बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • कांग्रेस मुख्यालय पहुंची ED की टीम, महामंत्री को सौंपा चालान

    08-Sep-2025

    रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सोमवार दोपहर राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। टीम ने यहां महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू से मुलाकात की और उन्हें एक चालान की प्रति सौंपी। इस चालान में सुकमा जिला कांग्रेस भवन के निर्माण से जुड़े तथ्यों का उल्लेख किया गया है।

    ईडी की पूछताछ
    ईडी ने कांग्रेस भवन के निर्माण में खर्च की गई राशि को लेकर पीसीसी से लिखित हिसाब मांगा था। यह विवरण महामंत्री गैदू ने ईडी को सौंपा था। अब एजेंसी ने सवाल उठाया है कि भवन निर्माण में लगा पैसा कहां से आया? क्या यह राशि पीसीसी से जारी की गई थी, और यदि हां, तो कब और किस प्रक्रिया से दी गई?
     
    शराब घोटाले से जुड़ा मामला
    गौरतलब है कि सुकमा कांग्रेस भवन को ईडी पहले ही अटैच कर चुकी है। ईडी का आरोप है कि भवन का निर्माण कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित शराब घोटाले से प्राप्त राशि से किया गया। इस पूरे निर्माण की निगरानी उस समय के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने की थी। लखमा वर्तमान में ईडी की गिरफ्त में हैं और रायपुर जेल में बंद हैं।
  • अवैध सट्टा, शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला

    08-Sep-2025

    घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात 

    राजनांदगांव - छुरिया ब्लॉक के ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी गई है। बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी। गुरुवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए। इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात 
     
    राजनांदगांव - छुरिया ब्लॉक के ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । घटना उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी गई है। बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी। गुरुवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए। इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
  • राजनांदगांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में युवक की मौत, क्षेत्र में तनाव

    08-Sep-2025

    राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव में रविवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

    झांकी कार्यक्रम की रंजिश से बढ़ा विवाद
    जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले झांकी कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना का बदला लेने के लिए रविवार रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान राकेश ढीमर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं किशन सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    गाड़ियों में आगजनी, माहौल तनावपूर्ण
    हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने एक कार और एक बाइक में आग लगा दी, जिससे दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  • बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक भी शुरू होगा : डिप्टी सीएम साव

    08-Sep-2025

    बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी उपस्थित थीं।

    गौरतलब है कि पूरे राज्य से आए लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने तीन दिनी प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ और जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बहतराई में किया गया। इसमें एथलेटिक्स की 17 खेलों में 138 विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।
     
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबने खेल भावना के अनुरूप बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। वास्तव में खेल में कोई हारता ही नहीं है। या तो वह जीतता है या आगे के लिए कुछ सीखता तो जरूर है। खेलों में भागीदारी बड़ी बात होती है। साव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
     
    हमने खेलों में बंद पड़े राज्य अलंकरण सम्मान फिर से शुरू किया है। बस्तर ओलंपिक जारी रहेगा। आगे अब सरगुजा ओलंपिक शुरू करने की भी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी शुरू किया गया है। इससे खिलाड़ियों में नया उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।
     
    विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री का प्रभार मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव का खेल संबंधी यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने बिलासपुर के संपूर्ण खेल बिरादरी की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जोश के साथ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी आगे चलकर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम अमितकुमार, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अजीत लकड़ा, एथलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, रामदेव कुमावत, जिला खेल अधिकारी एक्का सहित एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
     
     
  • जिला प्रशासन की सक्रियता से उल्टी-दस्त की स्थिति पर नियंत्रण

    08-Sep-2025

    सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर ग्राम पंचायत पाकेला के आश्रित ग्राम मांगीतोंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक उपचार और जागरूकता प्रदान की। ग्राम में कुल 54 घरों में निवासरत 164 लोगों का मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने 40 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए तथा 8 लोगों को दस्त की समस्या से प्रभावित पाया। गंभीर कुपोषण से ग्रसित 1 बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार हेतु भेजने निर्देशित किया, वहीं एक गर्भवती महिला का पंजीयन कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया। गांव में स्थित पेयजल स्रोतों में क्लोरीनीकरण कर संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया गया। साथ ही, ग्रामीणों को साफ पानी उबालकर पीने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
     
