प्रत्येक शुक्रवार को, प्लेन फैक्ट्स डेटा-आधारित अंतर्दृष्टि का एक संकलन प्रकाशित करता है, जो आसानी से पढ़े जाने वाले चार्ट के साथ पूरा होता है, ताकि आपको पिछले सप्ताह में मिंट द्वारा रिपोर्ट की गई कहानियों को गहराई से जानने में मदद मिल सके। उत्तर भारत इस सप्ताह बारिश से बेहाल रहा है। ऑनलाइन गेमिंग पर संशोधित अप्रत्यक्ष कर नियमों से उद्योग पर असर पडऩे की संभावना है। जून में खुदरा महंगाई दर उम्मीद से ज्यादा बढ़ी. एक नई वैश्विक गरीबी रिपोर्ट ने भारत के लिए कुछ ख़ुशी का संकेत दिया है।
बेलगावी। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जयेश पुजारी के आतंकी संबंध होने के सबूत मिले हैं। इसका पता मामले की चल रही जांच से चला है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी, मंगलुरु का जयेश पुजारी, जो वर्तमान में जेल में है, आतंकवादी अफसर पाशा के संबंध में है, जो 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। सूत्रों के अनुसार, पाशा, जो वर्तमान में बेलगावी की हिंडालगा जेल में बंद है, का संबंध लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से है। जांच में आगे पता चला कि पुजारी ने पाशा के साथ मिलीभगत और योजना बनाकर कॉल की थी। महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जानकारी इक_ा करने के लिए हिंडालगा जेल का भी दौरा किया था। पुजारी ने 14 जनवरी को केंद्रीय मंत्री को पहली कॉल की और 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसने रंगदारी नहीं देने पर गडकरी के जन संपर्क कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की और हिंडालगा जेल में कॉल का पता लगाया। उसने 21 मार्च को फिर से गडकरी के जन संपर्क कार्यालय में फोन किया और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुजारी को 28 मार्च को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस मामले को लेकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद भारत ने आज शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से बाहुबली रॉकेट LVM3-M4 से इसे स्पेस में भेजा गया है। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिशन कंट्रोल रूम में हैं। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।
सुंदरनगर/गोहर(मंडी) 14 जुलाई 2023। मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो (एचपी31/8349) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सडक़ तक पहुंचाया, जहां से उन्हें सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया। वहीं एक दूसरे सडक़ हादसे में नई ऑल्टो कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक की मौत हो गई है। भलाना खूड़ी नाला के पास हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश भी रवाना हो गए। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। हालांकि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार तथा चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है।
नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस. वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जजों के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस समेत कुल जजों की संख्या बढक़र 32 हो गई है, जो कि सुप्रीम कोर्ट कुल 34 जजों की क्षमता से फिलहाल दो कम है। सुप्रीम कोर्ट के ऑडिटोरियम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 12 जुलाई को जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। जस्टिस भुइयां इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट और जस्टिस भट्टी केरल उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस थे।
मुंबई 14 जुलाई 2023। मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने वतन नहीं लौटी, तो भारत में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी भरा फोन 12 जुलाई को आया था। अधिकारी के मुताबिक, फोन करने वाला व्यक्ति उर्दू में बोल रहा था और उसने कहा कि सीमा हैदर के पाकिस्तान न लौटने पर भारत में 26/11 के मुंबई हमले जैसा आतंकवादी हमला होगा, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है और मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की टीम की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी के अनुसार, धमकी भरी फोन कॉल एक ऐप के माध्यम से की गई थी और पुलिस कॉलर के आईपी एड्रेस के बारे में पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।
मुंबई 14 जुलाई 2023। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि कई देशों ने किशोरों के लिए सहमति से यौन संबंध बनाने की उम्र कम कर दी है और अब समय आ गया है कि हमारा देश और संसद भी दुनिया भर में हो रही घटनाओं से अवगत हों। जस्टिस भारती डांगरे की एकल पीठ ने 10 जुलाई को पारित एक आदेश में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपराधिक मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की, जहां पीडि़तों के किशोर होने और सहमति से संबंध बनाने की जानकारी देने के बावजूद आरोपियों को दंडित किया जाता है। अदालत ने कहा, "यौन स्वायत्तता में वांछित यौन गतिविधि में शामिल होने का अधिकार और अवांछित यौन आक्रामकता से सुरक्षित रहने का अधिकार दोनों शामिल हैं।
