ता में आने के बाद उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं मिला, लेकिन वे संगठन और विचारधारा के प्रति समर्पित बने रहे।
     
    हाल के वर्षों में उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का अभियान भी शुरू किया था, लेकिन अस्वस्थता के कारण यह आंदोलन आगे नहीं बढ़ पाया।
     
    लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे गुरूजी
    दुर्ग और आसपास की राजनीति में बिसे यादव का नाम एक ऐसे नेता के रूप में दर्ज है जिन्होंने भाजपा को शून्य से खड़ा किया और दिग्गज नेताओं को चुनौती देने का साहस दिखाया। वे पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव के भी राजनीतिक गुरु माने जाते थे।
  • बॉयफ्रेंड से नाराज होकर गर्लफ्रेंड ने लगाया फांसी

    20-Aug-2025

    बलरामपुर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा अपने बॉयफ्रेंड से लगातार चैट कर रही थी। बॉयफ्रेंड के बातचीत से बचने और वीडियो कॉल न करने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
    आत्महत्या से ठीक पहले उसने मैसेज भेजकर लिखा कि “आखिरी बार वीडियो कॉल में देख लो, मैं मरने जा रही हूं।” यह घटना तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र के भीतियाही गांव की है। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी और भंवरमाल में स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल छुट्टियों में वह अपने गांव भीतियाही आई हुई थी।
     
    घटना 17 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। छात्रा अपने घर के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान वह मोबाइल फोन से अपने कथित बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी।
    चैट के दौरान युवक ने उससे बातचीत करने से परहेज किया और वीडियो कॉल से भी कतराने लगा। इससे आहत होकर छात्रा ने बॉयफ्रेंड को अंतिम मैसेज भेजा कि “एक बार वीडियो कॉल में देख लो, मैं मरने जा रही हूं।” इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
     
     
    छात्रा के दादा जब घर लौटे और दरवाजा खोला तो उनकी पोती फांसी पर झूलती मिली। यह नजारा देखकर वे दहशत में आ गए और शोर मचाने लगे। पड़ोसियों के साथ मिलकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तातापानी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
     
    इस मामले में जांच अधिकारी रामसेवक भगत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा पिछले 4-5 वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। इससे वह मानसिक तनाव में रहती थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि छात्रा की मोबाइल चैट और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय उसकी आखिरी बातचीत किन परिस्थितियों में हुई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा दुख है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग छात्रा पढ़ाई में ठीक-ठाक थी लेकिन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी। बॉयफ्रेंड से हुई नाराजगी ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं युवा पीढ़ी में बढ़ते मानसिक तनाव और संबंधों की संवेदनशीलता को दिखाती हैं।
  • मंत्रिमंडल के विस्तार पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

    20-Aug-2025

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय मंत्रिमंडल का अंततः विस्तार हो गया, तीन नये मंत्री बनाये गये है।

     
    तीनों नये मंत्रियों को मैं बधाई और शुभकामनायें देता हूं। किसे मंत्री बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ, बनाये गये तीनों मंत्रियों में से कोई भी मुख्यमंत्री का पसंद का नहीं है।
     
     
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक मंत्री अडानी की पसंद पर बनाये गये या कह सकते है अडानी के दबाव पर बनाये गये। एक मंत्री संघ की पसंद पर बनाये गये, उनके पिता संघ के बड़े पदाधिकारी रह चुके है। एक मंत्री विधानसभा चुनाव के समय की गयी राजनैतिक सौदेबाजी के कारण बनाये गये। कुल मिलाकर साय मंत्रिमंडल के विस्तार साय जी की ही नहीं चली।
     
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 13 सदस्यी मंत्रिमंडल होता रहा है।
     
     
    इस बार परंपरा को तोड़कर 14 सदस्यी मंत्रिमंडल हो गया है। एक मंत्री की संख्या बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ विधायक असंतुष्ट है। वरिष्ठता और अनुभव तथा जनाधार भाजपा में गुनाह हो गया है, चार-पांच-छह बार के विधायकों की उपेक्षा हो रही है।
  • करोड़ों की ठगी का बड़ा पर्दाफाश, पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ा

