बड़ी खबर

देश-विदेश

  • आतंकियों का बड़ा हमला, महिला ने रोते हुए बताई पूरी घटना, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती, देखें भयानक वीडियो

    22-Apr-2025

     नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पर्यटक और स्थानीय शामिल हैं. यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने अपने दर्द बयां किए हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक महिला के पति को गोली मार दी गई. सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के माध्यम से जो वीडियो सामने आई है उसमें एक महिला ने दुःख भरे शब्दों में बताया कि आतंकियों ने उनके पति को केवल इस वजह से गोली मार दी क्योंकि उन्होंने कहा था कि ये मुस्लिम नहीं है.  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद का वीडियो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 राजस्थानी पर्यटक सहित 3-4 लोगों की मौत हुई है।

     

     


    Read More
  • अमित शाह की बैठक में शामिल हुए CM साय

    21-Apr-2025

    नई दिल्ली/रायपुर। आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, प्रदेश में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में सुरक्षा व न्याय तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा सहित केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।  
    मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। राज्य में 27 प्रकार की एसओपी (Standard Operating Procedures) और दिशा-निर्देश तैयार कर लागू किए गए हैं। इसके साथ ही लगभग 37,385 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। न्यायालयों, पुलिस थानों और जेलों को ई-साक्ष्य और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से लैस किया गया है। राज्य में अब तक 53,981 एफआईआर नए कानूनों के तहत दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 50% मामलों में चालान प्रस्तुत हो चुके हैं।


    Read More
  • बड़ा अपडेट बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को लेकर, सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कह दी ये बड़ी बात

    21-Apr-2025

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से बर्खास्त ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को राहत मिली. सुप्रीम कोर्ट ने 21 मई तक, अगले सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. कोर्ट ने पूजा को 2 मई को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग देने का आदेश दिया. हालांकि, कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जांच मे सहयोग नहीं किया तो अदालत सख्त फैसला लेगी. पूजा की अग्रिम जमानत की याचिका पर न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनवाई की.
    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि अब तक पूजा से पूछताछ क्यों नहीं की? जिसके जवाब में पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए पूजा की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा. हालांकि, पूजा के वकील ने पुलिस के दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह जांच के लिए उपलब्ध हैं. लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया ही नहीं गया. बर्खास्त ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर 2024 में सुर्खियों में आईं थी. जब उनपर ओबीसी आरक्षण कोटे का दुरुपयोग कर आईएएस की नौकरी हासिल करने का आरोप लगा. जिसके बाद उन्हें IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के अंतर्गत पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से मुक्त कर दिया. दरअसल, पूजा ने 2020-21 में ओबीसी कोटे के तहत 'पूजा दिलीपराव खेडकर' परीक्षार्थी बन परीक्षा दी थी. हालांकि, वह परीक्षा नहीं निकाल सकीं. जिसके बाद 2021-22 में सभी अटेम्प्ट पूरा हो जाने पर ओबीसी और दिव्यांग व्यक्ति कोटे के तहत परीक्षा में शामिल हुईं. इस परीक्षा में उन्होंने 'पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर' नाम का इस्तेमाल किया और 821 रैंक हासिल किया.


    Read More
  • बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से घसीटते डॉक्टर, वीडियो सामने आया

    20-Apr-2025

    छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने 77 साल के बुजुर्ग मरीज को घसीट-घसीट कर पीटा. इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिला अस्पताल में 17 अप्रैल 2025 को करीब 11:30 बजे इलाज कराने गए उधो लाल जोशी ओपीडी संख्या 14 में पहुंचे. वहां ड्यूटी डॉ. राजेश मिश्रा लोगों का इलाज कर रहे थे. इस दौरान उधो लाल जोशी को देर होने लगी तो बुजुर्ग ने कहा कि मेरा इलाज पहले कर दो, इसी बात को लेकर बहस हो गई.  डॉक्टर को इतना गुस्सा आ गया कि अपने एक अस्पताल कर्मी के साथ बुजुर्ग को घसीटते हुए बाहर की तरफ लेकर गए और थप्पड़ जड़ दिए. इस घटना का वीडियो भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने बना लिया, जो वायरल हो गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि घटना के समय बताया गया था कि बुजुर्ग ने डॉक्टर से बदतमीजी की थी, मगर शक था, इसलिए जांच कमेटी बनाई थी. आज जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें डॉक्टर राजेश मिश्रा खुद मारपीट करते हुए दिख रहे हैं, साथ में एक रेड क्रॉस का कर्मचारी नजर आ रहा है, जिसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा. अब इस मामले को लेकर जांच नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई की जा रही है. डॉक्टर के खिलाफ FIR तो होगी ही, साथ में टर्मिनेट की कार्रवाई भी की जाएगी.


