बड़ी खबर

Gariaband

  • दो बेटों के साथ कमरे में मिली युवक की लाश

    07-Aug-2020

     गरियाबंद : जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर ग्राम पीपरछेड़ी में एक युवक और उसके दो मासूम बेटों की लाश फांसी के फंदे में मिलने से रह सनसनी फैल गई । माना जा रहा है कि पीपरछेड़ी निवासी 28 वर्षीय यादराम ने पहले अपने दोनों बेटों जिसकी उम्र 4 व 6 साल है को फांसी पर लटकाकर उनकी हत्या की होगी फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। बताया जाता है कि मृतक यादराम शराब पीने का आदी था । घटना के वक्त वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर में था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घटना गुरुवार देर शाम की है। शाम को जब यादराम का भाई उसके घर पहुंचा तो घटना का पता चला। इसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। यादराम मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। इसके चलते अक्सर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता और वह मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि यादराम रक्षाबंधन पर पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर ग्राम हरदी स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां भी पत्नी से शराब के नशे में झगड़ा हुआ तो वह दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave Comments

Top