    19-Aug-2025

    कवर्धा। कबीरधाम जिले की पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी निवेशकों को ऊंचा ब्याज और मूल राशि लौटाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में शिकायतें दर्ज थीं और लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी। ऐसे खुला ठगी का मामला यह मामला अक्टूबर 2024 का है। कवर्धा निवासी शिव सोनी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD. / निवेश किंग नामक कंपनी के संचालकों ने निवेशकों को झूठे वादों से फंसाकर उनकी रकम हड़प ली। शिकायत में कंपनी के संचालक धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे (29) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56), निवासी मठपारा कवर्धा पर गंभीर आरोप लगाए गए। आरोपियों ने निवेशकों को 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का प्रलोभन दिया था। लेकिन तय समय पर न तो ब्याज दिया गया और न ही मूल राशि लौटाई गई। धीरे-धीरे जब निवेशकों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा।  
    \पुलिस ने की व्यापक जांच शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और लेन-देन की गहन जांच की। साथ ही, उनके ठिकानों और परिचितों पर दबिश दी गई। 19 अगस्त 2025 को लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे। इनमें ठगी की रकम से खरीदी गई जमीनों और लग्जरी गाड़ियों के दस्तावेज शामिल हैं। आरोपियों ने बिलासपुर में 57 लाख की जमीन, कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख की भूमि खरीदी थी। इसके अलावा टाटा हैरियर और अर्टिगा जैसी महंगी गाड़ियां भी ठगी की रकम से ली गई थीं।  
     50 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा जांच में अब तक यह सामने आया है कि कबीरधाम जिले में ही करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में इस घोटाले की रकम 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि ठगी का शिकार हुए निवेशकों की संख्या सैकड़ों में है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई कई जिलों में लगातार छापेमारी और साइबर जांच के बाद संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। निवेशकों को ठगने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
    aपुलिस टीम की बड़ी भूमिका इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, पांडातराई थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा और अन्य अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने सबूत जुटाने से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक अहम योगदान दिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उनकी अन्य संपत्तियों और बैंक खातों की जांच कर रही है, ताकि ठगी की पूरी रकम का पता लगाया जा सके। निवेशकों को चेतावनी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लालच में आकर इस तरह की फर्जी कंपनियों में निवेश न करें। ऊंचा ब्याज और दोगुना पैसा लौटाने का लालच आमतौर पर ठगी का हिस्सा होता है। ऐसे मामलों में निवेशक अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं। यह मामला न केवल कबीरधाम जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी है कि फर्जी निवेश कंपनियां कैसे संगठित रूप से लोगों को निशाना बना रही हैं। पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से कई निवेशकों को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

  • हाईकोर्ट ने उठाए सवाल: रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं पर दर्ज 7 FIR पर स्पष्टीकरण मांगा

