बड़ी खबर

खेल

  • अजीत अगरकर बने नए चीफ सिलेक्टर, सैलरी में भी हुआ इजाफा

    04-Jul-2023
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया चीफ सिलेक्टर कौन होगा इस बात का जवाब मिल गया है. पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई है. अजीत अगरकर बतौर चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा की जगह लेंगे. अजीत अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाने के लिए बीसीसीआई ने सैलरी में भी इजाफा किया है। 
    अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय ही था. पिछली बार जब चेतन शर्मा को दोबारा चीफ सिलेक्टर बनाया गया था तब भी अजीत अगरकर रेस में शामिल थे. हालांकि तब चेतन शर्मा बाजी मारने में कामयाब रहे थे. लेकिन चेतन शर्मा का एक स्टिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था इस वजह से उन्हें चीफ सिलेक्टर का पद छोडऩा पड़ा. पिछले कुछ महीनों से चीफ सिलेक्टर का पद खाली था. अब इस पद पर अजीत अगरकर को चुना गया है।
    अगरकर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे. लेकिन कुछ दिन पहले ही अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया था. इसके बाद साफ हो गया था कि अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाया जाएगा. अगले महीने खेले जाने वाले एशिया कप से पहले अजीत अगरकर की नियुक्ति बेहद अहम है. इसके साथ ही इस साल होने वाले वल्र्ड कप को लेकर भी अजीत अगरकर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। 

    Read More
  • भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी आकांक्षा बनाफर, परिजनों में खुशी का माहौल

    03-Jul-2023
    भिलाई 03 जुलाई 2023। इस्पात नगरी की आकांक्षा बनाफर आगामी एशियाई खेल 2023 के लिए सीनियर भारतीय महिला वॉलीबॉल कोचिंग शिविर में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। यहां चयनित खिलाड़ी चीन में होने वाली एशियाई खेलों में भाग लेगी। आकांक्षा का चयन होने पर उनके परिजन काफी खुश हैं। भिलाई की कोमल सिंह और आकांक्षा बनाफर चयन ट्रायल 29 जून से 1 जुलाई 2023 तक बैंगलोर में आयोजित चयन ट्रायल में भाग लिया। इस दौरान कोमल सिंह का चयन नहीं पाया लेकिन आकांक्षा बनाफर का चयन नेशनल कैंप के लिया हो गया।
    नेशनल कैंप में पूरे भारत से 28 खिलाडिय़ों में रेलवे के 11, केरल से 10, तमिलनाडु से 2 और हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से एक एक खिलाड़ी शामिल हैं। आकांक्षा बनाफर छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बन गई जिसका चयन नेशनल कोचिग कैंप के लिए हुआ है। चीन में एशियाई खेलों को आगे बढ़ाने से पहले सभी खिलाडिय़ों को दो माह गहन प्रशिक्षण शिविर से गुजरना पड़ेगा। दोनों खिलाडिय़ों ने अपने खेल करियर की शुरुआत भिलाई स्टील प्लांट के वॉलीबॉल मैदान से की थी। जहां उन्होंने बीएसपी के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये दोनों होनहार खिलाड़ी भिलाई स्टील प्लांट की महिला टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं। साथ ही दोनों एचवीसी भिलाई के खिलाड़ी रह चुके हैं।
    आकांक्षा बनाफर अपने डीपीएस स्कूल के दिनों में एचवीसी भिलाई की नियमित खिलाड़ी थीं लेकिन पिछले साल उनका चयन साई तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) केरल में हो गया और अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्र में उन्नत कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। आकांक्षा बनाफर ने छत्तीसगढ़ की टीम से मिनी जूनियर,जूनियर नेशनल,खेलों इंडिया यूथ गेम्स में वालीबॉल टीम की प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

    Read More
  • खतरनाक फॉर्म में दिख रहे धौनी, हेलीकॉप्टर शॉट और लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे

    16-Sep-2020

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को चुपके से अलविदा कहने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी आईपीएल 2020 में प्रचंड फॉर्म में नजर आ रहे हैं । मैदान पर उनका तेवर साफ नजर आ रहा है कि वो आईपीएल के इस सत्र में किसी भी गेंदबाज को बख्शने के मूड में नहीं है । 

