होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर शहर के कच्चा टोबा इलाके में देर रात एक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों बाद आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, नेशनल फोम फैक्ट्री के गद्दों के एक गोदाम में देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर 10 गाड़ियों को भेजा गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही विधायक ब्रह्म शंकर शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। दमकल विभाग की ओर से कई गाड़ियों ने यहां आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की। करीब 2 घंटे चले इस ऑपरेशन में आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ला कच्चा टोबा में स्थित गद्दे के गोदाम में पटाखा गिरने से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने सारी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के बीच आस-पास भगदड़ मच गई। हालांकि, कुछ और लोगों के अनुसार, दीपावली के मौके पर पटाखे छोड़े गए थे। इसलिए, ऐसा माना जा रहा है कि पटाखे के चलते आग लगी होगी। बता दें कि इससे पहले सितंबर माह में होशियारपुर के आर्य समाज रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई थी। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर 6 ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के पीछे बिजली शॉट सर्किट कारण बताया गया था।
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट पर आज दोपहर अकासा एयरलाइंस की बेंगलुरु से दिल्ली वाया गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट में अचानक बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोपहर 12:36 बजे ट्विटर और ऑफिस पर मिले इस धमकी भरे संदेश के बाद BTAC टीम ने तुरंत सक्रिय होते हुए इसे 12:38 बजे “नो स्पेसिफिक कैटेगरी” घोषित किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से तुरंत जांच शुरू कर दी गई। धमकी के चलते बेंगलुरु से गोरखपुर होकर दिल्ली जा रही फ्लाइट संख्या QP 1880 को अलर्ट मोड पर 13:33 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। जैसे ही विमान उतरा, यात्रियों को सुरक्षित रूप से 13:50 बजे से बाहर निकाला गया। कुल 174 यात्रियों और 3 बच्चों को 13:52 बजे तक टर्मिनल में ले जाया गया। जांच के दौरान फ्लाइट और एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद फ्लाइट को 14:45 बजे उड़ान के लिए क्लियरेंस दे दिया गया, और 15:43 बजे यह दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस पूरे घटनाक्रम के चलते उड़ान में लगभग 40 मिनट की देरी हुई। जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, पुलिस, इंडियन एयरफोर्स, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम सहित वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पर तैनात हो गए। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट की गहन जांच की गई। इस घटना के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी गुरुवार को इसी फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। अकासा एयरलाइंस के सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फ्लाइट संख्या QP1880 को लेकर बम की धमकी दी गई थी। गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम, बम और डॉग स्क्वायड ने फ्लाइट की पूरी तरह जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
जवाली। जिला पुलिस नूरपुर ने थाना जवाली के अधीन ग्राम पंचायत सियूनी में नशा के सरगना को पकडऩे में सफलता हासिल की है। हालांकि गाड़ी को भगाते समय उन्होंने एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 32 मील में नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़ते हुए भाग निकली। गाड़ी को भगाने के चक्कर में अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार का पीछा किया और डुगली में दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में कार में बैठे अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार निवासी समकेहड़ के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने कार से छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद की है तथा उसमें सवार दो युवकों अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चरस कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी है, इसके बारे में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
ऊना। उपमंडल क्षेत्र हरोली के खड्ड गांव में ट्रैक्टर हादसे में युवक की मौत का मामले में पुलिस की उचित कार्रवाई न होने पर मृतक के परिजन भडक़ उठे। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को गांव के मुख्य रोड़ पर शव रखकर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सडक़ पर रखे शव के सामने विलाप करते हुए अपने दुख का प्रकट किया और मामले के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार से गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मिलीभगत से इस मामले को कमजोर किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरोली मोहन रावत ने करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों से बातचीत की। दोबारा शिकायत पत्र लिखवाया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों को रोष प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाया। करीब दो घंटे तक ऊना-गगरेट सडक़ मार्ग बंद रहा। गाडिय़ों की लंबी कतार सडक़ के दोनों और लग गई। जिन लोगों को वैकल्पिक रास्ते पता थे, उन्होंने वहां का रुख किया। जबकि कई अनजान लोग रोष प्रदर्शन खत्म होने का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही है। रोष प्रदर्शन करने वाले परिजनों से मौके पर जाकर बात की गई। उन्हें आश्वासन दिया गया कि पड़ताल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। जिस ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हादसा हुआ, उसे कब्जे में लिया गया है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि परिजनों को स्पष्ट कहा गया है कि जांच से जुड़ी हर कड़ी के बारे में पुलिस थाने आकर पूछताछ कर सकते हैं। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष व सख्ती से कार्रवाई अमल में ला रही है।
कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति तभी बहाल होगी, जब राज्य में घुसपैठ रुकेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में लैंड पोर्ट पर नए यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार के उद्घाटन के अवसर पर कहा, “2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव लाएं और भाजपा राज्य में अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोक देगी।” गृह मंत्री शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान, पश्चिम बंगाल को केंद्र से 7.74 लाख करोड़ रुपये का फंड मिला है, जो पिछली यूपीए सरकार के दौरान राज्य को मिले धन से कहीं अधिक है। लेकिन दुर्भाग्य से, पश्चिम बंगाल में केंद्रीय फंड के उपयोग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा और पीएमएवाई जैसी विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती है। उन्होंने कहा, "केवल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों को ही इन निधियों का लाभ मिलता है।" उन्होंने कहा कि सीमा पार तस्करी को रोकने में भूमि बंदरगाहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंत्री ने कहा, "भूमि बंदरगाह देश में चिकित्सा और शैक्षिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल भारत को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाएगी।" बता दें कि गृह मंत्री शाह कोलकाता के साल्ट लेक स्थित एक सभागार में संगठनात्मक बैठक में भाग लेने वाले हैं। उस संगठनात्मक बैठक में, आगामी उपचुनावों के लिए पार्टी की रणनीति की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अगस्त में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता से मिल सकते हैं।
नूरपुर। नूरपुर व इसके साथ लगते सभी क्षेत्रों की मार्केट में पहाड़ी के नाम पर चाइनीज लहसुन धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन, जो महंगा होने के साथ-साथ बेस्वाद भी है। नूरपुर तथा इसके साथ लगती मंडियों में रोज टनों के हिसाब से चाइनीज लहसुन की बिक्री हो रही है। दुकानदारों को आफत पड़ी है कि किस किस्म के लहुसन को बेहतर बता कर सेल करें। पहाड़ी लहसुन का मंडी में रेट 275 रुपए से लेकर 300 तक है। मार्केट में 350 तक मिल जाता है। दूसरी तरफ चाइनीज लहसुन मार्केट में 400 रुपए किलो मिल रहा है। चाइनीज लहुसन के महंगे होने के कारण दुकानदार अधिक प्रॉफिट के लिए इसकी बिक्री करना अधिक पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि ज्यादा प्रॉफिट की वजह से सीध असर पहाड़ी लहुसन पर पड़ा है। इस समय मार्केट में से पहाड़ी लहुसन गायब होता जा रहा है। ग्राहकों को इसकी पूरी पहचान न होने के कारण पहाड़ी लहुसन के नाम पर चाइनीज की बिक्री हो रही है। सरकारी डिपुओं पर तो शायद पहले से ही लहुसन नहीं मिलता था, पर अब कोई भी उपलब्ध नहीं है। नूरपुर के एक डिपो धारक सतीश कुमार का कहना है कि मार्केट में अब चाइनीज लहुसन आ गया है, जिसने पहाड़ी लहुसन की मार्केट खत्म ही कर दी है। नूरपुर उपमंडल में लहुसन की पैदावार बहुत कम है।
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में तेजी और देश में त्योहारी मांग बढ़ने से देश के खाद्य तेल-तिलहन बाजार में बीते सप्ताह सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत बंद हुए। इस तेजी के कारण सरसों, सोयाबीन एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार देखने को मिला।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लाइव शतरंज रेटिंग में अर्जुन एरिगैसी के 2800 अंक को पार करने को “अभूतपूर्व उपलब्धि” बताते हुए इसकी सराहना की और कहा कि यह एक महान व्यक्तिगत उपलब्धि होने के अलावा कई अन्य युवाओं को शतरंज खेलने और वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगा।
