स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में अधिकृत किया जाएगा

स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में अधिकृत किया जाएगा

स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में अधिकृत किया जाएगा

भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आई.एन.एस. ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में बेडे में शामिल किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ युद्ध पोत आई.एन.एस तारागिरी के कमीशनिंग समारोह में शामिल होंगे।

पूर्वी तट पर इसकी तैनाती हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की निगरानी और परिचालन क्षमता को और मजबूत करेगी।

आई.एन.एस तारागिरी में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। यह रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

रक्षामंत्री भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान से संबंधित कई आधिकारिक कार्यक्रमों में भी हिस्‍सा लेंगे।

वे परिचालन तैयारियों का आकलन करने के प्रयासों के अंतर्गत शहर में प्रमुख नौसेना सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, वे नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का दौरा भी करेंगे।