    19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल 2020 की तैयारी में माही नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं । चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर खिलाड़ियों के अभ्यास की कई सारी तसवीरें और वीडियो शेयर किये गये हैं । जिसमें धौनी लंबे-लंबे शॉट खेलते नजर आ रहे हैं । धौनी ठीक उसी रूप में नजर आ रहे हैं, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। जिस प्रकार शुरुआत में वो बिना कोई डर भय के गेंदबाजों की धुनाई करते थे, उसी तरह यूएई में अभ्यास के दौरान धौनी लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे हैं । 
    मैदान पर दिखा हेलीकॉप्टर शॉट
    महेंद्र सिंह धौनी का फेमस हेलीकॉप्टर शॉट भी यूएई में नजर आया है । अभ्यास के दौरान माही अपना पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट मजे में लगाते दिख रहे हैं । इससे पहले एक वीडिया में धौनी एक गेंद को ऐसा करारा शॉट लगाया था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गयी । धौनी की बल्लेबाजी से चेन्नई के साथी खिलाड़ी भी खूब खुश हैं । बता दें धौनी के लिए आईपीएल का यह सत्र काफी अहम है । ऐसा इसलिए क्योंकि धौनी के लिए हो सकता है यह आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट हो ।जैसा की उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के दौरान संकेत दे दिये थे कि वो आईपीएल को लेकर भी आने वाले समय में बड़ा फैसला कर सकते हैं। वैसे में धौनी इस आईपीएल टूर्नामेंट को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। 
    इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धौनी की खूब आलोचना हुई है। वर्ल्ड कप में हार के लिए भी धौनी को जिम्मेदार ठहराया गया है। वैसे में धौनी अपनी धुआंधार पारी से अपने आलोचकों को भी करारा जवाब देना चाहेंगे ।मालूम हो वर्ल्ड कप 2019 के बाद धौनी एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले और यूएई पहुंचते ही संन्यास की घोषणा कर अपने समर्थकों को बड़ा झटका दिया । 

    Read More
  • अबू धाबी में कोरोना संक्रमण बढ़ा, अगले महीने होने वाले आईपीएल को लेकर बढ़ी चिंता

    26-Aug-2020

     इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण में भाग लेने वाले सभी आठ फ्रेंचाइजी संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गई हैं और जल्द ही ये टीम में प्रैक्टिस भी शुरू कर देंगी। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत होने में एक महीने से भी कम का समय शेष है, लेकिन अब तक कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है। इसको लेकर तरह-तरह की आशंकाएं उठ रही हैं। 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेड्यूल जारी होने में देरी के पीछे का कारण है अबू धाबी में COVID-19 मामलों का बढ़ना। यदि ऐसा होता है तो यह क्रिकेट प्रेमियों और आईपीएल के आयोजकों के लिए तगड़ा झटका है।

    बता दें, अबू धाबी में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण में लगातार वृद्धि हुई है। इसके चलते बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। यानी आईपीएल के सिलसिले में जो फ्रेंचाइजी, लाइव टेलिकास्ट से जुड़े कर्मचारी अधिकारी और आईपीएल संचालन अधिकारी वहां पहुंच रहे हैं, उन्हें कोरोना जांच से गुजरना पड़ रहा है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बीसीसीआई एक रास्ता खोजने के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है।
    किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे है। ये खिलाड़ी गुरुवार को अपना प्रशिक्षण शुरू करने के लिए तैयार हैं। टीम के सदस्यों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना तीसरा COVID-19 परीक्षण लिया और मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर को होगी, जिसमें फाइनल 10 नवंबर को होगा।
    बीसीसीआई की ओर से साफ किया जा चुका है कि आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल मैच 10 नवंबर को खेल जाएगा। यानी इस बार आईपीएल 53 दिन का होगा। इस बार 10 मैच दिन के उजाले में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं दूसरा मैच 7:30 बजे शुरू होगा।