    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था है। समय पर शिविर लगाने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
     
    शिविर में एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह, तहसीलदार इरशाद अहमद, बीएमओ डॉ. नारंग, सरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी और बताया कि उल्टी-दस्त से ग्रामीण प्रभावित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है।
  • लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री नेताम

    07-Sep-2025

    बलरामपुर। लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों की पीड़ा को बांटने कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिला अस्पताल बलरामपुर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सर्वाेत्तम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती रेवती से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, सरकार आपके साथ खड़ी है। आपके उपचार और पुनर्वास में हर संभव मदद किया जाएगा।इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थेे।

  • RTO चालान के भुगतान के लिए वेबसाइट का उपयोग किए जाने की अपील

    07-Sep-2025

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य में हाल ही में नकली आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने का डर दिखाकर मोबाइल पर संदिग्ध मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें लिंक या apk फाइल दी जाती है। इन लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की निजी जानकारी व बैंक खाते से पैसे चुराए जा रहे हैं।परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें। असली चालान की जानकारी केवल विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही उपलब्ध होती है।  इसके लिए वेबसाइट पर पे ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक कर चालान नंबर और कैप्चा डालना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालकर चालान विवरण देखा जा सकता है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब भी कोई वास्तविक ई-चालान किया जाता है, तो उसके संबंध में टेक्स्ट मैसेज केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही भेजा जाता है। उन्होंने लोगों की जागरूकता के लिए अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें, अनजान व्यक्ति को कभी भी ऑनलाइन भुगतान न करें तथा किसी भी धोखाधड़ी वाले कॉल, संदेश या ऐप की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाने में दर्ज कराएं।

  • लव ट्रायंगल के चलते युवक की हुई हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    07-Sep-2025

    मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ शहर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल बना दिया था। घटना में 27 वर्षीय करण राठौर नामक युवक की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पकड़े गए आरोपियों में दो अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, जिससे बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना।  
    घटना का विवरण यह घटना 5 सितंबर की रात मनेन्द्रगढ़ शहर में राजस्थान भवन के बगल वाली गली में हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुँच गया। इस दौरान करण राठौर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह खुद घटनास्थल पर पहुँचे। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की।  
     पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि चार अलग-अलग टीमों को गठित कर तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने छानबीन कर कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी रितिक मिश्रा के अलावा उसका भाई रौनील मिश्रा, जीजा भावेश पाटील, रशीद खान, अमन केवट, सचिन जैन और प्रभात सौंधिया शामिल हैं। दो आरोपी अपचारी बालक पाए गए। वहीं अक्कू उर्फ अकरम नामक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू को भी बरामद कर लिया है।
    जुलूस निकालकर दी गई चेतावनी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोतवाली से पूरे शहर में घुमाया। यह कार्रवाई लोगों में विश्वास कायम करने और अपराधियों को चेतावनी देने के उद्देश्य से की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए और आरोपियों को देखने के लिए उमड़ पड़े। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि कानून का पालन हर नागरिक का दायित्व है और ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हत्या का कारण: पुरानी रंजिश  प्रेस वार्ता में एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले मुख्य आरोपी रितिक मिश्रा की अपनी गर्लफ्रेंड से मृतक करण राठौर की बातचीत हुई थी। इस बातचीत से रितिक मिश्रा नाराज था और इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि रंजिश का यह मामला काफी समय से चल रहा था, लेकिन मामला तब सामने आया जब घटना घटित हुई। घटना के बाद आरोपी बिलासपुर की ओर बाइक से फरार हो रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। हालांकि अक्कू उर्फ अकरम अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने अलग-अलग टीमों को लगाया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाज में दहशत और पुलिस की सतर्कता इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। वहीं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया और व्यक्तिगत विवादों से दूर रहकर कानून का सम्मान करना चाहिए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। साथ ही जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती दल को सक्रिय किया गया है। पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की रंजिश और विवाद को सुलझाने के लिए कानून का सहारा लेना चाहिए, न कि हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए।