    Read More
  • BIG BREAKING: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल की

    15-Apr-2025

    नई दिल्ली। प्रवर्तन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  निदेशालय ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत के रूप में प्रस्तुत की गई है। चार्जशीट में सुमन दुबे-अन्य के नाम भी शामिल किए गए हैं। मामले में आरोप है कि नेशनल हेराल्ड कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर कार्रवाई की जा रही है।  प्रवर्तन निदेशालय  ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट  दर्ज की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को लेकर सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है, जब इस मामले पर अगला फैसला लिया जाएगा। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दोषारोपण पत्र में सुमन दुबे और अन्य लोगों का नाम भी शामिल किया है. चार्जशीट पर संज्ञान लेने की सुनवाई 25 अप्रैल को तय की गई है।

     

     


    Read More
  • सरकारी जमीन पर कब्जा न मिलने पर दंपति ने भू-समाधि लेने का किया प्रयास

    15-Apr-2025

    दंग रह गई पुलिस... दिखा कुछ ऐसा नजारा, तत्काल पहुंची
    देवरिया: पतलापुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक दंपति ने सरकारी जमीन पर कब्जा न मिलने पर भू-समाधि लेने का प्रयास किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राजस्व और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला. पीड़िता गुच्ची देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चार लोगों को सरकारी जमीन का पट्टा दिया था, जिसमें तीन पट्टीदारों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है. गुच्ची देवी का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, यहां तक कि डीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अंत में थक-हार कर वह भू-समाधि लेने पर मजबूर हुईं  मौके पर पहुंची एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला गाटा संख्या 28 और 45 पर कब्जा चाहती थीं, जो कि नवीन परती श्रेणी में दर्ज सरकारी भूमि है. वहीं महिला का असली गाटा संख्या 26 है, जिस पर पहले से उनका एक मंजिला मकान भी बना हुआ है. इस घटना पर एसडीएम ने बताया कि महिला के जिन लोगों पर कब्जे का आरोप है, उनके खिलाफ कोर्ट में बेदखली की कार्रवाई पहले से चल रही है. फिलहाल महिला को समझा दिया गया है और गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है.


    Read More
  • ओम बिरला ने किया नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

    14-Apr-2025

    कोटा और अम्बेडकर नगर को नई टेÑन जोड़ेगी
    नई दिल्ली/रायपुर। रविवार 13 अप्रैल 2025 को नई रेलगाड़ी डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, जो मध्य प्रदेश एवं राजस्थान राज्यों को भारत की राजधानी नई दिल्ली से सीधे जुड़ने की सौगात मिली। अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला जी द्वारा रविवार को डॉ.  अम्बेडकर नगर एवं कोटा रेलवे स्टेशनों पर डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नई ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी नई ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया, सांसद इंदौर शंकर लालवानी एवं सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार उपस्थित रहे। इनके अलावा कोटा एवं डॉ. अम्बेडकर नगर शहर के अन्य सांसदों/विधायकों और शहरों के गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमूहों के रूप में मौजूद रहते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मण्डल से मण्डल रेल प्रबंधक एवं डॉ.अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से पश्चिम मध्य रेल के रतलाम मण्डल से मण्डल रेल प्रबंधक सहित दोनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में रेलवे की दिशा और दशा दोनों बदली है। वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें भारत की गति, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की प्रतीक हैं।

    अब रेलवे केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि भारत के विकास का इंजन बन चुकी है।  स्पीकर बिरला ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन की शुरूआत नहीं, बल्कि विकास, संपर्क और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाबा साहेब की जन्मस्थली तक यह सीधी रेल सेवा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी। यह ट्रेन कोटा को दिल्ली, इंदौर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेगी, जिससे व्यापार, शिक्षा, तीर्थाटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 2028 में उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ कुंभ के दौरान यह सेवा हाड़ौती के श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। 

    रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाने के समारोह के दौरान कहा कि आज रेलवे के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है, हमारे भारतीय संविधान के निमार्ता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी जन्मस्थली ह्यमहूह्ण से एक नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इससे महाकाल की नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ के श्रद्धालुओं और इसके आस-पड़ोस के इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए बेहतर यात्रा विकल्प प्राप्त होने की आशा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही राज्यों को अभूतपूर्व रेल बजट राशि आवंटित कि गई है जिससे रेलवे की परियोजनाओं को नई गति मिल रही है।

    इन परियोजनाओं के चलते रेलवे को नई रफ्तार मिली एवं विकास की ओर अग्रसर हुआ है। इस नई ट्रेन की शुरूआत से कोटा की शिक्षा और उद्योग नगरी के लिए बहुत बड़ी सौगात साबित होगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश के पर्यटन/दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने एवं यात्री सुविधाओं तथा सुगम आवागमन के उद्देश्य से रेलवे द्वारा नई ट्रेन की सौगात के रूप में डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का नियमित संचालन भारतीय संविधान निमार्ता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मस्थली महू शहर के डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के मध्य किया जा रहा है। यह ट्रेन राजस्थान क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सार्वजनिक मांग को पूरा करती हैं।

