राजनांदगांव : सोमवार देर रात एक पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही लटकता मिला। आत्महत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी मौत का कोई स्पट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना लालबाग थाना क्षेत्र की है। लालबाग के इस्कॉन सिटी कॉलोनी निवासी अंकित यादव (29) खड़गांव थाने में पदस्थ था। पिछले दिनों 4-5 दिन की छुट्टी लेकर वह घर आया था। मंगलवार सुबह जब परिजन उसे जगाने के लिए गए तो अंकित का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के दौरान घर में अंकित और उसकी मां ही थे। बताया जा रहा है कि अंकित अविवाहित था। उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे क्या कारण था यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अलकतरा : सोमवार की रात नेशनल हाइवे 49 में किसी अज्ञात वाहन ने संयुक्त कलेक्टर की कार को चपेट में ले लिया । दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। कार संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा की है, लेकिन हादसे के वक्त वे कार में मौजूद नहीं थे । घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल की है । टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । बहुत मशक्क्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया । गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया ।
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने छ ग सरकार की शिक्षा के लिए प्रारंभ की गई योजना पढ़ई तुंहर दुआर को एक क्रांति कदम निरूपित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहां अर्थव्यवस्था व जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे समय में नौनिहाल और बच्चों को शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न ना हो इस उद्देश्य को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पढ़ई तुंहर दुआर योजना लागू कर अध्ययन एवं अध्यापन के लिए एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके चलते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के समय भी अध्ययन अध्यापन का कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है।
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के खिलाफ पीएमओ ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में अपने आय से संबंधित जानकारियों को छिपाया था और चुनाव आयोग के समक्ष गलत जानकारियां प्रस्तुत की थी। इस मामले को लेकर पीएमओ में शिकायत हो गई थी। यह शिकायत कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पीएमओ में की थी, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि डाॅ. रमन सिंह ने अपने आय को लेकर गलत जानकारियां चुनाव आयोग को शपथ पत्र के माध्यम से दी है। पीएमओ ने शिकायत पंजीबद्ध कर मामले की जांच का जिम्मा अपर सचिव अंबुज शर्मा को सौंपा है। आरोप में यह भी शामिल था कि शपथ पत्र में संपत्ति के वृद्धि का कोई स्त्रोत नहीं बताया गया है।
कोरिया : छत्तीसगढ़ सरकार जब से दो रुपए किलों में गोबर खरीदना शुरू की है तब से गोबर की तरफ लोगों का ध्यान रह बट गया है। हाल ही में गोबर में मिलावट की खबर के बाद अब इसकी चोरी का भी मामला सामने आया है। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ विकासखण्ड के ग्राम रोझी में दो किसानों के बाड़े से करीब 100 किलों गोबर चोरी हो गए । किसान गोपालक लल्लाराम और सेमलाल ने गोठान समिति को सूचना देने के बाद पुलिस में भी रपट लिखाई है। उन्होंने बताया कि जो गाय वे पाल रखे है उसका गोबर अपने - अपने बाड़े में रखे थे, जहाँ से रात के अंधेरे में चोर चोरी कर ले गए। सुबह उनकी पत्नी बाड़े में गई तब इस चोरी का पता चला ।