    19-Aug-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोरी और आर्गेनाइज क्राइम के मामले में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधु—वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर—को लेकर बड़ा मोड़ सामने आया है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। कोर्ट ने रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह से यह स्पष्ट करने को कहा कि आखिरकार एक ही आरोपियों के खिलाफ एक साथ सात एफआईआर दर्ज करने की क्या आवश्यकता थी और यह कार्रवाई किस आधार पर की गई। हाईकोर्ट ने इस पर विस्तृत जवाब मांगा है और एसएसपी को निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह के भीतर अदालत में जवाब दाखिल करें।  
    फरार चल रहे तोमर बंधु, गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया याचिकाकर्ता वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थानों में सूदखोरी और एक्सटॉर्शन (उगाही) के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी थी, जहां से भारी मात्रा में कैश, चेक और जमीनों के दस्तावेज बरामद हुए। जांच के दौरान पुलिस को कई और अहम सबूत मिले, जिनके आधार पर यह मामला संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज क्राइम) से जुड़ा हुआ माना गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ अलग-अलग 7 FIR दर्ज की और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, गिरफ्तारी के डर से दोनों आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाइयों ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। इसी याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए।
    पुलिस पर दबाव में कार्रवाई का आरोप याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस ने दबाव और दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई की है। आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर दोनों भाइयों को संगठित अपराध जैसे गंभीर केस में फंसाने की कोशिश की है। वकील ने दलील दी कि पुलिस ने एक ही तरह के आरोपों पर सात एफआईआर दर्ज कर दी, जो कानूनन सही नहीं है। जांच निष्पक्ष नहीं है, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव में की जा रही है। तोमर बंधु को ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताकर गलत छवि बनाई जा रही है। इन्हीं तर्कों के आधार पर वकील ने अग्रिम जमानत देने की मांग की, ताकि दोनों भाई न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। हाईकोर्ट ने तलब की केस डायरी मामले की पिछली सुनवाई के दौरान ही हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए केस डायरी तलब की थी। मंगलवार को जब सुनवाई हुई, तब अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस को यह बताना होगा कि किस कानूनी आधार पर सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। हाईकोर्ट ने एसएसपी रायपुर से कहा कि वे व्यक्तिगत शपथपत्र देकर दो सप्ताह में इसका स्पष्टीकरण दें। कोर्ट के रुख से यह साफ हो गया है कि पुलिस की कार्रवाई पर न्यायालय गंभीरता से सवाल उठा रहा है।  पुलिस के अनुसार कैसे चलता था सूदखोरी का नेटवर्क पुलिस की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तोमर बंधु लंबे समय से रायपुर में सूदखोरी और उगाही के धंधे में सक्रिय थे। रोहित तोमर ने अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से एक ऑफिस खोला था।

    इसी ऑफिस से सूदखोरी का पूरा कारोबार संचालित होता था। लोगों को ऊंची ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता था और समय पर रकम न लौटाने पर धमकी, मारपीट और संपत्ति कब्जाने तक की घटनाएं सामने आईं। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क संगठित अपराध के तौर पर काम करता था, जिसमें कई स्थानीय लोग भी शामिल थे। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित पुलिस ने पिछले दो महीनों से वीरेंद्र और रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस के अनुसार लगातार ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने इनाम की घोषणा भी की है। साथ ही उनके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस और गिरफ्तारी वारंट भी प्रभावी हैं। हाईकोर्ट की सख्ती से बढ़ा तनाव हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब पुलिस प्रशासन के सामने यह चुनौती है कि वह अदालत में ठोस आधार पेश करे। यदि पुलिस यह साबित करने में असफल रहती है कि सात एफआईआर दर्ज करने की वैधता क्यों थी, तो यह पूरा मामला उलझ सकता है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सभी एफआईआर एक ही घटना और आरोपों पर आधारित हैं, तो यह ‘मल्टीपल एफआईआर’ की श्रेणी में आता है, जिसे उच्चतम न्यायालय ने कई मामलों में अवैध करार दिया है। लेकिन यदि हर एफआईआर अलग-अलग पीड़ितों और अलग-अलग लेन-देन से संबंधित है, तो पुलिस का पक्ष मजबूत हो सकता है। बड़ा सवाल: क्या बच पाएंगे तोमर बंधु? तोमर बंधुओं का आपराधिक रिकॉर्ड और सूदखोरी का कारोबार रायपुर पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अब जबकि मामला हाईकोर्ट की निगरानी में है, पुलिस को अपने कदमों का कानूनी आधार मजबूत करना होगा। दूसरी ओर, तोमर बंधु इस कोशिश में हैं कि उन्हें अग्रिम जमानत मिल जाए और वे गिरफ्तारी से बच सकें। लेकिन पुलिस द्वारा बरामद कैश, चेक और जमीनों के दस्तावेज उनके खिलाफ गंभीर सबूत के तौर पर खड़े हैं।

