बड़ी खबर

देश-विदेश

28-Feb-2024 9:00:44 pm

नफे सिंह हत्याकांड की लंदन के गैंगस्टर कपिल सांगवान ने जिम्मेदारी ली

नफे सिंह हत्याकांड की लंदन के गैंगस्टर कपिल सांगवान ने जिम्मेदारी ली

नई दिल्ली। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता की दिल दहला देने वाली हत्या के पीछे ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर का हाथ हो सकता है। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी की सनसनीखेज हत्या के पीछे यूके में बैठे उसी गैंगस्टर का हाथ हो सकता है जिसने पहले भी इसी तरह की राजनीतिक हत्याओं को अंजाम दिया है। इस बीच पुलिस ने एफआईआर में तीन और लोगों का नाम शामिल किया है। बता दें कि इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की रविवार को दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने उनकी एसयूवी पर अंधाधुंध गोलीबारी करके हत्या कर दी। इस हमले में राठी द्वारा सुरक्षा के लिए रखे गए तीन निजी बंदूकधारी भी घायल हो गए। अब पुलिस इस हत्या के पीछे इंटरनेशनल साजिश के एंगल की भी जांच कर रही है। बता दें कि इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की रविवार को दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने उनकी एसयूवी पर अंधाधुंध गोलीबारी करके हत्या कर दी। इस हमले में राठी द्वारा सुरक्षा के लिए रखे गए तीन निजी बंदूकधारी भी घायल हो गए। अब पुलिस इस हत्या के पीछे इंटरनेशनल साजिश के एंगल की भी जांच कर रही है। 


Leave Comments

satta matka
Top