रायपुर : हिंदू धर्म में बेटों की लंबी आयु के लिए हलषष्ठी मनाई जाती है। कमरछठ, ललही छठ आदि नामों से भी इस पर्व को जाना जाता है । रविवार नौ अगस्त को यह लोकपर्व सादगी और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। पुत्रवती माताएं व्रत रखीं हुई हैं। इस पर्व में व्रती महिलाएं पूजा-पाठ में भैंस के दूध, दही और घी का उपयोग करती हैं। ऐसी भैंस, जिसने पड़े (नर बच्चा) को जना हो। अन्य दिनों की अपेक्षा हलषष्ठी के दिन भैंस के दूध की खपत काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही इसका दाम भी बढ़ जाता है। इस बार 150 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर तक भैंस के दूध की बिक्री हो रही है। इसी तरह 240 रुपये प्रति किलो दही और 1000 रुपये प्रति किलो घी हलषष्ठी पर्व के एक दिन पहले बाजार में बिका।
भैंस के दूध को लेकर पौराणिक कहानी
कहा जाता है कि एक ग्वालिन नगर में दूध-दही बेचती थी, जो कि मां बनने वाली थी। एक दिन की बात है। वह दूध-दही बेचने गांव में निकली, लेकिन उसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। वह आसपास की झाड़ियों में पुत्र को छोड़कर दूध-दही बेचने निकल गई। उसने गाय के दूध को भैंस का बता कर बेच दिया। जब लौटकर झाड़ियों के पास आई तो देखा कि उसका बच्चा मर चुका था। इससे ग्वालिन को एहसास हो गया कि उसने भैंस के बदले गाय का दूध व्रती महिलाओं को बेचा है। इसी की सजा उसे मिली है। गलती का अहसास करते हुए उसने सभी व्रती महिलाओं से जाकर माफी मांगी । इस पर सभी महिलाओं ने उसी माफ कर दिया। जब उसने दोबारा बच्चे को आकर देखा तो वह जिंदा था, इसलिए इस दिन भैंस के दूध खासकर पड़वा वाली भैंस के दूध का बड़ा महत्व रहता है।
कबीरधाम : कवर्धा के कूकदूर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों के साथ पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करता था। आरोपी युवक के पास से एक कार बरामद हुई है जिसमें नंबर प्लेट की जगह अध्यक्ष इंटक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली लिखा हुआ था। आरोपी युवक के 3 साथी जंगल के रास्ते भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया युवक त्रिदेव कोसले देवरी गांव मुंगेली का रहने वाला है। एम पी रोड पर ही आरोपियों ने ज्यादातर वरदाते की है। आज भी आरोपियों ने दो ट्रक चालकों गोवर्धन साहू और तरुण कुमार से पुलिस बनकर न केवल मारपीट की बल्कि धमकी देकर 5-5 सौ रुपए छिन कर भाग खड़े हुए। दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया। बाकी के तीन आरोपी फरार हो गए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
धमतरी : प्रदेश के जेलों में कोरोना के लगातार मरीज मिलने से जेल प्रशासन ही नहीं बंदियों में भी दहशत की खबर आ रही है। धमतरी के जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब दर्जन भर बंदियों ने कोरोना जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। यह मामला बाहर न जा पाये इसका भरसक प्रयास किया गया लेकिन खबर जेल से बाहर आ ही गई। दर असल दो दिनों पूर्व ही धमतरी के इस जेल में एक विचाराधीन बंदी कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। उसके बाद जेल में बाकी बंदियों की जांच की कारवाई नहीं हुई, इसे लेकर बंदियों में दहशत का माहौल है। बताते हैं कि इसी डर की वजह से बंदियों ने भूख हड़ताल शुरू किया। जेल के अधिकारी नाराज बंदियों को मनाने तथा स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में जुट गए हैं।
रायपुर : भिलाई में एक स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पैसा वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो भी बना रखा था। पुलिस ने साथ में पढ़ने वाले छात्र आकाश गोस्वामी और उसके नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सितंबर 2019 में 17 वर्षी छात्रा की तबियत खराब हो गई थी, जिसके कारण उसे साथी छात्र आकाश से नोट्स की जरूरत पड़ी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और निर्माणाधीन इमारत में बुलाकर अपने नाबालिग दोस्त के साथ मुंह काला किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी रुपए की मांग करने लगे। आरोपियों ने पहले 20 हजार रुपये की मांग की। रुपए नहीं होने पर छात्रा माँ का गहना देना शुरु किया। दोनों आरोपी करीब दो लाख का गहना वसूल चुके थे। छात्रा की माँ को गहना गायब होने पर शक हुआ। बेटी से पूछताछ में पूरे मामले का खुलाशा हुआ, तब पुलिस में रपट लिखाई गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ लंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए मतदान में साहीराम जाखड़ ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली है । कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल दो ही उम्मीदवार मैदान में थे । संघ के 60 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 60 वोटों में श्री जाखड़ को 58 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंदी फिरोज अंसारी को मात्र 8 वोट मिले। इस प्रकार श्री जाखड़ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए ।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में
राजनांदगांव : जी ई रोड़ में बर्फ़ानी आश्रम के पास शनिवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार सामने चल रही ट्रेलर के पीछे जा घुसी। घटना इतनी जबरदस्त थी की कार का सामने का हिस्सा ट्रेलर के पीछे ही फंस गया। कार को ट्रेलर चालक करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते ले गया। लोगों ने ट्रेलर को रुकवाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार में एक युवक सवार था जिसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बिलासपुर हाईकोर्ट के जज गौतम चौरडिया के पुत्र प्रियांश के रूप में की गई है। बताया जाता है कि युवक सुबह करीब 5.30 बजे कार में पेट्रोल भरवाने निकला था। लौटते समय यह हादसा हुआ । कार की रफ्तार काफी तेज थी, अनियंत्रित होकर कार ट्रेलर के पीछे ही जा घुसी। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शव को बाहर निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेलर चालक ने कार के टकराकर फंसने का पता ही नहीं चलने की बात कहीं है। लोगों ने जब गाड़ी रूकवाइ तब घटना का पता चलने की बात कही है। बाहर हाल सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
रायपुर : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। श्री कौशिक की दो बार जांच हुई । दोनों ही रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनके कोरोना संक्रमित होने से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। श्री कौशिक के संपर्क में जो लोग थे, उनका भी पता लगाये जाने की खबर है। इधर श्री कौशिक ने अपने संपर्क में आये लोगों व नेताओं से कोरोना जांच करवाने की अपील की है ताकि इससे बचा जा सके।
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया राजधानी पहुँच रहें हैं। इसके पूर्व निगम - मंडल और बचे हुए आयोग पर कब्जा जमाने सियासत तेज हो गई है। निगम- मंडलों और आयोगों के लिए नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। इसके लिए खाँचा पूर्व से खींचा जा चुका है। श्री पुनिया के स्वागत के बहाने प्रदेश भर के नेताओं का राजधानी में आगमन भी शुरू हो गया है। पुनिया के आने के बाद समन्वय समिति की बैठक में नामों पर चर्चा होना तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि जिन नामों पर चर्चा होनी है, उनमें पांच विधायकों के नाम प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह सूची तैयार की गई है। जिन जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है, माना जा रहा है कि उन्हें पहली प्राथमिकता दी जायेगी।
जिन संभावित नामों पर चर्चा होनी है उनमें -
विधायक – अनिता शर्मा, छन्नी साहू, विनय भगत, आशीष छबड़ा, संगीता सिन्हा
