रायपुर। प्राइवेट गार्ड्स की गुंडई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, इसी कड़ी में ताजा मामला सामने आया है, डुमरतराई सब्जी मंडी में एक युवक को जबरन पीटा गया, बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक सब्जी खरीदने अपने पिता के साथ डुमरतराई सब्जी मंडी पंहुचा था। दुपहिया वाहन अंदर ले जाने की मामूली बात पर हुए विवाद हुआ और प्राइवेट गार्ड्स उन पर टूट पड़े। पीड़ित 21 वर्षीय असजद खान गोलबाजार का निवासी है, इस हमले में युवक को गंभीर चोटे आई है,आरोपियों ने दांत से शरीर में काटकर भी घायल किया, बता दें कि बीते दिनों मेकाहारा समेत कई संस्थानों में प्राइवेट गार्ड्स की गुड़ाई सामने आ चुकी है। ताजा मामला माना थाना इलाके का है।
रायपुर। आज हम छत्तीसगढ़वासी अपने पते में जिस "छत्तीसगढ़" शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन है। वे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अवंती विहार चौक पर आयोजित माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका पुण्य स्मरण किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सभी लोग उनके भाषण के कायल होते थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने 25 सप्ताह तक चलने वाले छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के ‘रजत महोत्सव’ का शुभारंभ किया है। आज यदि हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, तो यह अटल जी की ही देन है। इस 25 सप्ताह में सभी विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। हमने उनकी स्मृति में इस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया है, जिसके तहत अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान रखा गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी ने जिस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उन उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए हमारा राज्य तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। इन 25 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि हमने अगले 25 वर्षों में विकसित राज्य बनने की न केवल संकल्पना की है, बल्कि इसे पूरा करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ रोडमैप भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि जब श्री अटल जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, उस समय मैं सांसद के रूप में निर्वाचित हुआ। मैंने संसद में अटल जी के व्याख्यान सुने हैं। लोकसभा में उनके संबोधन का हम सब इंतजार करते थे। उनका चुटीला अंदाज, बेबाकी और अपनी बात रखने की कला सबका मन मोह लेती थी। जब छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी बिल संसद में प्रस्तुत हुआ, उस चर्चा को भी मुझे श्रोता के रूप में सुनने का अवसर मिला। उस समय हमारे राज्य से राज्यसभा सांसद स्वर्गीय लखी राम अग्रवाल एवं स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने भी अपनी बात संसद में रखी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी ने हमें सिखाया कि सिद्धांतों पर हमेशा दृढ़ रहना चाहिए। वे सिद्धांत एवं मूल्यों की राजनीति को ही महत्व देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि संवाद, सहमति और संवेदना की कला भी है। उनकी वाणी आज भी हमारी धड़कनों में गूंजती है। कार्यक्रम को विधायक पुरंदर मिश्रा एवं राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की रात एक ड्राइवर और उसके साथी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। दोनों घायल हुए हैं और मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। घटना की जानकारी के अनुसार, बीरगांव निवासी युवक ड्राइविंग का काम करता है। 15 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी कंपनी रूखमणी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। उसके साथ उसका साथी कुबेर निषाद भी मौजूद था। दोनों मोटरसाइकिल से बाजार चौक, उरला के रास्ते से होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान वे पहले अपने परिचित यामन यादव के घर रुके और फिर लौटने लगे। युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब वे बाजार चौक, उरला के पास पहुंचे तो वहां कुछ लड़के खड़े थे। जैसे ही वे वहां से गुजरे, उन लड़कों ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर के चेहरे और मुंह पर चोट आई, वहीं उसके साथी कुबेर निषाद के चेहरे पर भी थप्पड़ और मुक्कों से चोट लगी। मारपीट के दौरान एक युवक ने अपना नाम ‘पप्पू’ बताया। घटना को पीड़ितों के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा और सुना। पीड़ित ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हमले के बाद पीड़ित किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंचे और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि घटना पूरी तरह जानबूझकर की गई और आरोपियों ने उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज और मारपीट करने वाले युवकों की संख्या दो से अधिक थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार चौक क्षेत्र में अक्सर असामाजिक तत्व खड़े रहते हैं और राहगीरों से विवाद करते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि वहां नियमित गश्त और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए। पीड़ित का कहना है कि जिस तरह से उन्हें और उनके साथी को अचानक रोका गया और हमला किया गया, उससे वे डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उरला पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में आज़ादी का जश्न मनाया गया, वहीं छत्तीसगढ़ की मस्जिदों, दरगाहों, खानकाहों और इमामबाड़ों में भी देशभक्ति की मिसाल देखने को मिली। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय ने तिरंगे को सलामी देकर देशप्रेम का संदेश दिया।