  • नगरी ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया

    06-Sep-2025

    खेमराज दवांगन - नगरी : 05 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सभी छात्र व शिक्षक के लिए बेहद ही खास होता है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र नगरी के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षाविदों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में संस्था की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन, ब्रह्माकुमारी कमलेश्वरी बहन एवं मुख्य अतिथि के रूप में ए.एल.बनपेला सेवानिवृत प्राचार्य, श्रीमती दीपा देवांगन प्रोफेसर सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी सिहावा एवं नव नियुक्त प्राचार्य के रूप में जे.पी. यादव प्राचार्य हाई स्कूल गुहाननाला, महेश्वर जयसिंधु प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरडुला, राजेश तिवारी जी प्राचार्य हाई स्कूल भैंसामुड़ा, राजेश तिवारी योगाचार्य व उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला भैसामुड़ा सहित अंचल के 60 शिक्षक शिक्षिकाओं ने शिरकत की।

     
    सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर परमपिता परमात्मा शिव की याद में दीपक जलाया। तथा ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी अतिथियों को आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात कुमारी शांता ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तथा पितांबर भाई ने गुरुओं के सम्मान में सुंदर गीत गाया। तत्पश्चात राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने सभी शिक्षाविदों को शिक्षक दिवस की अशेष शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा यह पल वास्तव में उत्साह व खुशियों का है जिसमें इतने सारे शिक्षाविदों का समागम हुआ है। शिक्षा एक ऐसा दीपक है जिसकी रोशनी में बच्चों को जीवन का नया रास्ता मिलता है परिंदों को बाज बनाने का हुनर शिक्षकों के पास ही होता है आप सभी शिक्षा जगत की वह शख्सियत हो जो हर बच्चे का भविष्य सवार कर उसे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हो। आपके पास अपार शक्तियों का भंडार है जिसे आप छात्रों के जीवन निर्माण में खर्च करते हो।
     
    बच्चों में अपार संभावनाएं होती है जिसे साकार मूर्त करने की क्षमता सिर्फ गुरु में ही होती है ऐसे ही हम सब का गुरु परमपिता शिव परमात्मा है जो हम सभी को ज्ञान योग की शिक्षा देकर हमारे जीवन को दिव्य बना रहे हैं परमात्मा का कार्य ही है हर मनुष्य के जीवन में सुख, शांति, प्रेम लाना हर घर को स्वर्ग बनाना व हर मानव में देवत्व लाना । इस संस्था का मूल उद्देश्य ही है नर से नारायण और नारी से लक्ष्मी बनाना । परमसद्गुरु परमात्मा को याद करने से ही हमारे अंदर की सभी बुराइयां खत्म होती है तथा हमें आत्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है जिससे हम हर कार्य को सुगमता से कर पाते हैं । परमात्मा वर्तमान में विश्व परिवर्तन का कार्य करा रहे हैं इसमें हम अपने दिव्य कर्मों से धरती को स्वर्ग बना सकते हैं और इस धरा पर फिर से प्रेम, एकता व शांति की स्थापना करने में अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं। अंत में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने सभी को संस्था में आने के लिए न्योता दिया और पुनः अभिनंदन करते हुए शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर श्रीमती दीपा देवांगन ने कहा प्रकृति हमारी प्रथम गुरु है जिसके गोद में पलकर हम बड़े हुए इसके सानिध्य में हम जीवन जी रहे हैं हम सभी को अध्यात्म से जुड़कर नित मेडिटेशन करना चाहिए। ब्रह्मकुमारी बहनों को उनके कार्यों के प्रति आभार जाताया।
  • उर्वरक व्यवसाय में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त