  • 9 बड़े जुआरी पकड़े गए, सरकारी ठेकेदार और कारोबारी शामिल

    19-Aug-2025

    बिलासपुर। पुलिस ने रसूखदार जुआरियों के जुए के बड़े फड़ में छापेमारी की, और महापौर के जेठ, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार और होटल कारोबारी समेत 9 रसूखदार जुआरियों को कैश और क्वाइन के साथ गिरफ्तार किया. ये जुआरी लाखों रुपए का दांव लगा रहे थे. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह को सूचना मिली, कि सरकंडा थाना क्षेत्र के कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल के बाड़ा में कारोबारी जुआ खेल रहे हैं. जहां कैश और क्वाइन पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है. एसएसपी के निर्देश पर टीआई नीलेश पांडेय समेत पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान जुआरियों को भागने का मौका न मिले, इसलिए पुलिस ने पहले चारों तरफ घेराबंदी की. जिसके बाद बाड़ा में दबिश दी. टीम अंदर पहुंची तब कैश और क्वाइन लेकर बैठे जुआरी बड़े दांव लगा रहे थे. पुलिस ने उनके पास से 41 हजार 500 रुपए, एक पेटी क्वाइन, ताश पत्ती और 11 मोबाइल बरामद किया. कार्रवाई के बाद रसूखदार जुआरियों ने अपने-अपने करीबी नेता और अफसरों को फोन लगाना शुरू किया. इस दौरान आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश भी की गई. लेकिन, एसएसपी रजनेश सिंह ने किसी की नहीं सुनी.

  • आरंग पुल से लापता महिला की लाश मिली

    19-Aug-2025

    रायपुर। आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती मिली है. पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली.  मृतिका स्वाति त्रिवेदी के बारे में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो वर्ष पहले संतोषी नगर रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी, दोनों की ढाई माह की बच्ची भी है. मृतिका का मायका ग्राम पारागांव है और रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. रविवार को मृतिका के पति और सास ससुर उनसे मिलने पारागांव आए थे. दोनों स्वाति और बच्ची से मिलने के बाद सभी उसी दिन वापस चले गए. अगले दिन यानी सोमवार सुबह लगभग 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकलती थी. स्वाति की स्कूटी और दुपट्टा महानदी पुल पर मिला था, इसी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी. स्वाति की लाश आज नदी में तैरेत हुए मिली.

  • ट्रेलर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

    19-Aug-2025

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने ट्रेलर लूटपाट की घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार ट्रेलर वाहन, एक कार और मोबाइल फोन समेत कुल डेढ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। प्रकरण में प्रार्थी संजय पटेल निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से ऑक्शन में चार ट्रेलर वाहन CG 12 BQ 0369, CG 12 BQ 0371, CG 12 BQ 0372, CG 12 BQ 0373 खरीदे थे, जो वर्तमान में सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। दिनांक 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक CG 12 BQ 0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया और चालक एम.डी. जुबेर व अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए। जांच में पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व वाहन स्वामी अमन गोस्वामी ही था, थाना तमनार में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 309(4),309(6) BNS के तहत अपराध कायम कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई ।
    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की और ओडिशा तक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ओड़िशा हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिये गए। पुलिस की दबिश में अमन गोस्वामी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन में सवार होकर आए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की संख्या 5 से अधिक होने पर धारा 310 (2) BNS जोड़ी गई है। आरोपियों के मेमोरेन्डम पर चार ट्रेलर वाहन कीमत 1.5 करोड़ रुपये, चार मोबाइल कीमत 24 हजार रुपये और एक स्विफ्ट कार कीमत 6 लाख रुपये सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई।  
    गिरफ्तार आरोपी 1. अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी, 28 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा 2. नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी, 57 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा 3. जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी, 38 वर्ष, निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) 4. मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट, 28 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा 5. लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट, 24 वर्ष, निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा 6. रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल, 27 वर्ष, निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा 7. कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल, 30 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा दो अन्य फरार बरामद संपत्ति चार ट्रेलर वाहन (1,50,00,000 रुपये), चार मोबाइल फोन (24,000 रुपये), एक स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AP 1298 (6,00,000 रुपये), कुल मूल्य 1,56,24,000 रुपये।

