लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हो रहे पहले बजट को नया नेता प्रतिपक्ष भी मिल गया है. इस दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी.
नई दिल्ली,आम बजट में सोने और चांदी पर लगने वाले सीमा शुल्क में कटौती किए जाने से इनकी कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 23 जुलाई के बाद से सोने के भाव 5,000 रुपये तक टूट गए हैं। चांदी 7000 रुपये तक फिसल चुकी है। जानकारों का कहना है कि सोना-चांदी के दाम हाल के कुछ महीनों से उबाल पर थे। कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही इन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर आगे जारी रह सकता है। निवेशकों को अभी सोने-चांदी के जेवर या 24 कैरेट वाले डिजिटल गोल्ड में निवेश करने से बचना चाहिए। अभी की परिस्थिति में वे गोल्ड ईटीएफ या सिल्वर ईटीएफ का रुख कर सकते हैं।
दिल्ली,के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग हादसे के बाद एमसीडी एक्शन में आ गया है। दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को एमसीडी ने सील कर दिया है। एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश के बाद देर शाम अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। ऐसे कोचिंग सेंटरों को चिह्नित किय़ा जा रहा है।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में हादसे के बाद कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शनिवार की शाम को कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई। इनकी पहचान श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन के रूप में हुई है। तीनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
दिल्ली , तमाम उम्मीदों और सपनों को संजोए हुए शनिवार की रात कई छात्र दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राव आईएएस एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक बेसमेंट में पानी भरने लगा। दरअसल, बेसमेंट में ही लाइब्रेरी बनी है, यहीं छात्र बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि महज दो से तीन मिनट में पूरा बेसमेंट पानी से भर गया। देखते ही देखते 10-12 फुट पानी में छात्र डूब गए। पानी बहुत गंदा था। इस हादसे में अबतक एक छात्र और दो छात्राओं की मौत की पुष्टि हो सकी है। हालांकि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा है कि करीब 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक छात्र ने दावा किया है कि बेसमेंट में बायोमेट्रिक गेट होने के चलते छात्र अंदर फंस गए थे।
आने वाले दिनों में दिल्ली से बाहर एक और सुप्रीम कोर्ट हो सकता है। दरअसल आर्टिकल 130 (अनुच्छेद 130) के तहत ‘रीज़नल सुप्रीम न्यायालय’ की मांग उठाई गई है। मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हुई लोकसभा बैठक के प्रश्नकाल में केरल के थॉमस चाझिकादन ने ‘रीज़नल सुप्रीम कोर्ट’ पर सरकार से सवाल किया था। थॉमस ने कानून और न्याय मंत्री से सवाल किया था कि क्या सरकार को लीगल फ्रेटरनिटी की ओर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट के स्थायी खंडपीठ की स्थापना का अनुरोध मिला है। हालांकि इतिहास में दो बार सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई कश्मीर और हैदराबाद में हो चुकी है।
बांग्लादेश,यूट्यूब पर डीएच ट्रेवलिंग इन्फो के नाम से एक चैनल पर चल रही वीडियो से लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स लोगों को बता रहा है कि आपको बांग्लादेश से भारत में घुसने के लिए किसी वीजा या किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। इसके बाद यह शख्स एक रास्ते की तरफ इशारा करता हुआ दिख जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ग्वालियर। अगर आपने भी हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन का कनेक्शन लिया है और आपके पास बिल जमा करने के लिए कॉल आये तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि आप ठगों का शिकार बन सकते हैं। ग्वालियर में गैस मीटर कनेक्शन लिए एक महिला को शातिर ठगों ने बिल जमा न होने के नाम पर लाखों की ठगी कर डाली। महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
केदारनाथ यात्रा में सड़क मार्ग बाधित हो गया है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच का मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ गया है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
क्योंझर: पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह क्योंझर जिले के घाटगांव ब्लॉक के संतरापुर गांव में ड्रोन तैनात करके उनकी गतिविधियों पर नज़र रखकर छह लकड़ी माफियाओं को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।
तलाक वैवाहिक जीवन अथवा वैवाहिक बन्धन के अन्त को कहा जाता है. तलाक सामान्यतः विवाह के कानूनी दायित्वों और कर्त्यव्यों को निरस्त करने अथवा पुनर्गठित करने की आवश्यकताओं को पूरा करता है मतलब यह विभिन्न राज्यों अथवा देशों के विधिक नियमों के अनुसार विवाहित जोड़ों के विवाह-बंधन को खत्म करने तरिका है. इस दौरान एक महिला की तलाक पार्टी पूरी दुनिया में चर्चा में बनी हुई है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नाराज होकर नीति आयोग की बैठक से वॉकआउट कर गईं. इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया. ममता ने कहा कि जैसे ही उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार से कम फंड मिलता है, मेरा माइक बंद कर दिया गया. ममता ने यह भी कहा कि उनसे पहले लोगों को 10 से लेकर 20 मिनट तक बोलने दिया गया.
