बड़ी खबर

देश-विदेश

13-Jul-2024 9:57:35 pm

फर्जी निकाह केस में इमरान खान रिहा

फर्जी निकाह केस में इमरान खान रिहा

इस्लामाबाद कोर्ट ने फौरन रिहाई के आदेश दिए

इस्लामाबाद। फर्जी निकाह केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इस्लामाबाद कोर्ट ने शनिवार को रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि उन्हें फौरन छोड़ा जाए।
इमरान खान एक साल से 3 अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे। इस आदेश के बाद उनकी रिहाई हो सकती है। इमरान 350 दिनों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं। इस्लामाबाद की स्थानीय कोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त, 2023 को तोशाखाना केस में दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद के जमान पार्क स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें 2 और मामलों में दोषी करार दिया गया था।

Leave Comments

satta matka
Top