    06-Sep-2025

    दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में खरीफ 2025 में जिले के कृषकों के मांग अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री यथा- उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुये जिले के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों का निरंतर सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पीओएस स्कंध एवं भौतिक स्कंध में अंतर, बगैर स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक भण्डारण/विक्रय, प्रतिष्ठान में मूल्य सूची प्रदर्शित न होना, केश मेमो जारी नहीं करना, बिल बुक निर्धारित प्रारूप में न होना, स्कंध पंजी संधारण अधूरा होने इत्यादि कारणों से 11 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाये जाने पर स्थानीय उर्वरक निरीक्षकों द्वारा कुल 3277 बोरी (145.85 मि.टन) उर्वरकों को जब्त कर संबंधित विक्रेताओं से कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब मांगा गया था। संबंधित उर्वरक विक्रेताओं का जवाब समाधानकारक न होने के कारण कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 का उल्लंघन पाये जाने पर धारा 7 के तहत जब्तशुदा उर्वरकों को राजसात करने हेतु आदेशित किया गया है। राजसात किये गये उर्वरकों को स्थानीय किसानों को सूचित करते हुए निर्धारित दर पर विक्रय पश्चात् राशि शासन के खजाने में जमा करने हेतु कृषि विभाग को निर्देशित किया गया है।

     
    उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार जिले के उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान देवांगन कृषि केन्द्र रानीतराई, वि.ख.-पाटन का यूरिया-13.27 मि.टन, टी.एस.पी.-13.80 मि.टन और 28ः28ः0-0.40 मि.टन, कृषि सेवा केन्द्र पाटन, वि.ख.-पाटन का डी.ए.पी.-4.40 मि.टन एवं यूरिया-28.35 मि.टन, ओम कृषि केन्द्र, अंजोरा ख, वि.ख.-दुर्ग का 20ः20ः0ः13-2.65 टन, 24ः24ः0-1.20 टन, आमोनियम सल्फेट-0.55 टन, टी.एस.पी.-2.05 टन, पोटाश-1.95 टन, एस.एस.पी.-2.50 टन, यूरिया 1.44 कुल-12.34 टन, सिन्हा ट्रेडर्स, अंजोरा ख, वि.ख.-दुर्ग का यूरिया-28.53 मि.टन, पोटाश-0.65 मि.टन, एसएसपी-1.25 मि.टन कुल मात्रा 30.43 मि.टन, बुरहानी एग्रो इण्डस्ट्रीज खपरी, वि.ख.-धमधा का एन.पी.के. 6ः12ः36 कुल मात्रा 4 कि.ग्रा., देवांगन कृषि केन्द्र ननकट्ठी, वि.ख.-दुर्ग का टी.एस.पी.-14.80 मि.टन, चन्द्राकर ट्रेडर्स मचान्दुर, वि.ख.-दुर्ग का जिंकेटेड सिंगल सुपर फॉस्फेट 0.50 मि.टन, नम्रता कृषि केन्द्र कोनका, वि.ख.-धमधा का यूरिया 24.30 मि.टन, साहू कृषि केन्द्र मलपुरीकला, वि.ख.-धमधा का यूरिया 6.12 मि.टन, प्रयाग कृषि केन्द्र कोड़िया, वि.ख.-धमधा का यूरिया 10.44 मि.टन, महाफीड स्पेशलिटि फर्टि. (इंडिया) प्रा.लिमि. का एनपीके 21.11.21 - 1.00 मि.टन एवं एनपीके 00.09.46 - 0.50 मि.टन, कुल 3277 बोरी (145.85 मि.टन) उर्वरकों को राजसात किया गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी अपनी उपस्थिति में नियमानुसार उर्वरकों को निर्धारित दर यूरिया-266.50 रू., डी.ए.पी.-1350 रू., पोटाश-1535 रू., 20ः20ः0ः13-1300 रू., एस.एस.पी. पाउडर-469 रू., एस.एस.पी. दानेदार-510 रू. एवं अन्य उर्वरकों को बोरे में अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य के आधार पर विक्रय कर प्राप्त राशि शासन के कोष में जमा करेंगे।
  • मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का नव संकल्प के छात्रों ने लिया आनंद

