बड़ी खबर

देश-विदेश

09-Feb-2024 7:45:52 pm

विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने किया अत्याचार, केस दर्ज

विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने किया अत्याचार, केस दर्ज

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में विवाहिता के साथ ससुराल में अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालियों के साथ-साथ पति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। बिना बात के मारपीट कर उसे भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखते थे। पति पर आरोप लगाए कि कई बार पति ने उसे मोबाइल में गंदी-गंदी (पोर्न) मूवी दिखाई और कहता था कि हमें भी ऐसा करना चाहिए। जब वह मना करती थी तो मारपीट करके जबरदस्ती संबंध तक बनाता। विवाहिता ने बताया कि पहले भी पुलिस थाने में शिकायत सौंपी थी, उस समय समझौता हो गया था, लेकिन ससुराल वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आए। महिला थाना नारायणगढ़ की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नारायणगढ़ के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी 17 जुलाई 2021 को मंगलौर निवासी विक्रम सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था,लेकिन ससुराल वाले उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने छोटे-छोटे कामों में कमियां निकालनी शुरू कर दी। कहते समाज में हमारी नाक कटवा दी। सास, पति, ननद उसे बिना बात के मारते-पीटते। कमरे में जबरदस्ती बंद करके रखते। पति रात को शराब के नशे में धुत होकर आता था। जब भी ससुराल वाले मारते-पीटते तब उसके पति का मामा भी उनके घर आ जाता। उसे धमकाता था कि अगर तुमने यहां की बात किसी को बताई तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। विवाहिता ने बताया कि उसका पति बाथरुम में नहा रहा था। इस बीच, किसी लड़की की कॉल आया, जब उसने उठाई तो पति ने उसके साथ मारपीट की। उसके पति का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। पति हमेशा लड़की से फोन पर बात करता है और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ धारा 323,406,498A व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave Comments

satta matka
Top