40-50 साल की उम्र पार करने के बाद हर किसी को बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है, खासकर उन लोगों को जिनके पास आर्थिक तंगी होती है। चूंकि रिटायरमेंट के बाद पेंशन के बिना जीवन यापन करना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए हर कामकाजी व्यक्ति को जल्द से जल्द रिटायरमेंट की योजना बना लेनी चाहिए। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम की नई जीवन शांति सेवानिवृत्ति योजना काफी लोकप्रिय है। पेंशन के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इस एलआईसी प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिर्फ एक बार ही पैसा जमा करना होगा और रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी। एलआईसी की नई जीवन शांति योजना का प्लान नंबर 858 है। आइए जानते हैं इस प्लान की खूबियां और नियम व शर्तें। किसी कारणवश अपनी नौकरी से समय से पहले रिटायर होना पड़ता है, तो आय का स्रोत समाप्त हो जाता है। एलआईसी की नई जीवन शांति योजना इसी प्रकार की समस्या को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। यह एक स्थगित वार्षिकी योजना है, जिसे लेते समय आप पेंशन राशि तय कर सकते हैं। कम से कम एक साल के नियमित अंतराल के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है.
Adv