    Read More
  • धोनी के 7.29 पर सन्यास लेने के पीछे यह है राज

    16-Aug-2020

     टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का जश्न मनाकर सुस्ता रहा था, तब माही ने शाम 7 बजकर 29 मिनट पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर धोनी ने 7 बजकर 29 मिनट पर ही संन्यास का ऐलान क्यों किया? क्या इस खास टाइमिंग के पीछे भी माही का कोई जादू छिपा है। सोशल मीडिया पर फैन्स अपने अपने हिसाब से इसका अंदाजा लगा रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिस पल टीम इंडिया हारी थी, उस वक्त 7 बजकर 29 मिनट का समय था। टीम इंडिया के लिए यही महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी वनडे था। भारतीय टीम 18 रन से वह मैच हार गई थी और उस मैच में सुरेश रैना भी खेले थे। धोनी के रिटायरमेंट का ऐलान करने के ठीक बाद रैना ने भी क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

    Read More
  • धोनी के मुकाबले गांगुली बेहतर कप्तान? पार्थिव पटेल ने कहा

    22-Jul-2020

     भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को महेंद्र सिंह धोनी के मुकाबले बेहतर कप्तान बताया है. पार्थिव पटेल के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट में ज्यादा योगदान रहा है. पार्थिव का कहना है कि एक कप्तान ने बहुत सारी ट्रॉफियां जीतीं, जबकि दूसरे कप्तान ने टीम तैयार की. पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टड' में कहा कि सौरव गांगुली ने एक ऐसी टीम तैयार की जिसने दुनियाभर में जाकर जीत दर्ज की. हमने विदेशों में टेस्ट मैच जीते. हमने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीती. टीम इंडिया 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची. पार्थिव पटेल ने कहा, 'सौरव गांगुली जब कप्तान बने तो साल 2000 में टीम इंडिया मुश्किल दौर से गुजर रही थी. गांगुली ने मैच फिक्सिंग विवाद से टीम इंडिया को बाहर निकलने में मदद की और खिलाड़ियों में जोश पैदा किया.' पार्थिव पटेल ने साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में अपना डेब्यू किया था. धोनी के बारे में बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, 'धोनी के पास काफी ट्रॉफियां हैं. वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने इतनी सारी ट्रॉफियां जीती. लेकिन मैं दादा को श्रेय दूंगा जिन्होंने बेहतरीन टीम तैयार की.' इसके अलावा पार्थिव पटेल ने बताया कि साल 2003 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एडिलेड टेस्ट मैच में उनसे एक स्टंपिंग का चांस मिस हो गया था, लेकिन गांगुली ने उन्हें डांटा नहीं बल्कि उन्हें सपोर्ट किया. 


    Read More
  • स्टोक्स टेस्ट के पहले टॉप ऑलराउंडर इंग्लिश क्रिकेटर बने

    22-Jul-2020

     मैनचेस्टर: इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टॉक(ben stoke). ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर(Jason holder). अपदस्थ कर आईसीसी की ताजा टेस्ट आलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप रैंक हासिल कर लिया है। क्स साथ ही बल्लेबाजों की सूची में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जोकि उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। इसके साथ ही वो एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew flintoff). के बाद दूसरे ऐसे इंग्लिश क्रिकेट हैं जिन्होंने ये रैंक हासिल किया। साल 2006 में फ्लिंटॉप दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर बने थे।


