बांग्लादेश में तख्तापलट और उसके बाद हो रही हिंसा (Bangladesh Violence) पर अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में इसके पीछे पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ बताया जा रहा है। वहीं हिंसा की नींव छात्र शिविर जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) ने रखी और इसका सपोर्ट ISI ने किया। पिछले दिनों ये भी खबर आई थी कि शेख हसीना ने जमात-ए-इस्लामी, स्टूडेंट यूनियन और अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके विरोध में ही इन्होंने सरकार के खिलाफ सड़कों पर हंगामा शुरू किया था।
सूरत :- गुजरात की एक हीरा फर्म किरण जेम्स ने सोमवार को अपने 50,000 कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया है। यह छुट्टियां इसलिए की गई हैं, ताकि हीरों के प्रोडक्शन को नियंत्रित किया जा सके। दरअसल, वैश्विक मांग में गिरावट आने से देश में हीरा कारोबारियों का स्टॉक बढ़ गया है। किरण जेम्स ‘दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक हीरा निर्माता’ होने का दावा करता है और पॉलिश किए गए हीरों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है, उसने अपने कर्मचारियों के लिए 17-27 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा की है।
नई दिल्ली. लोकसभा में सरकार ने महत्वपूर्ण प्रश्न पर जवाब पेश करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारी से जवानों की मौत होने की जानकारी दी. 2019 से 2023 के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) के 577 जवानों की मौत दिल का दौरा पड़ने और विभिन्न बीमारियों से हुई है.
नई दिल्ली :- जहां अभी एक दिन का मतलब 24 घंटे था वहीं अब यह एक घंटे बढ़ कर 25 घंटों का एक दिन होने वाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब पृथ्वी पर एक दिन का मतलब 25 घंटे हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा लगातार हमसे दूर होता जा रहा है। विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, चंद्रमा प्रति वर्ष लगभग 3.8 सेंटीमीटर की दर से पृथ्वी से दूर होता जा रहा है। अध्ययन में बताया गया है कि चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3.8 सेंटीमीटर प्रति वर्ष की दर से दूर जा रहा है। जिसका हमारे ग्रह पर दिनों की लंबाई पर बहुत वास्तविक प्रभाव पड़ेगा। अंततः इसका परिणाम यह होगा कि 200 मिलियन वर्षों में पृथ्वी पर दिन 25 घंटे तक चलेगा। अध्ययन से पता चलता है कि 1.4 बिलियन वर्ष पहले, पृथ्वी पर एक दिन 18 घंटे से थोड़ा अधिक समय तक चलता था।
जम्मू, यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से एक दिन के स्थगित रहने के बाद मंगलवार को 1873 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था ‘बम बम भोले’ का जाप करते हुए श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।
नई दिल्ली. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से हाई अलर्ट पर हैं. बांग्लादेश से सटी भारतीय सीमाओं पर पूरी सतर्कता से निगरानी की जा रही है. BSF ने अपने निगरानी क्षेत्र वाली सीमाओं पर अलर्ट जारी किया है.
नई दिल्ली / बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देने और देश से बाहर जाने के कुछ ही समय बाद सोमवार शाम 5:36 बजे दिल्ली के पास पहुंचीं. इसके कुछ घंटे बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जनवरी 2024 में चुनाव के बाद बनी संसद को भंग करने की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश संकट पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की, जबकि शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर एक सेफ हाउस में हैं. इस बीच बांग्लादेश के प्रमुख मीडिया आउटलेट डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक आंदोलन के प्रमुख आयोजकों ने नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाने का प्रस्ताव दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक, नाहिद इस्लाम ने कहा कि वह पहले ही प्रोफेसर यूनुस से बात कर चुके हैं, और उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपनी सहमति दे दी है.
खार्तूम, सूडान के कई राज्यों में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 107 घायल हो गए। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी, जिसके बाद वे खुलकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने मंगेतर सिद्धार्थ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.