    यह ट्रेन राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं राजधानी नई दिल्ली प्रदेश क्षेत्र के रोजगार, व्यापार, वाणिज्य और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान देगी। नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर के बीच नई ट्रेन के संचालन से राज्यों के जिलों में पड़ने वाले मध्यवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन का लाभ मिलेगा। नई ट्रेन का लाभ:- ? इस नई रेल सेवा के आरंभ होने से राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा को देश की राजधानी नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन, मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी इन्दौर एवं डॉ. अम्बेडकर नगर से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ? राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों के अंतर्गत आने वाले पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों जैसे मथुरा, उज्जैन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, देवास एवं इंदौर के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों राज्यों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा। ? इस नई रेल सेवा की सौगात से विधार्थियों, व्यापारियों, किसानों एवं आमजन को सीधा लाभ पहुँचेगा। 

    राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों के यात्रियों को देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सीधी ट्रेन की उपलब्धता होगी। नियमित सेवा प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 20156/20155 नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली के बीच नई ट्रेन:- ? यह नई ट्रेन नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली के मध्य नियमित रूप से दिनांक 14 अप्रैल को नई दिल्ली से एवं 15 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर से चल रही है। इस गाड़ी में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच है। ? गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर ट्रेन नई दिल्ली से रात 23.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा सुबह 05.20 बजे पहुंचक और दोपहर 12.50 बजे गंतव्य स्टेशन डॉ अम्बेडकर नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन कोटा रात 21.25 बजे पहुंचकर और प्रात: 04.25 बजे गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली पहुँचेगी। ? गाड़ी के ठहराव:- यह नई गाड़ी दोनों दिशाओं में नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर के बीच हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, देवास एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी।


    Read More
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की रामपाल कश्यप से मुलाकाता, देखें वीडियो...

    14-Apr-2025

    हरियाणा। कैथल के रामपाल कश्यप से हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात।  आज हरियाणा में एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब कैथल के निवासी रामपाल कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिन्होंने 14 साल पहले कसम खाई थी कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक वे जूते नहीं पहनेंगे और आज वे प्रधानमंत्री मोदी से मिले। प्रधानमंत्री ने उन्हें जूते पहनाए। खास बात यह रही कि रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले यह संकल्प लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे।  अपने वचन के प्रति अटूट आस्था और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्पण का प्रतीक बने रामपाल कश्यप आखिरकार आज प्रधानमंत्री से आमने-सामने मिले। इस खास मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने हाथों से रामपाल कश्यप को जूते पहनाए। यह दृश्य वहाँ मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा। रामपाल कश्यप की यह कहानी न केवल प्रधानमंत्री के प्रति आम जनता की आस्था और विश्वास को दशार्ती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दृढ़ निश्चय और सच्ची श्रद्धा कभी बेकार नहीं जाती।


    Read More
  • भांगर में हिंसा के चलते आईएसएफ समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प

    14-Apr-2025

    पश्चिम बंगाल। इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों को कोलकाता की ओर मार्च करने से रोक दिया गया. पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में हिंसा हुई है. स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण बन गई, पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई. वीडियो में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त नजर आ रही है और कई दोपहिया वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं.  हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन के लिए आ रहे. इंडियन सेक्युलर फ्रंट  के समर्थकों से भरी बसों को रास्ते में ही रोक दिया गया था. वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में व्यापक हिंसा देखी गई है, और इसको लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने के आरोप लगा रहे हैं. इंडियन सेक्युलर फ्रंट  राज्य विधानसभा में तृणमूल और भाजपा के अलावा एकमात्र प्रतिनिधित्व रखने वाली पार्टी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जब भांगर से आ रहे उनके वाहनों को कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर बढ़ने से रोक दिया तब इंडियन सेक्युलर फ्रंट  कार्यकतार्ओं ने बसंती एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया.


    Read More
  • मुर्शिदाबाद में अशांति के बीच तृणमूल सांसद यूसुफ पठान की पोस्ट पर इखढ ने की आलोचना

    13-Apr-2025

    नई दिल्ली। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान पर शांत वातावरण में अच्छी चाय पीते हुए फोटो पोस्ट करने के लिए हमला बोला है। प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब बंगाल जल रहा था, अभिनेता से नेता बने यूसुफ पठान आनंद मना रहे थे।  पठान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में वह चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दिए । उन्होंने पोस्ट का शीर्षक दिया, आरामदायक दोपहर, अच्छी चाय और शांत वातावरण। बस पल का आनंद ले रहे हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  ने कहा,  ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान नामक एक क्रिकेटर को कहीं से उठाकर टिकट दिया और वोट बैंक ने उसे बहरामपुर में जिताया और आज जब बंगाल जल रहा है, हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है, यूसुफ पठान चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं ...यह टीएमसी की प्राथमिकता है कि पठान साहब चाय पिएं और आनंद लें जबकि बंगाल जल रहा है और दास परिवार मारा जा रहा है।
    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी एक्स पर पोस्ट किया, प्राथमिकताएं? टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय की चुस्की लेते हुए और उस पल का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं, जबकि मालदा- मुर्शिदाबाद क्षेत्र में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है! जब बंगालियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आयातित लोगों को मैदान में उतारा जाता है, तो यही होता है। शर्मनाक! इससे पहले आज भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की क्रूर सांप्रदायिक राजनीति पश्चिम बंगाल को जलियांवाला बाग में बदल रही है एएनआई से बात करते हुए, केसवन ने कहा,  ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की क्रूर सांप्रदायिक राजनीति पश्चिम बंगाल को जलियांवाला बाग में बदल रही है... जबकि मुर्शिदाबाद में लोगों का नरसंहार और हत्या की जा रही है , टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय की चुस्की ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। यह टीएमसी की असहिष्णु मानसिकता को दशार्ता है । केसवन ने कहा कि जबकि मुर्शिदाबाद में लोगों को मारा जा रहा है , टीएमसी सांसद यूसुफ पठान सोशल मीडिया पर चाय की चुस्की लेते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करने में व्यस्त हैं । उन्होंने इसे तृणमूल कांग्रेस की असहिष्णु मानसिकता का संकेत कहा । कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, बीएसएफ ने राज्य पुलिस के अभियानों में सहयोग के लिए पांच कंपनियां तैनात की हैं, आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर करणी सिंह शेखावत ने शनिवार को बताया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को भीड़ द्वारा की गई हिंसा के बाद तीन लोगों की मौत हो गई ।