    Read More
  • आज अंतिम दिन होगा रोमांचक मुकाबला

    20-Jul-2020

     नई दिल्ली : पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती गिना रहे थे। अब दो दिन बाद रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में क्रिकेट को चाहने वालों ने एक बार फिर क्रिकेट के सबसे अद्भुत प्रारूप में एक ही दिन में मैच पलटते हुए देखा। मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला।ऐसा हुआ तब जब वेस्टइंडीज की टीम दूसरे टेस्ट के चौथे दिन चार विकेट पर 227 रन बनाकर अच्छी स्थिति में पहुंचती जा रही थी, लेकिन चायकाल के बाद तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार स्पैल डालकर लगातार तीन ओवर में तीन विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज के सिर पर फालोऑन का खतरा मंडरा दिया। एक समय वेस्टइंडीज को फालोऑन बचाने के लिए 18 रनों की जरूरत थी और उसके हाथ में तीन विकेट बाकी थे, तभी रोस्टन चेज (51) ने मोर्चा संभालते हुए विंडीज को फालोऑन से तो बचा दिया, लेकिन पूरी टीम 287 रन पर पवेलियन लौट गई। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 37 रन बना लिए थे और 219 रनों की बढ़त उनके हाथों में थी।जीत के लिए 99 साल बाद खेला दांवपहली पारी में 187 रन की बढ़त और चौथे दिन का खेल खत्म होने में 11 ओवर बाकी थे। यह वह समय था जब इंग्लैंड तेजी से रन बनाकर पांचवें दिन तक वेस्टइंडीज को जीत के लिए 300 रन के करीब लक्ष्य दे सकता था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम ने ऐसा दांव खेला जो उन्होंने पिछली बार 1921 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर के इसी मैदान पर खेला था। वह दांव हैं एक मैच में दो भिन्न सलामी जोड़ी उतारने का।दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने के लक्ष्य के साथ बेन स्टोक्स (16) और जोस बटलर (00) मैदान में उतरे। हालांकि, बटलर को रोस्टन चेज ने शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जैक क्रॉले (11) को भी चलता कर दिया। इंग्लैंड का 11 ओवर में तेजी से रन बनाने का दांव तो बेकार चला गया, लेकिन अब उनकी उम्मीदें स्टोक्स और जो रूट (08) से होंगी, जो पांचवें दिन शुरुआती एक घंटे में तेजी से रन बनाकर इंग्लैंड की जीत की राह खोल सकते हैं।

    स्टोक्स ने भेजा ब्रेथवेट को पवेलियनक्रेग ब्रेथवेट शतक की ओर बढ़ रहे थे, जिससे इंग्लैंड की मुश्किल बढ़ती जा रही थी। उस वक्त बेन स्टोक्स ने ब्रेथवेट को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की वापसी की राह खोली। ब्रेथवेट ने 165 गेंद का सामना करते हुए 75 रन बनाए। इसी के साथ ब्रेथवेट और शारमाह ब्रूक्स (68) के बीच चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। चायकाल तक वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे।

     ब्रॉड का शानदार स्पैलचायकाल के बाद ब्रॉड ने शानदार स्पैल फेंकते हुए तीन ओवर में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। ब्रॉड ने पहले ब्रूक्स को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद उन्होंने जर्मेन ब्लैकवुड (00) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद शेन डॉवरिच (00) को भी ब्रॉड ने एलबीडब्ल्यू करके वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अंतिम तीन विकेट निकालकर वेस्टइंडीज को 287 रन पर ऑलआउट कर दिया।वहीं, रविवार सुबह सुबह को वेस्टइंडीज ने अपनी पारी एक विकेट पर 32 रनों से आगे बढ़ाई। पहले सत्र में वेस्टइंडीज ने नाइट वॉचमैन अल्जारी जोसेफ (32) का विकेट हासिल किया, जिन्हें स्पिनर डोम बेस ने आउट किया। ब्रेथवेट और जोसेफ ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। जोसेफ को बेस की गेंद पर ओली पोप ने शॉर्ट लेग पर एक हाथ से कैच किया। भोजनकाल तक ब्रेथवेट और शाई होप (25) ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।भोजनकाल के कुछ देर बाद ही होप सैम कुर्रन की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। उन्होंने 71 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। ब्रेथवेट और होप के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। होप के बाद ब्रूक्स ने ब्रेथवेट का अच्छा साथ दिया।इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 469 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले ने 120 और ऑलराउंडर स्टोक्स ने 176 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने शुक्रवार को सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को आउट करके वेस्टइंडीज को शुरुआती झटका दिया था, लेकिन शनिवार को बारिश के कारण पूरे दिन खेल नहीं हो पाया जिससे इंग्लैंड की उम्मीदें भी धूमिल पड़ गईं।


    Read More
  • दुनिया से बाहर थी सचिन की बल्लेबाजी : वकार

    19-Jul-2020

     साल 1999 में चेन्नई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया टेस्ट मैच एक ऐसा मैच है, जिसके बारे में काफी चर्चा होती है. भारत को इस मैच में पाकिस्तान से 271 रनों का लक्ष्य मिला था, और भारतीय टीम 12 रन से मैच को गंवा बैठी थी. वकार यूनिस की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के पास वसीम अकरम और सकलैन मुश्ताक जैसे दिग्गज गेंदबाज थे. मुश्ताक ने इस मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट झटकर भारत को हार थमा दी थी.