15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने ‘सुदर्शन चक्र’ नामक एक राष्ट्रीय सुरक्षा कवच की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य 2035 तक भारत को भविष्य की तकनीक-आधारित चुनौतियों के लिए तैयार करना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह मिशन न केवल भारत की रक्षा क्षमताओं को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि देश की स्वदेशी तकनीकी क्षमता और युवा शक्ति को भी वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बस्तर का नाम सुनते ही नक्सलवाद और हिंसा की याद आती थी, लेकिन आज यह तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुंबई। नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित करने में हमेशा आगे रहने वाली ईशा कोप्पिकर ने एक बार फिर युवा प्रतिभाओं के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। अभिनेत्री, जो नए और उभरते टैलेंट को बढ़ावा देने की पुरजोर समर्थक रही हैं, उन्होंने एक बार फिर सुभाष घई के प्रतिष्ठित संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल अकेडमी में फिल्म निर्माण के छात्रों को अपना प्यार और समर्थन देकर यह सिद्ध किया है
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पूर्व जवाहर नगर मंडल एवं तात्यापारा मंडल अंतर्गत आने वाले तात्यापारा वार्ड में पार्षद एवं जोन-7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बढ़ई पारा और संत ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल के सैकड़ों बच्चों, अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रायपुर। राजधानी में कांग्रेस नेता सार्थक शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला शंकर नगर मेन रोड स्थित आर्क रेस्टोरेंट के पार्किंग एरिया का है, जहां मंगलवार शाम को रेस्टोरेंट मालिक सन्नी रिजवानी से कथित रूप से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सार्थक शर्मा और उनके साथी पार्किंग में शराब पीने से रोकने पर हिंसक हो जाते दिख रहे हैं।
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने लालबाग मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड के तिरंगा रैली में शामिल हुए।
रायपुर। जिले में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज नगर निगम बीरगांव में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
नई दिल्ली। खान मंत्रालय के अनुसार, भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) घरेलू खनिज क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। खान मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांता राव ने एफटीए भागीदार देश में बेहतर बाजार पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मकता के संदर्भ में भारतीय खनिज क्षेत्र, विशेष रूप से एल्युमीनियम उद्योग के लिए अवसरों पर प्रकाश डाला।
रायपुर। जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट पाई पाई में आज भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अमितेश सिंह एवं प्रबंधक श्री दिग्विजय राऊत ने अधिकारी कर्मचारी को उनके वित्तीय अधिकारों की जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के वित्तीय धोखे से बचने के लिए जागरूक रहें यदि आप किसी ऐसे धोखे के शिकार हो जाते हैं तो घबराएं नहीं और संबंधित बैंक से संपर्क करें या उसके टोल फ्री नंबर पर बताएं साथ ही पुलिस को भी सूचना प्रदान करें। किसी भी फेक वीडियो कॉल से सचेत रहें। बैंक के वित्तीय संस्थाएं इस प्रकार के वीडियो कॉल कभी नही करते। डिजिटल अरेस्ट या अन्य वित्तीय फ्रॉड के संबंध में 1930 पर कॉल करें। उन्होंने बताया कि कोई प्रोमेशनल कॉल 140 और ट्रांजैक्शन रिलेटेड कॉल 1600 से शुरूआत होता है। इसके अलावा इससे संबंधित अन्य कॉल आने पर सचेत रहें। साथ ही स्टैण्डर्ड आरबीआई के संदेश, शिकायत निवारण प्रणाली, डिजिटल बैंकिंग, भारतीय मुद्रा नोट, सचेत पोर्टल, धोखाधड़ी से बचाव पर सत्र आयोजित किए। फेक मेसेज को पहचानने एवं फ्रॉड्यूलंट एंटिटी को पहचानने के बारे में और सचेत पोर्टल के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत रूप से जानकारी दी । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोजेक्टर पाई-पाई से जुडे सत्र का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और एलडीएम श्री मोहम्मद मौफीज मौजूद थे।
नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विपक्ष की भूमिका पर कहा कि विपक्ष का कर्तव्य गरीबों के अधिकारों की रक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा, और गलत परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाना है।
दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 104 आवेदन प्राप्त हुए।
राम पंचायत मुड़पार के किसानों ने धान बिक्री एवं खाद उठाव के लिए सेवा सहकारी समिति को पुनः सेलूद में स्थानांतरित करने की मांग की। किसानों ने बताया कि पूर्व में धान बिक्री एवं खाद उठाव सेवा सहकारी समिति सेलूद में किया जा रहा था, किंतु वर्तमान में यह कार्य अचानकपुर समिति से किया जा रहा है, जो मुड़पार ग्राम से अधिक दूरी पर है, जिससे किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मुड़पार से सेलूद दो किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि अचानकपुर की दूरी अधिक होने के कारण समय व परिवहन खर्च दोनों बढ़ गया है। किसानों ने मांग की है कि सेवा सहकारी समिति सेलूद में ही धान बिक्री एवं खाद वितरण की व्यवस्था पुनः की जाए। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने डिप्टी रजिस्टार सहकारी सोसायटी को आवश्यक निराकरण करने को कहा।