  • रायपुर : अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर

    19-Aug-2025

    रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश एवं नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम जोन-5 द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया. जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता अंकुर मिश्रा एवं टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निवेश विभाग की टीम ने नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़न दस्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई की.  अभियान के तहत पासपोर्ट कार्यालय के पास नागरिक राम बहल सिंह द्वारा अनुमति के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. वहीं, भाठागांव इंटेकवेल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी निगम ने कड़ा कदम उठाया. मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बनाई गई मुरूम रोड को काटकर मार्ग का आवागमन अवरुद्ध कर दिया, जिससे आगे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लग सके. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

  • विधायकों को मिला राजभवन से पत्र, कल साय कैबिनेट का विस्तार कन्फर्म

    19-Aug-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल सुबह 11:00 बजे साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।  आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

  • टीचर ने पत्नी के ट्रांसफर का किया विरोध, अपने बड़े अधिकारी को हड़काया

    19-Aug-2025

    बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव को कार्यालय में घुसकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक नेता सुशील साहू अपनी पत्नी के युक्तियुक्तकरण के तहत हुए स्थानांतरण से नाराज़ होकर तमतमाते हुए देखे जा सकते हैं और “देख लेने” की धमकी देते सुने जा रहे हैं। यह वीडियो भले ही एक माह पुराना हो लेकिन इस पर अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है और आज दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।  जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने एकल शिक्षक और शिक्षकविहीन विद्यालयों में बच्चों की संख्या के आधार पर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की थी। इस प्रक्रिया के तहत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं अतिशेष घोषित किए गए जिन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय चयन का विकल्प दिया गया। इसी प्रक्रिया में प्राथमिक शाला अमलीडीह में पदस्थ शिक्षिका विनीता साहू का स्थानांतरण प्राथमिक शाला वीरनारायणपुर किया गया।  
    इस निर्णय से नाराज़ उनके पति सुशील साहू, जो स्वयं कर्मचारी नेता हैं अपने कुछ साथियों के साथ बीईओ कार्यालय पहुंचे और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव से अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाने लगे। इस घटना की शिकायत बीईओ अरविंद ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से की थी। शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दो विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों राजेंद्र टंडन और नरेंद्र वर्मा को जांच समिति का सदस्य नियुक्त किया है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और धमकी देने वाले शिक्षक नेता पर प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है। यह भविष्य की कार्यवाही का विषय होगा।

  • बीमार महिला से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार, जीआरपी को मिली सफलता

    19-Aug-2025

    भिलाई। डायलिसिस कराकर लौट रही महिला से लूट की वारदात का जीआरपी ने खुलासा किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है। वारदात 17 अगस्त की रात करीब 10 बजे की है। दरअसल, भिलाई-3 रेलवे कॉलोनी निवासी कुमुद पटेल (41) अपने भाई आकाश श्रीवास्तव के साथ मित्तल हॉस्पिटल से डायलिसिस कराकर घर लौट रही थीं। घर पहुंचते ही चार युवकों ने उनका काला बैग छीन लिया। बैग में 500 रुपए और डायलिसिस की पर्ची थी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार किया। बचाव में आए भाई आकाश के साथ भी मारपीट की। लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग निकले। जल्दबाजी में वे अपनी बाइक मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने बाइक के आधार पर भूपेन्द्र कुमार भारद्वाज (35), अखिलेश उर्फ राजा गुप्ता (27) और दुष्यंत दास उर्फ बब्बू (24) को गिरफ्तार किया। चौथा आरोपी देवाशीश अभी फरार है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बैग और रॉड को नाले में फेंक दिया और लूटे गए पैसे खाने-पीने में खर्च कर दिए। 18 अगस्त को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कैंटीन में आग, बड़ा हादसा टला

