बड़ी खबर

व्यापार

30-Aug-2023 8:48:12 am

एलपीजी सिलेंडर अब 903 रुपए में, नई कीमत आज से लागू

एलपीजी सिलेंडर अब 903 रुपए में, नई कीमत आज से लागू

नई दिल्ली। महंगाई से परेशान लोगों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटा दिए हैं। सरकार के इस नए फैसले के बाद आज यानी 30 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं कि देश के किस हिस्से में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत क्या है। देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी  सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। मंगलवार तक इस तरह के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। कहने का मतलब है कि ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं। बता दें कि घरेलू एलपीजी  सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। इसके बाद लगातार 5 महीने तक घरेलू एलपीजी  सिलेंडर के दाम स्थिर रहे। बीते मंगलवार तक कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये थी, जो 200 रुपये की कटौती के बाद अब 929 रुपये पर आ गई है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये थी, जो नई कटौती के बाद 902.50 रुपये पर आ गई है। इसी तरह, चेन्नई में घरेलू एलपीजी  सिलेंडर की नई कीमत 1118.50 रुपये से घटकर 918.50 रुपये पर है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 5 महीने तक किसी तरह के बदलाव ना हुए हों लेकिन कॉमर्शियल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। 1 अगस्त के अपडेट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्रमश: 1680 रुपये, 1802.50 रुपये, 1640.50 रुपये और 1852.50 रुपये है। बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर 19 किलोग्राम के होते हैं।


Leave Comments

satta matka
Top