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का उद्घाटन किया और कहा कि इंटरनेशनल टर्मिनल का उद्घाटन राज्य में प्रगति का प्रतीक है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के उद्घाटन के दौरान एयरपोर्ट्स (अडानी ग्रुप) के निदेशक जीत अडानी भी मौजूद थे। सीएम शर्मा ने कहा, "इस इंटरनेशनल टर्मिनल का उद्घाटन हमारे राज्य के विकास में प्रगति का प्रतीक है। यह राजस्थान का पहला इंटरनेशनल टर्मिनल है । इसमें बहुत सारी सुविधाएं हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी... इसे राजस्थान की संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ।" उन्होंने आगे कहा कि दिसंबर में राजस्थान स्टेट इन्वेस्टमेंट समिट होने जा रही है। उन्होंने कहा , " दिसंबर में राजस्थान स्टेट इन्वेस्टमेंट समिट होने जा रही है, इसलिए दुनियाभर से मेहमान यहां आने वाले हैं, तो निश्चित रूप से इसका लाभ हमें यहां भी मिलेगा।" उन्होंने आगे बताया कि जयपुर एयरपोर्ट की क्षमता 65 लाख है, जिसे आने वाले सालों में बढ़ाकर 3 करोड़ 80 लाख किया जाएगा। उन्होंने कहा, "जयपुर एयरपोर्ट की मौजूदा यात्रा क्षमता 65 लाख है, जिसे आने वाले सालों में बढ़ाकर 3 करोड़ 80 लाख किया जाएगा...मेरा प्रयास राजस्थान में निवेशकों और पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। " नए टर्मिनल का उद्देश्य जयपुर एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।
नोएडा: नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को माफिया दाऊद इब्राहिम की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सेक्टर-9 निवासी जुनैद उर्फ रेहान के रूप में हुई है, जिसने अपने फेसबुक अकाउंट पर इब्राहिम की फोटो डाली है। इसके बाद आरोपी जुनैद के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (1) (बी) (समुदायों के बीच सौहार्द बिगाड़ना) के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली: इजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान पर एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. इस मिसाइल हमले से हुए धमाकों की आवाज को ईरान में काफी देर तक सुना गया है. बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी ऐसे धमाके सुने गए हैं. ईरान पर हमले को लेकर इजरायली सेना (आईडीएफ) ने भी बयान जारी किया है. आईडीएफ ने अपने जारी बयान में कहा है कि बीते कुछ समय में ईरान और उनके प्रॉक्सी ने हम पर कई हमले किए हैं. ये हमारा पलटवार है. हम अपने देश को बचाने के लिए कुछ भी करेंगे. इजरायल ने ईरान पर एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.
रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और राज्य की जामताड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। वह इस सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाई गईं पूर्व विधायक सीता सोरेन को लेकर मीडिया से बात करते हुए मर्यादा की सीमा लांघ गए। सीता सोरेन ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्हें अपनी अमर्यादित, फूहड़ भाषा और शब्दों के लिए माफी मांगनी पड़ेगी। इरफान अंसारी से पत्रकारों ने जामताड़ा सीट पर उन्हें भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन की ओर से मिलने वाली चुनौती के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, "वह बॉरो खिलाड़ी हैं। भाजपा ऐसे लोगों को हाईजैक कर उम्मीदवार बना देती है, जो रिजेक्टेड... हैं।" इरफान अंसारी ने कहा कि उनके सामने भाजपा का वह प्रत्याशी होता, जिसे उन्होंने पिछले चुनाव में हराया था तो लड़ने में मजा आता। लेकिन, यहां तो उन्होंने बॉरो खिलाड़ी को उतार दिया है। मैं जहां जा रहा हूं, मुझे क्लीन स्वीप नजर आ रहा है। सीता सोरेन ने कहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "इरफान जी, माफी मांगिए, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहिए। ऐसे सम्मानित पद पर रहकर आपने जिस अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया है, उसने पूरे महिला समाज को भयभीत कर दिया है। अगर आप मेरे लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं तो गरीब और असहाय महिलाओं पर क्या बीतती होगी?" सीता सोरेन ने आगे लिखा, "ऐसे नेता जब तक सत्ता में रहेंगे, महिलाएं असुरक्षित रहेंगी। अब इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आप महिलाओं को किस नजर से देखते हैं, यह आज जनता के सामने है, और जनता इसका जवाब देगी।" सीता सोरेन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिवंगत बड़े भाई स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। वह संथाल परगना में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित जामा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं।
नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं. सभी शूटर्स की गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है. पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी शिकंजा कसा. एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. वह सिंगर-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है. साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. रिपोर्ट के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था. अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था. जानकारी में मुताबिक अनमोल बिश्नोई पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह जोधपुर जेल में सजा काट चुका है. अनमोल को 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे. हत्या करने वाले संदिग्ध तीन शूटरों ने हत्या से पहले एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी. अनमोल बिश्नोई एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था. अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कज़ान पहुंचे. वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं. प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है.
