दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया है। उनकी जमानत पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल (26 जून) सुनवाई है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार हर समाज में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार के इस कार्य को अंजाम देने में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले सतनामी समाज का भी पूर्ण सहयोग है।
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर के पद के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. विपक्ष की ओर से के सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है.
दिल्ली। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को सामने आने के बाद तीसरी बार NDA की सरकार बनी और 9 जून को पीएम पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए. सरकार का गठन हो गया, मंत्रिमंडल की शपथ हो गई और इस तरह अब देश के सामने है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, जिसकी शुरुआत आज 24 जून से होने वाली है. ये सत्र कई मायने में खास होने वाला है. सबसे पहले तो इस सत्र में सभी सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह होना है. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सभी सांसदों को शपथ दिलवाएंगे. इसके साथ ही स्पीकर पद पर चुनाव होना है. राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस 28 जून को शुरू होगी. वहीं, प्रधानमंत्री 2 या 3 जुलाई को बहस का जवाब देंगे. यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलने वाला है और इन 10 दिनों के दौरान कुल 8 बैठकें होने वाली है.
हाल ही में अपनी वायनाड लोकसभा सीट खाली करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा है। अपने नोट में, राहुल गांधी ने अपने कठिन समय के दौरान बिना शर्त समर्थन के लिए वायनाड के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों - केरल में वायनाड और उत्तर प्रदेश में रायबरेली - से चुनाव लड़ा और जीता। नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को 4 जून को आए लोकसभा परिणामों के 14 दिनों के भीतर एक सीट खाली करनी थी। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने रायबरेली सीट को बरकरार रखने का फैसला किया, जो गांधी परिवार का गढ़ है। राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को अपने नोट में कहा, "आपने मुझे बेशुमार प्यार और स्नेह से गले लगाया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किस राजनीतिक दल का समर्थन किया, आप किस समुदाय से थे, आप किस धर्म को मानते थे या आप कौन सी भाषा बोलते थे।" उन्होंने कहा, "जब मैं दिन-प्रतिदिन दुर्व्यवहार का सामना कर रहा था, तब आपके बिना शर्त प्यार ने मेरी रक्षा की। आप मेरी शरणस्थली, मेरा घर और मेरा परिवार थे। मुझे एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि आपको मुझ पर संदेह है।" राहुल गांधी ने आगे कहा कि हालांकि उन्हें वायनाड सीट छोड़ने का दुख है, लेकिन उन्हें इस बात से तसल्ली है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनका "प्रतिनिधित्व" करने के लिए वहां मौजूद रहेंगी। उन्होंने लिखा, "मुझे विश्वास है कि अगर आप उन्हें मौका देते हैं तो वह आपकी सांसद के तौर पर बेहतरीन काम करेंगी।" कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले वायनाड उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाया है। यह उनका चुनावी पदार्पण भी होगा।
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पार्टी की बैठक बुलाई। इस बैठक में उनके भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हुए। बैठक में आते ही आकाश आनंद ने मायावती के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके कुछ समय बाद आकाश आनंद की वापसी ऐलान हुआ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को फिर से अपना उत्तराधिकारी बनाया है। इसके साथ ही उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद भी दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद बसपा की यह पहली बैठक थी। इसमें देश भर से पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट को एडवेंचर टूरिज्म के तौर पर डेवलप करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। रिवरफ्रंट पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार हुई है। इसके तहत रिवरफ्रंट के 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म एरिया के तौर चिह्नित किया गया है। इसमें से 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र को कोर एक्टिविटीज साइट के तौर पर विकसित किया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (23 जून) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जमानत पर लगाए गए स्टे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. केजरीवाल के वकीलों ने कल यानी सोमवार (23 जून) की सुबह सुनवाई की अपील की है. इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 लाख के मुचलके पर 20 जून को जमानत दे दी थी. कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से पहले उन पर कुछ शर्तें भी लगाई. जज ने केजरीवाल को जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने करने की कोशिश नहीं करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 जून को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर सीएम अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती दी थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने निचली अदालत की ओर से केजरीवाल को जमानत दिए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी. जस्टिस सुधीर कुमार जैन की वेकेशन बेंच ने कहा था हाई कोर्ट के आदेश सुनाए जाने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक रहेगी. कोर्ट ने कि वह आदेश 2-3 दिनों के लिए सुरक्षित रख रही है, क्योंकि वह पूरे मामले का रिकॉर्ड देखता चाहती है. हाई कोर्ट में निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए ईडी की ओर से पेश हुए एसवी राजू ने दलील दी की ईडी को अपना मामला रखने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल को लंबे समय से जीएसटी के तहत लाने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आ सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को हुई जीएसटी परिषद की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज) के तहत लाने के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है। अब राज्यों को इसके बारे में फैसला लेना है और वे साथ आकर दरें तय करें। दरअसल, पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा वैट वसूला जाता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन मिलाकर अंतिम कीमत आती है। उदाहरण के लिए मौजूदा समय में दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइस 55.46 रुपये है। इस पर 19.90 रुपये की एक्साइज ड्यूटी, 15.39 रुपये का वैट लगता है। इसके बाद ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन क्रमश: 20 पैसे और 3.77 रुपये लगता है। ऐसे में अंतिम कीमत 94.72 रुपये निकलकर आती है। वहीं, दिल्ली में डीजल का बेस प्राइस 56.20 रुपये है। इस पर 15.80 रुपये की एक्साइज ड्यूटी, 12.82 रुपये का वैट लगता है। इसके बाद ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन क्रमश: 22 पैसे और 2.58 रुपये लगता है। ऐसे में अंतिम कीमत 87.62 रुपये होती है। अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो काफी फायदा होगा, क्योंकि जीएसटी की अधिकतम दर 28 प्रतिशत है। दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइस 55.46 रुपये है। इस पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगा दी जाए तो टैक्स 15.58 रुपये बनता है। अगर ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन क्रमश: 20 पैसे और 3.77 रुपये जोड़ दिए जाए तो अंतिम कीमत 75.01 रुपये बनती है। ऐसे में पेट्रोल 19.7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। अप्रैल-जून में हुए आम चुनावों के बाद यह पहला लोकसभा सत्र होगा। 18वीं लोकसभा में एनडीए के पास 293 सीटों के साथ बहुमत है, जबकि भाजपा के पास 240 सीटें हैं, जो बहुमत के 272 के आंकड़े से कम है। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के पास 234 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘नीट-यूजी’ सहित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसने पूरी शिक्षा प्रणाली को ‘‘माफिया” और ‘‘भ्रष्टाचारियों” के हवाले कर दिया है। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के ठीक एक दिन पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार निकाय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा और परीक्षा में सुधार की सिफारिशों के लिए एक समिति गठित की है।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए शनिवार को कहा कि जहां भी उनकी पार्टी की सरकार होगी, वहां हिंदुस्तान का धन पूंजीपतियों पर नहीं, बल्कि ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा था कि 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के 40 लाख से ज़्यादा किसान परिवारों को कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्ज़ मुक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 16 साल पहले, कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 3.73 करोड़ किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण व ब्याज़ माफ़ किया था। उसके बाद, हमने कांग्रेस शासित कई राज्यों में किसानों का कर्ज़ माफ़ किया।” उन्होंने कहा, “एक तरफ़, जहां मोदी सरकार ने देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपे, उन्हें कंटीली तारों, ड्रोन से आंसू गैस, रबर बुलेट व लाठी-गोली चलाकर महीनों तक सताया।
लखनऊ। एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान के मुद्दे और भारत की अखंडता को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 23 जून 1953 को अपना बलिदान दिया था। देश 1947 में आजाद हुआ और 1950 में संविधान लागू किया गया। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने देश के संविधान में धारा-370 जोड़कर राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया था। डॉ. मुखर्जी उस समय उद्योग व खाद्य मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे थे, लेकिन सरकार की मंशा को ध्यान में रखकर उन्होंने पद छोड़ दिया और देश की प्रतिष्ठा व अखंडता के लिए कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन प्रारंभ किया। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सिविल हॉस्पिटल परिसर हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने डॉ. मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अखंड भारत का स्वप्नदृष्टा बताया।