कोलकाता 14 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी के चलते तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन बूथों पर नए सिरे से मतदान कराया जाएगा, जिसकी अधिसूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा ब्लॉक-2, हावड़ा जिले के सांकराइल ब्लॉक और हुगली जिले के सिंगूर ब्लॉक में मतदान के दौरान मतपत्रों को छीनने सहित विभिन्न घटनाओं के बाद चुनाव रद्द करने का फैसला लिया गया, क्योंकि इससे मतगणना प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अकेले सांकराइल में 15 से अधिक बूथों पर मतदान रद्द किया गया है। इन बूथों पर बाद में नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे।
पटना 14 जुलाई 2023। बिहार भाजपा आज काला दिवस मना रही है। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है। इसलिए हमलोग शुक्रवार को काला दिवस मना रहे हैं। साथ ही शनिवार को बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रतिनिधि दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम कहां हुआ है, जब होगा तब पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता की नीतीश कुमार ने हत्या की है। पार्टी इसकी निंदा करती है। जब से नीतीश कुमार ममता दीदी के संरक्षण में आए हैं, तब से ये हो रहा है। गुरुवार को जो भी हुआ वह जंगलराज रिटर्न था। जंगलराज की उत्पत्ति लालू यादव ने की थी, आज नीतीश कुमार और तेजस्वी ने जंगलराज रिटर्न किया है।
महराजगंज। नेपाल से भारत में तस्करी किए जा रहे टमाटर की जांच शुरू कर दी गई है। इसके पहले सीमा शुल्क अधिकारियों ने नेपाल से भारत में तस्करी किए जा रहे तीन टन टमाटर को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का क्षेत्र.नौतनवा के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम के सहयोग से पकड़ा था।
नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ पूरी कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। वहीं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। वैज्ञानिक अपने साथ चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए। मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक दल में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की है। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को ‘कवर’ नहीं किया।" उन्होंने बताया कि मंदिर के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दौरे में व्यस्त थे। अधिकारी ने बताया कि इसरो के अधिकारी आम तौर पर मंदिर में अपने दौरे को जनता की नजरों से दूर ही रखते हैं।
पटना 13 जुलाई 2023। आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सडक़ से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे।भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग करने लगे। यहां पहले से तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए।
नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारत ने एक बड़े रक्षा सौदे के रूप में फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना बनाई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक रक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एम और चार दो सीटों वाले ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढऩे की वजह से नदी के आसपास की सडक़ों पर पानी आ गया है। केजरीवाल ने ट्विट कर आज कहा ‘‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सडक़ों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।" उन्होंने कहा, ‘‘जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।" वहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोडक़र सभी सरकारी कार्यालयों में घर से काम होगा। एडवाइजरी जारी की जा रही है।
मीरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बल्लेबाजी की कमजोरियों से पार पाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिये उतरेगी तो फोकस श्रृंखला 3 . 0 से जीतने पर रहेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले दो मैच आसानी से जीते। दूसरे मैच में हालांकि भारत की बल्लेबाजी निराशाजनक रही जब 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 95 रन ही बना सकी।
रोसेउ। भारतीय टीम ने बुधवार को डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो युवा बल्लेबाजों, यशस्वी जयसवाल और इशान किशन का टीम में स्वागत किया।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही जयसवाल को टीम में शामिल करने की घोषणा कर दी थी, जबकि ईशान किशन को टॉस से पहले ही टेस्ट कैप मिल गई।
नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। एशिया कप और वल्र्ड कप को लेकर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। एशिया कप टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर तय होने के बावजूद पाकिस्तान इस पर बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां के खेल मंत्री अहसान मजारी ने कहा था कि वह फिर से इस टूर्नामेंट के लिए भारत के पाकिस्तान नहीं आने का विरोध करेंगे और टीम इंडिया यहां नहीं आती है तो पाकिस्तान की टीम भी वल्र्ड कप के लिए किसी तटस्थ स्थान पर अपने मैच की मांग करेगी। पाकिस्तान की गीदड़भभकी के बीच आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। धूमल ने कहा है कि कुछ भी हो जाए, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।
डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज मणिपुर की स्थिति पर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट कानून और व्यवस्था नहीं चला सकता है। ये काम चुनी हुई सरकार का है। दरअसल, कुकी समूहों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्वेस ने राज्य में बढ़ती हिंसा के बारे में चिंता जताई। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा या कानून व्यवस्था के प्रबंधन में न्यायालय की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। सीजेआई ने कहा कि हम नहीं चाहते कि इन कार्यवाहियों का इस्तेमाल हिंसा और अन्य समस्याओं को और बढ़ाने के मंच के रूप में किया जाए। हमें सचेत रहना चाहिए कि हम सुरक्षा या कानून व्यवस्था नहीं चला रहे हैं। यह एक मानवीय मुद्दा है और इसे उसी नजरिए से देखने की जरूरत है। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हम कल मामले की सुनवाई करेंगे। गोंसाल्वेस ने आरोप लगाया कि मणिपुर में हिंसा को भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह यूएपीए में अधिसूचित सशस्त्र समूहों द्वारा गंभीर वृद्धि का मामला है। इनका उपयोग राज्य द्वारा किया जा रहा है।
मुंबई 10 जुलाई 2023। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जारी करते समय भारतीय संस्कृति, देश में प्रचलित धर्म कथाओं और पौराणिक चरित्रों को लेकर सजगता न दिखाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निशाने पर आए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सेंसर बोर्ड अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के चलते इसके सदस्यों ने इस बार फिल्म देखते समय एक फिल्म के लिए फिल्माए गए शिव तांडव को पूरा का पूरा हटाने के निर्देश दिए हैं। सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्म के निर्माता शंकर नायडू ने निराशा जताई है। निर्देशक दीना राज की फिल्म ‘भारतीयन्स’ नाम की एक देशभक्ति से भरी फिल्म के साथ अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह अपनी अद्भुत प्रेम कहानियों ‘प्रेमिनचुकुंदम रा’ और ‘कलिसुंदम रा’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘भारतीयन्स’ चीन की नापाक रणनीति को दर्शाती है और इसे भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों से काफी सराहना मिली है।
कोलकाता 10 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 696 बूथों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। चुनाव आयोग को वोटिंग के दिन इन बूथों पर मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने, पीठासीन अधिकारियों पर हमले और फर्जी मतदान की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद एसईसी ने मतदान को रद्द कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पर्यवेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के बाद रविवार को एसईसी की बैठक हुई, जिसमें पुनर्मतदान कराने का फैसला किया गया। इनमें मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 175 बूथों पर दोबारा मतदान होगा। इसके बाद मालदा में 112, नदिया में 89, कूचबिहार में 54, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मिदनापुर में 31, हुगली में 29 और बीरभूम जिले में 14 बूथ शामिल हैं।
नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान भारी बारिश के कारण जहां देश के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश से बिगड़े हालात का जायजा लिया है। उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से बात की है। पीएमओ ने इस बारे में जानकारी दी है। पीएमओ ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को भारी बारिश के कारण बिगड़े हालात के बारे में जानकारी दी है। उन्हें बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।
नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गई है। बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर रविवार दोपहर 1 बजे 203.18 मीटर से बढकऱ सोमवार सुबह 10 बजे 203.58 मीटर हो गया। चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में यमुना मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास खतरे के निशान को पार कर सकती है क्योंकि नदी के ऊपरी इलाकों में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री, जिन्होंने निकासी और राहत कार्यों की तैयारियों का निरीक्षण किया, ने कहा कि उत्तर भारतीय राज्यों में बहुत भारी वर्षा के कारण यमुना में पानी बहुत तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया, "कल सुबह तक हरियाणा से लगभग 43,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा था, जो अब बढकऱ लगभग 3 लाख क्यूसेक हो गया है। हमें उम्मीद है कि मंगलवार सुबह 10-11 बजे के आसपास यमुना में पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा।" दिल्ली में यमुना में पानी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
जम्मू 10 जुलाई 2023। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सोमवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू से आगे की अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू में, खासकर भगवती नगर आधार शिविर में 6,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं, जबकि रामबन जिले में चंद्रकोट आधार शिविर पर 5,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, राजमार्ग पर खराब स्थिति के कारण जम्मू से आगे की यात्रा स्थगित है। किसी नए जत्थे को आज जम्मू आधार शिविर से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, अमरनाथ जाने के लिए और तीर्थयात्री जम्मू पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर को ठहरने के विभिन्न केंद्रों में रखा गया है।
नई दिल्ली। सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 9 से 29 जुलाई के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। इससे बैंकिंग संबंधित कई काम प्रभावित हो सकते है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं त्रशशद्दद्यद्ग क्कड्ड4, Google Pay, Phone Pay, Paytm,, इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।
Adv