बड़ी खबर

देश-विदेश

  • भीषण सडक़ हादसे में चार तकनीकी विशेषज्ञों की मौत

    27-Sep-2023

    मांड्या। एक्सेंचर और इंफोसिस में काम करने वाले चार तकनीकी विशेषज्ञों की बुधवार को सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। तकनीकी विशेषज्ञों की तेज रफ्तार कार कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस से टकरा गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नमिता, रघुनाथ भजंत्री, पंकज शर्मा और वामसी कृष्णा के रूप में हुई है। इन सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। नमिता और रघुनाथ भजंत्री ने एक्सेंचर, वहीं पंकज और वामसी इंफोसिस के साथ काम करते थे। यह घटना कर्नाटक के मांड्या जिले में बेंगलुरु-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर बेल्लूर क्रॉस के पास हुई।

    पुलिस के मुताबिक, शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। यह दुर्घटना तब हुई जब हासन से बेंगलुरु की ओर जा रही बस यात्रियों के उतरने के लिए आदिचुंचनगिरी मेडिकल अस्पताल के पास रुकी। कार के चालक ने तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस से जा टकराई। उडुपी की यात्रा के बाद तकनीकी विशेषज्ञ बेंगलुरु की ओर भी जा रहे थे। नमिता बेंगलुरु के बाहरी इलाके बेंडिगनहल्ली की रहने वाली थीं, जबकि पंकज शर्मा राजस्थान से थे। वामसी कृष्णा बेंगलुरु के पास होसकोटे के रहने वाले थे और रघुनाथ भजंत्री धारवाड़ के रहने वाले थे। टक्कर से कार का आधा हिस्सा बस के नीचे चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Read More
  • न्यायमूर्ति ने कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्व सीएम की याचिका से खुद को किया अलग

    27-Sep-2023

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवी भट्टी ने बुधवार को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में सीआईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।

    न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बिना कोई विशेष कारण बताए कहा, मेरे भाई (जस्टिस भट्टी) को मामले की सुनवाई को लेकर कुछ आपत्तियां हैं। पीठ मामले को सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत नहीं हुई और कहा कि वह इस मामले को केवल 3 अक्टूबर से ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर सकती है। अदालत को सूचित किए जाने के बाद कि मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष फिर से उल्लेख किया जाएगा, मामले में कोई विशेष तारीख नहीं दी।
    इस बीच, टीडीपी प्रमुख की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा एक अलग पीठ के तत्काल सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख करने के लिए सीजेआई के अदालत कक्ष में गए। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर 26 सितंबर की देर रात प्रकाशित पूरक वाद सूची के अनुसार, मामला न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवी भट्टी की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इससे पहले 25 सितंबर को सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने नायडू की ओर से किए गए आउट-ऑफ-टर्न उल्लेख को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन वरिष्ठ वकील लूथरा को तत्काल सूचीबद्ध करने के निर्देश के लिए मंगलवार को मामले का नए सिरे से उल्लेख करने के लिए कहा था। 22 सितंबर को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस रेड्डी की एकल पीठ द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने और उनकी न्यायिक हिरासत को रद्द करने की याचिका खारिज करने के बाद नायडू ने विशेष अनुमति याचिका दायर करके सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    Read More
  • मणिपुर से बड़ी खबर: इंटरनेट फिर से बंद, जानें क्यों उठाना पड़ा कदम

    27-Sep-2023

    नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार हालात बिगड़ गए हैं. सरकार ने पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित कर दिया है. वहीं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इंटरनेट पर भी बैन लगा दिया गया है. हिंसा की घटनाओं में कमी आने के बाद हाल ही में सरकार ने 23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी थीं.

    मणिपुर गृह विभाग की ओर से आज जारी हुई अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल की राय है कि विभिन्न चरमपंथी समूहों की हिंसक गतिविधियों की वजह से पूरे मणिपुर में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत है. इनमें इम्फाल, लाम्फेल, सिटी, सिंगजामेई, सेकमाई, लामासांग, पाटसोई, वांगोई, पोरोम्पैट, हेइंगांग, लामलाई, इरिलबुंग, लीमाखोंग, थौबल, बिष्णुपुर, नामबोल, मोइरांग, काकचिंग और जिरीबाम भी शामिल हैं. हालांकि राज्य के 19 पुलिस स्टेशन में शांति है, जिन्हें अशांत क्षेत्र से बाहर रखा गया है.
    दरअसल राज्य में दो लापता छात्रों की मौत के बाद हालात फिर तनाव पूर्ण होने लगे हैं. इंफाल शहर और घाटी के दूसरे इलाकों में छात्र उग्र प्रदर्शन पर उतर आए हैं. हिंसा की बड़ी घटनाएं नहीं हुई हैं, लेकिन हालात फिर भी मणिपुर में लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. बुधवार की रात भी इंफाल की सडक़ों पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ.
    इंटरनेट सेवाएं बहाल होते ही सोशल मीडिया पर हिंसा की कई वीडियो और ऐसी जानकारियां वायरल होने लगीं, जिनमें सरकार के मुताबिक बहुत सारी भ्रामक थीं और अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही थी.
    मणिपुर से दो लापता छात्रों की तस्वीर और उनके मरने की खबर जब सोशल मीडिया पर सामने आई उसके बाद घाटी में हालात एक बार फिर खराब हुए. हालात की नजाकत को समझते हुए मणिपुर के विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह को चि_ी लिखकर इस मामले की भी सीबीआई जांच करने की मांग की है. चि_ी के तुरंत बाद केंद्र सरकार हरकत में आई और गुरुवार की सुबह सीबीआई के बड़े अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी टीम इंफाल की ओर रवाना हो गई. मणिपुर में हिंसा और यौन हिंसा के कई मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है.
    जहां छात्राओं की मौत के बाद छात्र सडक़ों पर हैं और जांच की मांग कर रहे हैं तो वहीं कुकी समाज के संगठन आईटीएलएफ ने भी सीबीआई जांच का स्वागत किया है. अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने 26 सितंबर से एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट पर बैन लगाने का आदेश जारी कर दिया है. 