    19-Aug-2025

    भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (SVTU) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कैंटीन में अचानक आग लग गई। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के विश्वेश्वरैया भवन, जिसे यूटिलिटी बिल्डिंग भी कहा जाता है, में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटीन में इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव (लीकेज) होने के कारण आग भड़की। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
    सिलेंडर लीकेज से उठी लपटें सूत्रों के अनुसार, कैंटीन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में वहां आग की लपटें उठने लगीं और कैंटीन धुएं से भर गया। कैंटीन कर्मचारी और वहां मौजूद लोग जैसे-तैसे बाहर निकले। घटना की सूचना तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते ब्लॉक खाली कराया गया   घटना के समय विश्वेश्वरैया भवन के क्लासरूम में करीब 200 से अधिक इंजीनियरिंग छात्र मौजूद थे। आग की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए। ब्लॉक को खाली कराने में शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों ने मदद की। समय पर सतर्कता बरतने से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। महिला कर्मचारी बेहोश, अस्पताल भेजा गया आगजनी के दौरान कैंटीन में काम कर रही एक महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि धुएं और घबराहट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।  दमकल विभाग और पुलिस की कार्रवाई मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर की मशक्कत के बाद आग नियंत्रित कर ली गई। पुलिस ने भी पूरे भवन को सील कर दिया और वहां मौजूद सिलेंडरों और अन्य सामान को बाहर निकलवाया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह आग सिलेंडर लीकेज के कारण लगी। हालांकि, विस्तृत जांच की जा रही है। छात्रों में दहशत, प्रशासन ने दिए निर्देश  अचानक लगी आग से छात्र काफी सहम गए। कई छात्र कैंपस से बाहर निकल आए और अपने परिवारजनों को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, कैंटीन को बंद रखा जाएगा और छात्रों को अन्य स्थानों पर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बड़ी दुर्घटना से बचाव विश्वविद्यालय परिसर में आगजनी की यह घटना बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी, क्योंकि आग लगने के समय भवन में काफी संख्या में छात्र मौजूद थे। अगर समय रहते ब्लॉक खाली न कराया जाता और दमकल विभाग तुरंत मौके पर न पहुंचता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। मौके पर मौजूद छात्रों ने भी बताया कि आग लगने के बाद धुएं के कारण घबराहट बढ़ गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • गौमाता को रौंदने वाले वाहन चालक पर शिव सेना ने अपराध दर्ज कराया