    06-Sep-2025

    जशपुरनगर। नव संकल्प संस्थान में आज एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन यात्री शुभांशु शुक्ला एवं स्कूली बच्चों के बीच संवाद कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन का शिक्षकों एवं संस्थान के बच्चों ने मिलकर आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों के साथ अंतरिक्ष हीरो के बीच प्रेरणादायी संवाद एवं अनुभव को सभी बच्चों ने सुना।

    मुख्यमंत्री श्री साय और गगन यात्री श्री शुक्ला के वैज्ञानिक दृष्टिकोण बच्चों के बीच विकसित करने के आह्वाहन से सभी के बीच उत्साह की नई लहर प्रवाहित हुई। श्री शुक्ला ने छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने इस संवाद से प्रेरणा प्राप्त की।
  • रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री साय

    06-Sep-2025

    रायगढ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संवर्द्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र में जब भी मैं आता हूँ तो ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के बीच आया हूँ। आप सभी ने 20 वर्षों तक आशीर्वाद देकर मुझे सांसद बनाकर दिल्ली भेजा, अब मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने परिवार से मिलने आप सबके बीच आया हूँ। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विगत 20 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। इनमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुनः चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस तथा 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद जैसी योजनाएँ शामिल हैं।
     
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आज प्रदेश के युवा देख रहे हैं कि जिन्होंने पीएससी परीक्षा में घोटालेबाजी की, वे जेल के अंदर हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं। साय ने कहा कि हमारी सरकार में श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना और बुजुर्गों के लिए तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना प्रारंभ की गई है।
  • डिप्टी सीएम शर्मा ने किया क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ

    06-Sep-2025

    कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की अपराध जांच और न्यायिक प्रक्रिया को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। 

     
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा फॉरेंसिक विज्ञान आधुनिक अपराध जांच की रीढ़ है। हत्या, बलात्कार, लूट, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक साक्ष्य ही न्याय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। घटनास्थल पर छोड़ा गया डीएनए, खून का धब्बा, एक बाल का तंतु, जूतों के निशान, बारूद के कण या डिजिटल डिवाइस में छिपा डेटा – यही सबूत अपराधियों को पकड़वाते हैं और अदालत में उन्हें सजा दिलाने में सबसे अहम होते हैं।
     
    कबीरधाम प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित वैज्ञानिक अधिकारियों की उपलब्धता से अब इन साक्ष्यों की जांच और भी तेजी और सटीकता से हो सकेगी। इसका सीधा असर अपराध न्याय प्रणाली पर होगा –
    • पुलिस विवेचकों को समय पर रिपोर्ट मिलेगी।
    • अदालतों में दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी।
    • अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना संभव होगा।
    • समाज में कानून का विश्वास और अपराध का भय दोनों मजबूत होंगे।
     
    उन्होंने कहा अब तक छोटे जिलों से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए नमूनों को बड़े शहरों की प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। लेकिन कबीरधाम में प्रयोगशाला शुरू होने से न केवल जिले, बल्कि बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।
     
     
     
    इस प्रयोगशाला की स्थापना से कबीरधाम जिले व आस-पास के जिलों में अपराधों के साक्ष्यों की त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता में कानून के प्रति और विश्वास बढ़ेगा साथ ही न्यायिक प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि अधिक पारदर्शी होगी।
     
    कबीरधाम प्रयोगशाला की शुरुआत से जिला स्तर पर स्थापित सीन ऑफ क्राइम यूनिटों की कार्यक्षमता भी और बढ़ेगी। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग मिल सकेगा, जिससे जांच में चूक की संभावना समाप्त होगी।
     
     
     
    प्रयोगशाला शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल,कलेक्टर गोपाल वर्मा,पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवई,उप पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल,डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे,मनीराम साहू,विदेशी राम धुर्वे ,श्रीकांत उपाध्याय,समस्त पार्षद गण नगरपालिका कवर्धा सहित नागरिक ,पत्रकार उपस्थित रहे।
  • गांजा-शराब बिकने वाले अड्डे पर चला बुलडोजर

