बड़ी खबर

Raipur

  • शिव कुमार तिवारी का निधन

    08-Aug-2025

    रायपुर। राम मंदिर दीक्षित गली मालवीय रोड रायपुर निवासी सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर के आजीवन सदस्य शिव कुमार तिवारी (पुत्र नाथ तिवारी) का निधन 8 अगस्त को हो गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान राम मंदिर दीक्षित गली मालवीय रोड रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे ऋषि कुमार तिवारी के लघु भ्राता थे। वे मृदु भाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। 

    समस्त सरयू पारीण ब्राह्मण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से उनकी दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति एवं गोलोक में स्थान देने एवं शोक संतृप्त तिवारी परिवार को इस असहनीय वेदना को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है तथा श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 

Leave Comments

Top