    Read More
  • आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बोले- बहनजी ही हैं मेरे राजनीतिक गुरु

    13-Apr-2025

    नई दिल्ली। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि मायावती को मैं अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और आदर्श मानता हूं. आकाश आनंद ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्तेदारों-नातेदारों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा. अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए नाते रिश्तेदार का मशविरा नहीं लूंगा. गलती माफ कर पुन: पार्टी में काम करने का मौका दें. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं, जिसकी   वजह से बहनजी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है. और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा. मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं सिर्फ आदरणीय बहनजी के दिए गए दिशा-निदेर्शों का ही पालन करूंगा. पार्टी में अपने से बड़ों और पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा.  आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा. साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी और बहनजी के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचे. बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पिछले महीने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. आकाश के पार्टी से निकाले जाने का कारण उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव को बताया गया था. मायावती ने एक्स पोस्ट में इस बात की पुष्टि की और कहा था कि पार्टी और मूवमेन्ट की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.


    Read More
  • त्रिपुरा में असम राइफल्स और डीआरआई ने 6 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया

    13-Apr-2025

    अगरतला: खुफिया निदेशालय के साथ असम राइफल्स ने राजस्व संयुक्त अभियान में बीते दिन 60,000 अत्यधिक नशीली मेथमफेटामाइन गोलियां और अन्य सामाग्री बरामद कीं, जिनकी कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। असम राइफल्स ने पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई जिले के तेलियामुरा में एक वैगनआर को रोका और छह पैकेटों में रखी मेथमफेटामाइन गोलियां, जिन्हें याबा या पार्टी टैबलेट भी बरामद कीं। अभियान के दौरान दिलबर हुसैन-मोहम्मद जुबेर अहमद नाम के दो ड्रग तस्करों को दबोचा। हुसैन हैलाकांडी का निवासी है और मोहम्मद जुबेर अहमद दक्षिणी असम के करीमगंज का निवासी है। पकड़े गए व्यक्तियों और बरामद नशीले पदार्थों को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए डीआरआई को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने में असम राइफल्स के निरंतर प्रयासों को दशार्ता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी म्यांमार से की गई थी और मिजोरम तथा दक्षिणी असम के रास्ते ये मादक पदार्थ त्रिपुरा पहुंचाए गए, जहां से इन्हें आगे पड़ोसी बांग्लादेश में तस्करी के लिए भेजा गया।


    Read More
  • आमने-सामने दो बसों की टक्कर, 12 से ज्यादा लोग घायल, देखें मंजर

    13-Apr-2025

    संभल: रोडवेज और निजी बस की उत्तर प्रदेश के संभल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इतना भयानक हादसा था कि दोनों बसों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, बसों में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। दुर्घटना के आद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का मच गई और सड़क पर चीख-पुकार शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा संभल हसनपुर रोड स्थित सिंहपुर के पास हुआ। एक तरफ से यात्रियों से भरी रोडवेज बस आ रही थी, जबकि सामने से तेज रफ्तार में एक निजी बस भी आ रही थी। अचानक दोनों बसें आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई।   टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े। हादसे की जानकारी मिलने के बाद असमोली के सीओ कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के फुलौना रोड पर बरौला गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक पर चार लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उन्हें सुलतानपुर रेफर कर दिया था। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी अभय यादव (20) के रूप में हुई थी। वहीं, घायलों की पहचान रवींद्र यादव (22), विनोद (21) और कौशल (21) के रूप में हुई थी।


    Read More
  • tariff war: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्मार्टफोन, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को दी छूट

    12-Apr-2025

    American : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ वॉर के जरिए दुनिया में हलटल पैदा करने वाले राष्टÑपति प्रशासन ने स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को ट्रंप टैरिफ से छूट दी है. इस बड़ी कदम के बाद अमेरिकी उपभोक्ताओं पर कई लोकप्रिय हाई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के लिए लागत असर कम हो जाएगा। शुक्रवार देर रात अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में छूट के तहत चीन से अमेरिका में आने वाले स्मार्टफोन और , कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स उसके कलपुर्जों सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं, जिन पर मौजूदा समय में 145 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क बढ़ा दिया गया है. वहीं, अमेरिकी व्यापारिक ज्यादातर साझेदारों पर लगाए गए बेसलाइन 10 प्रतिशत टैरिफ और चीन पर लगाए गए 125 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क से भी बाहर रखा गया है.


