बड़ी खबर

Dantewada

  • नक्सलियों ने अपने ही दो साथियों को गोली मारी

    23-Jul-2020

     फरमान नहीं मानने की दी सजा

    दंतेवाड़ा : घोर नक्सल प्रभावित एरिया दंतेवाड़ा में बुधवार की रात नक्सलियों ने न केवल अपने ही दो साथियों की हत्या कर दी बल्कि बीच-बचाव करने आए 15 ग्रामीणों को भी जमकर पीटा। इसमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि अरनपुर थाना क्षेत्र में पाेटाली गांव के मिर्चीपारा में नक्सलियों ने बुधवार देर रात ध्रुवापारा, पटेल पारा समेत अन्य क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान ध्रुवापारा में सड़क बनने को लेकर नक्सलियों ने नाराजगी जताई। गांव में सड़क निर्माण रोकने की जिम्मेदारी मिलीशिया कमांडर बजरंगी वेट्‌टी और सदस्य टिडो मंडावी की थी। नक्सलियों ने इनसे पोटली-अरनपुर सड़क काटने के लिए कहा। इस पर बजरंगी और टिडो ने सड़क काटने से मना कर दिया। दोनों ने कहा कि सड़क बन गई है तो अच्छा हुआ है। इसके बनने से गांव में बिजली आ गई है। दिक्कत होने पर एंबुलेंस पहुंच जाती है। इससे ग्रामीणों को राहत है। हम सड़क नहीं काटेंगे। इससे भड़के नक्सली कमांडर सोमरू और जयलाल ने दोनों की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों को भी नक्सलियों ने बुरी तरह से पीटा।

Leave Comments

Top