बालोद। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत ग्राम सुखरी, मोखा, कोंगनी और मचैद के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 19 सितंबर तक कार्यालयीन समय 10 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही में दावा आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होेंने बताया कि दावा आपत्ति का अवलोकन परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, खंड शिक्षा कार्यालय, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संबधित ग्राम पंचायतों में कर सकते हैं।
बालोद। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित 186 आदिवासी बहुल गांव में अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम अंतर्गत कार्यशाला निरंतर जारी है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का ग्राम स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जिसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर चयनित कैडर एवं वालंटियर्स द्वारा अपने गांव के विकास हेतु योजना का निर्माण किया जाना है। जो कि आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर जिले के चयनित आदिवासी गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
बालोद। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्रध्दा दिल्लीवार एवं खाद्य निरीक्षक सुधीर खेस्स तथा खाद्य अमलों द्वारा बालोद नगर मे विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बालोद के गणेश पावभाजी सेंटर, नेताजी होटल सदर रोड, नमो टी-स्टॉल, जनता भोजनालय, छत्तीसगढ़ साहू जलेबी समोसा भंडार, देवांगन टी-स्टॉल जवाहर मार्केट बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर कुल 11 नग भरा सिलेण्डर जप्त कर छ.ग. द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 की कडिकाओं के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जिले में आगेे भी घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही जारी रहेगी ।
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासिव में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा में पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय दो शिक्षक आपस में ही भिड़ गए। यह पूरी घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे बच्चे सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। कक्षा का माहौल बिगड़ गया और पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई।
बैकुंठपुर। पिछले दिनों 3 सितम्बर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि, जिले के नगर सेना के कार्यालय में कुछ लोग जमकर शराबखोरी कर रहे थे। ये सभी जिले के होमगार्ड के ही जवान थे जो एक सरकारी दफ्तर में पार्टी मना रहे थे।
बिलासपुर। सालों से किराया जमा नहीं करने वाले शहर के 13 दुकानों को मंगलवार को नगर निगम के अमले ने सील कर दिया है. इनमें से 10 दुकान महिला समृद्धि बाजार की है, और 3 दुकानें बृहस्पति बाजार की है.किराया जमा करने को लेकर इन दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया गया था, इसके बावजूद भी इनके द्वारा किराया जमा नहीं किया गया।
बलरामपुर। जिले के जिला अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है और लापरवाही के कारण एक 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा किया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की बात स्वीकार की है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में अनंत चतुर्दशी के तीसरे दिन परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के वातावरण में सम्पन्न हुई। यह परंपरा पिछले चार दशकों से लगातार राजधानी की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। लेकिन पिछले 44 सालों में यह पहला अवसर था कि, सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल इस वर्ष उप राष्ट्रपति चुनाव के चलते दिल्ली प्रवास पर होने के कारण शोभायात्रा में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं हो सके। उन्होंने इस अवसर पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब वे प्रत्यक्ष रूप से स्वागत में सम्मिलित नहीं हो पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए श्रीगणेश भक्तों का अभिनंदन किया और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के विविध स्वरूपों का दर्शन कर देश-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। सांसद अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और सनातनी आस्था का सशक्त प्रतीक भी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनके परिवार के सदस्यों ने रायपुर स्वागत एवं प्रोत्साहन समिति के मंच से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर परंपरा में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने समस्त गणेश भक्तों और रायपुरवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देने की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक हमारी आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखेगी।
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। गणेश विसर्जन के मौके पर जहां शहरभर में भव्य झांकियों का आयोजन हो रहा था और श्रद्धालु उत्सव में डूबे थे, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। ये लोग सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और झगड़े कर शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे तत्वों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर अपराध पर कड़ा प्रहार किया।
जानकारी के अनुसार, त्योहार के दौरान कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों ने हाथ में पहनने वाले लोहे के कड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल किए और लोगों से मारपीट की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बदमाशों के पास 20 से 25 किलो तक के लोहे के कड़े बरामद किए गए। ये कड़े न केवल सामान्य गहनों के रूप में उपयोग किए जाते थे, बल्कि हमला करने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस ने बोरी भरकर ये कड़े जब्त किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने किया मामलें में बड़ा खुलासा रायपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी सक्रियता दिखाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केसरी नंदन नायक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी। पुलिस ने त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने वाले अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार जैसे सार्वजनिक आयोजन में शांति बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इस कार्रवाई से शहरवासियों में राहत का माहौल है। त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे आगे किसी बड़ी घटना को रोकना संभव हुआ। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने में दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार में शामिल सभी श्रद्धालु शांति बनाए रखें। पुलिस की पूरी टीम शहरभर में सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर नज़र रखे हुए है। पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना है, बल्कि आमजन में विश्वास और सुरक्षा का माहौल भी बनाना है। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगामी त्योहारों के लिए एक उदाहरण बनेगा। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए।
रायपुर। रायपुर में बाइक से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने 15-15 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला अप्रैल 2021 में गरियाबंद जिले में सामने आया था, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छुरा होते हुए रायपुर की ओर बाइक से गांजा तस्करी की जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी पर बधाई अनुमानित कीमत 1.70 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों की पहचान गरियाबंद जिले के मनोज ईसाई और योगेश तारक के रूप में हुई। उनके पास से बरामद गांजा को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। करीब साढ़े तीन वर्षों तक चली सुनवाई के बाद, मंगलवार को एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट के जज पंकज कुमार सिन्हा ने दोनों दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। यदि यह जुर्माना अदा नहीं किया गया, तो दोनों को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। एनडीपीएस एक्ट के मामले में सरकारी वकील केके चंद्राकर। इस पूरे मामले में पुलिस ने पूरी सक्रियता दिखाई। विशेष लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने अदालत में अभियोजन पक्ष की पैरवी की और अदालत में साक्ष्य, जब्ती और गवाहों के आधार पर अपराध सिद्ध कराया। अदालत ने माना कि यह मामला मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा गंभीर अपराध है, जो समाज में नशे के प्रसार और युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि है। इसलिए कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा से छुरा होते हुए रायपुर की दिशा में गांजा ले जाया जा रहा था। आरोपियों की बाइक की तलाशी लेने पर बोरे में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह तस्करी नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और नशे की खेप विभिन्न जगहों पर पहुँचाई जाती थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों का उद्देश्य अधिक मुनाफे के लिए युवाओं और अन्य वर्गों में नशे का सामान बेचना था। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में अपराध और नशे के प्रसार का भी बड़ा कारण बनता है। अदालत ने कहा कि नशे से जुड़े अपराध समाज की जड़ों को प्रभावित करते हैं और इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत यह अपराध गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे अपराधों से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज सभी को सतर्क रहना होगा। अभियोजन पक्ष की दलीलों और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने मनोज ईसाई और योगेश तारक को दोषी करार दिया और उन्हें कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश साफ है कि नशे से जुड़े अपराधों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अपराधों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि नशे से जुड़े अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी आवश्यक है। युवाओं में नशे की बढ़ती लत को रोकने के लिए परिवार, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। यह मामला स्पष्ट करता है कि पुलिस की तत्परता और अदालत की सख्ती से नशे की तस्करी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह भी साबित कर दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रशासन और न्यायपालिका मिलकर प्रभावी कदम उठा रही है। सजा की यह घोषणा समाज में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी और अपराधियों को चेतावनी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में फर्जी वोटर लिस्ट का झूठा आरोप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगाया जा रहा है, जिसका पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा किसी भी प्रकार का कोई भी वोटर लिस्ट नहीं बनाया गया था।
कवर्धा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगर पंचायत इंदौरी में सड़क, हाईमास्क लाइट, रंगमंच निर्माण, नाली निर्माण जैसे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत मिली है। इस स्वीकृति के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।
रायपुर। CM विष्णुदेव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महासमुंद। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र में नर भालू का शव मिला है. वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से भालू की मौत हुई है
रायपुर। जगत जननी मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है. मां काली सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10 का शुभारंभ 22 सितंबर से किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया, इस यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है
धमतरी। घर में रखे नकद व जेवरात को लूटने से मना करने पर बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या करने वाले 6 नकाबपोश आरोपी युवकों को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
कोरबा। कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अग्रवाल अपने जन्मदिन के मौके पर कार के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मौजूद समर्थक तालियां बजाते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।
रायगढ़। जिले में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। गणेश विसर्जन कर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बैठकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग। दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक बार फिर साइबर हमले का शिकार हो गई। यह तीन महीने में तीसरी बार है जब विश्वविद्यालय की साइट हैक हुई है। 8 सितंबर को छात्रों ने जब वेबसाइट खोली तो वहां "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक संदेशों वाले पोस्टर दिखाई दिए।
जान लें सेवन करने का सही तरीका