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार 22 जून को जीएसटी काउंसिल GST Council की बैठक हुई। यह जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक थी। निर्मला सीतारमण ने बताया कि बैठक के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज 53वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापार को आसान बनाने और करदाताओं को राहत देने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से व्यापारियों, MSMEs और करदाताओं को लाभ होगा।" केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, "आज काउंसिल ने GST एक्ट की सेक्शन 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है। जिसमें धोखाधड़ी, दमन या गलत बयानी से जुड़े मामले शामिल नहीं हैं। वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए सेक्शन 73 के तहत जारी किए गए सभी नोटिसों के लिए, परिषद ने उन डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जो तामील हो चुकी है।" जीएसटी काउंसिल ने दूध के कैन (Milk cans) पर 12 फीसदी के दर से टैक्स लगाने की सिफारिश की है। इसके अलावा काउंसिल ने सभी कार्टन बॉक्स पर 12 फीसदी की दर निर्धारित की है। सभी सोलर कुकर पर भी 12% जीएसटी दर लागू होगी। साथ ही फायर स्प्रिंकलर सहित सभी प्रकार के स्प्रिंकलर पर भी 12 फीसदी जीएसटी की दर लागू होगी।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए शनिवार को कहा कि जहां भी उनकी पार्टी की सरकार होगी, वहां हिंदुस्तान का धन पूंजीपतियों पर नहीं, बल्कि ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा था कि 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के 40 लाख से ज़्यादा किसान परिवारों को कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्ज़ मुक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 16 साल पहले, कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 3.73 करोड़ किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण व ब्याज़ माफ़ किया था। उसके बाद, हमने कांग्रेस शासित कई राज्यों में किसानों का कर्ज़ माफ़ किया।” उन्होंने कहा, “एक तरफ़, जहां मोदी सरकार ने देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपे, उन्हें कंटीली तारों, ड्रोन से आंसू गैस, रबर बुलेट व लाठी-गोली चलाकर महीनों तक सताया।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फिर से नीट-यूजी 2024 काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिकाओं को लंबित याचिकाओं के साथ टैग कर दिया और उन्हें 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया।
विधानसभा के अंदर-बाहर हंगामा; भारी पुलिस बल भी तैनात
मनीला :- दूसरे देशों की जमीन पर बुरी नजर रखने वाले चीन ने दक्षिणी चीन सागर में गलवान जैसी घटना दोहराई है। चीनी सैनिकों पर अपने पड़ोसी राष्ट्र फिलीपीन की नौसेना पर चाकू और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने और जमकर लूटपाट करने का आरोप है। फिलीपीन सेना ने चीनी सैनिकों की इस करतूत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। फिलीपीन अधिकारियों ने चीन को लताड़ लगाते हुए इसे समुद्री लूट करार दिया। वीडियो में चीनी सैनिकों की लूटपाट देखी जा सकती है। वे फिलीपीन सैनिकों पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर रहे हैं।
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से अब तक 33 लोगों की मौत हो गई.50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा के करतला में कच्ची शराब पीने के बाद 3 की मौत हो गई थी.
गुवाहाटी। असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को अपनी पत्नी की मौत के बाद खुद की जान ले ली। शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में अपनी पत्नी के शव के सामने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अपनी पत्नी की मृत्यु के कुछ ही मिनटों के भीतर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से कैंसर से पीडि़त थीं। उन्हें दो महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दुबई। तेज धूप और भयानक गर्मी की वजह से हज करने मक्का पहुंचे 550 हजयात्रियों की हीट स्ट्रोक की वजह से मौत हो चुकी है. मरने वालों में मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, ईरान और सेनेगल से पहुंचे हज यात्री शामिल हैं.
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है. आशंका जताई गई है कि जिले में 24 घंटे में 30 लोगों की मौत गर्मी से हो गई है. पड़ोसी राज्य दिल्ली में मंगलवार की रात सबसे गर्म रात थी और यहां भी 40 लोगों की मौत की आशंका है. पारे के प्रकोप से पूरा उत्तर प्रदेश जल रहा है.ऐसी लू चल रही है कि जून जानलेवा हो गया है.देश के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन गर्मी से मौत की खबरें आ रही हैं.
संसद में हो गया बेनकाब, अब भारत करेगा ये काम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बुधवार (19 जून) को बढ़ाई दी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ाई.
मुंबई के पास एक बिजी रोड पर मंगलवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। सनकी आशिक ने रिंच से युवती पर तब तक हमला किया जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। मौके पर बहुत से लोग मौजूद थे मगर ज्यादातर चुपचाप यह नजारा ही देखते रहे। यह खौफनाक वारदात सड़क के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान रोहित यादव के तौर पर की है। लड़की का नाम आरती यादव है।
रिवर्स करते वक्त पहाड़ से 300 फीट नीचे गिरकर मौत
Adv