रायपुर। कमल विहार के सेक्टर 12 में कल शाम एक रइसजादे ने एक युवती के साथ जमकर बवाल मचाया। उसने लड़की को पनाह देने वाले स्थानीय लोगों को भी धमकियां दी। वह युवक, युवती का कोई वीडियो उसके पिता को भेजने की धमकी दे रहा था। युवक युवती के बीच का संवाद वायरल वीडियो में भी देखा सुना जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार ढलती शाम किया एसयूवी नंबर सीजी 04- पीवी 7733 में सवार एक युवक युवती कमल विहार के सेक्टर 12 आवासीय क्षेत्र पहुंचे थे। सेक्टर के सर्विस रोड पर दोनों के बीच हुई किसी बात से खिन्न युवती कार से उतर कर पास ही एक घर में चली गई।
इस पर युवक ने उस घर में रह रहे लोगों से युवती को बाहर भेजने कहता रहा। घर वालों की असहमति को देख युवक भद्दी गालियां देने लगा और धमकी दी कि युवती को उसके साथ नहीं भेजा तो कार से घर को तहस नहस (रौंद)कर देगा। इतना ही नहीं उसने युवती को भी धमकी दी कि वह साथ नहीं आई तो उसका कोई एक वीडियो उसके पिता को भेज देगा। इस पर युवती, युवक का नाम युवी लेते हुए उसे कहती है कि हमको किसी की परवाह नहीं है, न मेरी न बहन की भेज दो वीडियो जिसे भेजना है। और युवक को वहां से चले जाने कहती, है। साथ ही वीडियो बना रहे एक अन्य युवक से कहती है कि वीडियो न बनाएं, मुझे कोई कंप्लेंट नहीं करनी है। रहवासियों ने इस घटना की पुलिस को फोन पर शिकायत की। इस पर युवक उनसे भी गाली गलौज करता है। मुजगहन थानेदार ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिली है जांच चल रही है। शीघ्र कार्रवाई करेंगे।
Adv