मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस की तैयारियां शुरू हो गई है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण शो में देरी हो रही है, लेकिन अब निर्माता-निर्देशक सावधानी बरतते हुए शूटिंग शुरू करने की कवायद में लग गए हैं। खबर है कि सितंबर के आखिरी से Bigg Boss 14 का प्रसारण शुरू हो सकता है। शूटिंग सलमान खान के फॉर्म हाउस पर होगी। निर्माताओं की कोशिश है कि Bigg Boss 14 का प्रोमो जल्द से जल्द जारी कर दिया जाए। Bigg Boss 14 में घर में मेहमान बनने वाली हस्तियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। हालांकि अब तक लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। इस बीच, खबर है कि इस बार Bigg Boss 14 नई टैग लाइन के साथ आएगा। ये टैगलाइन है - 'बिग बॉस 14 होगा रॉकिंग' है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के लिए सलमान खान एक बार फिर तैयार हैं। दो महीने में शूटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले खबर आई थी कि शो के लिए सलमान खान ने इस बार अपनी फीस भी बढ़ाकर 16 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड़ कर दी है।
सावन का महीना है और पवन भी ‘सोर’ कर रहा है। और मॉनसून के महीने में हिंदी फिल्में देखने का अलग ही मजा हुआ करता था। गाड़ी वाले तो खैर सही सलामत बालकनी में जाकर बैठ जाते थे लेकिन बाइक और रिक्शों से पहुंचने वाले अक्सर आधे या पूरे भीगे होते। ऐसी ही बारिशों में कभी फर्स्ट डे फर्स्ट शो तो कभी जनता की बेहद मांग पर दोबारा सिनेमाघरों तक पहुंचने पर देखी गई फिल्मों में से छह फिल्मों अक्स, जवानी दिवानी, घुंघरू, उड़ान, निश्चय और यस बॉस के कुछ दिलचस्प किस्से आज के इतवार खास आपके लिए पेश हैं। हर किस्सा अनमोल है, आपकी प्रतिक्रियाओं का नीचे कमेंट बॉक्स में इंतजार रहेगा।
यहां से शुरू हुआ बिग बी की फ्रेंचकट दाढ़ी का समय
बीबीसी के जिस वर्ल्डवाइड पोल की अमिताभ बच्चन अक्सर खिल्ली उड़ाते रहे हैं, उसमें उन्हें पिछली सदी का महानायक माना गया। उनके दुनिया भर में फैले फैंस इन दिनों उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। सबको उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने घर फिर जलसा करने लौटेंगे। अपनी प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों से फिर संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के साथ रू ब रू होंगे और अपनी चिर परिचित मुस्कान और फ्रेंचकट दाढ़ी के साथ फिर से हंसती मुस्कुराती तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। फ्रेंचकट दाढ़ी से ये याद आया कि क्या आपको मालूम है कि ये फ्रेंच कट दाढ़ी अमिताभ बच्चन ने रखनी कब से शुरू की? क्लिक करिए नीचे दिए लिंक पर और पढ़िए बाइस्कोप में फिल्म अक्स का किस्सा।
कोरोना वायरस के इस दौर में लोगों को धीरे-धीरे वेब सीरीज़ की ओर झुक रहे हैं। सिनेमाघर बंद हैं और कई बड़ी फ़िल्में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने वाली हैं। हालांकि, ख़ास बात है कि इन फ़िल्मों और सीरीज़ को देखने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सीधे शब्दों में कहें, तो सीरीज़ देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी सीरीज़ के बारे में बता रहे हैं, जो बिना सब्सक्रिप्शन ही उपलब्ध हैं।
पूरे देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। सरकार और स्वास्थ्यकर्मी इससे निपटने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं कुछ फिल्मी सितारे भी कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें अभिनेता सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हैं। इस बीच सोनू सूद और अक्षय कुमार के लिए लोग भारत रत्न की मांग करने लगे हैं।
दुनिया भर में थिएटर बंद हो रहे हैं | नौकरियां छीनी जा रही हैं | कोई नहीं जानता कि प्रोजेक्टर फिर कब चालू होंगे | कोविड-19 संकट में सिनेमा दूसरे उद्योगों की तरह ही है | बस एक मामले में यह अलग है | अलगाव के दिनों में हम अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर जाकर मनोरंजन तलाशते हैं और अक्सर ऐसी चीजें देखते हैं जो सिल्वर स्क्रीन के लिए बनाई गई थी | घर पर दर्शक पहले से ज़्यादा फ़िल्में देख रहे हैं | सवाल है कि क्या महामारी ख़त्म होने के बाद सिनेमा हॉल जाने की संस्कृति लौटेगी?
इस बारे में चीन से मिले संकेत अच्छे नहीं हैं | फ़रवरी 2019 में चीन के दर्शकों ने 1.63 अरब डॉलर के सिनेमा टिकट खरीदे जो एक महीने में किसी भी देश के लिए रिकॉर्ड है लेकिन फरवरी 2020 में ऐसा नहीं हुआ | कोरोना वायरस के हमले से चीनी थिएटर बंद हो गए | मार्च में लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद सिनेमाघरों को खोलने की कोशिश हुई तो वितरकों ने नई फ़िल्में रिलीज़ करने से मना कर दिया और दर्शक भी घर से नहीं निकले | सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद 500 सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा |