बड़ी खबर

देश-विदेश

05-Jan-2024 4:05:57 pm

ड्रग सप्लाई का नेटवर्क किया खड़ा, 19 साल का लड़का निकला सरगना

ड्रग सप्लाई का नेटवर्क किया खड़ा, 19 साल का लड़का निकला सरगना

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नार्को सिंडिकेट के एक 19 वर्षीय सरगना को राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। सिंडिकेट दिल्ली से लेकर ओडिशा तक चलाया जा रहा था।

 
गिरोह के सरगना की पहचान दिल्ली के गोपालपुर निवासी हर्ष वर्धन के रूप में हुई है। उसके साथियों की पहचान दिल्ली के तिलक नगर निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ सोनू (45), रघुबीर नगर निवासी अमित कुमार तिवारी (29), लाजपत नगर के जल विहार निवासी अरुल पांडियन (25) और ओडिशा के जिला नयागढ़ निवासी विश्वजीत महापात्रा उर्फ डीजे (23) के रूप में की गई है।
 
 
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि एक विशिष्ट इनपुट प्राप्त हुआ था कि ड्रग सिंडिकेट का सदस्य गांधी विहार इलाके में ओडिशा से दिल्ली में उच्च गुणवत्ता वाली गांजे की एक बड़ी खेप पहुंचाने आएगा।
 
टीम ने जाल बिछाया और हर्ष वर्धन को 22.786 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि हर्ष वर्धन ने आसानी से पैसा कमाने के लिए हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के इलाके में ड्रग सप्लाई का नेटवर्क खड़ा किया है।

Leave Comments

satta matka
Top