बड़ी खबर

खेल

07-Jan-2024 9:12:35 am

छत्तीसगढ़ में अब तक 131 कोरोना मरीज एक्टिव

छत्तीसगढ़ में अब तक 131 कोरोना मरीज एक्टिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 131 कोरोना मरीज एक्टिव है। प्रदेश में कल बीते 24 घंटों में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


बता दें कि, प्रदेश में 24 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 131 तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ 31 मरीज होम आइसोलेशन के जरिए स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए मरीजों के बाद प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.57 प्रतिशत हो गई है। छत्तीसगढ़ में सामने आए मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर से मिले हैं। रायपुर से 11, रायगढ़ से 5, कंकर से 3, दुर्ग से 2, बेमेतरा, जांजगीर, सुकमा से एक-एक मरीज की पहचान हुई है।

Leave Comments

satta matka
Top