बड़ी खबर

खेल

01-Dec-2023 7:47:22 pm

भारत ने बल्लेबाजी शुरू की

भारत ने बल्लेबाजी शुरू की

रायपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगा। भारत ने शुरूआती ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 24 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए कई बदलाव किए हैं। दोनों टीमों में कम से कम चार बदलाव हैं। 


Leave Comments

satta matka
Top