बड़ी खबर

देश-विदेश

17-Nov-2023 11:17:51 am

आईपीएस की पत्नी से 1 लाख की ठगी, ठग ने फर्नीचर व्यापारी बताकर लगाया चूना

आईपीएस की पत्नी से 1 लाख की ठगी, ठग ने फर्नीचर व्यापारी बताकर लगाया चूना

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी और रसोइया से 1.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस साइबर धोखाधड़ी की घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़ितों को अपनी पहचान बेंगलुरु में एक फर्नीचर की दुकान के मालिक राहुल के रूप में बताई थी.

 
 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और जांच हो रही है. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘मेरी पत्नी और रसोइया 30 अक्टूबर को साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए. आरोपी ने खुद को ऑनलाइन बॉयर के रूप में खुद को प्रस्तुत किया.’ 

Leave Comments

satta matka
Top