विधायक भईया लाल ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह तो कृष्ण बिहारी ने सदस्यता अभियान सफल बनाने किया अपील
लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। ये घोषणा क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कट्टर दुश्मन क्षत्रिय करणी सेना ने कहा कि मारे अनमोल रत्न और पूर्व धरोहर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम दिया जाएगा।
जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है।
आज की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। चुनावी रणनीति बनाने में उस्ताद माने जाने वाले अमित शाह जिस तरह सूक्ष्म से सूक्ष्म चुनावी प्रबंधन पर जोर देते हैं उसके चलते ही भाजपा का विजय रथ पिछले दस सालों से निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है। जिस तरह भ्रष्टाचार के विरोध में सख्त रुख रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में मशहूर है कि ना वह खाते हैं ना खाने देते हैं उसी तरह अमित शाह के बारे में मशहूर है कि वह ना तो खुद आराम करते हैं ना किसी को करने देते हैं। अमित शाह जब भाजपा अध्यक्ष बने थे तो वह सबसे बड़ा परिवर्तन संगठन में यह लेकर आये थे कि संगठन एक तरह से चौबीस घंटे कार्य करने लगा था। लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करने में जुट जाने और उस दिशा में किये जा रहे प्रयासों से पार्टी को निरंतर अवगत कराने की जो प्रक्रिया अमित शाह ने शुरू की थी उसके चलते भाजपा हर बार चुनावी तैयारी के लिहाज से दूसरों से बहुत आगे रहती है। अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद देश के हर जिले में भाजपा का कार्यालय खोलने पर जोर दिया था इसी के चलते आज यह वास्तविकता में राष्ट्रीय पार्टी बन पाई और दुनिया के सबसे ज्यादा सदस्यों वाले राजनीतिक दल का खिताब भी हासिल किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा पूर्व में जारी नगर पालिका निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में दावा आपत्ति प्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। जिलों से प्राप्त अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार उपरांत पूर्व में दावा आपत्ति प्राप्त करने की निर्धारित अंतिम तिथि 23 अक्टूबर में 1 सप्ताह की वृद्धि की गई है।
सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला के सिलफिली स्थित दसवीं बटालियन पहुंची। यहां उन्होंने अमर जवान स्तंभ में शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजली व्यक्त की। श्रीमती राजवाड़े ने शहीदों के परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की। उनके साथ सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
52 महीने से लद्दाख में आमने-सामने हैं दोनों देश की सेनाएं
कोर्ट ने एग्जाम पर रोक लगान से किया इनकार
इंडिया: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र छात्र आधिकारिक IGNOU वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नई समय सीमा के तहत उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस तिथि को चूक जाते हैं, उनके लिए 1,100 रुपये का विलंब शुल्क विकल्प है। ये फॉर्म 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जमा किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय का यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ आया है। नोटिस में कहा गया है: "सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, विश्वविद्यालय ने ODL और ऑनलाइन कार्यक्रमों दोनों के लिए दिसंबर 2024 टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को नीचे दिए गए विवरण के अनुसार बढ़ा दिया है:
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक मकान में विस्फोट हो गया। इस मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के इस्लामपुरा में स्थित एक मकान में शनिवार को तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ और वह मकान मलबे में बदल गया। इस मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के लगभग आधा दर्जन मकानों में दरार भी आई है। इस धमाके की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि शनिवार को हुए इस धमाके के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है क्योंकि इस मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस धमाके की वजह स्थानीय लोग सिलेंडर में विस्फोट बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मकान के अंदर पटाखों का निर्माण होता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मलबे में महिला और बच्चे के साथ अन्य लोग भी दबे हो सकते हैं। मलबे को हटाने का अभियान जारी है। मलबे हटाने में काफी एहतियात बरती जा रही है ताकि अगर कोई उसमें दबा हो तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। मौके पर एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है ताकि राहत और बचाव अभियान में तेजी लाई जा सके। मकान में धमाका होने की सूचना मिलने के काफी देर बाद अधिकारियों और नगर निगम के अमले के पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब धमाका हुआ तो वह डर गए थे क्योंकि उन्हें ऐसे लगा जैसे भूकंप आया हो। यह धमाका इतना भीषण था कि एक मकान के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई मकानों में भी दरार आ गई है।
Adv