    जबतक सचिन मैदान पर थे तबतक लगा नहीं की जीतेंगेः वकार

    वकार ने द ग्रेटेस्ट रिवेलरी पोडकास्ट में कहा, "हमने एक नई गेंद ली और पहली बॉल पर नयन मोंगिया ने इसे हवा में मारा. मुझे लगता है कि वह जल्दबाजी में थे या मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था. उन्होंने कहा कि खेल खत्म हो गया था और उन्होंने उस खेल को जीत लिया, और उन्हें थोड़ी शालीनता मिली, विशेषकर नयन मोंगिया. एक बार जब वह बाहर निकले, तब भी हम यहीं सोच रहे थे, 'ऐसा होने वाला नहीं है, हम इस मैच को जीतने नहीं जा रहे हैं. जब तक सचिन हैं, तब तक यह नहीं होगा."


    Read More
  • 4 महीने बाद नए नियमों के साथ क्रिकेट की वापसी / कल से टैसट सिरीज़

    07-Jul-2020

     लंदन : कोरोनावायरस के कारण बंद पड़े इंटरनेशनल क्रिकेट की 118 दिन बाद इंग्लैंड के साउथम्पटन में नए नियमों के साथ वापसी होने जा रही है। 8 जुलाई यानी बुधवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में हाेगा। मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी पॉजिटिव पाया जाता है तो भी मैच नहीं रुकेगा। उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी जुड़ जाएगा।

    इवेंट डायरेक्टर स्टीव एलवर्दी के अनुसार अब चौके-छक्के पड़ने पर बाउंड्री लाइन के बाहर गई गेंद रिजर्व खिलाड़ी ग्लव्स पहनकर खुद लाएंगे। गेंदबाज लार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे और कोरोना सब्सटीट्यूट के रूप में अतिरिक्त खिलाड़ी भी मिलेगा।

    मैच के दौरान विकेट गिरने पर या जीत के बाद सभी खिलाड़ी मिलकर जश्न मनाते हैं। लेकिन अब यह देखने नहीं मिलेगा। खिलाड़ियों के गले मिलने या हाथ मिलाने पर रोक है। ऐसे में वे कोहनी मिलाकर या अन्य तरीके से जश्न मनाते दिखेंगे।

    ग्राउंड में 50 से 70 स्थानों पर ऑटोमेटिक सेंसरयुक्त हेंड सैनिटाइजर मशीनें लगाई गई हैं। इसे दबाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे संक्रमण का खतरा नहीं होगा। पेवेलियन के सभी दरवाजे खुले रखे गए हैं। कमरे में एसी का तापमान भी मानकों के मुताबिक सेट कर दिया गया है

    मैच में फैंस नहीं आ सकेंगे। फैंस खिलाड़ी के साथ फोटाे खिंचाते और ऑटोग्राफ लेते थे। लेकिन मैदान पर हमें ऐसा लंबे समय तक देखने को नहीं मिलेगा। खिलाड़ियों को होटल में ऐसा ऐप दिया जाएगा, जिससे दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे। दरवाजे हाथ से खोलने की जरूरत नहीं होगी।

    स्वेटर, कैप खुद मैदान के बाहर रखना होगा
    खिलाड़ी स्वेटर, कैप और चश्मे अंपायर को देते हैं। लेकिन अब मनाही है। उन्हें इसे मैदान के बाहर रखना होगा। एक खिलाड़ी का सामान दूसरा खिलाड़ी उपयोग नहीं कर सकेगा। गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक। दो चेतावनी के बाद बल्लेबाजी कर रही टीम को 5 एक्स्ट्रा रन मिलेंगे। अगली गेंद डालने से पहले गेंद को संक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी अंपायर की होगी।


    Read More
  • तीन दिन बाद फिर शुरू होगा क्रिकेट

    05-Jul-2020

     लंदन : कोरोना के बीच 8 जुलाई से इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि बॉल से संक्रमण का खतरा है। इसके बाद पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पीएम की आलोचना की थी। लेकिन, इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन और स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट पीएम के बयान के एकदम उलट है।