तरनतारन. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 16 लोगों के खिलाफ तरनतारन पुलिस ने केस दर्ज किया है. पंजाब सरकार की ओर से 2008-2009 में 9,998 टीचिंग फैलो की भर्ती की गई थी.
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में जेल प्रहरी के घर पर पेट्रोल बम से अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पेट्रोल बम से हमला करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दो हमलावर एक बाइक में सवार होकर आए थे। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
देहरादून। उत्तराखंड के डोईवाला तहसील दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन वीरगति को प्राप्त हुए हैं। 25 जुलाई को भारत-चीन सीमा पर LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान वो नाले में गिरकर बह गए।
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां मवेशियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 230 बकरे और बकरियों की मौत हो गई। वहीं 200 मवेशी सुरक्षित हैं।
जम्मू-कश्मीर के एलओसी के पास वाले जिले कुपवाड़ा में आज सुबह सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है इसके साथ ही मेजर समेत तीन और जवानों के घायल होने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के भी ढ़ेर होने की खबरें सामने आई है। घायल सैनिकों घटनास्थल से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुपवाड़ा में यह पिछले एक महीने में चौथी आतंक की घटना है।
देश में बढ़ते कैंसर के मरीजों को देखते हुए इस बार बजट में भी कैंसर की दवाइओं को सस्ता करने के लिए कदम उठाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कैंसर के इलाज को सुलभ बनाने और मरीजों की सुविधा के लिए सारे प्रयास कर रह है। लोकसभा में एक सप्लिमेंट्री सवाल का जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि कैंसर के मरीजों को आसानी से इलाज और दवाइयां मिल सकें।
राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला पर सभापति जगदीप धनखड़ इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने कांग्रेस नेता को सदन से निकाल दिया. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के लिए बजट के आवंटन पर सवालों के जवाब दे रहे थे. जब किसानों को उत्पादन के ठीक दाम देने की बात कही तो विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे. कई सांसदों ने एमएसपी की गारंटी की बात रखी और मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया.
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकारों द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित दुकानदारों को नामपट्टिका लगाने के आदेश पर अंतरिम रोक जारी रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के हलफनामे के बाद भी आदेश पर रोक जारी रखी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नामपट्टिका लगाने के अपने आदेश का बचाव किया। यूपी सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि उसके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण समापन और पारदर्शिता कायम करने के लिए उद्देश्य से दिए गए थे।
एनईईटी पेपर लीक मामले में सीबीआई की 15 सदस्य टीम 3 आरोपियों को हजारीबाग के उस राज गेस्ट हाउस में ले गई, जहां सॉल्वरों ने पेपर सॉल्व किया था. सीबीआई ने वहां जांच के दौरान सीन रीक्रिएट किया और ये समझने की कोशिश की कि कैसे , कब, कहां और किसने पेपर लीक मामले में अपनी अपनी भूमिका निभाई है.
सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह एक बड़ा रहस्य छिपा सकता है. नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से प्राप्त डेटा का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने निर्धारित किया है कि सूर्य के सबसे निकट के ग्रह बुध की ऊपरी परत के नीचे 10 मील मोटा हीरा आवरण हो सकता है.
सीएम अरविंद केजरीवाल :- दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस बीच इंडिया अलायंस ने केजरीवाल के लिए लामबंद होने का ऐलान किया है। केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर इंडिया गठबंधन 30 जुलाई को जंतर मंतर पर रैली कर विरोध प्रदर्शन करेगा। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता और अन्य आरोपियों की भी न्यायिक हिरासत बढा दी है।
देश में पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों की खुदरा कीमत पिछले एक महीने में 15 फीसदी से 58 फीसदी तक बढ़ गई हैं। सब्जियों के बढ़ते दामों के पीछे मानसून के अलावा कई अहम कारण जिम्मेदार माने जा रहे है। हालांकि, केंद्र सरकार ने दावा किया है कि यह स्थिति अस्थाई है। आने वाले दिनों में कीमतें जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगी। लेकिन सब्जियों के दाम तेजी से क्यों बढ़ रहे है? इसके पीछे सरकार ने ये वजह बताई है। पिछले दिनों संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में केंद्र सरकार ने सब्जियों के बढ़ती हुई कीमतों की वजह बताई है। सरकार ने बताया है कि पिछले दो वर्षों में खराब मौसम, जलाशयों का गिरते स्तर और फसल नुकसान ने कृषि उत्पादन को प्रभावित किया है। इसी वजह से तेजी से खाद्य कीमतों के दाम बढ़ रहे है। खराब मौसम की स्थिति ने सब्जियों और दालों के उत्पादन की संभावनाओं को प्रभावित किया है।
रायपुर । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कैंसर के रोकथाम की दिशा में तेजी से काम कर रही है। देश में सभी उच्च मूल्य की कैंसर रोधी दवाओं के दामों में समूह समझौता के परिणामस्वरूप औसतन 82% फीसदी की कमी आई है। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का।
Adv