लखनऊ. सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचे. यहां पर उन्होंने सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ बड़ी संख्या में सपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई। प्रदेश के 18 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वहीं अब प्रशासन भी आपदा से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में एमपी सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। दुग्ध उत्पादक किसानों को सरकार फायदा देने की तैयारी में है।
दिल्ली,के रोहिणी में एक शख्स ने अपने फ्लैट की दीवार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं. पुलिस को जब शिकायत मिली तो व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रोहिणी के अवंतिका सी-ब्लॉक इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने फ्लैट की दीवार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर नहीं है और फ्लैट में अकेला रहता है.’
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर घायल मरीज के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर रविवार को भीम आर्मी ने पुलिस चौकी का घेराव किया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर डॉक्टरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
ढाका। बांग्लादेश में रविवार को प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ अवामी लीग के समर्थकों के बीच भीषण झड़प में कम से कम 18 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. सरकारी नौकरियों में कोटा को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की जा रही थी.
वाराणसी। महादेव के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, बाबा विश्वनाथ से पशुपतिनाथ की यात्रा के लिए नई उड़ान शुरू की गई है। सप्ताह में अब तीन दिन फ्लाइट मिलेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बाबा विश्वनाथ से पशुपति नाथ तक उड़ान की सुविधा साल 2018 में बुद्धा एयरवेज के जरिए शुरू की थी।
यंग जेनरेशन सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालकर फोटो और वीडियो बनाने से नहीं चूक रहे हैं। हालांकि कई मामलों में ऐसे लोगों को अपनी जान भी गंवानी भी पड़ी है। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के सतारा से आया है। यहां युवती सेल्फी लेने के चक्कर में युवती 100 फीट नीचे घाट में जा गिरी। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घंटों की मेहनत के बाद रस्सी की मदद से युवती को ऊपर लेकर आए। युवती को निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बोरणे घाट की है।
गोरखपुर. खजनी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छात्राओं को डंडे से बेरहमी से पीटा जा रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रही महिला को विद्यालय की वार्डेन अर्चना पांडेय बताया जा रहा है.
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पेरिस ओलंपिक में जाने को लेकर केंद्र सरकार से तकरार बढ़ गई है। मान वहां हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने जाने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने इसके लिए पॉलिटिकल क्लीयरेंस देने से मना कर दिया है। इसके बाद सीएम मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि देश की तरफ से कोई और नेतृत्व करे। यही कारण है कि उनके पेरिस दौरे को मंजूरी नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर केंद्र ने उनकी विजिट को मंजूरी नहीं दी है। केंद्र की तरफ से मुख्यमंत्री कार्यालय को यह जानकारी दी गई है।
लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपदाओं के कारण हो रही जान-माल की हानि पर राजनीति करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां संसद के भीतर और बाहर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के अवसर तलाश रही हैं, जो कि दुखद और चिंताजनक है.
चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक पर एक छात्रा का परीक्षा परिणाम अवैध रूप से चार साल तक रोके रखने के लिए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
अमृतसर. कस्टम विभाग की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर एक महिला को डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के सोने के साथ पकड़ा है. महिला कुछ दिन पहले पाकिस्तान गई थी और आज जब वह बॉर्डर के रास्ते वापस भारत में प्रवेश हुई तो जांच के दौरान उससे सोना बरामद किया गया. इसका कुल वजन दो किलो, 332 ग्राम है.
नई दिल्ली :- गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी हटा दिया है। दोनों को वापस उनके मूल कैडर भेज दिया गया है। दोनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई पिछले 1 साल से जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घुसपैठ के मद्देनजर की गई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ को लेकर ही दोनों अफसरों पर गाज गिरी है।
कोच्चि :- केरल के वायनाड में आए विनाशकारी भूस्खलन में अभी तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं. इस भयानक आपदा के बीच एक सुखद खबर भी सामने आई है जहां भूस्खलन प्रभावित वायनाड में केरल के वन अधिकारियों द्वारा 8 घंटे के अथक अभियान के बाद एक दूरदराज के आदिवासी बस्ती से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया. इस रेस्क्यू अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, “वन अधिकारियों का ये जज्बा हमें याद दिलाता है कि संकट की घोर घड़ी में भी केरल की जीवटता चमकती रहती है. हम एकजुट होकर पुनर्निर्माण करेंगे तथा और मजबूत होकर उभरेंगे.”
Adv