    05-Sep-2025

    बलौदाबाजार। मगरचबा के पास खोरसी नाला पुल के नीचे किए गए अवैध अतिक्रमण पर आखिरकार आज बुलडोजर चल ही गया. तहसीलदार राजू पटेल के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम के अतिक्रमण हटाने का काम किया. जानकारी के अनुसार, कलेक्टर दीपक सोनी व एसपी भावना गुप्ता को शिकायत मिली थी कि ग्राम मगरचबा में खोरसी नाला पुल के नीचे कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर नशे की सामग्रियों की बिक्री करते हैं. इसकी वजह से वहां दिनभर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. नशे में धुत्त लोगों अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं. शिकायत पर कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त रूख दिखाया और तत्काल एसडीएम को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद आज नगरपालिका की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटा दिया है. अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण न कर और नहीं अनैतिक काम करें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी.

  • प्रभारी सचिव आर शंगीता ने की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कार्यों की समीक्षा

    05-Sep-2025

    सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की प्रभारी सचिव आर शंगीता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सचिव को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले की सामान्य जानकारी दी। इसी प्रकार सभी अधिकारियों ने अपने विभागीय योजनाओं, प्रगतिरत कार्यों एवं आगामी दिनों में कार्य पूर्णता, लक्ष्य आदि का विस्तृत जानकारी दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे,  एस के टंडन सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे। सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने पंचायत विभाग के पीएम आवास ग्रामीण, अमृत सरोवर योजना, बेकरी, संबलपुरी साड़ी, ड्रोन, गेंदा फूल, सब्जी, किराना आदि व्यवसाय से लखपति दीदी और मनरेगा की जानकारी दिया। विभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक में कृषि, जल जीवन मिशन, मल्टीविलेज जल आवर्धन योजना, हर घर जल अभियान, पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक, धान के बदले अन्य फसल उत्पादन, श्रम, उद्यानिकी, एनीमिया, सिकलसेल, टीबी, कुष्ठ, पीएमश्री स्कूल, गणवेश वितरण, पीएम मातृ वंदना, महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी और आश्रम छात्रावास में बच्चों का दाखिला आदि के बारे में जानकारी दी गई।

      सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी सचिव आर शंगीता ने कहा कि राज्य सरकार के सभी विभागों में जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। अपने विभाग से संबंधित हितग्राहियों का चयन कर लाभ आदि प्रदान करें। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के मांग के अनुरूप तालाब गहरीकरण जैसे रोजगार कार्य उपलब्ध कराएं। उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, अंत्यावसायी के योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाएं, पढ़ाई लिखाई के साथ साथ शिक्षक, खानपान की इतनी सुविधा होनी चाहिए कि पालक और बच्चे आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास में आने के लिए हमेशा तैयार और इच्छुक रहें।आंगनबाड़ी केंद्रों के रजिस्टर में बच्चों का वर्गीकृत चार्ट सामान्य, कुपोषित, सुपोषित आदि का प्रति माह रिकॉर्ड रखें। साथ ही जर्जर और संभावित दुर्घटना वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को नहीं बैठाया जाए। सभी एसडीएम और सीईओ जनपद पंचायत जब दौरा करें तो उस दौरा में स्कूल आंगनबाड़ी आश्रम का निरीक्षण करें।

    किसी भी वर्ग के बच्चे को सरकार की ओर से हरसंभव अच्छी शिक्षा देने की कोशिश होनी चाहिए। इसके लिए नवाचार कर सकते हैं। जिस स्कूल में शिक्षकों की कमी है वहां स्थानीय स्तर पर विद्वजनों से विद्यादान करने का अपील किया जाए और उनके इच्छा अनुरूप स्कूल और विषय पढ़ाने के लिए दिया जाए। प्रभारी सचिव ने कहा कि किसी एक गांव या आसपास के गांव के ग्रामीण किसी जिला में एक उद्योग या अन्य संस्था में पलायन किए तब उन श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई के लिए उस स्थान, जिला के कलेक्टर को ब्रिज कोर्स कराने के लिए श्रम विभाग द्वारा पत्र लिखा जाए। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के गांव में जाएं और किसानों को कृषि की नई तकनीक वाले मशीनों और उसके उपयोग से फसल उत्पादन में कितनी गुना वृद्धि होती है उसके बारे में समझाएं। सूअर पालन करने वाले परिवारों को पशु चिकित्सा विभाग आवश्यक जानकारी देते हुए समझाएं कि उनका रहन-सहन अपने घर परिवार से दूर रखें तथा नियमित रूप से अपने परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य जांच कराते रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार से सूअर की बीमारी पालक परिवार के सदस्यों में (मानव संक्रमण) न हो। राजस्व और भू अर्जन के मामले में सचिव आर संगीता ने कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अच्छा काम हुआ है। एक वर्ष से अधिक समय का कोई प्रकरण लंबित नहीं है और भू अर्जन का हाल ही में मुआवजा दिया गया। भूअर्जन के हितग्राहियों को और प्राकृतिक आपदा के मामले में पीड़ित परिवार को शीघ्रता के साथ मुआवजा और आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान करें।