    Read More
  • पर्वतों के नीचे प्रगति की फुसफुसाहट

    12-Apr-2025

    रायपुर। हिमालय की ऊँचाइयों के बीच, जहाँ बादल धरती को चूमते हैं और घाटियाँ रहस्य फुसफुसाती हैं, भारतीय रेल का सपना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक के रूप में पूरी तरह साकार हो रहा है। इस परियोजना की भव्यता इसके सुरंगों में झलकती है — ये छुपे हुए रास्ते न केवल भूगोल को जीतते हैं बल्कि भविष्य की गति के लिए मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। USBRL की 272 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन में से 36 प्रमुख सुरंगें लगभग 119 किलोमीटर को कवर करती हैं। इनमें से कुछ सुरंगें इतनी लंबी और जटिल हैं कि वे इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के मील के पत्थर बन चुकी हैं।   1. T-50 – भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग
    लंबाई: 12.77 किमी | स्थान: सुम्बर–खरी
    T-50 सुरंग, भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग है, जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एक जीवनरेखा बनकर खड़ी है। इसे "न्यू टनलिंग मेथड" से बनाया गया है, और यह क्वार्टजाइट, ग्नाइस और फिल्लाइट जैसे कठिन चट्टानों से होकर गुजरती है। इसमें एक मुख्य मार्ग के साथ-साथ एक समानांतर सुरक्षा सुरंग है, जो हर 375 मीटर पर क्रॉस-पैसेज से जुड़ी हुई है। निर्माण के दौरान भूस्खलन, अत्यधिक पानी का रिसाव, कमजोर ज़ोन और ज्वालामुखीय चट्टानों की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इंजीनियरों ने तीन एडिट (प्रवेश सुरंगें) बनाकर एक साथ कई बिंदुओं से खुदाई कर कार्य में तेजी लाई।
    2. T-80 – पीर पंजाल में कश्मीर की रीढ़
    लंबाई: 11.2 किमी | स्थान: बनिहाल–काज़ीगुंड पीर पंजाल पर्वतमाला के नीचे बनी T-80 सुरंग जम्मू और कश्मीर के बीच साल भर संपर्क सुनिश्चित करती है। यह बर्फबारी और ऊँचाई की बाधाओं को पार करके व्यापार और आवागमन को काफी बेहतर बनाती है, और USBRL की ‘रीढ़’ मानी जा सकती है। 3. T-34 – दोहरी संरचना की इंजीनियरिंग लंबाई: 5.099 किमी | स्थान: पाई-खड्ड से अंजी खड्ड यह सुरंग दोहरी टनल प्रणाली पर आधारित है — एक मुख्य सुरंग ट्रेन संचालन के लिए और एक समानांतर सुरक्षा सुरंग, जो हर 375 मीटर पर क्रॉस-पैसेज से जुड़ी हुई है। यह भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज, अंजी खड्ड पुल से जुड़ी हुई है।  
     4. T-33 – त्रिकुट की छाया में चुनौतीपूर्ण मार्ग
    लंबाई: 3.2 किमी | स्थान: कटरा–बनिहाल खंड T-33 सुरंग, त्रिकुट पर्वत की तलहटी में कटरा-बनिहाल मार्ग का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है। कमजोर डोलोमाइट और मेन बाउंड्री थ्रस्ट ज़ोन से गुजरते हुए इसे बनाने में कई भूगर्भीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अक्टूबर 2017 में एक बड़ी ढहावट के बाद कार्य रुक गया था। मार्च 2022 में "आई-सिस्टम ऑफ टनलिंग" को अपनाया गया जिसमें गहरी निकासी प्रणाली, पाइप रूफिंग, केमिकल ग्राउटिंग और मजबूत समर्थन शामिल था। 20 दिसंबर 2023 को इस सुरंग में सफलता पूर्वक breakthrough प्राप्त हुआ।
    5. T-23 – तकनीकी नवाचार का उदाहरण
     लंबाई: 3.15 किमी | स्थान: उधमपुर–चक रकवाल T-23, इस खंड की सबसे लंबी सुरंग है जिसमें बिना बैलास्ट की ट्रैक प्रणाली है। 2008 में इसमें भारी दबाव, सूजन और नीचे की ओर उठाव जैसी समस्याएँ आईं। विशेषज्ञ हस्तक्षेप के बाद इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 6. T-1 – उन्नत तकनीक से बनी सुरंग लंबाई: 3.209 किमी T-1 सुरंग भी मुख्य सीमा रेखा (Main Boundary Thrust) की चुनौतियों से जूझी, जिसमें भारी कीचड़ और पानी का रिसाव शामिल था। "आई-सिस्टम ऑफ टनलिंग" तकनीक से इन समस्याओं का समाधान किया गया। 7. T-25 – भूमिगत जलधारा से जंग लंबाई: 3 किमी T-25 सुरंग का निर्माण छह वर्षों तक चला, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती 2006 में खुदाई के दौरान खोजी गई भूमिगत जलधारा थी। यह धार 500 से 2000 लीटर प्रति सेकंड पानी बहा रही थी। इस प्राकृतिक चुनौती का सामना करते हुए सुरंग निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। USBRL की ये सुरंगें हिमालय की गोद में जीवनरेखाएं हैं, जो कश्मीर को भारत के दिल से जोड़ती हैं। हर सुरंग एक कहानी कहती है — संघर्ष, नवाचार और विजय की। ये सुरंगें न केवल संपर्क का प्रतीक हैं बल्कि भारत की अडिग संकल्प शक्ति की मिसाल भी हैं ।


