बड़ी खबर

देश-विदेश

25-Feb-2024 4:03:22 pm

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश हुए शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश हुए शामिल

आगरा: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है...आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं...हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "...अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा... नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है..." 


Leave Comments

satta matka
Top