वरिष्ठगण – गोपाल थवाईत, रमेश वर्लियानी, मलकीत सिंह गौदु, चंद्रशेखर शुक्ला, दीपक दुबे, मनीष श्रीवास्तव, लेखराम साहू, आर पी सिंह, जितेंद्र मुदलियार, लक्षण चन्द्राकार (वासुदेव चंद्राकर परिवार), राजेन्द्र साहू, विजय बघेल, हरीश परसाई, शिव सिंह ठाकुर, उत्तम वासुदेव, संजय सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, प्रवीण साहू, हेमंत बंजारे, इदरीश गांधी, विनोद तिवारी, नवाज खान, अशोक राज आहूजा, चैन सिंह समले, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र बोरर बिलासपुर प्राधिकरण, द्वारिका साहू, अमरजीत चावला, अनिल टांह, पप्पू बंजारे, इरफान (भिलाई), शरीक राइस खान, अमीन मेमन, गणेश गौसेवक, प्रेम चंद जायसी, हसन खान, प्रमोद चैबे, सत्तार अली, अवधेश गौतम, प्रमोद तिवारी, सूर्यमणि मिश्रा, मनहरण राठौर, मंजू सिंह, हर्षद मेहता, जतिन जैसवाल, योगिराज सिंह, पंकज सिंह, केशव हरमुख बंटी, महेंद्र चन्द्राकर, मोहन लालवानी, शशिसिंह गौर, प्रकाश सकलकर, दिलिप खटवानी, प्रदीप शर्मा, यज्ञ देव पटेल, राकेश मिश्रा, सुदेश देशमुख, संजय पाठक, पदम् कोठारी, सुजीत बघेल, धरेंद्र यादव, रउफ कुरैशी, सुरेंद्र तिवारी, थानेश्वर साहू, भवानी शुक्ला, अरुण भद्रा, सुन्नी अग्रवाल, श्रीकिशन खंडेलवाल, भागवत साहू, पंकज वाधवा, रमेश डाकलिया, अमरचन्द, राम गडलानी, राजेश दिवान, महेश ठक्कर, अखिलेश चंदेल, जीतेंद्र ठाकुर, कौशल पोयाम, महेंद्र चन्द्राकर, बलराम मौर्य, शकील रिजवी, पुष्पेंद्र परिहार, यशवर्धन राव, ओमकार सिंह जयसवाल, सगीर कुरैशी, शैलेंद्र साहू आदि शामिल बताये जा रहे हैंदद
गरियाबंद : जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर ग्राम पीपरछेड़ी में एक युवक और उसके दो मासूम बेटों की लाश फांसी के फंदे में मिलने से रह सनसनी फैल गई । माना जा रहा है कि पीपरछेड़ी निवासी 28 वर्षीय यादराम ने पहले अपने दोनों बेटों जिसकी उम्र 4 व 6 साल है को फांसी पर लटकाकर उनकी हत्या की होगी फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। बताया जाता है कि मृतक यादराम शराब पीने का आदी था । घटना के वक्त वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर में था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घटना गुरुवार देर शाम की है। शाम को जब यादराम का भाई उसके घर पहुंचा तो घटना का पता चला। इसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। यादराम मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। इसके चलते अक्सर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता और वह मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि यादराम रक्षाबंधन पर पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर ग्राम हरदी स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां भी पत्नी से शराब के नशे में झगड़ा हुआ तो वह दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर - 29 नवा रायपुर में मां - बेटे की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है । पुलिस का मानना है कि पुत्र की हत्या करने के बाद महिला ने आत्म हत्या कर ली होगी। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलाशा नहीं हो पाया है। मृतका का पति तरुण साहू ऑफ बड़ौदा के भांठागांव ब्रांच मैनेजर है ।
पुलिस के मुताबिक 27 जून को तरुण अपने दोस्त के सामान शिफ्टिंग के लिए रायपुर गया हुआ था, और घर पर पिता अंतरयामी साहू, पत्नी नम्रता साहू व पुत्र रुद्रांश साहू थे। शाम 5 बजे लौटने पर मेन गेट की कुंडी बाहर से लगी हुई थी जिसे हटाकर अंदर जाने के बाद तरुण के होश उड़ गए। घर के ऊपर के रूम में तरुण की पत्नी नम्रता साहू व डेढ़ वर्षीय पुत्र रुद्रांश मृत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटनास्थल में पाए गए परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि मृतिका नम्रता साहू ने पहले साड़ी के छोर से पुत्र रुद्रांश साहू के गले में फांसी का फंदा डालकर खिड़की में साड़ी फंसा कर रुद्रांश को लटका दिया होगा व साड़ी के दूसरे छोर को पंखे में फंसा कर प्लास्टिक की कुर्सी में चढ़कर आत्महत्या कर ली होगी।