    Read More
  • मोदी जी की हुंकार...मध्य प्रदेश में चाहिए सिर्फ 'भाजपा सरकार'

    26-Sep-2023

    मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी अपने शीर्ष पर पहुंच गई है. प्रदेश के विधानसभा चुनाव को भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची ने और ज्वलनशील बना दिया है. केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारने के साथ, एक तरफ तो बीजेपी ने सभी को आश्चर्यचकित करने का काम किया है, तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के आह्वान को, हर कीमत पर पूरा करने की प्रतिबद्धिता दिखाई है. पिछले 6 महीने में 7 बार प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश का दौरा चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 22 जिलों और 94 विधानसभाओं को कवर किया है. जाहिर है बीजेपी के एकमात्र ब्रांड मोदी, मध्य प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर हैं, और संभवतः यही कारण है कि एंटी-इनकम्बेंसी का शिकार होती मध्य प्रदेश बीजेपी ने, स्टार प्रचारकों को विधानसभा का टिकट सौंपा है. हालांकि सूबे में तेजी से फैलती सत्ता विरोधी लहर के बीच, बीजेपी इस प्रकार के रोमांचकारी विस्फोटों को आगे भी जारी रखना चाहेगी. इससे दो लाभ हैं, पहला चूंकि पुराने उम्मीदवारों का टिकट कटने का सिलसिला जारी है, और पार्टी के भीतर जो सीटों को लेकर अंतर्द्वंद छिड़ा हुआ है, वह संघर्ष बड़े नामों के फ्लोर पर उतरते शून्य हो जाता है।

    दूसरा, 2024 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सांसदों को विधायक बनाने पर जोर देना, रणनीतिक रूप से सटीक साबित हो सकता है, ताकि अगले साल तक लोकसभा चुनावों से पूर्व, जमीनी स्तर पर कमजोर पड़ी संसदीय सीटों को मजबूती प्रदान की जा सके, और प्रभावशाली नेताओं के मोर्चा सँभालने से, विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ संसदीय क्षेत्रों को साधने में भी मदद मिल सके. फ़िलहाल 230 विधानसभा सीटों में से लगभग दो तिहाई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है और विकास के तमाम दावों के बीच कटघरे में खड़ी भारतीय जनता पार्टी के लिए, कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाली सीटों पर सेंध लगाना बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे में यह भी संभव है कि प्रदेश में कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों के साथ-साथ फिल्म जगत के सितारे भी हुंकार भरते दिखें. हताशा की नांव पर सवार होकर, सत्ता विरोधी लहर के बीच, विधानसभा के विशाल सागर को पार करने निकली बीजेपी के लिए कद्दावर नामों और चमकदार चेहरों का सहारा लेना ही सबसे उपयोगी नुस्खा साबित हो सकता है.
    इसके इतर, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर जैसे नामों को एमपी के चुनावी रण में शामिल कर के, बीजेपी ने कांग्रेस के समक्ष एक नया तिलिस्म फेंक दिया है. अंदरूनी खींच-तान से निजात पाने और दूरदृष्टिता को अमल में लाने के उद्देश्य से, इन ऊंचे रौबदार नामों को शामिल करना, बीजेपी खेमें में मची हड़बड़ाहट को भी साफ़ दर्शा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए यह पहले से अधिक गंभीर होने का विषय है, क्योंकि लगभग 2 दशक से सत्ता से बाहर कांग्रेस के पास बीजेपी जितने प्रभावशाली चेहरे नहीं हैं, और न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा कोई नेता नहीं हैं जिसे, बीजेपी के धुरंधरों के समक्ष सीधे टिकट थमा दिया जाए. इसलिए कांग्रेस के लिए बीजेपी के इस कदम को हल्के में लेने की भूल न करने में ही भलाई है. मेरे अनुमान में, बीजेपी की तुलना में कमलनाथ को प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर नए, युवा व सामान्य चेहरों को जगह देने से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है और ऐसा सिर्फ आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखकर भी महत्वपूर्ण है.

