नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पर्यटक और स्थानीय शामिल हैं. यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने अपने दर्द बयां किए हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक महिला के पति को गोली मार दी गई. सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के माध्यम से जो वीडियो सामने आई है उसमें एक महिला ने दुःख भरे शब्दों में बताया कि आतंकियों ने उनके पति को केवल इस वजह से गोली मार दी क्योंकि उन्होंने कहा था कि ये मुस्लिम नहीं है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद का वीडियो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 राजस्थानी पर्यटक सहित 3-4 लोगों की मौत हुई है।
VIDEO | Jammu and Kashmir: Visuals of firing incident in Pahalgam, several are feared injured in terrorist attack. More details awaited.#Pahalgam #terrorist
— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TpAvAooYDm
#WATCH | Terrorist attack on tourists reported in Jammu & Kashmir's Pahalgam; Security Forces mobilised. Further details awaited.
— ANI (@ANI) April 22, 2025
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/z8g7rQeiUD
Adv