    Read More
  • छत्तीसगढ़ सरकार हथियार के साथ सरेंडर करने वाले नक्सलियों को देगी लाखों रूपए

    12-Apr-2025

    रायपुर। नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने लाखों रूपए की प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ उन्हें नई सुरक्षा के भी देगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण-रोजगार व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। नई नीति के जरिए छग सरकार नक्सलवादियों को समाज की मुख्य धारा में लाकर उन्हें सम्मानजनक जिंदगी जीने का अवसर सुलभ करा रही है। जिससे उनके जीवन को सुरक्षित और भविष्य बेहतर बनाया जा सके। नई नीति में आत्मसमर्पित नक्सलियों-उनके परिवार के प्रति उदार और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार ने ऐसे प्रावधान किए है। छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत-पुनर्वास नीति 2025 को लागू करना वास्तव में छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य में शांति बहाली, विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि जो हथियार छोड़ेंगे, उन्हें भय नहीं, बल्कि सम्मान मिलेगा। वर्षों से जंगल-जंगल भटक रहे युवा, जो किसी भ्रम या दबाववश नक्सली संगठन में शामिल हो गए हैं, उनके लिए यह नीति एक नया जीवन शुरू करने का द्वार है। आत्मसमर्पण कर वे न केवल खुद का, बल्कि अपने परिवार और समाज का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं।  नई नीति में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार ने लाखों रूपए की मुआवजा राशि देने का प्रावधान किया है। एलएमजी के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 5 लाख रुपये मुआवजा के तौर मिलेगा। इसी तरह एके-47/त्रिची असॉल्ट रायफल पर 4 लाख रुपये, मोर्टार पर 2.50 लाख रुपये, एसएलआर/ इंसास रायफल पर 2 लाख रुपये, एक्स 95 असाल्ट रायफल/एमपी-9 टेक्टिल पर 1.50 लाख रूपए, थ्री नाट थ्री रायफल पर 1 लाख रूपए, एक्स-कैलिबर पर 75 हजार रूपए, और यूबीजीएल अटेचमेंट पर 40 हजार रूपए, 315/12 बोर बंदुक पर 30 हजार रूपए, ग्लॉक पिस्टल पर 30 हजार रूपए के साथ ही अन्य छोटे हथियारों जैसे कार्बाइन, रिवॉल्वर, वायरलेस, डेटोनेटर आदि पर भी मुआवजा राशि का प्रावधान है।  हर आत्मसमर्पणकर्ता नक्सली को, भले ही उसके पास हथियार हों या न हों, उसे 50 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सलियों द्वारा छिपाए गए आईईडी या विस्फोटकों की सूचना देकर उन्हें बरामद कराता है, तो उसे 15,000 से 25,000 तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। बड़े हथियार डंप या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख तक का इनाम मिलेगा। आत्मसमर्पणकर्ता यदि विवाह करने के इच्छुक हैं तो उसको एक लाख की विवाह अनुदान राशि भी दी जाएगी। एक इकाई मानते हुए यह लाभ यदि पति-पत्नी दोनों आत्मसमर्पित नक्सली हैं, तो दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित इनामी सूची में शामिल नक्सली के आत्मसमर्पण पर उन्हें पूरी इनामी राशि नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस नीति के साथ-साथ भारत सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा। इस नीति में यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें समाज में दोबारा स्थापित होने के लिए हरसंभव मदद मिले। आत्मसमर्पणकर्ता को सिर्फ प्रोत्साहन राशि, मुआवजा, ईनाम ही न मिले बल्किे उसे इसके साथ शिक्षा, पसंद के अनुसार रोजगार-व्यवसाय के लिए कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान भी मिेले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि हिंसा किसी समाधान का रास्ता नहीं है। हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के सुरक्षित भविष्य और स्वरोजगार के लिए हमारी सरकार हरसंभव मदद देगी।


    Read More
  • दंतेवाड़ा में पिकअप वाहन गिरी खाई में, 2 लोगों की मौत, मंत्री ने जताया दुःख

    12-Apr-2025

    दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पिकअप वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर दु:ख जताते हुए  मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, दंतेवाड़ा में पिकअप वाहन के खाई में गिरने से हुई दु:खद दुर्घटना का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है, जिसमें 2 लोगों की मृत्यु एवं 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। इस हृदयविदारक हादसे में जिन परिवारों ने अपने स्वजन खोए हैं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मां महामाया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।


