बड़ी खबर

Dhamtari

  • 25 हजार का इनामी रेत माफिया और उसका ड्राइवर अजमेर में गिरफ्तार

    28-Jul-2020

     धमतरी : 25 हजार रुपए के इनामी रेत माफिया नागू चंद्राकर और उसके ड्रायवर तुलसीराम यादव को अजमेर, राजस्थान में गिरफ्तार कर लिया गया है। 18 जून को धमतरी जिले के जोरातराई रेत खदान में अवैध खनन रोकने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव और उनके साथियों को बंधक बनाकर नागू और उसके साथियों ने जमकर पिटाई की थी। इस घटना में शामिल 9 लोगों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। मुख्य आरोपी नागू उस वक्त से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था । पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु ने नागू और उसके ड्रायवर को पकड़ने पुलिस की 3 टीमें बनाई थी । मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम को राजस्थान भेजा गया था। वहां अजमेर के एक होटल में रुकने जैसे ही वह पहुंचा पुलिस ने नागू और तुलसीराम को दबोच लिया। आरोपी के पास से 12 नग मोबाइल, 10 सिम कार्ड तथा एक वाहन जब्त किये गए है। मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना भी बताई जा रही है।

Leave Comments

Top