रायपुर। राम मंदिर दीक्षित गली मालवीय रोड रायपुर निवासी सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर के आजीवन सदस्य शिव कुमार तिवारी (पुत्र नाथ तिवारी) का निधन 8 अगस्त को हो गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान राम मंदिर दीक्षित गली मालवीय रोड रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे ऋषि कुमार तिवारी के लघु भ्राता थे। वे मृदु भाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर द्वारा जिले के निजी विक्रय परिसरों में विक्रय केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निजी केन्द्रों में भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर यूरिया 266.50 रूपए, डीएपी 1350 रूपए में कृषकों को वितरण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम जंगलेसर में वरूण कृषि केन्द्र में उपलब्ध 43 बोरी यूरिया खाद का वितरण किसानों को कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में कराया गया।
गरियाबंद। विद्युत विभाग अंतर्गत गरियाबंद संभागीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत कनेक्शन संबंधी जानकारी प्रदान करने उपसंभाग गरियाबंद के तत्वाधान में आज पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गरियाबंद (शहर), गरियाबंद (ग्रामीण), पाण्डुका वितरण केन्द्रों, तथा परियोजना संभाग गरियाबंद एवं संभागीय कार्यालय गरियाबंद के अधिकारी, कार्यालयीन एवं तकनीकी (लाईन) कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शिविर में सहायक अभियंता गरियाबंद गणेश प्रसाद ने पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना अंतर्गत हम अपने घर की छतों में सोलर प्लांट लगाकर विद्युत उत्पादित कर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। गरियाबंद नगर के कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कराकर अपने बिजली बिल को शून्य या पहले की अपेक्षा काफी कम किया है। कार्यपालन अभियंता हेमंत ठाकुर द्वारा बताया गया कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। आप सभी अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करें।
बिलाईगढ़। अपर सोनिया जलाशय के डुबान क्षेत्र में भूमि जाने के बाद पिछले 24 वर्षों से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे मलुहा के 6 किसान एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। यह धरना बिलाईगढ़ नगर पंचायत के इंदिरा मार्केट में भीम रेजिमेंट के नेतृत्व में शुरू हुआ
रायपुर। समग्र शिक्षा विभाग में 1,400 से अधिक पदों पर हुई भर्ती में धांधली के आरोपों को लेकर एनएसयूआई ने गुरुवार को विभागीय कार्यालय का दौरा किया और जाँच रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक करने की माँग की। एनएसयूआई का आरोप है कि यह विभाग के इतिहास का सबसे बड़ा शिक्षा घोटाला है
अविभावकों ने शासन प्रशासन को लिये आड़े हाथ
समारोह में कर्मचारियों ने दी बधाई- प्रदीप मिश्र
राजनांदगांव - पंडित रविशंकर वि वि के श्री अंताराम चौरे उप कुलसचिव उपाधि नामांकन विभाग वि वि की सेवा से 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत हुए आप रवि शंकर वि वि से ही अपनी नियमित सेवा 4 अक्टुबर 1983 से लैब अटेंडेंट के रूप में रसायन शास्त्र विभाग से प्रारंभ की l 1983 से अपनी शैक्षिणिक योग्यताएँ और अर्हता को बढ़ाते हुए परीक्षा विभाग में ओ एस डी के रूप में 31 अक्टुबर 2013 तक कार्य किये इस के बाद आपकी पदोन्ति सहायक कुलसचिव बस्तर वि वि में आप एक नवम्बर 2013 से 29 नवम्बर 2019 तक कार्य किये फिर आपका स्थानान्तर बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी वि वि में हुआ जहाँ आप 30 नवम्बर 20219 से 15 जनवरी 2015 तक कार्य किये इसके पश्चात आप 16 जनवरी 2015 से 6 जनवरी 2022 तक दुर्ग वि वि में कार्य किये फिर आपका स्थानांतरन सरगुजा वि वि में हुआ जहाँ आप 7 जनवरी 2022 से 7 जनवरी 2025 तक उप कुलसचिव के रूप में कार्य किये इसके बाद आपका अपने गृह ग्राम रायपुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे पुराने पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि मे स्थानांतरन हुआ आपने इसी वि वि से ही अपनी सेवा प्रारम्भ की और सेवानिवृत भी इसी वि वि से हो रहें हैं यह बड़े सौभाग्य की बात है आप रवि शंकर वि वि में उप कुलसचिव के रूप में 8 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 तक कार्य करते हुए सेवानिवृत हुए l