    Read More
  • मालगाड़ी डिरेल, कोरबा रेल लाइन प्रभावित

    12-Apr-2025

    कोरबा। मानिकपुर खदान से बालको जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी का पांचवां डिब्बा कोरबा में शारदा विहार-टीपी नगर फाटक के बीच पटरी से उतर गया। वहीं पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक चलने से मालगाड़ी का पहिया  पुरी तरह से डैमेज हो गए। चालक ने जैसे ही यह देखा, तुरंत मालगाड़ी रोक दी और रेलवे प्रबंधन को सूचित किया। घटना के समय शारदा विहार फाटक बंद था। मालगाड़ी फाटक के बीच में ही फंस गया, पटरी से उतरने के बाद  घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के बीच पटरी से उतरने की जानकारी किसी के पास नहीं  थी। और सभी लोग हंगामा मचाने लगे।  गेट मेन ने जब इसकी जानकारी लोगों को दी तब जाकर मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, शारदा विहार फाटक में मालगाड़ियों का परिवजन अधिक होता है। इससे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार अंडरब्रिज की मांग की है।


    Read More
  • बालाजी मंदिर पुरानी गंज मंडी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

    12-Apr-2025

    राजनांदगांव। प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी आज को बालाजी मंदिर पुरानी गंज मंडी  राजनंदगांव में श्री हनुमान जन्मोत्सव  विधि विधान के साथ धूमधाम से मनाई गया। मंदिर की साज सज्जा के साथ अनुष्ठान की तैयारी में समिति के सदस्य लगे हुए हैं। बालाजी मंदिर में विशेष पूजन अर्चना हवन के बाद महाप्रसादी  का आयोजन रखा गया है। इस कड़ी में प्रात: 6:00 बजे समिति के सदस्यों द्वारा हनुमान जी की प्रभात फेरी का आयोजन रखा गया है।समिति के सदस्यों ने  जन्मोत्सव के आयोजन में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों को उपस्थिति होने की अपील  की है।
    मंदिर समिति एवं बाल समाज के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे आयोजन पर बालाजी मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि श्री अखण्ड रामचरित मानस पाठ शुरू हो चूका है वा अन्य आयोजन भी किए जायेंगे जिसमे प्रात: 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ प्रात:7 बजे श्री हनुमान जी का महाभिषेक प्रात:  8:30 श्रृंगार आरती 10 बजे हवन एवं पूजन दोपहर 12 से 3 बजे तक महाप्रसादी दोपहर 3:30 को सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ रात्रि 7•15 बालाजी महाराज की महाआरती रात्रि 7:30 से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी भक्तजनों से बड़ी संख्या में उपस्थिति होनी अपील की गईं है।


    Read More
  • केंद्रीय मंत्री नड्डा 11 April को ओडिशा आएंगे, आयुष्मान भारत योजना का करेंगे शुभारंभ

    10-Apr-2025

    New Delhi: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 11 अप्रैल को दो दिवसीय यात्रा पर ओडिशा आएंगे , इस दौरान वे कई जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शुक्रवार को नड्डा दोपहर करीब 2:30 बजे कटक के बलिजत्रा ग्राउंड में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे । फिर, लगभग 4:40 बजे केंद्रीय मंत्री कटक में सरदार वल्लभभाई पटेल स्नातकोत्तर शिशु रोग संस्थान में एक नई इमारत का उद्घाटन करेंगे । इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर नड्डा ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सात साल से एक काले अध्याय से गुजर रही है, जब 30 लाख परिवार और 6 लाख लोग सात साल तक आयुष्मान के अधिकार से वंचित रहे।  उन्होंने कहा, "आपको यह सोचने पर मजबूर होना चाहिए कि जब एक खराब सरकार सत्ता में होती है तो आपके अधिकारों का किस तरह से हनन होता है और जब एक अच्छी सरकार सत्ता में आती है तो आपको 50 दिन के भीतर अपने अधिकार मिल जाते हैं। तीन राज्यों ने आयुष्मान को लागू करने से इनकार कर दिया था। पहला ओडिशा , जहां पिछली सरकार सत्ता से बाहर हो गई और फिर कमल खिल गया। दिल्ली में भी यही हुआ। अब केवल पश्चिम बंगाल बचा है, वहां भी कमल खिलेगा और मौजूदा सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।" केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "आप (अरविंद केजरीवाल) कहते थे कि (दिल्ली में सरकार बनाने के लिए) ( भाजपा को ) पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। लेकिन हमने इसे इसी जन्म में पूरा कर दिखाया। तब स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज सुप्रीम कोर्ट गए और कहा कि वे दिल्ली में आयुष्मान को लागू नहीं होने देंगे। आप सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि आप दिल्ली में ऐसी सरकार कभी नहीं बनने देंगे।" नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के संस्थापकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भी दी, जब वे नए संशोधित वक्फ अधिनियम पर एक कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने देश भर के मुस्लिम समुदाय से संपर्क करने और उन्हें कानून के प्रावधानों के बारे में समझाने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए किया था।