    हम किसी व्यक्ति के निधन हो जाने पर उसकी भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन सिर्फ आर्थिक सहायता राशि के लिए उन्हें अनावश्यक कार्यालय के चक्कर काटने ना पड़े। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे प्रकरणों का निराकरण समय पर करें। राजस्व मामले में कोई भी व्यक्ति जिसका वास्तविक प्रकरण है तो उसे हक मिलना चाहिए। एक फर्जी व्यक्ति के कारण अन्य 99 व्यक्तियों को दोषी नहीं मानना चाहिए। राजस्व नियम का पालन करते हुए राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। स्वामित्व स्वामित्व योजना और नक्शा बटानकन के मामले में सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट और वास्तविक स्थान में विभिन्न प्रकार के असमानताएं होती हैं जिसका मौके पर जाकर सभी पक्षकारों के सामने नक्शा बटानकन, सीमांकन आदि प्रक्रिया को शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी रोड निर्माण या मरम्मत के दौरान यातायात, पुलिस, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि विभाग मिलकर सर्व करें कि किसी भी रोड में कितना भार क्षमता के ट्रक और अन्य भारी मालवाहक चल रहे हैं। उसके अनुरूप उच्च क्षमता के रोड निर्माण करने का प्रस्ताव सरकार को भेजें। किसी भी मरीज के इलाज में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्स, इंसानियत और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। समाज कल्याण और चिकित्सा विभाग मानसिक रोगियों को स्वस्थ करने में आवश्यक कदम उठाएं।

  • अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश बोदु साहू गिरफ्तार

    05-Sep-2025

    रायपुर। राजधानी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना खमतराई क्षेत्र के कुख्यात बदमाश दयानंद उर्फ बोदु साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 18.360 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10,200 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस की उस विशेष मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत शहर में लगातार नशा कारोबारियों और अवैध शराब विक्रेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है।   अवैध शराब बिकी हेतु रखा गया था स्टॉक थाना खमतराई पुलिस को 05 सितंबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूखा मैदान, रावांभाठा स्थित खंडहर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी शराब बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दयानंद उर्फ बोदु साहू (36 वर्ष), निवासी फुलवारी चौक, रावांभाठा रायपुर बताया।  102 पौवा देशी मसाला शराब बरामद आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे सफेद रंग के बोरे और प्लास्टिक झोले से कुल 102 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। इसे मापने पर 18.360 बल्क लीटर शराब पाई गई, जिसकी कुल कीमत 10,200 रुपये बताई गई है। आरोपी शराब को छोटे पैमाने पर बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। हत्या, चाकूबाजी और मारपीट जैसे मामलों में जेल जा चुका है आरोपी  पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि दयानंद उर्फ बोदु साहू कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। वह पूर्व में हत्या, मारपीट, चाकूबाजी और अवैध शराब बिक्री जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा और लगातार अवैध गतिविधियों में शामिल हो रहा था। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1012/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने साफ किया कि अवैध शराब बेचने वालों पर किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरती जाएगी। अभियान के तहत हो रही लगातार कार्रवाई रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला और थाना खमतराई की टीम लगातार इस तरह की कार्रवाइयों में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल सामाजिक बुराई को जन्म देता है बल्कि क्षेत्र में अपराध भी बढ़ाता है। पुलिस टीम की अहम भूमिका इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह (थाना प्रभारी खमतराई), उप निरीक्षक प्रकाश चंद नागरची, आरक्षक सुमीत वर्मा, प्रदीप यादव और पोषण ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्यवाही कर अवैध कारोबारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

