बड़ी खबर

देश-विदेश

09-Jun-2024 3:37:42 pm

नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

भोपाल। नर्सिंग कॉलेजों में हुई गड़बड़ी और सीबीआई की रिश्वतखोरी के चलते प्रदेश में दर्जनों छात्रों का प्रदर्शन जारी है। वहीं लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही कांग्रेस भी सड़कों पर उतरेगी। दरअसल नर्सिंग घोटाले को लेकर आज युवक कांग्रेस एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

 
प्रदेश भर के एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल में प्रदर्शन करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर 12:30 बजे मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करेंगे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता नर्सिंग घोटाले में मंत्री के इस्तीफा की मांग करेंगे। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मितेंद्र सिंह का यह पहला बड़ा प्रदर्शन होगा।
 
दरअसल, प्रदेश में दर्जनों नर्सिंग कॉलेज नियमों को ताक पर रख कर कागजों पर चल रहे थे। मामले की जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों ने भी घूसखोरी कर ऐसे कॉलेज को क्लीन चिट दे दी थी। मामला उठने पर हाइकोर्ट ने अवैध तरीके से चल रहे प्रदेश के 66 नर्सिंग कॉलेज को सील करने के आदेश दिए थे। वहीं, आशंका है कि अभी भी कई और नर्सिंग कॉलेज ऐसे हैं जिनकी जांच होनी चाहिए। ऐसे में NUSI ने इस पर हल्ला बोल दिया है।

Leave Comments

satta matka
Top