बड़ी खबर

देश-विदेश

18-Dec-2023 9:48:31 am

बच्चों ने खेत में लगा दी आग, जिंदा जले 4 पिल्ले

बच्चों ने खेत में लगा दी आग, जिंदा जले 4 पिल्ले

कानपुर। कानपुर में खेल-खेल में बच्चों ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दे दिया। एक साथ चार पिल्लों को जिंदा फूंक दिया। लोगों ने आरोपी एक बच्चे को दबोच लिया, जबकि दो भाग निकले। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था ने आरोपी बच्चों के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरण के अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया कि किदवईनगर स्थित गीता पार्क के पास दो सप्ताह पहले पिल्ले पैदा हुए थे। आसपास रहने वालों ने पिल्लों को सर्दी से बचाने के लिए पार्क के एक कोने में घास, बोरे आदि का छोटा घर बना दिया था।


रविवार को बाबूपुरवा के बेगमपुरवा निवासी विशेष वर्ग के 8-10 साल के तीन बच्चे पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान एक ने जेब से माचिस निकालकर पिल्लों के घर में आग लगा दी। सूखी घास के चलते आग ने तेजी पकड़ ली और अंदर सो रहे चार पिल्ले जिंदा जल गए। लपटें देख लोग दौड़कर आए और पानी डालकर आग पर काबू पाया, तब तक पिल्ले दम तोड़ चुके थे। भीड़ जुटती देख दो बच्चे भाग निकले, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कक्षा 3 में पढ़ने वाले 10 वर्षीय आरोपी बच्चे ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला हमउम्र मित्र जेब में माचिस डालकर लाया था। उसने कहा कि चलो कुत्ते के घर में आग लगा देते हैं, सभी अंदर जल जाएंगे। 

Leave Comments

satta matka
Top