    रिसर्च में पाया गया है कि यदि बॉल को संक्रमित कपड़े से साफ किया जाता है तो भी 30 सेकंड बाद बॉल पर वायरस नहीं मिले। इस बीच इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट को भी अनुमति मिल गई है। 11 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी।

    बॉल को सिर्फ टिशू पेपर से साफ करके सुरक्षित बनाया जा सकता है
    रिसर्च में कहा गया है कि अगर सुपर कॉन्ट्रैक्टेड सैंपल का प्रयोग भी बॉल पर किया गया हो तो उसे सिर्फ टिशू पेपर से साफ कर सुरक्षित बनाया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि गेंद के आकार के कारण ड्रॉपिंग और रोलिंग के दौरान संक्रमण के फैलने का भी कोई खतरा नहीं है।

    सरकार के सीनियर साइंटिफिक एडवाइजर ने कहा कि हमने वैज्ञानिक तौर पर हालांकि कोई काम नहीं किया है लेकिन यह कहा जा सकता है कि बॉल हमारे लिए बड़ी दिक्कत नहीं है। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खेल को कम रिस्क वाला बताया और इसे नॉन-कॉन्टैक्ट वाला स्पोर्ट्स माना।

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने भी इसे लो-रिस्क वाला खेल माना
    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के डायरेक्टर कार्ल हेनेगन ने कहा कि क्रिकेट लो-रिस्क वाला स्पोर्ट्स है। आप सैंडविच खाते समय और चाय पीते समय ज्यादा रिस्क में रहते हैं, ना कि क्रिकेट खेलते समय। उन्होंने कहा, विज्ञान बताता है कि रोशनी में खुले मैदान में खेलना कम रिस्क वाला होता है। यूवी लाइट में वायरस मर जाते हैं। क्रिकेट में फुटबॉल या रग्बी जैसा रिस्क नहीं है। इन दोनों खेलों में खिलाड़ी एक-दूसरे में भिड़ते हैं जबकि क्रिकेट में दूर-दूर रहते हैं।

    पहले टेस्ट के लिए बेयरस्टो और माेइन को जगह नहीं

    वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 जुलाई से हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लिश टीम घोषित हुई। 13 सदस्यीय टीम में जॉनी बेयरस्टो और मोइन अली को जगह नहीं मिली है। स्टोक्स कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान रूट पिता बनने के कारण पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। सैम करेन काेरोना टेस्ट में निगेटिव आए हैं लेकिन तबियत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें जगह नहीं दी गई है।


    Read More
  • अपनी बॉयोपिक में इस स्टार को देखना चाहते हैं भुवनेश्वर कुमार

    02-Jul-2020

                          नई दिल्ली : 30 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार का करियर हाल के दिनों में चोटों से बाधित रहा है। उन्हें 2020 में एक सही शुरुआत नहीं मिली क्योंकि जनवरी में एक खेल हर्निया सर्जरी से गुजरना पड़ा था। अपनी फिटनेस के बाद, मेरठ में जन्मे तेज गेंदबाज फिर से मैदान में उतरने के लिए उत्सुक हैं। वर्तमान में, कई अन्य क्रिकेटरों की तरह, भुवनेश्वर कुमार भी कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित लॉकडाउन के बीच घर पर समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन के निष्क्रिय समय ने पेसर को अपने भविष्य के अभियानों की योजना बनाने में मदद की है।

                     भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि वह मेरठ में एक अकादमी खोलना चाहते हैं क्योंकि शहर ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।
                    "मैं मेरठ में एक अकादमी खोलना चाहता हूं क्योंकि इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं बस इसे वहां के लोगों को वापस देना चाहता हूं। कुछ ऐसा है जो मैं निश्चित रूप से करने जा रहा हूं, "भुवी ने गेनएक्स्ट स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट और स्पोर्टजपावर द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा।
                    इस बीच, हाल के दिनों के दौरान, बायोपिक्स का चलन पूरी तरह से एक नए पैमाने पर बढ़ गया है और हर क्रिकेट प्रेमी को एक अच्छी तरह से तैयार की गई फिल्म में एक खिलाड़ी की जीवन यात्रा को देखना पसंद है। जब अभिनेता से उनकी बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने का फैसला किया जाएगा, तो भुवनेश्वर ने राजकुमार राव का नाम लिया। "एक बार किसी ने सुझाव दिया कि राजकुमार राव शारीरिक बनावट के मामले में मेरे साथ बहुत समानता रखते हैं। इसलिए वह मेरी बायोपिक में मेरी भूमिका निभा सकते हैं, "भुवनेश्वर ने कहा, जो आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिताब के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थे। 