    19-Aug-2025

    राजनांदगांव_शिवसेना राजनांदगांव जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया बीते रविवार की रात लगभग 2 बजे ट्रक चालक द्वारा लापरवाही तरीके से वाहन चला कर एक साथ 9 गौ माता को रौंदने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिला पुलिश अधीक्षक महोदय को शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, चन्द्र शेखर शुक्ला, डिगम्बर साहू, टकेश्वर साहू की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुवे तत्काल कार्यवाही का आश्वाशन दिया। वहां से लालबाग थाना पहुंच शिव सैनिको ने अपराध पंजीबद्ध कराया शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरीके से एक साथ 9 गौ माता को रौंदा गया है कानून के जानकारों का कहना है कि यह बड़ा अपराध है जिलाध्यक्ष सोनी ने कहा की ये हमारे लिए बढ़ी दुर्भाग्य की बात है पूरे प्रदेश के सड़कों में एक के बाद एक वाहन चालक गौमाता को रौद रहे हैं और रिपोर्ट लिखवाने लोग सामने नहीं आ रहे जिससे ऐसे अपराध करने वालो पर कानूनी कार्यवाही हो और फिर ऐसी घटना में लगाम लग सके।
    जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेश के पांचो संभागो में शिवसेना पार्टी द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या करने वालो पर हत्या का मामला दर्ज करने, गौ तस्कर वाहनों को राजसात की कार्यवाही करने, घुमन्तु मवेशियों को गांव गांव में निर्मित गौठानो में रख कर उस क्षेत्र के दो लोगो को कलेक्टर दर पर रोजगार देकर गौ संरक्षण करने सहित गौ रक्षा की मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग संभाग में भी किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा शंकर त्रिपाठी, महामंत्री मनीष तिवारी सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पिछले 50 दिनों से डोर टू डोर संपर्क कर और मुख्य बाजार एव चौराहो में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी ने गौ रक्षा के मामले को संज्ञान में लिया और गौ धाम बनाने की घोषणा कर दी। लेकिन धरातल में अब भी गौ रक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है। सड़को पर विचरण करने मजबूर गौ माता अब भी लगातार दुर्घटना का शिकार बन रही है। जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया हाल ही में बीती रविवार की रात करीब 2 बजे राजनांदगांव से नागपुर हाइवे में 1 ट्रक चालक द्वारा 9 गायों को बर्बरता पूर्ण तरीके से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही सभी 9 गायों की मौत हो गयी।

  • पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि को A+ ग्रेड मिलने पर सभी वर्ग के कर्म चारियों में खुशी की लहर - प्रदीप मिश्र

    19-Aug-2025

    राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि को यू जी सी की नेक ग्रेडेशन समिति के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के स्टेप बाई स्टेप मूल्यांकन करते हुए A+ ग्रेड दिया है जोकि  छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और सबसे बड़ा वि वि है जिसने B++ से सीधे A + ग्रेड में आने वाला प्रदेश का पहला वि वि बना है l आज पेंशनर कल्याण समिति के सदस्यगण  वि वि कुलपति डा सच्चिदानंद शुक्ला जी  और कुलसचिव डा अम्बर ब्यास जी के साथ साथ विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की संचालक डा आरती परगनिहा मैडम जी अपने इस कार्य के अलावा विभागाध्यक्ष बायो साइंस विभाग  का दायित्व भी निभा रही हैं इन सभी को को बधाई देने गये l
    इस ग्रेडेशन श्रेय का वि वि के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, और
    कर्मचारियों के साथ साथ समस्त शोधर्थियों के अथक और निरंतर प्रयास को जाता है इसके लिए प्रदेश के माननीय राज्यपाल और हमारे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय रमेन डेका जी के द्वारा समय समय पर विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अपने अपने विश्व विद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने और नेक टीम से मूल्यांकन कराने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे हैं  उनके लगातार  निर्देशों का प्रतिफल है जो हमें A + ग्रेड मिला इसके लिए  राज्यपाल महोदय भी बधाई के पात्र है जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वि वि की प्रतिष्ठा बढ़ी है l  
    इस ग्रेडेशन के बढ़ने के बाद से वि वि का ग्रांट अब बढ़ेगा जिससे वि वि अपने शोध आदि के कार्यो में इजाफा होगा नई नियुक्तियों के द्वार खुलेंगे  बधाई देने के लिए निम्न सदस्यगण गये थे  प्रदीप मिश्र शिरीश त्रिवेदी, राकेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, गणेश राम यादव सुनील सोनकर, अविरल धनगर , हेमंत यादव सुरेश सोनकर आदि थे/

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद टीवी की विशेष परिचर्चा में हुए शामिल

    18-Aug-2025

    नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल संसद टीवी पर आयोजित एक विशेष परिचर्चा में शामिल हुए। इस परिचर्चा में उन्होंने केंद्र सरकार की विकासोन्मुख नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश की प्रगति में आम जनता की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि संसद में उठाए जा रहे मुद्दे केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह आम जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों से भी जुड़े हुए हैं।  अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के विकास पर बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता तक पहुँचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं को मजबूत बनाने वाली योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि संसद के जरिए उनकी आवाज को मजबूती से रखा जा रहा है। संसद टीवी की यह विशेष परिचर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसद की भूमिका को जनता तक पहुँचाने का एक अहम माध्यम माना जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी ने इस चर्चा को और भी महत्त्वपूर्ण बना दिया।

