नई दिल्ली। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान पर शांत वातावरण में अच्छी चाय पीते हुए फोटो पोस्ट करने के लिए हमला बोला है। प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब बंगाल जल रहा था, अभिनेता से नेता बने यूसुफ पठान आनंद मना रहे थे। पठान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में वह चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दिए । उन्होंने पोस्ट का शीर्षक दिया, आरामदायक दोपहर, अच्छी चाय और शांत वातावरण। बस पल का आनंद ले रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान नामक एक क्रिकेटर को कहीं से उठाकर टिकट दिया और वोट बैंक ने उसे बहरामपुर में जिताया और आज जब बंगाल जल रहा है, हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है, यूसुफ पठान चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं ...यह टीएमसी की प्राथमिकता है कि पठान साहब चाय पिएं और आनंद लें जबकि बंगाल जल रहा है और दास परिवार मारा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी एक्स पर पोस्ट किया, प्राथमिकताएं? टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय की चुस्की लेते हुए और उस पल का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं, जबकि मालदा- मुर्शिदाबाद क्षेत्र में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है! जब बंगालियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आयातित लोगों को मैदान में उतारा जाता है, तो यही होता है। शर्मनाक! इससे पहले आज भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की क्रूर सांप्रदायिक राजनीति पश्चिम बंगाल को जलियांवाला बाग में बदल रही है एएनआई से बात करते हुए, केसवन ने कहा, ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की क्रूर सांप्रदायिक राजनीति पश्चिम बंगाल को जलियांवाला बाग में बदल रही है... जबकि मुर्शिदाबाद में लोगों का नरसंहार और हत्या की जा रही है , टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय की चुस्की ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। यह टीएमसी की असहिष्णु मानसिकता को दशार्ता है । केसवन ने कहा कि जबकि मुर्शिदाबाद में लोगों को मारा जा रहा है , टीएमसी सांसद यूसुफ पठान सोशल मीडिया पर चाय की चुस्की लेते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करने में व्यस्त हैं । उन्होंने इसे तृणमूल कांग्रेस की असहिष्णु मानसिकता का संकेत कहा । कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, बीएसएफ ने राज्य पुलिस के अभियानों में सहयोग के लिए पांच कंपनियां तैनात की हैं, आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर करणी सिंह शेखावत ने शनिवार को बताया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को भीड़ द्वारा की गई हिंसा के बाद तीन लोगों की मौत हो गई ।
Adv