  • रिसदी तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

    05-Sep-2025

    कोरबा। जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय को गहरे शोक में डूबा दिया। रिसदी तालाब में घूमने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवारजन और आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए। मृत बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9), आकाश लकड़ा (13) और प्रिंस जगत (12) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे पुलिसकर्मियों के बेटे थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे।  
    ऐसे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रिसदी तालाब में घूमने गए थे। इस दौरान खेल-खेल में वे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृत बच्चों का पारिवारिक संबंध युवराज सिंह ठाकुर (9 वर्ष): इनके पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं।  
    आकाश लकड़ा (13 वर्ष): इनके पिता जोलसा लकड़ा भी पुलिस विभाग में सेवारत हैं। प्रिंस जगत (12 वर्ष): इनके पिता दिवंगत अयोध्या जगत पुलिस लाइन से जुड़े रहे थे। तीनों परिवार पुलिस लाइन परिसर में ही रहते हैं। एक ही परिसर में रहने और बचपन से दोस्ती होने के कारण बच्चों के बीच गहरा लगाव था। इसी वजह से वे अक्सर साथ में खेलते और घूमने जाते थे। पुलिस विभाग में शोक की लहर जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, कोरबा के एसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पूरे पुलिस विभाग में इस हादसे को लेकर शोक की लहर फैल गई है। सहकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भी घटना को बेहद हृदयविदारक बताया।  
    स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय निवासियों ने बताया कि रिसदी तालाब में सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तालाब के किनारों पर बैरिकेडिंग की जाए और सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल तीनों मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लाइन परिसर का माहौल बेहद गमगीन हो गया है। हर कोई इस बात से आहत है कि एक ही दिन में तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं।

  • दोस्त संग मिलकर भतीजे ने की चाचा की हत्या, नदी किनारे दफनाई लाश

    05-Sep-2025

    बलौदाबाजार। जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कसडोल थाना क्षेत्र के पिसीद गांव में भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। शराब पिलाने के बहाने बुलाया जानकारी के अनुसार, आरोपी भतीजे ने अपने चाचा को शराब पिलाने के बहाने नदी किनारे बुलाया। वहां पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त ने मिलकर चाचा पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।  हत्या के बाद लाश को दफनाया हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर चाचा की लाश को नदी किनारे ही रेत में गड्ढा खोदकर दफनाया। उन्हें लगा कि किसी को इस वारदात की भनक नहीं लगेगी और मामला वहीं दब जाएगा। लेकिन प्रकृति ने उनकी चाल पर पानी फेर दिया। हाल ही में नदी में पानी का स्तर बढ़ा, जिसके चलते लाश गड्ढे से बाहर निकलकर बहते हुए मोतीपुर गांव तक पहुंच गई। पुलिस ने किया खुलासा मोतीपुर में लोगों ने नदी में शव को बहते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त होते ही पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। कसडोल पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर चाचा के भतीजे से पूछताछ की। पूछताछ में भतीजे ने वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाचा की हत्या की और फिर लाश को छिपाने की कोशिश की।   आरोपी गिरफ्तार कसडोल पुलिस ने भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी। पारिवारिक विवाद, संपत्ति का झगड़ा या कोई और कारण। इलाके में सनसनी इस घटना से पिसीद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चाचा-भतीजे के बीच पहले भी अनबन की बातें सामने आती रही थीं। लेकिन इस तरह की खौफनाक वारदात की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

  • प्रदेश सचिव ताजुल अहमद की तरफ से प्रदेशवासियों को ईद मिलाद उन नबी की बधाई

    05-Sep-2025

    प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने प्रदेशवासियों को ईद मिलाद उन नबी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है/

  • छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

    05-Sep-2025
    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी में गुरुवार दिन भर बदल छाए रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
     
    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और दुर्ग जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई।
Top