नगर पंचायत उतई पार्षद ने किसानों को सिंचाई के लिए नहर से पानी देने आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि विगत 15-20 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखने लगे हैं और धान की फसलें मुरझाने लगी हैं। खेतों में दरारें पड़ रही हैं, जिससे खाद व दवाई डालना भी संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों ने ताण्डुला जलाशय से उतई, करगाडीह, पुरई, पाऊवारा, कोकडी, कोडिया, हनोदा, खम्हरिया, उमरपोटी, बोरीगारका व बोरीडीह गांवों में जल्द से जल्द सिंचाई के लिए नहर का पानी छोड़े जाने की मांग की है। पानी नहीं मिलने से फसले नष्ट हो रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने ईई जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वार्ड 09 के पार्षद ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ने जिले के छतौना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 (राजीव नगर) में लगभग 5500 श्रमिक परिवार निवास करते हैं। यह इलाका श्रमिक बाहुल्य है, जहां पहले एकमात्र पुराना सार्वजनिक सुलभ शौचालय था जिसे तोड़ दिया गया है। नया शौचालय का निर्माण करने के लिए पुराना तोड़ा गया था, लेकिन अब तक नया शौचालय नहीं बनाया गया, जिससे वार्ड में गंदगी फैल रही है और खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि डीएमएफ फंड से जल्द से जल्द नया सुलभ शौचालय स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की गंभीर समस्या का समाधान हो सके। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने डीएमएफ प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
बलरामपुर। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में पिछले दो दिनों से 35 हाथियों का एक बड़ा दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इस दल में 4 नन्हे शावक भी शामिल हैं, जो झुंड के साथ जंगल और सड़क किनारे घूमते देखे जा रहे हैं। हाथियों का यह दल दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (NH-343) के आसपास डेरा जमाए बैठा था, जिससे राहगीरों और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार, इस दल को NH-343 से दूर करने के लिए वनकर्मियों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन हाथियों के बड़े झुंड और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। आखिरकार हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने में सफलता मिली। फिलहाल हाथियों का पूरा दल राजपुर वन परिक्षेत्र के दुप्पी गांव के जंगल में मौजूद है। रेंजर महाजन साहू ने बताया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतने बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है।
बालोद। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 गौवंश की मौत हो गई. नेशनल हाईवे 930 और बालोद-झलमला मार्ग पर हुए इन हादसों ने एक बार फिर जानवरों के सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए फरार हो गया. हादसे में 5 गौवंश की मौके पर मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने फरार हाईवा चालक को पकड़ लिया है. सुबह के समय बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 4 गौवंश को कुचल दिया. इस घटना में भी सभी चारों की मौके पर मौत हो गई. वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया.
धमतरी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) धमतरी में 30 दिवसीय घरेलू वायरिंग का निःशुल्क एवं आवासीय युक्त प्रशिक्षण 12 अगस्त से दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक के इच्छुक ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण के दौरान बिजली उपकरण, वोल्टेज, एमसीबी, कनेक्शन, सीरीज और डायरेक्ट बोर्ड कनेक्शन, स्वीच वायरिंग, मास्टर स्विच वायरिंग, डायरेक्ट बोर्ड कनेक्शन, लॉज वायरिंग, हास्पिटल वायरिंग, घर वायरिंग, थ्री फेस इत्यादि की तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण में उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए आवेदक को राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो काफपी, 4 पासपोर्ट साईज के फोटो लेकर कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-88394-68509 और +91-97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बिलासपुर। जंगल में सजी जुआ की महफिल में पुलिस ने छापेमारी कर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नगदी रकम, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते, मोटर साइकिलें और अन्य सामान भी जब्त की है। यह कार्रवाई रतनपुर पुलिस ने ग्राम चपोरा चांपी बॉध के पास के जंगल की है। मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चपोरा चांपी बॉध के पास जंगल में बड़ी संख्या में लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 10 जुआरी पकड़ाए। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से कुल 83,000 रुपये नगदी, 1-1 मोबाइल फोन, 52 पत्तों की ताश की गड्डी, 5 मोटर साइकिलें, एक कम्बल और एक बोरी पानी के पाउच भी जब्त किए हैं। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फ़िलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।