    Read More
  • Congress ने अनिल कुमार यादव को पार्टी के ओबीसी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया

    10-Apr-2025

    New Delhi: अनिल कुमार यादव को गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी ) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. अनिल जयहिंद (डॉ. अनिल कुमार यादव) को नियुक्त किया है। ' इसमें कहा गया है, 'पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के योगदान की सराहना करती है ।' यह कांग्रेस द्वारा गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी ) सत्र के समापन के एक दिन बाद आया है । बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और सहयोग करने की अपील की ताकि पार्टी अगले गुजरात चुनावों में सरकार बना सके। एआईसीसी सत्र में खड़गे ने कहा, 'हम गरीबों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अछूतों और दलितों के साथ हैं। कांग्रेस किसी भी धर्म या जाति के लोगों के साथ खड़ी है। अगर आप सभी सहयोग करते हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, तो हम निश्चित रूप से अगले गुजरात चुनावों में सरकार बनाएंगे। '  उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी के भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा , "राहुल गांधी ने बताया कि कैसे पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस देश को बर्बाद कर रहे हैं... कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। किसी भी संस्था में जनशक्ति, मानसिक और आर्थिक ताकत होनी चाहिए। हमारे पास आर्थिक ताकत कम है, लेकिन जनशक्ति और मानसिक ताकत ज्यादा है।" उन्होंने कहा कि वक्फ कानून के विरोध में इंडिया ब्लॉक की पार्टियां एकजुट हैं।


    Read More
  • हल्की बारिश और आंधी के साथ मौसम खुशनुमा हुआ, दिल्ली-NCR में राहत मिली

    10-Apr-2025

    New Delhi: एक हफ्ते की चिलचिलाती गर्मी के बाद, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को आसमान में बादल छाने के बाद कुछ राहत मिली, साथ ही गरज के साथ बौछारें और हल्की बारिश हुई , जिससे मौसम सुहावना हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार , मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ा है, जो उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मध्य और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधि दर्ज की गई, साथ ही कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं भी चलीं । बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी के कई दृश्य सोशल मीडिया पर भी साझा किए गए। यह तब हुआ जब दिल्ली ने मौसम की पहली हीटवेव का सामना किया और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के औसत से 5.9 डिग्री अधिक था | मौसम सुहाना होते ही बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के कर्तव्य पथ  पर मौज-मस्ती करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस बीच, झारखंड के हजारीबाग में भी मौसम में अचानक बदलाव आया और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी खबर है। सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई । इससे पहले, एक अलग घटना में, बिहार के चार जिलों - बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई - मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार। सीएमओ के अनुसार, बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार और मधुबनी में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि समस्तीपुर में एक मौत दर्ज की गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है और सभी मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


    Read More
  • रमन सिंह से मुलाकात करेंगे नितिन नबीन

    09-Apr-2025

    रायपुर। कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा में हलचल है। इस कड़ी में स्पीकर डॉ.रमन सिंह की प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से चर्चा हुई है। खबर है कि देर शाम प्रदेश प्रभारी, स्पीकर से मिलने जा सकते हैं। सीएम विष्णुदेव साय कह चुके हैं कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। पार्टी के सहमहामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर में ही हैं। दोनों नेताओं की सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, और क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल के साथ बैठक भी हुई है।  पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्पीकर डॉ.रमन सिंह की प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि डॉ.सिंह ने निगम मंडलों की नियुक्ति, और अन्य विषयों पर अपनी बात रखी है। इन नियुक्तियों से उनसे जुड़े कई लोग नाखुश बताए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी नबीन, स्पीकर से मिलने जा सकते हैं। चर्चा है कि तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, गजेन्द्र यादव, राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, लता उसेंडी, अजय चंद्राकर, और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दौड़ में हैं। लता उसेंडी आज दोपहर दिल्ली से लौटी हैं। कहा जा रहा है कि एक-दो दिनों में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। बहरहाल, नबीन की प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक पर निगाहें टिकी हुई है।


    Read More
  • रामनगर में चला बुलडोजर

    09-Apr-2025

    रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे और उप अभियंता रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा बिना अनुमति किये निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में आज जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत रामनगर में लगभग 3000 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण में प्लीन्थ को अभियान चलाकर थ्री डी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने की कार्यवाही की गयी है. शहीद राजीव पाण्डेय की जयन्ती 11 अप्रेल को प्रातः 10 बजे मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में शहीद राजीव पाण्डेय की जयन्ती दिनांक 11 अप्रेल 2025 को प्रातः 10 बजे राजधानी शहर रायपुर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित शहीद राजीव पाण्डेय की मूर्ति के समक्ष उनका नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है.


    Read More
  • इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान

    09-Apr-2025

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 33.43 करोड़ रुपये की होगी। नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि में विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहयोग मिलेगा।  मुख्यमंत्री श्री साय का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़ना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा। यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांचना चाहते हैं या नए डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नवीन प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और तेजी से उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में मिलने वाले प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और नवा रायपुर को तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।


    Read More
Top