    Read More
  • सपा नेता कौशल दिवाकर ने कोर्ट में किया सरेंडर, रेप करने का लगा था आरोप

    26-Sep-2023

    अलीगढ। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे सपा नेता कौशल दिवाकर ने कोर्ट में सरेंडर किया है। दुष्कर्म के मुक़दमे में लम्बे समय से फरार चल रहे सपा नेता कौशल आनंद के घर की पुलिस ने कुर्की का ली जसके बाद आज कौशल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिए मॉडल ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोप में थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे नेता कौशल दिवाकर ने कोर्ट में सरेंडर किया है।  


    Read More
  • महिला पर पेचकस से हमला, सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने की दुष्कर्म की कोशिश

    26-Sep-2023

    गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित सोसायटी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, असफल होने पर महिला पर पेचकस से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना मंगलवार सुबह करीब 11.20 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-92 स्थित सायर होम्स सोसायटी में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के मूल निवासी पीडि़ता के पति सतेंद्र सिंह ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया, घटना के समय मेरी पत्नी फ्लैट पर अकेली थी। सोसायटी का गार्ड बालकनी के रखरखाव के संबंध में शिकायत के बहाने फ्लैट में दाखिल हुआ। उसने मेरी पत्नी के साथ बलात्कार की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो उसने उसकी गर्दन, हाथ और पैर पर पेचकस से हमला किया और मौके से भाग गया। इसके बाद सोसायटी के सुरक्षा अधिकारी ने पति को घटना की जानकारी दी और महिला को आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-93 पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशवन्त ने आईएएनएस को बताया, पीडि़त महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह बयान देने के लिए अयोग्य है। घटना के बाद से संदिग्ध सुरक्षा गार्ड फरार है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हम जल्द ही उसका बयान दर्ज करेंगे। पीडि़ता के पति ने सोसायटी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, मैं सुरक्षा उद्देश्यों और भारी किराया चुकाने के लिए यहां सोसायटी में आया हूं, लेकिन सोसायटी का गार्ड इतनी गंभीर घटना में शामिल है। इस घटना के पीछे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
     

    Read More
  • स्वरा भास्कर ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

    25-Sep-2023

    नई दिल्ली। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इसी साल जनवरी में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद स्वरा ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। अब उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। स्वरा ने बेटी और फहद के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने बेटी का नाम राबिया रखा है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज मां बन गई हैं. राँझणा एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर खुद स्वरा ने अपनी डिलीवरी की खबर दी है. एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से बेटी की तस्वीरें साझा की हैं. कुछ फोटोज में स्वरा बेटी को गोद में लिए दुलार करती नजर आ रही हैं. स्वरा और उनके पति फहद अहम का ये पहला बच्चा है. शादी के बाद कपल ने इसी साल प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको सरप्राइज कर दिया था. सोशल मीडिया पर स्वरा के मैटरनिटी लुक्स भी काफी पॉपुलर रहे थे. फिलहाल, एक्ट्रेस के एक नन्ही परी का आगमन हुआ है. सोशल मीडिया पर फैंस स्वरा को मां बनने के लिए दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं.
     

    Read More
  • दिखा 18 फीट का अजगर, नीलगाय को बनाया निशाना, मंजर देख डरे लोग

    25-Sep-2023

    बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में विशालकाय अजगर ने एक झटके में नीलगाय को अपना शिकार बना लिया. वह नीलगाय को निगलते हुए नजर आ रहा है. आसपास ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है, जो इस मंजर को देखकर सिहर उठे. इस घटना में नीलगाय की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बस्ती के एक गांव में शिव मंदिर के पास विशालकाय अजगर निकलने से सनसनी फैल गई. इतना बड़ा अजगर निकलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई. इसके बाद मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए. उन्होंने देखा कि अजगर ने एक नीलगाय को निगल लिया है जिसकी वजह से उसका पेट फूल गया है।

    ग्रामीणों नीलगाय को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. उन्होंने नीलगाय को अजगर के चंगुल से छुड़ा भी लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. क्योंकि अजगर के मुंह से बाहर आने के बाद नीलगाय की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि अजगर करीब 18 फीट लंबा था. वो कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वरनाथ मंदिर के पास के खेतों में निकला था. अजगर इतना बड़ा था कि उसे देखकर लोग हैरान रह गए. अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल लिया था. उसका पेट इतना फूल गया था कि जैसे किसी भी वक्त फट जाएगा. 
    ग्रामीणों ने अजगर के पेट से नीलगाय को निकालने के लिए तमाम प्रयास किए. अजगर ने नीलगाय को उगल भी दिया. लेकिन बाहर आने के बाद पता चला कि नीलगाय मर चुकी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग को दी. सूचना पर फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकडक़र ले गई. जिसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। 

    Read More
  • बयान से बवाल: रमेश बिधूड़ी ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर रखा अपना पक्ष

