सुकमा में अवैध सागौन तस्करी का भंडाफोड़ : वन विभाग की देर रात गश्त का बड़ा असर, ट्रैक्टर सहित पकड़े गए दो आरोपी
सुकमा में अवैध सागौन तस्करी का भंडाफोड़ : वन विभाग की देर रात गश्त का बड़ा असर, ट्रैक्टर सहित पकड़े गए दो आरोपी
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा वन मंडल के गोलापल्ली क्षेत्र में वन विभाग ने एक बार फिर अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। रात के समय गश्त के दौरान विभाग की टीम ने भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है।
रात्रि गश्त में मिली सफलता
गोलापल्ली वनपरिक्षेत्र की टीम ने सुबह करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच नियमित गश्त के दौरान तस्करी में संलिप्त वाहन को रोका। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से 2.1 घनमीटर सागौन लट्ठा और चिरान लोड किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये आंकी गई। मौके पर मौजूद टीम ने लकड़ी और ट्रैक्टर दोनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।