रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में अंतरराज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर असम से आए कलाकारों ने पौराणिक ग्रंथ रामायण में वर्णित सीता पाताल गमन प्रसंग पर आधारित नृत्य-नाटिका भाओना सीता पाताल गमनकी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
रायपुर। जवाहर नगर मंडल ने 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती मंडल के वार्डो में बूथ स्तर पर मनाई। इस अवसर पर आज सुबह 10 बजे तात्यापारा वार्ड क्र 36 स्थित दुलार धर्म शाला बढ़ई पारा मुख्य मार्ग पर पंडित दीनदयाल की छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जवाहर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वार्ड वासियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
रायपुर, 25 सितंबर 2025। राजधानी से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। फिल्म हेरा फेरी की तर्ज पर ठग ने 100 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के करीब दो दर्जन निवेशकों से 5 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
धमतरी। जिले के नगरी रोड पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यात्री बस पलटने से 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित बिलाई माता मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है बल्कि अपनी अद्भुत कथा और रहस्यमय परंपराओं के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। इसे प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मंदिर का नाम और उसकी स्थापना की कथा विशेष रूप से बिल्लियों से जुड़ी है, जो इसे अन्य धार्मिक स्थलों से अलग पहचान दिलाती है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले और अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरणों की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर स्थित ईओडब्ल्यू की टीम ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और बिहार में भी एक साथ दबिश दी। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपत्ति से जुड़े कागजात और नगदी जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सामग्रियों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
कवर्धा। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर कवर्धा नगर पालिका ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक कर यह तय किया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर क्षेत्रों और दुर्गा पंडालों के आसपास अंडा-बिरयानी सहित मांसाहारी खाद्य पदार्थों की दुकानें नहीं लगेंगी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को अस्थायी निर्धारित स्थल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे अपना व्यवसाय जारी रख सकेंगे।
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है. यह योजना रूफटॉप सोलर के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आमजनों के जीवन में आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोग अब बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए खैरागढ़ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रायपुर। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। किसानों के बीच इनके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविर, वेबिनार, क्षेत्रीय प्रदर्शन, किसान सम्मेलन और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनाई जा रही हैं । नैनो यूरिया के पत्तियों पर छिड़काव को आसान बनाने के लिए किसान ड्रोन, बैटरी चालित स्प्रेयर जैसे नए उपकरण भी किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं। ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कस्टम हायरिंग छिड़काव सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से मिले सुझाव केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में शामिल किए जाते हैं, जिससे जनता की भागीदारी सरकार में झलकती है।
दुर्ग। लिटिया-बोरी मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में भिलाई निवासी आशीष चौधरी और ए. रवीश कुमार की मौत हो गई, जबकि चालक दीपक सिंह घायल हो गया
भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में घर का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।
कोरबा। जिले में करैत सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डस लिया, जिससे बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम न होने का हवाला देकर समय पर इलाज नहीं किया गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर। हाईवे और शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की वजह से हो रहे लगातार हादसों पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में रतनपुर रोड पर हुए हादसे में 8 गोवंश की मौत के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों गाड़ियों में बने गुप्त चेंबर से यह भारी-भरकम राशि बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है।
बिलासपुर। 15वें वित्त आयोग योजना की राशि के ऑनलाइन अंकेक्षण में लापरवाही बरतने पर बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की जद में ग्राम पंचायत उपका के सचिव राजेश विश्वकर्मा और ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सचिव भागबली राय आए हैं।
सूरजपुर। जिले के ओडगी विकासखंड के चांदनी बिहारपुर अंचल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठाडपाथर स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहे तीन छात्रों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय रंजीत सिंह (पिता जगन्नाथ, निवासी विशालपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से झुलस गए।
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात प्रवास से लौटकर राज्य में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में भी गुजरात मॉडल ऑफ एजुकेशन लागू किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।
नारायणपुर। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नए कैंपों की स्थापना से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिला समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
रायपुर। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से आचार्य विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन बापू की कुटिया (कलेक्ट्रेट परिसर) में हुआ। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्मिता सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है।