  • PM मोदी अगले महीने कोलकाता में शीर्ष सैन्य कमांडरों को करेंगे संबोधित

    18-Aug-2025

    कोलकाता : पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के तीसरे सप्ताह में कोलकाता में आयोजित होने वाले संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में शीर्ष सैन्य अधिकारियों को संबोधित कर सकते हैं। इस सम्मेलन में तीनों रक्षा बलों के शीर्ष कमांडरों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के नागरिक नौकरशाह भी भाग ले रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर शीर्ष कमांडरों को संबोधित करेंगे और भविष्य में सेनाओं के लिए अपना दृष्टिकोण बताएंगे। प्रधानमंत्री को उच्च रक्षा सुधारों के एक भाग के रूप में तीन थिएटर कमानों के सृजन पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी जाएगी, ताकि सेनाएं भविष्य में संयुक्त रूप से और कुशलतापूर्वक युद्ध लड़ सकें। थिएटर कमांड्स के लिए बुनियादी कार्य चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। आईडीएस अब ऑपरेशन सिंदूर से सीखे गए सबक को कमांड्स की संरचना में शामिल करने की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेना चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नेतृत्व वाली चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की परिचालन भूमिका को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। थिएटर कमांड को जयपुर, प्रयागराज और कारवार सहित तीन स्थानों पर स्थापित करने की योजना थी। ये कमान क्रमशः पश्चिमी, उत्तरी और समुद्री सीमाओं के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाने वाला एक अन्य प्रमुख प्रस्तुतीकरण देश में मेक इन इंडिया के तहत निर्मित स्वदेशी हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्मों पर होगा।
    सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उपकरणों के प्रदर्शन के साथ-साथ इस क्षेत्र में भविष्य के कार्यक्रमों पर एक विस्तृत प्रस्तुति तैयार कर रही हैं। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ नागास्त्र जैसे कई अन्य विस्फोटकों का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकवादी और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया गया । कोलकाता में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान कुछ स्वदेशी हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जा सकता है । पहले प्रधानमंत्री संयुक्त कमांडर सम्मेलन को प्रतिवर्ष संबोधित करते थे, लेकिन अब इसे हर दो वर्ष में एक बार कर दिया गया है।रक्षा मंत्री ने पिछले वर्ष लखनऊ में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने बलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपने निर्देश और दृष्टिकोण बताए थे।

  • रायपुर में दो और ड्रग्स पेडलर्स गिरफ्तार

    18-Aug-2025

    रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है। थाना टिकरापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 27, 27(क), 29 नारकोटिक एक्ट एवं 111 बी.एन.एस. के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 20 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक जप्त कर कार्यवाही किया गया था।  गिरफ्तार आरोपियों से हेरोईन (चिट्टा) सप्लाय नेटवर्क में लगे अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने एवं उनसे जप्त दस्तावेजों का तकनीकी विशलेषण कर हेरोईन (चिट्टा) को कंज्यूम एवं उसकी बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए इस हेरोईन सप्लाय नेटवर्क में हेरोईन की बिक्री करने वाले अन्य 02 पेडलर को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया है। दोनों पेडलर्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग ए.टी.एम. कार्ड, 01 नग पासबुक एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार पेडलर्स 01. फरहान रजा पिता शाहिद रजा उम्र 33 वर्ष निवासी मोमिन पारा छत्तीसगढ़ समाज पार्टी के सामने थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 02 प्रदीप गेंडरे पिता देवलाल गेंडरे उम्र 31 वर्ष निवासी गायत्री दवाखाना के आगे पुरानी बस्ती गोगांव थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

Top