    25-Sep-2023

    नई दिल्ली। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर दानिश अली मामले में अपना पक्ष रखा है। बिधूड़ी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें उस दिन के सदन की कार्यवाही से अवगत कराते हुए यह भी बताया कि बसपा सांसद दानिश अली ने उन्हें उकसाने के लिए किस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

    आपको बता दें कि लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में विरोधी दलों की आलोचनाओं के साथ ही बिधूड़ी को अपनी ही पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस को भी झेलना पड़ रहा है। विरोधी दलों के सांसद जहां लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने भी जेपी नड्डा के निर्देश पर बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 15 दिनों में जवाब मांगा हुआ है।
    हालांकि, भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे और रवि किशन भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन के अंदर बसपा सांसद दानिश अली पर लगातार असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर से पूरे मामले की जांच करवाने के लिए जांच समिति गठन की मांग कर चुके हैं। भाजपा के राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर दानिश अली के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

    Read More
  • हाईकोर्ट ने पोक्सो मामले में समझौता होने के बाद एफआईआर रद्द की

    25-Sep-2023

    नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के एक मामले में संबंधित पक्षों के बीच समझौते के बाद प्राथमिकी रद्द कर दी है। शिकायतकर्ता के यह कहने के बाद कि उसने स्वेच्छा से आरोपी के साथ सभी विवादों को सुलझा लिया है, न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्?सो अधिनियम की धारा 8/12 के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया। पीडि़ता ने कहा कि वह याचिकाकर्ता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं और प्राथमिकी रद्द करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालाँकि, फैसले के हिस्से के रूप में अदालत ने आरोपी के पिता को दिल्ली के 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए आर्थोपेडिक डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

    आरोपी के पिता इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हैं। अदालत ने कहा कि प्राथमिकी पार्टियों और उनके परिवारों के बीच गलतफहमी और व्यक्तिगत द्वेष के कारण दर्ज की गई थी और एक स्वैच्छिक समझौता हो गया है। न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा, वर्तमान मामले में शामिल तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते समय, न्यायालय को इसमें कोई संदेह नहीं है कि याचिकाकर्ता के खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए यदि वह दोषी ठहराया जाता है तो गंभीर दंड से जुड़े जघन्य अपराध शामिल हैं। अदालत ने जज ने कहा कि प्राथमिकी जारी रखना व्यर्थ होगा क्योंकि आरोपी को दोषी ठहराए जाने की संभावना बहुत कम है। अदालत ने भी आरोपों की गंभीरता को स्?वीकार किया, लेकिन कहा कि इसमें शामिल पक्ष युवा व्यक्ति थे जो अपनी पढ़ाई और भावी करियर की तलाश में थे। अदालत ने कहा, मौजूदा परिस्थितियों में प्राथमिकी को जारी रखना व्यर्थ की कवायद होगी, क्योंकि मौजूदा तथ्यात्मक मैट्रिक्स को देखते हुए, याचिकाकर्ता को दोषी ठहराए जाने की संभावना बहुत कम है। न्यायमूर्ति बनर्जी ने सरकारी स्कूलों में आर्थोपेडिक डॉक्टरों द्वारा मुफ्त जांच प्रदान करने की नेक सेवाएं प्रदान करने के लिए आरोपी के पिता की भी सराहना की। 

    Read More
  • ताइवान की एक फैक्ट्री में आग, विस्फोटों से मरने वालों की संख्या बढक़र 10 हुई

    25-Sep-2023

    बीजिंग। ताइवान की एक फैक्ट्री में आग और विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढक़र 10 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, पिंगटुंग काउंटी में एक गोल्फ फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में 10 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन प्राधिकरण ने शुक्रवार शाम को अग्निशमन दल को घटनास्थल पर भेजा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती आग के बाद विस्फोट हुए, जिससे फैक्ट्री का ढांचा ढह गया, जिसमें कई अग्निशामक और फैक्ट्री कर्मचारी फंस गए।


    Read More
  • जिले में मिले डेंगू के 25 नए मरीज, चल रहा इलाज

    25-Sep-2023

    लखनऊ। शहर समेत जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रविवार को 25 और नए मरीज मिले। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की हालत नाजुक नहीं है। सभी का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि रविवार को अलीगंज-4, चंदरनगर-3, सरोजनीनगर-3, इन्दिरानगर-4, चिनहट-3, माल-1, एनके रोड-3, टूडियागंज-2, और सिल्वर जुबली में भी डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में लगभग 245 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं वहां फॉगिंग करवाने के साथ ही एंटी लार्वा का छिडक़ाव भी कराया गया।


    Read More
  • भीषण सडक़ हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

    24-Sep-2023

    भुवनेश्वर। ओडिशा में भुवनेश्?वर के बोमिखाल इलाके में सडक़ दुर्घटना में एक युवा डॉक्टर की मौत हो गई। 28 वर्षीय मृतक की पहचान अमित कुमार बिसोयी के रूप में की गई है। मृतक डॉक्टर गंजम जिले के बरहामपुर का मूल निवासी था। अमित अपोलो अस्पताल के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर विभाग में कार्यरत थे। वह भुवनेश्?वर में रवि टॉकीज इलाके के पास रह रहा था।

