पटना। बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को आम जनता की शिकायत पर पाटलिपुत्र मैदान में मैदान का निरीक्षण किया।
नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। देश में माओवाद व आतंकवाद की समस्या कितनी गहरी व खतरनाक है और इससे निपटने के लिए किस तरह के ठोस प्रयास हुए हैं, इनका जीवंत चित्रण ‘हू आर दीज पीपुल’ नाम की पुस्तक में है। यह भविष्य में नेटफ्लिक्स और अमेजॉन के लिए एक जुनूनी व रोमांचक वेब सीरीज का कंटेंट मुहैया कराती है। नीति आयोग के पूर्व सीईओ व जी-20 शेरपा अमिताभ कांत शुक्रवार को सेवानिवृत्त आईएएस लीना नंदन की पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में मौजूदा व पूर्व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। पाकिस्तानी एजेंट को खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के बारे में चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, प्रदीप ने पाकिस्तानी जासूस जारा दासगुप्ता को ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी और अग्नि मिसाइल लॉनचर से संबंधित जानकारी साझा की थी। पुणे स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला के प्रमुख प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ी एक महिला की ओर आकर्षित थे। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एजेंट जारा दासगुप्ता की आईडी थी। सोशल मीडिया पर प्रदीप और जारा की बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच थोड़ी नजदीकियां बढ़ गई। इस दौरान प्रदीप ने कई संवेदनशील जानकारियां जारा को दे दी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने तीन मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने आरोपी के खिलाफ एक जुलाई को चार्जशीट दाखिल किया।
जींद 08 जुलाई 2023। जींद-भिवानी मार्ग पर गांव बीबीपुर के पास भिवानी रोडवेज की एक बस तथा क्रूजर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा सुबह दस बजे हुआ। फिलहाल इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश ढुल नागरिक अस्पताल में पहुंचे वहीं अस्पताल के सभी चिकित्सकों को तुरंत एमरजेंसी में पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हाहाकार मच गया।
नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। राहुल गांधी को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से अनुरोध किया है कि फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करें। कांग्रेस का कहना है कि वे मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उनकी सजा को बरकार रखा।
नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। इस साल मानसून के सामान्य रहने के पूर्नानुमान के बीच शुक्रवार रात देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सात जुलाई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कोडागु जिले में 23 सेमी बारिश दर्ज की गई, उडुपी जैसे तटीय कर्नाटक जिलों में 18 सेमी बारिश दर्ज की गई, कन्नड़ में 18 सेमी और उप्पिनंगडी में 17 सेमी बारिश हुई।
वारंगल 08 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के वारंगल के दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह तेलंगाना के वारंगल पहुंचने के बाद भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राज्य के लिए लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम ने सभा में मौजूद जनता को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘आज जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आ रही है, विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं।’’ मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार से बुनियादी अवसंरचना के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा है।
नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। इसरो के मिशन गगनयान की तैयारियां जोरों पर है। मिशन गगनयान की क्रू रिकवरी टीम के पहले बैच ने कोच्चि में भारतीय नौसेना की जल जीवन रक्षा प्रशिक्षण सुविधा (डब्ल्यूएसटीएफ) में प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा कर लिया। भारतीय नौसेना के गोताखोरों और समुद्री कमांडो की एक टीम ने विभिन्न समुद्री परिस्थितियों में क्रू मॉड्यूल का रिकवरी प्रशिक्षण लिया। डब्लूएसटीएफ में प्रशिक्षित टीम अब आने वाले महीनों में इसरो द्वारा योजनाबद्ध परीक्षण लॉन्च की रिकवरी में शामिल होगी।
Adv