    Read More
  • बांग्लादेश की मांग : टेस्ट चैम्पियनशिप की तारीख में बदलाव हो, ताकि कोरोना के कारण रद्द मैच खेले जा सकें

    29-Jun-2020

                 बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आईसीसी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तारीख को बढ़ाना चाहिए। अगर इसमें बदलाव नहीं होता है तो कोरोना के कारण कैंसिल हुए मैच खेलना मुश्किल होगा। पिछले साल 1 अगस्त से चैम्पियनशिप शुरू हुई और फाइनल जून 2021 में खेला जाना है। 9 टीमें इसमें उतरी हैं।

                  कोरोनावायरस के कारण बांग्लादेश के 8 टेस्ट कैंसिल हो चुके हैं। इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शामिल है।

                 क्रिकेट ऑपरेशन्स के चेयरमैन अकरम खान ने कहा कि अगर फाइनल अगले साल खेला जाता है तो बचे आठ टेस्ट का होना नामुमकिन है, क्योंकि अगले साल जून तक हमारे पास मैच खेलने का कोई स्लॉट उपलब्ध नहीं है। अगर तारीख बढ़ाई जाती है तो भी सभी मैच खेलना मुश्किल होगा। चैम्पियनशिप के टेबल में टीम इंडिया 360 पॉइंट के साथ टॉप पर है।


    Read More
  • क्रिकेट सीरीज : इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई 20 सदस्यीय टीम

    28-Jun-2020

                  इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के 10 में से 6 खिलाड़ियों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पाकिस्तान की 20 सदस्यीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड पहुंचेगी। सभी खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। दोनों टीमों के बीच अगस्त-सितंबर में कोरोना के बीच दूसरी इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी।कोरोना के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में 8 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी। इसके बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान से 3 टेस्ट और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। दोनों के बीच पहला टेस्ट 30 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सभी मैच बगैर दर्शकों के खेले जाएंगे।


    Read More
  • महिला फुटबॉल विश्व कप में इस बार 32 टीमें खेलेंगी

    26-Jun-2020

       मेलबर्न : फीफा के निरीक्षण में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 5 में से 4.1 अंक मिले थे, जापान ने मेजबानी की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था। यह दोनों देश पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे, 10 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।

              2023 में होने वाले महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मिल गई है। फीफा ने इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को कर दी। जापान पहले ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हट गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दावेदारी काफी मजबूत हो गई थी। 
             विश्व फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा के निरीक्षण में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 5 में से 4.1 अंक मिले थे। जापान के हटने के बाद दूसरी सबसे मजबूत दावेदारी कोलंबिया की थी। हालांकि, कोलंबिया को 5 में से 2.8 अंक ही मिले थे। 
             ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने इससे पहले कभी महिला विश्व कप की मेजबानी नहीं की है। यह पहली बार है कि दोनों देश मिलकर इसका आयोजन करेंगे। टूर्नामेंट 10 जुलाई से 20 अगस्त 2023 के बीच खेला जाएगा। इस बार इसमें 24 के बजाय 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
    जापान को मिले थे 3.9 अंक
              जापान को फीफा के निरीक्षण में 5 में से 3.9 अंक मिले थे। हालांकि, जापान के दौड़ में बने रहने से एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के सात प्रतिनिधियों के मत बंटने की संभावना थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भी एएफसी का सदस्य है। इसके चलते जापान ने खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया था।
              फीफा ने महिला फुटबॉल विश्व कप में 32 टीमों के खेलने को मंजूरी दे दी है। अभी तक इसमें 24 टीमें खेलती थीं। 2015 में ही इसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 की गई थी। पुरुष वर्ग में 1998 से ही 32 टीमें खेलती आ रही हैं। अमेरिका ने सर्वाधिक चार बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उसने पिछले महीने नीदरलैंड को मात देकर रिकॉर्ड चौथी बार विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

    Read More
Top