बड़ी खबर

देश-विदेश

20-Jun-2024 3:46:40 pm

तमिलनाडु में अवैध शराब पीने से 33 की मौत, 50 अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु में अवैध शराब पीने से 33 की मौत, 50 अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से अब तक 33 लोगों की मौत हो गई.50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा के करतला में कच्ची शराब पीने के बाद 3 की मौत हो गई थी.

प्रशासनिक कार्रवाई
जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है और एमएस प्रशांत को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना को निलंबित कर दिया गया है और उनकी जगह रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। कल्लाकुरिची जिले से हटाए गए कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ 2014 बैच के आईएएस हैं। और निलंबित एसपी समयसिंह मिना 2017 बैच के आईपीएस। स्टालिन सरकार ने अवैध शराब बिक्री को रोक पाने में नाकाम रहने पर एसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
 

Leave Comments

satta matka
Top