    हादसा रविवार को रात करीब 1 बजे तब हुआ जब अमित ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। मृतक ने अज्ञात कारणों से बोमिखाल में अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। आईआईसी लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन के पी. श्याम सुंदर राव ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसे अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    Read More
  • महिला आरक्षण विधेयक पारित करने में सभी दलों के प्रयासों पर गर्व होना चाहिए: सीजेआई

    23-Sep-2023

    नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के दौरान संसद में गूंजे सभी दलों के प्रयासों पर गर्व होना चाहिए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वकील सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी भावना संविधान के निर्माण के दौरान दिखी थी, जहां दलगत और परस्पर विरोधी विचारधाराओं से ऊपर उठकर सदस्य संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक स्वर में एक साथ आए। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जहां न्यायपालिका कानून के शासन को बरकरार रखती है, वहीं बार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वकील व्यावसायिक दक्षता और सीमा पार लेनदेन में मदद करते हैं और राष्ट्रीय कल्याण और आर्थिक विकास में योगदान देते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वकीलों के लिए वैश्विक परिदृश्य में दुनिया भर में पहुंचने का समय आ गया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए 7,000 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संरचना कार्यपालिका और न्यायपालिका को अलग-अलग छोर पर खड़ा कर सकती है लेकिन दोनों का उद्देश्य एक ही है -- राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कोरोना महामारी के दौरान दुनिया में सबसे अधिक संख्या में वर्चुअल सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सराहना की थी।


    Read More
  • जिंदगी के लिए 350 किलोमिटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर, सामने आया वीडियो, यहां पढ़ें डिटेल्स

    22-Sep-2023

    जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर से भोपाल के बीच अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. दरअसल, जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल से देर रात ब्रेन डेड मरीज के लिवर को भोपाल ले जाया गया. इसके लिए करीब 350 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया. इसमें यातायात पुलिस की पूरी टीम जबलपुर से भोपाल तक एंबुलेंस को सुरक्षा देती रही.

    जानकारी के अनुसार, भोपाल के निजी अस्पताल की टीम लीवर रिट्रीट करने के लिए जबलपुर के अस्पताल में हेलीकॉप्टर से पहुंची थी. डॉक्टरों की योजना के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से ही ब्रेन डेड मरीज के अंगों को भोपाल ले जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर वापसी में उड़ान नहीं भर सका. इसके बाद सडक़ मार्ग से ही मरीज के अंगों को ले जाने का फैसला किया गया.
    प्रदेश शासन की मदद से जबलपुर से भोपाल के बीच देर रात ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर का सफर 4 घंटे में पूरा हो गया. दरअसल, 64 साल के बुजुर्ग राजेश सराफ को मार्च महीने में ब्रेन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था. कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ.
    इसके बाद ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त राजेश सराफ की हालत 19 सितंबर को उनकी हालत खराब होने लगी. परिजनों ने उन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया. इलाज के दौरान राजेश के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था. इसके बाद परिजनों से उनके अंगों को दान करने का फैसला लिया.
    जब इस बारे में जानकारी अन्य अस्पतालों तक पहुंचाई गई तो पता चला कि भोपाल में एक मरीज को अंगों की जरूरत थी. इसके बाद भोपाल के डॉक्टरों की टीम जबलपुर पहुंची और अपनी निगरानी में मरीज के अंगों को निकाला और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए भोपाल ले गए. जहां अब दूसरे मरीज की जिंदगी बचाई जा सकेगी.

    Read More
  • वोट के बदले रिश्वत: माननीयों को छूट पर अब सात जजों की पीठ करेगी फैसला, पूर्व पीएम नरसिंह राव से जुड़ा है मामला

    21-Sep-2023

    नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव से जुड़े बहुचर्चित कैश फॉर वोट (जेएमएम घूसकांड) मामले में पांच-जजों की संविधान पीठ के फैसले के 25 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इसे सात सदस्यीय संविधान पीठ को रेफर कर दिया। 1998 के उस फैसले में कहा गया था कि सांसद व विधायक को अभियोजन से छूट है, भले ही उन्होंने सदन में वोट देने के लिए पैसे लिए हों। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 1998 के फैसले की सत्यता पर पुनर्विचार के लिए इसे सात सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजा। पीठ ने कहा, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्य परिणामों के डर के बिना स्वतंत्रता के माहौल में अपने कर्तव्यों का पालन करें। सांविधानिक प्रावधानों का उद्देश्य स्पष्ट रूप से संसद या विधानसभा के सदस्य, (जो सामान्य कानून से प्रतिरक्षा के मामले में उच्च विशेषाधिकार प्राप्त करते हैं) को देश के दूसरे नागरिकों से अलग करना नहीं है।

