बड़ी खबर

देश-विदेश

05-Apr-2024 8:10:54 pm

कमांडिंग इन चीफ़ ने वायु सेना स्टेशन मनौरी का दौरा किया

कमांडिंग इन चीफ़ ने वायु सेना स्टेशन मनौरी का दौरा किया

प्रयागराज। एयर मार्शल विभास पाण्डेए वायु अफसर कमांडिंग.इन.चीफ़ए अनुरक्षण कमान ने दिनांक 04 एवं 05 अप्रैल 2024 को वायु सेना स्टेशन मनौरी का दौरा किया। एयर मार्शल के साथ उनकी धर्मपत्नी रुचिरा पाण्डेए अध्यक्षा वायु सेना परिवार कल्याण संगठन क्षेत्रीयद्ध भी थी। एयर मार्शल विभास पाण्डे एवं रुचिरा पाण्डे का स्वागत एयर कमोडोर अंग्शुक पालए वायु अफसर कमांडिंगए वायु सेना स्टेशन मनौरी एवं रोमा सिंहा पालए अध्यक्षा वायु सेना परिवार कल्याण संगठन स्थानीयद्ध ने किया। 

एयर मार्शल को डिपो की भूमिका एवं इसके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात उन्होंने वर्तमान एवं नियोजित भंडारण अवसंरचना के अंतर्गत पुराने तथा नवीन एयरक्राफ्टए संयुक्त परिभारिक नोडए उन्नत केंद्रीय रबर भंडार एवं रि.ऐप्रोप्रियेटेड एयरक्राफ्ट टायर स्टोरेज हैंगर का निरीक्षण किया। उन्होंने नवीनीकृत डिपो जिम ;व्यायामशालाद्ध एवं वायु सैनिक मनोरंजन सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सशक्त सप्लाई चेन को बरकरार रखने में डिपो द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की एवं इस बात पर बल दिया कि आगे भी इसी तरह के प्रयासों को लगातार जारी रखें। 

Leave Comments

satta matka
Top