रविशंकर वि वि में आपके उप कुलसचिव के रूप में कार्य भार ग्रहण करने पर कर्मचारीयों में खुशी की लहर ब्याप्त हुई थी ,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,, के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र सचिव शिरिष त्रिवेदी नेता द्वय और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा दिलीप धृतलहरे और सचिव संदीप खर्गवंशी के साथ साथ अनुसूचीत जाति जनजाति परिषद के अध्यक्ष जीवन लाल सिरदार और इसके महा सचिव कुलपति जी के निज सहायक शंकर लाल कुंजाम जी ने बताया कि इस सेवा निवृत होने वाले कर्म चारीयों के सम्मान समारोह अनुसूचित जाति जनजाति परिषद के तत्वाधान में एम बी विभाग के सेमिनार हाल में खचाखच भरे माहोल में वि वि से सेवानिवृत होने वाले उप कुलसचिव अंता राम चौरे जी को उनके नये पारी की शुरुवात करने के लिए बधाई दी l
प्रदीप मिश्र ने बताया कि वि वि के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारीयों के साथ साथ सेवानिवृत कर्मचारियों ने चौरे जी को बुके शाल ,श्रीफल, मोमेंटों आदि देकर उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से किये l
दूसरी और वि वि के पॉवर ग्रिड विभाग के छात्रों ने वहाँ के लिपिक इच्छा राम साहू जी को अलग से बिदाई दी जिसमे सभी वार्डनगन और छात्र गण उपस्थित थे l
आज के इस बिदाई समारोह में कुलसचिव डा अम्बर ब्यास जी ने अपने उदबोधन में कहा कि अगला सेवा निवृति सम्मान समारोह वि वि स्तर पर मनाया जायेगा l
अब तक वि वि के अलग अलग विभाग के सेवानिवृत होने वाले कर्मचारीयों के विभाग के कर्मचारीयों के कोंट्रीब्युशन से
सेवानिवृत सम्मान समरोह मनाया जाता रहा है कुलसचिव जी की इस घोषणा का सभी कर्मचारियो ने तहे दिल से ताली बजा कर कुलसचिव जी घोषणा का स्वागत किये इस सम्मान समारोह में वि वि के उप कुलसचिव वर्ग से सनत कुमार वर्मा, अनिमेश देवांगन और नरेंद्र वर्मा जी के साथ साथ सहायक कुलसचिव शोभना सिंह और कश्यप सर जी के साथ साथ डा मुकेश राठिया डा जाधव सर जी, प्राकट्टर डा आशीष श्रीवास्तव, डा गोपाल देशमुख, दर्शन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा जितेंद्र प्रेमी के साथ साथ डा सी आर राट्रे ,डा अनिता अनंत, अंजू ठावरे, सेक्सन आफिसर मे दुलारी ठाकुर और कंवर जी के साथ साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के बनर्जी जी, विष्णु राम वर्मा जी, ओजस्वनि सोनवानी ममता घोडेस्वार रेणु मैडम , निशा ठाकुर , यामिनी टंडन मुकेश भतपहरी पुष्कर दीवान पालेश्वर ठाकुर, शीतल यादव डा अनुराग श्रीवास्तव रोजिया जी अलख राम साहू जी उपाधि प्रकोष्ठ से अरुण झा धर्मेंद्र तिवारी जी जितेंद्र देवांगन राधे यादव दीपक यादव कान्हा ध्रुव दिल्केश साहू गजेंद्र साहू मनीराम वर्मा भोक सिंह राठिया आदि उपस्थित थे l
पंचायत को आधार बना कर छोटी गाड़ियों में चल रही तस्करी
सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश करने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव_ शिवसेना द्वारा गौ सुरक्षा हेतु प्रदेश में महा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा इस कार्यक्रम से गौ तस्करों में हड़कंप मच गया है। गांव गांव से बड़ी गाड़ी जानवर भर कर निकालने की बात तो दूर, एक जानवर निकलना मुश्किल हो गया है यही वजह है कि गौ तस्कर अब पंचायत से कागज बनाकर छोटी गाड़ियों में बार्डर स्थित गांव में एकत्रित कर रहे हैं। ज्ञात हो कि शिवसेना पार्टी द्वारा गौ हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठानो को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक की नियुक्ति करने, गौ माता को राज्य माता घोषित करने को लेकर शिवसैनिकों द्वारा पूरे प्रदेश भर में घर घर जाकर एवं स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर कराया जा रहा है। आम जन मानस द्वारा गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे इस महा हस्ताक्षर अभियान को खूब समर्थन मिल रहा है। शिव सेना किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमल सोनी, कार्यसमिति सदस्य शोभा शकंर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, महामंत्री मनीष तिवारी के द्वारा दुर्ग संभाग क्षेत्र का लगातार दौरा कर महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है। पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव, चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई , दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है। महामंत्री मनीष तिवारी ने कहा सभी शिव सैनिक डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान में जुटे हुए हैं। आज गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने शिवसेना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर जी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने सभी पंचायतो को निर्देशित करने आश्वाशन भी दिया। ज्ञापन देने विशेष रूप से प्रदेश सचिव कमल सोनी, महामंत्री मनीष तिवारी, मुकेश साहू राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष, संजय झा, कुंटक निर्मलकर, त्रिलोकी वर्मा, दुलेचन्द साहू सहित शिवसैनिक उपस्थित रहे।
छुरिया - छत्तीसगढ़ में साय के सुशासन में जहां शिक्षा के लिये दिन प्रतिदिन नये नये प्रयोग होते जा रहे बच्चों की उच्च शिक्षा के लिये लेकिन यह बात जमीनी स्तर पर सफल होते नहीं दिख रही है। एैसा इसलिये कि एक स्कूल जिसमें छत से पानी टपक रहा है और खिड़कियों में बिजली का करेंट दौड़ रहा है। छुरिया विकासखण्ड के ग्राम मोरकुटुंब में शासकीय मिडिल स्कूल का मामला सामने आया है स्कूल का हाल बेहाल है स्कूल के कमरे में जहां बच्चे पढ़ते हैं वहां स्कूल की छत से बारिश का पानी अंदर टपक रहा है और स्कूल की खिड़कियों में बिजली का करेंट दौड़ रहा है। दीवारों पर पानी का रिसाव साफ साफ दिख रहा है। आनन फानन में सरपंच ने स्कूल की छत पर सफेद प्लास्टिक लगवाकर समस्या का समाधान किया फिर भी कोई हल नहीं निकला छत से पानी लगातार टपक रहा है। एक बार तो छत का प्लाटर भी नीचे टपक गया था जो एक बच्चे के सिर पर लगा और बच्चे को चोट भी आई थी। जब स्कूल के बच्चों ने अपने प्राचार्य को खिड़कियों में करेंट की बात बताई तो प्राचार्य ने सभी बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल के बिजली के मीटर के पास से स्कूल की विद्युत आपूर्ति को बंद करवा दिया है बच्चे बिना बिजली के ही स्कूल में बैठते हैं। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इसकी सूचना बीआरसी छुरिया को दे दी गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
बिना लेन देन के कोई नहीं आ जा सकता
छोटी बड़ी सभी गाड़ियों से उगाही जारी है
छुरिया - छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के सीमा पर स्थित पाटेकोहरा बेरियर के बारे में जितना कहा जाया वह बहुत कम है अपने नये नये कारनामों के कारण पाटेकोहरा बेरियर हमेशा सुर्खियों में बना ही रहता है। जैसा कि जनचर्चा में पाटेकोहरा बेरियर अवैध उगाही का अड्डा बन चुका है ये बात प्रतिदिन आवागमन करने वाले वाहन मालिक अच्छे से जानते हैं। टेक्स के रूप में जो फीस होती है उसे तो वाहन मालिक देते ही हैं उसके अलावा वहां पर ड्यूटी में लगे कर्मचारी अलग से अपना फीस भी वसूलते हैं एैसा ही एक प्रकरण बुधवार को देखने मिला जब मौके पर पहुंचकर हमारी पत्रकार टीम ने निरीक्षण किया तो वहां पर पाटेकोहरा बेरियर से अपना छोटा वाहन लेकर जाने वाले एक वाहन मालिक ने बताया कि चिचोला से मछली बीज लेकर जा रहे थे तो पाटेकोहरा बेरियर में एक कर्मचारी एवं अपने लठैत के साथ तैनात थे उन्होंने 5 सौ रूपये की मांग की और कहा कि पैसे दो तभी तुम्हारी गाड़ी जा सकती है वरना नहीं जा सकती वाहन मालिक ने अनुरोध किया कि 3 सौ रूपये ले लो इस पर सौदा नहीं जमा पूरे 5 सौ रूपये की मांग की गई एैसा इसी बार नहीं हर समय पैसों की मांग की जाती है। इस अवैध वसूली के समय भाजपा के कुछ नेता भी उपस्थित थे एैसा लगता है यह अवैध वसूली का कारोबार उनके ही संरक्षण में हो रहा है। क्या पाटेकोहरा बेरियर की अवैध वसूली के कारोबार के बारे में जानकारी उच्चअधिकारियों नहीं है या जानबूझकर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है आखिर कब बंद होगी पाटेकोहरा बेरियर की अवैध वसूली का येे कारोबार ?