     
    पीठ ने कहा, कानूनी स्थिति यह दर्शाती है कि नरसिंह राव मामले में निर्णय गलत है। एकमात्र सवाल यह है कि क्या हमें भविष्य में किसी समय इस मुद्दे के उठने का इंतजार करना चाहिए या कोई कानून बनाना चाहिए। हमें अपना फैसला भविष्य में अनिश्चित दिन के लिए नहीं टालना चाहिए।
     
    अभियोजन जारी रहना चाहिए : अटॉर्नी जनरल
    अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा, यह मामला अपने तथ्यों पर आधारित होना चाहिए, अभियोजन जारी रहना चाहिए। यह संदर्भ आदेश संविधान के अनुच्छेद 105 और अनुच्छेद 194 के तहत संसदीय विशेषाधिकार से संबंधित कानून के एक महत्वपूर्ण प्रश्न से निपटने के दौरान आया था, जिसे तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक सीता सोरेन की याचिका पर विचार करते हुए मार्च, 2019 को पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेज दिया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद सीता सोरेन ने नरसिंह राव के मामले में फैसले के तहत सुरक्षा का दावा किया था।
     
    न्यायमित्र के तर्क के बाद मामला बड़ी पीठ को भेजा…
    न्यायमित्र वकील पीएस पटवालिया ने तर्क दिया कि सांसद या विधायक मतदान के लिए या सदन में भाषण देने के लिए रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन से छूट का दावा नहीं कर सकते। यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे ऐसे ही नहीं छोड़ दिया जाना चाहिए।
     
    क्या कहता है अनुच्छेद 105(2)
    अनुच्छेद 105(2) के अनुसार, संसद का कोई भी सदस्य संसद या उसकी किसी समिति में अपनी कही गई किसी बात या दिए गए वोट के संबंध में किसी भी अदालत में किसी भी कार्यवाही के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। वहीं अनुच्छेद 194(2) राज्य विधानसभा के सदस्यों को ऐसी सुरक्षा प्रदान करता है।

    Read More
  • दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- बम से उड़ा दूंगा, मौके पर बम निरोधक दस्ता

    21-Sep-2023

    नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार, आरके पुरम स्थित एक स्कूल में धमकी भरा ई-मेला आया है। मेल में स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

     
    आर के पुरम सेक्टर 3 लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की प्रिंसपल के पास बम रखने की मेल आई। इसके बाद पुलिस को 8:25 की कॉल की गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तुरंत स्कूल को खाली कराया गया है। स्कूल की जांच की गई। जांच के बाद सूचना फर्जी मिली। 
     
    अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखने की मिली थी सूचना
    इससे पहले 16 मई को दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना मिली थी। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंची थी। स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 
     
    26 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली थी धमकी
    26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
     
    12 अप्रैल को मिली थी इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
    12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज जारी कर यह बताया गया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले जाएं। यह मैसेज मिलते ही स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं मिला था

    Read More
  • राम मंदिर और चंद्रयान-3 के बाद मशहूर हुआ वंदे भारत पंडाल; गणेश आरती के लिए जुटी भक्तों की भीड़

    21-Sep-2023

    मुंबई 21 सितम्बर 2023। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न गणेश मंडलों ने विशेष थीम पर पंडाल बनाए। कहीं आयोध्या में बन रहे राम मंदिर के थीम पर तो कहीं चंद्रयान-3 की सफलता थीम पर पंडाल बनाया गया है। वहीं मुंबई का एक पंडाल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा। दरअसल, इस पंडाल का थीम वंदे भारत एक्सप्रेस पर रखा गया है। 

     
    पंडाल को डिजाइन करने वाले डिजाइनर दीपक मकवाना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल वह मेक इन इंडिया थीम पर गणपति पंडाल बनाते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस साल मैंने नए वंदे भारत एक्सप्रेस के थीम पर पंडाल को डिजाइन किया। यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि वह इससे पहले राम मंदिर, चंद्रयान-3 और ऐसे ही अनेक थीम पर पंडाल का डिजाइन कर चुके हैं। दीपक ने कहा कि हर साल उन्हें पंडाल को डिजाइन करने में कम से कम दो महीने का समय लग जाता है।
     
    वहीं मुंबई के लाल बागचा में भगवान गणेश के दर्शन और आरती के दौरान भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली। लालबागचा राजा सचिव सुधीर सीताराम साल्वी ने बताया, ‘लालबागचा राजा में देश भर के भक्त गणपति दर्शन के लिए आते हैं। हम कोशिश करते हैं कि यहां आने वाले सभी भक्तों को भगवान गणेश का दर्शन करने का मौका मिले।’ उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम काफी मदद कर रहे हैं।

    Read More
  • राज्यसभा ने कहा- इसरो ने स्वर्णिम अक्षरों से लिखी देश की गौरव गाथा, हर चुनौती को हल करने में समर्थ भारत

    21-Sep-2023

    नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। राज्यसभा ने चंद्रयान-3 अभियान की सफलता के लिए भारतीय वैज्ञानिकों खासकर महिलाओं को बधाई देने का प्रस्ताव बुधवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। ‘भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा चंद्रयान-3’ की सफल सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर उच्च सदन में सात घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाइयों में भारत की गौरव गाथा को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा है। चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 की सफलता साबित करती है कि देश बड़ी-बड़ी चुनौतियों का सामना करने और उनका समाधान देने में सक्षम है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता का भारत के औद्योगिक व तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र पर बड़ा असर पड़ेगा।

