बड़ी खबर

देश-विदेश

17-Jul-2020 9:04:09 pm

गुस्से में महिला पार्षद ने आयुक्त पर चलाई चप्पल

गुस्से में महिला पार्षद ने आयुक्त पर चलाई चप्पल

 मथुरा : नगर निगम की शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक बेहद हंगमेदार रही। माहौल उस समय और बिगड़ गया जब वार्ड में काम न होने से गुस्साई भाजपा की महिला पार्षद ने खरी-खोटी सुनाते हुए नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल फेंक दी। चप्पल स्टेनो को लगी। बाद में अन्य पार्षदों ने भी जमकर हंगामा किया। इस पर नगर आयुक्त बैठक छोड़कर चले गए। नगर आयुक्त के जाते ही बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई । इस पूरे घटना क्रम के दौरान वंहा के विधायक और महापौर मौजूद थे। 

 

Leave Comments

satta matka
Top