     
    वहीं, विपक्षी सांसदों ने वैज्ञानिकों के वेतन में वृद्धि की मांग करते हुए अनुसंधान पर कम खर्च को लेकर सरकार की आलोचना की। माकपा के वी सिवादासन ने कहा, सरकारी फंडिंग की कमी के कारण कुछ वर्षों में अंतरिक्ष मिशन लॉन्च की संख्या में कमी आई है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी पर भारत का खर्च मात्र 0.7% है, जबकि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन जैसे देश कहीं अधिक खर्च करते हैं। निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने कहा आप चांद तक पहुंच सकते हैं, लेकिन आपको जमीन पर लोगों की देखभाल करने की जरूरत है।
     
    एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं
    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर 1960 के दशक के बाद से अंतरिक्ष क्षेत्र में हासिल मील के पत्थर को मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। रमेश ने कहा, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को विकास के एक साधन के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि सशक्त राष्ट्रवाद के एक साधन के रूप में।
     
    कांग्रेस के कारण लगे 75 साल
    केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा, आपने अंतरिक्ष विभाग को गोपनीयता के पर्दे के पीछे रखा था। आम आदमी एवं मीडिया को श्रीहरिकोटा में झांकने की भी अनुमति नहीं थी। कांग्रेस ने उद्योगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी। इससे प्रगति रुक गई और हमें 75 वर्ष लग गए, जहां हम अब पहुंच पाए हैं।

    Read More
  • छात्रा का अपहरण, किडनैपर ने मांगी लाखों की फिरौती

    20-Sep-2023

    पटना। बिहार के पटना जिला के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि अपहर्ताओं ने छात्रा के पिता को फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बीए पार्ट-एक की छात्रा सोमवार को कॉलेज गई थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी। छात्रा के समय से वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच अपहर्ताओं ने छात्रा के पिता को फोनकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। अपहर्ताओं ने समय और स्थान बाद में बताने की भी बात कही। फुलवारीशरीफ के थाना प्रभारी सफीर आलम ने बताया कि छात्रा के परिजन के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस लापता छात्रा के मोबाइल का लोकेशन खंगाल रही है। मामले में पुलिस सभी कोणों पर जांच कर रही है। इस मामले में प्रेम प्रसंग को भी जोड़ कर जांच की जा रही है।

    वहीं फुलवारी शरीफ थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार को फुलवारी शरीफ नया टोला की रहने वाली छात्रा अपने घर से पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए निकली थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच परिवार के लोगों के मोबाइल पर लडक़ी के अपहरण करने वालों का कॉल आया। इसमें अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में 5 लाख कैश की डिमांड की। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।
    मंगलवार की शाम परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में एक टीम गठन कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला एक लडक़ी के अपहरण से संबंधित है। इसलिए पुलिस इस मामले में काफी सावधानी पूर्वक कम कर रही है। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस अपहरण के बाद जिस नंबर से फिरौती की रकम की मांग की गई है उसका टावर लोकेशन पता करके हर पहलू पर तहकीकात करने में जुट गई है। फुलवारी शरीफ थानेदार सफीर आलम ने बताया कि एक कॉलेज छात्रा का अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है और फिरौती की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है।

    Read More
  • राइफल साफ करते वक्त चली गोली, 2 होम गार्ड जवान घायल

    20-Sep-2023

    बिहार। बेतिया शहर में बुधवार को अपनी राइफल साफ करते समय दो होम गार्ड गोली लगने से घायल हो गए। पीडि़तों की पहचान दीन बंधु यादव और सुरेश प्रसाद के रूप में की गई है। उनके पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीडि़त बेतिया में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात थे।

    बेतिया पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, राइफल साफ कर रहे होम गार्ड के जवानों में से एक ने गलती से गोली चला दी, जो दो होम गार्ड के पैर में जा लगी। उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। कथित होम गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    Read More
  • थानों से शराब की तस्करी, कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

    20-Sep-2023

    पटना। शराबबंदी वाले बिहार राज्य में जब प्रदेश के थानों से ही शराब की तस्करी होने लगे तो फिर प्रश्न तो उठेंगे ही। बिहार के वैशाली और बक्सर जिले से ऐसी ही खबरें सामने आई हैं। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल इस पर कारवाई कर ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वैशाली जिले के सराय थाना में जब्त शराब रात के अंधेरे में चोरी से पिकअप पर लोड करते पटना उत्पाद विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

     
    उत्पाद विभाग की टीम ने घटना की जानकारी वैशाली एसपी रविरंजन को दी। सूचना पर पहुंचे एसपी रवि रंजन एवं हेडक्वार्टर डीसपी देवेंद्र कुमार ने घटना की जांच पड़ताल की। इसके बाद एसपी ने थाना अध्यक्ष विदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, ड्यूटी में तैनात सुरेश कुमार एवं चौकीदार परमेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि बरामद शराब को नष्ट करने की बजाय इसे बेचने की तैयारी थी। विभिन्न कांडों में जब्त करीब 3,728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था, जिसमें करीब 2,782.590 लीटर शराब को नष्ट किया गया। शेष करीब 945.630 लीटर विदेशी शराब बेचने की फिराक में थे।
     
    इधर, इस घटना के दो ही दिन गुजरे थे कि ऐसी ही घटना बक्सर जिले से सामने आ गई। यहां ब्रह्मपुर थाना में जब्त की गई शराब को बेचने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी, दारोगा कुंवर कन्हैया प्रसाद, प्रशिक्षु सिपाही विकास कुमार, चौकीदार शशिकांत यादव और रविशंकर राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दारोगा कुंवर कन्हैया प्रसाद और सिपाही विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि विपक्ष शराबबंदी कानून को लागू करने को लेकर बराबर सवाल उठाता रहा है। ऐसे में ऐसी घटनाओं के बाद इस मामले को लेकर विपक्ष के और मुखर होने की संभावना है। 

    Read More
  • जालसाज अरेस्ट, फिल्म ‘स्पेशल 26’ देखकर बनाया था प्लान

    20-Sep-2023

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक व्यक्ति का अपहरण कर और पांच लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान ओखला निवासी रामतेज कनौजिया (30) के रूप में हुई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को साइबर क्राइम, चंडीगढ़ पुलिस का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। वह पिछले तीन साल से गिरफ्तारी से बच रहा था।

    विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि विशेष सूचना मिली थी कि मंडावली थाने के एक सनसनीखेज अपहरण मामले में वांछित अपहरणकर्ता रामतेज कनौजिया हरकेश नगर इलाके में छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस टीम ने दिए गए स्थान पर जाल बिछाया, जिससे कनौजिया को पकडऩे में सफलता मिली। बाद में पूछताछ के दौरान, कनौजिया ने मंडावली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत एक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
    विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, उसने आगे खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पांडव नगर से एक व्यक्ति का अपहरण किया था और पीडि़त के रिश्तेदारों से फिरौती वसूली थी। कनौजिया के बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये की राशि जमा की गई थी। इससे पहले जांच में कनौजिया के सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा था। इसके बाद उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया। कनौजिया ने 2011 में एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में एक फोन तकनीशियन के रूप में काम करना शुरू कर दिया। वह 2020 में राहुल नाम के व्यक्ति के साथ जुड़ गया और फिरौती के लिए अपहरण में शामिल हो गया। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, हाल के दिनों में, वह अपने पिता के साथ विदेशों में जनशक्ति प्रबंधन के व्यवसाय में काम कर रहा है।
     

    Read More
  • भाभी को डॉक्टर के पास लेकर गया था देवर, बीच रास्ते में किया रेप

    19-Sep-2023

    राजस्थान। धौलपुर जिले में एक देवर ने अपनी भाभी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीडि़ता के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अपने देवर के साथ डॉक्टर को चेक कराने के लिए धौलपुर आई थी. फिर आरोपी देवर अपनी भाभी को बहला-फुसला कर काली पहाड़ी की तरफ ले गया. जहां सुनसान जगह पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता का मोबाइल छीनकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया.

    पीडि़ता ने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद पीडि़ता ने पति के साथ महिला थाना पर उपस्थित होकर नामजद देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडीकल करवाया और बयान दर्ज किए. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पीडि़ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रिश्ते में लगने वाला उसका देवर उसे धौलपुर की काली पहाड़ी के पास बहला फुसला कर ले गया और सुनसान जगह देखकर जबरन उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी देवर ने पीडि़ता का मोबाइल छीनकर नंबर और डाटा डिलीट कर दिया. फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया.इस घटना पर पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सांखला ने बताया कि रिश्ते में लगने वाले देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी के खिलाफ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उसके पकडऩे के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

    Read More
  • सुपारी की खेप पुलिस ने पकड़ा, कीमत 50 लाख रुपये

    19-Sep-2023

    असम। असम पुलिस ने मंगलवार को हैलाकांडी जिले में अवैध रूप से तस्करी की गई बर्मा की सुपारी जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में कम से कम 180 बोरी बर्मी सुपारी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, मार्केट में जब्त सुपारी की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बर्मी सुपारी की खेप ले जा रहे वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हबीबुर लस्कर के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। असम के बराक घाटी क्षेत्र का उपयोग बर्मी सुपारी की तस्करी के लिए एक पारगमन मार्ग के रूप में किया जाता है, जिसे भारत-म्यांमार सीमा से मिजोरम और मणिपुर के माध्यम से ले जाया जाता था। इससे पहले, 10 सितंबर को हैलाकांडी जिले में पुलिस ने कम से कम 39 बोरी अवैध बर्मी सुपारी जब्त की थी।


    Read More
Top